Blog

  • ਤਲਵਾੜਾ: ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਟੱਕਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕੁਚਲਿਆ, ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ: ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਟੱਕਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕੁਚਲਿਆ, ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਦਸੂਹਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਤਲਵਾੜਾ ਵਿੱਚ ਰੋਡ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਟੱਰਕ  ਵੱਲੋ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਚਾਲਕ ਨੇ ਕੁਚਲ ਦਿਤਾ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੋਤ ਹੋ ਗਈ।  ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਚਾਣ ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਪਿੰਡ ਰਜਵਾਲ ਵੱਜੋ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਆਏ ਦਿਨ ਤਲਵਾੜਾ ਤੋ ਊਨਾ ਮਾਰਗ ਉੱਤੇ ਟੱਰਕ ਵੱਲੌ ਹਾਦਸੇ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਹਨ। ਉਹਨਾ ਦੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਸ਼ਾਮ ਦੇ ਸਮੇਂ ਆਪਣੇ ਕੰਮ ਤੋ ਪੈਦਲ ਘਰ ਪਰਤ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਰੌਡ ਤੇ ਪਿੱਛੋ ਆਏ ਇੱਕ ਟਿਪਰ ਵੱਲੋ ਪੈਦਲ ਚੱਲ ਰਹੇ ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਏ ਦਿਨ ਇਸ ਸੜਕ ਉੱਤੇ ਟਿਪਰਾ ਵੱਲੋ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਕੇ ਹਾਦਸੇ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਦੇ ਹਨ।

    ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋ ਕਿਸੇ ਵੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਇਹਨਾ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਨਹੀ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਇੱਕ ਹਫਤੇ ਵਿੱਚ ਇਹ ਦੂਸਰਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਸੜਕ ਉੱਤੇ ਰੱਖ ਕੇ ਜਾਮ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਸਾਡੇ  ਵੱਲੋ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਸੜਕ ਉੱਤੇ ਰੱਖ ਕੇ ਜਾਮ ਜਾਰੀ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਥਾਣਾ ਤਲਵਾੜਾ ਮੁੱਖੀ ਤਲਵਾੜਾ ਨੇ ਬਲਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦੇਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਜਾਮ ਖੋਲਿਆ।

  • जालंधरः सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह इंसाफ मार्च के लिए हुए रवाना

    जालंधरः सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह इंसाफ मार्च के लिए हुए रवाना

    जालंधर/वरुणः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह इंसाफ मार्च के लिए रवाना हो गए है। आज वह फिल्लौर के बड़ा पिंड से इसकी शुरुआत कर रहे है। यह रुड़का कलां होते हुए शनिवार को जालंधर के रामामंडी तक जाएगा। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लोगों से अपील की है कि वह उनके बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए इस मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों। बलकौर सिंह ने कहा कि जालंधर में उपचुनाव होना है और सरकार आपके घर द्वार पर है। वैसे तो वह हर रविवार को इंसाफ के लिए अपील करते हैं, लेकिन आज वह इंसाफ के लिए लोगों के बीच आ रहे हैं।

    उन्होंने इसका रूट बीते दिन ही जारी कर दिया था और लोगों से शामिल होने की अपील की। वहीं, आम आदमी पार्टी की इससे मुसीबत बढ़ गई है क्योंकि संगरूर उपचुनाव में आप की हार की बड़ी वजह मूसेवाला की हत्या को माना जाता है। इस हत्या से लोगों में काफी रोष था। संगरूर उपचुनाव के दौरान भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ और उसके दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग उठी थी। साथ ही लोगों में रोष था कि सरकार के सुरक्षा घटाते ही मूसेवाला का मर्डर हो गया। बलकौर सिंह विधानसभा के बाहर भी धरना दे चुके हैं। विधानसभा में भी यह मामला उठा था। लिहाजा, जालंधर लोकसभा उपचुनाव आप सरकार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना है। ऐसे में बलकौर सिंह का मार्च निकालने से आप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

  • साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें क्या है समय

    साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें क्या है समय

    नई दिल्ली: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इस साल दो चंद्र ग्रहण लगने वाले है जिसमें पहला 5 मई को और दूसरा और आखिरी 28 अक्टूबर को लगेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस साल कुल चार ग्रहण, दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण देखने को मिलेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था और वह संकर सूर्य ग्रहण था। दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा और यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा।

    चंद्र ग्रहण समय और सूतक काल 

    पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 की रात 08:44 बजे से 01:00 बजे तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, ये ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगने जा रहा है। हिंदू पंचाग गणनाओं के अनुसार भारत में यह दिखाई नहीं देगा। हालांकि, वैज्ञानिकों के अनुसार भारत में कई हिस्सों में यह ग्रहण आसमान साफ होने पर देखा जा सकेगा। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू होता है। हालांकि, इस बार चूकी यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण है इसलिए हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसे ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता और इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल में कई चीजों जैसे पूजा-पाठ आदि की मनाही होती है।

    कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

    साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई पड़ सकता है। साथ ही यह ग्रहण यूरोप, एशिया के ज्यादातर हिस्से, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के साथ पड़ रहा है। बता दें कि जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लग जाता है। 

    उपच्छाया ग्रहण क्या होता है?

    इस साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण है। हर चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले चंद्रमा धरती की उपच्छाया में प्रवेश करता है, जिसे चंद्र मालिन्य कहा जाता है। जब चंद्रमा धरती की उपच्छाया में प्रवेश कर वहीं से बाहर निकल जाता है और उसका स्वरूप धुंधला सा दिखाई देने लगता है। इसे ही उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इस तरह के ग्रहण के दौरान चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य पूरी तरह से एक सीध में नहीं आ पाते हैं। धरती की आंशिक छाया ही चंद्रमा पर पड़ती है।

  • आज का राशिफल, 5 मई 2023

    आज का राशिफल, 5 मई 2023

    आज का राशिफल, 5 मई 2023

    मेष: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।

    वृष: विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा।

    मिथुन: मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा।

    कर्क: आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें।

    सिंह: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    कन्या: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें।

    तुला: यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

    वृश्चिक: कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।

    धनु: अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।

    मकर: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

    कुंभ: कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है।

    मीन: भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे।
  • पंजाब:  विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष Charanjit Atwal राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी में हुए शामिल

    पंजाब: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष Charanjit Atwal राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी में हुए शामिल

    लुधियाना : पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल आज दिल्ली में जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए. उनके बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर लोकसभा उपचुनाव भाजपा उम्मीदवार के रूप में लड़ रहे हैं। पिछले महीने 86 वर्षीय चरणजीत सिंह अटवाल ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

    वह 2004-2009 तक लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रहे। वह दो बार पंजाब विधानसभा के स्पीकर रहे। चरनजीत सिंह अटवाल ने 2019 का लोकसभा चुनाव जालंधर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी के खिलाफ लड़ा था

  • दर्दनाक हादसा : छत से गिरने से मशहूर गायक की मौत

    दर्दनाक हादसा : छत से गिरने से मशहूर गायक की मौत

    रोहतास: भोजपुरी क्षेत्र में उभरते गायक पवन सिंह की मौत वीरवार को निर्माणाधीन भवन के छत से गिर कर हो गई। दुर्घटना डेहरी नगर थाना क्षेत्र के बीएमपी के पास घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन सिंह अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे थे।

    इस क्रम में दूसरी मंजिल पर कुछ काम करते हुए अचानक संतुलन बिगड़ा और वो नीचे गिर गए। मौके पर जुटे लोग घायल गायक को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पवन सिंह 28 की मौत की सुचना से कोहराम मच गया। उनके पिता महेंद्र सिंह बीएमपी से सेवानिवृत हुए थे।

    सेवानिवृति के बाद वो बीएमपी के पास की काॅलोनी में मकान बना रहे थे। पवन इसी निर्माणाधीन मकान पर गए थे। जिसकी छत से गिरकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

  • 5 स्टार होटल में पुलिस ने दी दबिश, सेक्स रैकेट चलाने के मामले में 2 गिरफ्तार

    5 स्टार होटल में पुलिस ने दी दबिश, सेक्स रैकेट चलाने के मामले में 2 गिरफ्तार

    नागपुर : वर्धा रोड स्थिति एक फाइव स्टार होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने इस मामले में संलिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी के दौरान तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया। जानकारी के मुताबिक इस धंधे में शामिल युवतियों में एक उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। जबकि 2 लड़कियां दिल्ली की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नागपुर के सोनेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। 

    नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को पांच सितारा होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली। इस जानकारी में पुलिस को बताया गया कि कुछ लोग शहर में व्हाट्सऐप के जरिए ऑनलाइन देह का व्यापार कर रहे हैं। सबकुछ व्हाट्सऐप पर ही फिक्स हो रहा है। ग्राहक से लेकर इस व्यवसाय में शामिल सबी लोग इसी माध्यम से हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहे हैं जो कि नागपुर के बड़े लोगों को लड़कियां सप्लाई कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले तो बोगस ग्राहक को भेजकर इस मामले को कंफर्म किया।

    इस दौरान पुलिस को पता चला कि 3 युवतियों का सौदा 2 अलग-अलग दलालों ने किया है। जैसे ही दलालों ने बोगस ग्राहकों को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया तो वहां घात लगाकर बैठी नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम और सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने इन्हें पकड़ लिया। इस दौरान बंटी उर्फ बिलाल अहमद और राजकुमार गडलेवार नाम के दलाल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं होटल के दो अलग अलग कमरों से 3 युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। इनमें से 2 युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं जबकि एक उज्बेकिस्तान की रहने वाली है जो इस गोरखधंधे के लिए नागपुर बुलाई गई थी। 

  • पंजाब : बिजली मंत्री का एक्शन, PSPCL के 7 अफसरों समेत आठ को किया Suspended

    पंजाब : बिजली मंत्री का एक्शन, PSPCL के 7 अफसरों समेत आठ को किया Suspended

    चंडीगढ़ : पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने भ्रष्टाचार में लिप्त तीन अलग-अलग मामलों में पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सात अफसरों समेत आठ को निलंबित कर दिया। इनमें चार एसडीओ, एक एसईडी, एक जेई, एक डिवीजनल अकाउंटेंट और एक लाइनमैन शामिल है। तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। बिजली मंत्री ने बताया कि मुबारकपुर एसडीओ गुरजिंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर औद्योगिक कनेक्शन जारी करने के मामले में आवेदक को परेशान करने का आरोप लगा था।

    पीएसपीसीएल के इन्फोर्समेंट विंग ने इस मामले की जांच की और आरोप सही मिला। दूसरे मामले में गबन के आरोप में एसडीओ हरजीत सिंह, दर्शन सिंह, सब डिविजन बस्सियां के एसडीओ छिंदर पाल सिंह, जेई दलजीत सिंह और लाइनमैन अजीतपाल सिंह को निलंबित किया गया है। इन पर पीएसपीसीएल के स्टोरों से निकाली गई सामग्री को गोलमोल करने का आरोप है। इस मामले की पीएसपीसीएल के ऑडिट विंग ने जांच की थी। तीसरे मामले में सब डिवीजन अमलोह के अतिरिक्त एसईडी सुमेल सिंह और डिवीजनल अकाउंटेंट किरन कुमार को निलंबित किया गया। इन पर पीएसपीसीएल के फंडों में घपले का आरोप है।

    बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा है कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीनों मामलों में सीनियर अधिकारियों के शामिल होने की भी जांच की जा रही है। इन गतिविधियों में शामिल पाए गए किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। 

    विभाग के किसी भी मुलाजिम की तरफ से अगर किसी भी स्तर पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार में शामिल होने का कोई मामला सामने आया तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही बिजली मंत्री ने पंजाब के लोगों से भी अपील की है कि वे राज्य से रिश्वतखोरी को जड़ से उखाड़ने के लिए सरकार को सहयोग दें और अगर बिजली विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो तुरंत उनके दफ्तर को सूचना दी जाए।

  • जालंधर : भाजपा नेता के भाई पर  युवती ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, केस दर्ज

    जालंधर : भाजपा नेता के भाई पर युवती ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, केस दर्ज

    जालंधर/वरुण : भाजपा जिला जालंधर देहाती के प्रधान के छोटे भाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। देहात प्रधान के भाई पर युवती ने दुष्कर्म के संगीन आरोप लगाए है। पीड़िता ने इस मामले को लेकर थाने में केस भी दर्ज कराया है। शिकायत में पीड़िता का कहना है कि देहात के प्रधान के भाई ने उसे विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं उसने उसे रास्ते से हटाने के लिए पहले होटल में और फिर खेत में ले जाकर मारपीट के भी आरोप लगाए है। युवती का कहना है कि वहां खेतों में स्थानीय लोगों के आ जाने से आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती का आरोप है कि आरोपी की मां ने भी उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकियां भी दी है।

    पीड़िता का आरोप है कि देहात प्रधान के भाई के बारे में उसे कुछ महीने बाद पता चला कि नशे का भी आदि है और चिट्टे का भी सेवन करता है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिछले 1 वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे गत शाम फोन करके बुलाया और कार में बिठाकर कहने लगा कि वह मां और पत्नी से उसे मिलवा कर सब कुछ बता देगा। जैसे ही वह कार में बैठी तो पहले वह उसे गोराया के एक होटल में ले गया जहां उसने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसके साथ मारपीट की। होटल के लोगों ने जब उसकी चिखने की आवाजें सुन ली तो वह उसे कार में बैठा कर दोपहर को निकल पड़ा और रास्ते में सुनसान जगह देख कार को रोक पहले उसका इंटें मार कर मोबाईल फोन तोड़ दिया।

    उस फोन में उन दोनों की कई आपातिजनक तस्वीरें और क्लिप थे। पीड़िता ने आरोप लगाए कि उसके बाद आरोपी उसे खेतों में ले गया और वहां पर उसने उसका गला दबा कर मारने की कोशिश की, लेकर गनीमत रही कि वहां नजदीकी खेतों में काम कर रहे किसान वहां पहुंच गए। जिसकी मदद से वहां से बचकर निकली। सिविल अस्पताल में इलाज दौरान युवती ने बताया कि 1 साल पहले उसकी पहचान भाजपा देहात के प्रधान के छोटे भाई से हुई थी। अतरंगी उसे यह कहता रहा कि मैं उसे पसंद करता है और उसे शादी करना चाहता है। लेकिन जब युवती को पता चला कि वह शादीशुदा है। अपनी पत्नी को तलाक देने की बात उसे कहने लगा। ज्योति ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे शादी करने के झूठे वादे और विदेश ले जाने झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

     

  • बड़ा हादसा: रैन बसेरा पर गिरा गुंबद, एक की मौत, 8 घायल

    बड़ा हादसा: रैन बसेरा पर गिरा गुंबद, एक की मौत, 8 घायल

    गुजरातः प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच यहां के विश्राम स्थल का एक गुंबद टूट गया। गुंबद रैन बसेरा की छत पर गिरा, जिससे रैन बसेरा के ऊपर लगा क्रांकीट का एक स्लैब टूट गया। इसी स्लैब के नीचे बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु खड़े हुए थे। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक बच्चे समेत 8 लोग घायल हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग माता के दर्शन कर घर लौटने वाले थे। लेकिन, इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। सभी बारिश से बचने के लिए रैन बसेरा के नीचे खड़े थे। इसी दौरान रैन बसेरा का स्लैब टूट कर इन पर गिर पड़ा। महिला के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अन्य 8 घायलों लोगों को मामुली चोटें आई हैं।

    हादसे की खबर होते ही स्थानीय लोग और श्रद्धालु मदद के लिए दौड़े और स्लैब के पत्थरों को उठाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से सभी घायलों के हलोल जन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में घायल एक महिला और एक पुरुष को छोड़कर बाकी सभी सदस्य एक ही परिवार के हैं।