Blog

  • Punjab News : हाईवे पर शव रखकर धरना दे रहे परिजनों की प्रशासन ने मांगें मानी, खुला जाम, देखें वीडियो

    Punjab News : हाईवे पर शव रखकर धरना दे रहे परिजनों की प्रशासन ने मांगें मानी, खुला जाम, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। शहर में करीब 24 घंटे से अमृतसर पठानकोट नेशनल हाईवे पर लगा जाम खुल गया है। जहां, शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार द्वारा मृतक आशुतोष के शव को रखकर बाईपास पर धरना दिया गया और परिवार के समर्थन में समाज सेवी नेता और शहरवासी भी धरने पर बैठे रहे। जिसके बाद रात में भी बाइपास पर लंबा जाम लगा रहा। इसके बाद आज शहर बंद का आह्वान भी पूरी तरह सफल रहा। शहर के दुकानदारों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं थीं।

    बता दें, कि मामला पथरी के इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये गये आशुतोष महाजन की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। इसकी को लकेर परिजनों ने डाक्टरों पर आरोप लगाते हुए शव को हाइवे पर रख धरना प्रदर्शन दे रहे थे।

    हालांकि डॉक्टर का कहना था कि ऑपरेशन के दौरान आशुतोष को दिल का दौरा पड़ा और फिर पैरालिटिक अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई, लेकिन परिवार और सामाजिक संगठनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
    कल भी प्रशासनिक अधिकारी परिवार और संगठनों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। जिसके बाद आज एसपी जगराज सिंह, एसडीएम तजिंदर सिंह और एसपी बलविंदर सिंह के साथ लंबी बातचीत के बाद प्रदर्शनकारी और उनके परिवार धरना खत्म करने पर राजी हो गए। बताया गया है कि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें मान ली हैं।

    पीड़ित परिवार को रेडक्रॉस और प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही डॉक्टरों की एक टीम मृतक का पोस्टमार्टम कर आशुतोष महाजन की मौत के कारणों की जांच करेगी। रिपोर्ट में अगर डॉक्टर की कोई लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारिख को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया बड़ा अपडेट

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारिख को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया बड़ा अपडेट

    मुंबई: महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की फुल बेंच ने महाराष्ट्र की स्थिति की समीक्षा की। बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।राजीव कुमार ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर किस तरह से तैयारी पूरी है।

    महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव कराये जाएंगे। चुनाव आयोग का कहना है कि 26 नवंबर से पहले विधानसभा चुनाव करा लिए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इसका ऐलान किया है। हमने राष्ट्रीय दलों और क्षेत्रीय दलों के नेताओं से मुलाकात की। जिसमें हमने बीएसपी, आप, कांग्रेस, एमएनएस, एनसीपी, बीजेपी और शिवसेना सहित कुल 11 राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने हमें चुनाव की तारीखों की घोषणा करने से पहले दिवाली, देव दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर विचार करने के लिए कहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में सभी की भागीदारी जरूरी है।

    सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
    प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने और डीप फेक तकनीक का इस्तेमाल करने वालों से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र में प्रलोभन मुक्त विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी हेलीकॉप्टरों की जांच की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि तदाताओं को यह जानने का अधिकार है कि किसी उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि है या नहीं; पार्टियों को भी सूचित करना चाहिए। सभी पार्टियों के इस बाबत विज्ञापन जारी करने होंगे।

    प्रदेश में 1 लाख 186 मतदान केंद्र 
    महाराष्ट्र में कुल 1 लाख 186 मतदान केंद्र हैं। 42,558 शहरी बूथ और 57,600 ग्रामीण बूथ हैं। हम शहरी क्षेत्रों में 100% बूथों पर CCTV कवरेज सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हम 50 प्रतिशत से अधिक बूथों को CCTV से कवर करने का प्रयास किया जाएगा

  • Punjab News: विधानसभा स्पीकर Kultar Sandhwan की सुरक्षा में हुई बढ़ौतरी !

    Punjab News: विधानसभा स्पीकर Kultar Sandhwan की सुरक्षा में हुई बढ़ौतरी !

    चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अचानक स्पीकर की सुरक्षा में बढ़ौतरी की गई है। खबर सामने आई है कि सिक्योरिटी फोर्स उनके घर पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द कुलतार संधवां को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

  • Punjab News: पुराने नालों और ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लेने पहुंचे MLA Gogi, उठाये बड़े सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुराने नालों और ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लेने पहुंचे MLA Gogi, उठाये बड़े सवाल, देखें वीडियो

    कहा, हमारा मकसद बुड्ढा नहर की सफाई करना है जिसके लिए हम लोग इकट्ठे हुए

    लुधियाना। शहर में फोकल प्वाइंट आठ में जेबीआर ग्रुप द्वारा पिछले कई सालों से चलाए जा रहे सीईटीपी प्लांट का विधायक गुरप्रीत गोगी व्यापारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान विधायक गोगी ने लोगों से बातचीत किया। इसके के बाद उन्होंने ने कहा कि प्लांट में कुछ खामियां जरूर हैं। प्रबंधकों और उनके नतीजों को एकत्रित करते हुए विधायक ने कहा कि पंजाब के ये 1600 उद्योग 5 लाख लीटर पानी को ट्रीट करने का दावा कर रहे हैं जबकि उद्योग इससे कहीं ज्यादा ट्रकों में पानी भरकर लाते हैं, लेकिन वे कहां पर हैं। इसकी विजिलेंस जांच कराएंगे कि यह पानी कहा जाता है।

    विधायक ने कहा कि प्लांट में निगरानी समिति के एक ही अध्यक्ष 17 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। इसमें अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी, इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए। गोगी ने कहा कि दाल में जरूर कुछ काला है, जिसकी हम पूरी जांच करेंगे। हमारा मकसद बुड्ढा नहर की सफाई करना है जिसके लिए हम लोग इकट्ठे हुए हैं।

    जेबीआर ग्रुप के मैनेजर प्रदीप सिंह ने मामले बारे पूछे जाने पर कहा कि एमएलए साहब ने जो बयान दिया है। उस मैं आपको बताना चाहूंगा कि जो कह रहे कि हम लोग 17 साल से यह काम कर रहे पर इतने साल बीत जाने के बाद भी यह काम क्यों लगातार किया जा रहा है। हम लोग इसको जीरो लीटर डिसजार्च किया गया है। जिसके बाद सबसे पहले 200 लीटर बढ़ाया गया। इसके बाद हम लोग सरकार द्वारा दी गाइड लाइन के हिसाब से इनवेस्टमेंट बढ़ाया है। सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के हिसाब से काम किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि जितना भी कंपनियों द्वारा हमें पानी मिलता है उसको चैक किया जाता है। इसके बाद कहा कि जो पानी हमें मिलता हम उसी के जिम्मेदार है। आप बाकी पानियों की शिकायत प्रदूषण विभाग में कर सकते हैं।

    पुराने नालों और ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लेने पहुंचे MLA Gogi, उठाये बड़े सवाल, Watch Video

     
  • India-Bangladesh मैच को लेकर शुरू हुआ विरोध, 22 को नोटिस जारी

    India-Bangladesh मैच को लेकर शुरू हुआ विरोध, 22 को नोटिस जारी

    ग्वालियरः भारत-बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर को होने जा रहे मैच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वहीं ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश मैच को लेकर हिंदू महासभा का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को ग्वालियर पहुंची हिमस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की परपोती राज्यश्री चौधरी ने साफ शब्दों में कहा है कि इस मैच का विरोध होना चाहिए।

    इस मामले को लेकर राज्यश्री चौधरी ने बताया कि इसके साथ ही मैच के विरोध को लेकर ग्वालियर के लश्कर सर्किल के एसडीम ने हिंदू महासभा के 22 सदस्यों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस धारा 130 के तहत दिया गया है। जिसमें कहा गया है आप लोगों की अवांछनीय गतिविधियों की वजह से जनशांति विक्षुब्ध हो सकती है। इसलिए क्यों ना 12 माह की अवाधि तक आपको शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए 20 हजार रुपए की मुचलका राशि जमानत बतौर जमा की जाएं।

    राज्यश्री चौधरी ने कहा कि जो लोग मैच का टिकट खरीद रहे हैं वो हत्यारों को मदद कर रहे हैं, खाना खिला रहे हैं। हिंदू महासभा ने दो अक्टूबर को काला दिवस मनाने की घोषणा की है। उस दिन कार्यकर्ता हिंदू महासभा के कार्यालय दौलतगंज से मैच का विरोध जताते हुए रैली के रूप में शंकरपुर स्थित स्वर्गीय श्रीमंत मधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम तक जाएंगे और काले झंडे दिखाकर अपना विरोध करेंगे।

    वहीं राज्यश्री चौधरी ने बात करते हुए ने कहा कि हिंदू नारियों पर अत्याचार हो रहा है, फोर्स कन्वेंशन हो रहा है। जो बांग्लादेश हम लोगों का खून हम लोगों का टैक्स के पैसों से आजादी लिया है। अभी बांग्लादेश में हिंदू समाज के ऊपर अत्याचार करके यहां मैच खेलने के लिए आ रहा है और हिंदू अपने पैसों से टिकट खरीदेगा ताली मरेगा मजा करेगा। उन्हीं पैसों से वह वहां जाकर फिर अपने देश में हिंदुओं को मारेगा, जो लोग मैच के टिकट खरीद रहे हैं वह लोग समझे कि वो हिंदुओं की हत्या करने वालों को खाना दे रहे हैं।

    हिमस की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने कहा कि हम लोग मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयत्न करेंगे। यदि आम लोग 100 परसेंट तक इस विरोध का समर्थन करते हैं तो हम लोग सरकार को भी चेतावनी देंगे। उसके बाद भी हम देखेंगे की यह मामला आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। हिन्दू समाज का कोई सुनने वाला नहीं है, तो हम लोग विरोध करेंगे प्रतिशोध करेंगे। हम 2 अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मनाएंगे और काला झंडा लेकर रैली निकालेंगे।

    हिंदू महासभा ने 6 अक्टूबर को लश्कर बंद का आह्वान किया है। इस दिन लश्कर क्षेत्र के सभी बाजार सुबह 9 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक सम्पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इससे पहले भी अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के लोगों ने इस मैच का विरोध करते हुए 14 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को‌ अपने खून से‌ पत्र लिखकर मैच रद्द करने की मांग की थी, लेकिन बीसीसीआई और एमपीसीए द्वारा मैच द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसे लेकर हिंदू संगठन‌ आक्रोशित हैं। वहीं दो दिन में मैच के टिकिट की बिक्री को लेकर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने मैच के सभी टिकिट खरीदने‌ वालों को राष्ट्रद्रोही बताया था।

    बता दें कि भारत-बांग्लादेश मैच के विरोध में 5 अक्टूबर को पूरे देश से हिंदू संगठनों को आमंत्रित कर ग्वालियर में महासम्मेलन रखा है। मैच से एक दिन पहले इस महासम्मेलन पर पुलिस की नजर है। हिंदू महासभा का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के बाद यहां बांग्लादेश को मैच नहीं खेलने देंगे।

    हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया कि ग्वालियर में बांग्लादेश की टीम आने की पूर्व संध्या पर हिंदू महासभा द्वारा 2 अक्टूबर को काला दिवस मनाने की घोषणा की है। उस दिन हिंदू महासभा के कार्यकर्ता हिंदू महासभा के कार्यालय से रैली के रूप में शहर की सड़कों से होते हुए शंकरपुर स्थित स्टेडियम पहुंचेंगे। स्टेडियम के बाहर अपना विरोध प्रदर्शन कर काले झांडो के साथ विरोध प्रकट करेंगे। हिंदू महासभा ने जो भी कहा है वह हमेशा पूरा किया है। साथ ही 6 अक्टूबर को हिंदू महासभा के आह्वान पर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक लश्कर क्षेत्र बंद रहेगा।

  • सामुदायिक भवन में पति-पत्नी ने आत्महत्या करके दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

    कोटा: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के अकलतरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने सामुदायिक भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दंपति सामुदायिक भवन में रहकर बुनकर सहकारी समिति के तहत काम करते थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दीवार पर लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोनों ने अपनी मौत के लिए सहकारी समिति के अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।

    मृतक परसराम देवांगन और उनकी पत्नी पार्वती देवांगन ग्राम लखराम स्थित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में रहकर बुनकर सहकारी समिति का काम देख रहे थे। शुक्रवार को उनकी लाश भवन के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    घटनास्थल पर दीवार पर लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें दंपति ने सहकारी समिति के अध्यक्ष सतीश देवांगन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले उन्हें टेलरिंग का काम दिलाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब समिति अध्यक्ष उन्हें काम से हटाना चाहता है। दंपति ने इस निराशा में आत्महत्या का कदम उठाया।

    रतनपुर पुलिस ने मौके से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट में उल्लिखित आरोपों की भी जांच कर रही है। परसराम देवांगन के बच्चे अकलतरी गांव में रहते हैं, जिन्हें इस घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अब सहकारी समिति और इसके अध्यक्ष से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

    यह घटना समाज के भीतर कामकाज और मानसिक दबाव के बीच संतुलन की कमी को उजागर करती है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच से आगे के तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल, गांव में शोक का माहौल है और पुलिस इस दुखद घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

  • सरकार ने जारी किए निर्देश, नहीं तो रद्द हो जाएंगे 15000 से अधिक राशन कार्ड !

    सरकार ने जारी किए निर्देश, नहीं तो रद्द हो जाएंगे 15000 से अधिक राशन कार्ड !

    रायगढ़: राज्य सरकार ने सभी जिलों को राशन कार्डों के केवाईसी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत सभी राशन कार्डों का सत्यापन किया जा रहा है। लेकिन जानकर हैरत होगी कि रायगढ़ जिले में 15000 से अधिक राशन कार्डधारी ऐसे हैं जिनका कोई रिकॉर्ड खाद्य विभाग के पास नहीं है। बार-बार मियाद बढ़ाने के बावजूद भी अब तक इन राशन कार्डधारियों ने केवाईसी अपडेट नहीं कराया है। ऐसे में भाजपा इन कार्डों के फर्जी होने का अंदेशा जता रही है। भाजपा का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार में अनाप शनाप तरीके से राशन कार्ड बनाया गया था, जिसकी वजह से राशन में धांधली भी हुई है। बीजेपी इन कार्डों को निरस्त करने की मांग कर रही है।

    दरअसल, राज्य सरकार ने सभी जिलों को राशन कार्डो की केवाईसी अपडेट करने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश के तहत रायगढ़ जिले में भी केवाईसी अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है। जिले में 2 लाख 80 हजार राशनकार्डधारी हैं जिनके 10 लाख 76 हजार सदस्यों को राशन की पात्रता है। नियमानुसार इन सभी के नाम से राशन का आवंटन भी आ रहा है। जिले में ईकेवाईसी की प्रक्रिया के दौरान 2 लाख 65 हजार राशन कार्डधारियों का केवाईसी अपडेट तो हो गया लेकिन लगभग 15000 राशन कार्डधारियों का कोई पता नहीं चल रहा है। ये राशन में दिए गए पते से नदारत हैं। चार बार में मियाद बढ़ाए जाने के बाद भी इनके केवाईसी अपडेट की प्रक्रिया नहीं हो पाई है। ऐसे में उनके फर्जी होने का अंदेशा है।

    भाजपा का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार में फर्जी राशन कार्ड बनाए गए थे। इस वजह से इनकी केवाईसी नहीं हो पा रही है बीजेपी इन कार्डों को निरस्त करने की मांग कर रही है। इधर अधिकारी भी कुछ हितग्राहियों के राशन कार्डों की केवाईसी नहीं होने की बात स्वीकार कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ऐसे राशन कार्ड धारी का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है। शासन की ओर से केवाईसी की मियाद भी बढ़ाई गई है। अपग्रेडेशन शत प्रतिशत करने का प्रयास किया जा रहा है। नवीनीकरण नहीं होने वाले कार्डों के संबंध में शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • एक्शन में कांग्रेस: 5 पूर्व MLA सहित 9 बड़े चेहरों को दिखाया बाहर का रास्ता

    एक्शन में कांग्रेस: 5 पूर्व MLA सहित 9 बड़े चेहरों को दिखाया बाहर का रास्ता

    हरियाणाः कांग्रेस ने 5 पूर्व विधायकों समेत 9 बड़े चेहरों को पार्टी से बाहर करने का फरमान जारी किया है। ये नेता 6 साल के लिए पार्टी से निकाले गए हैं। मुख्य तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने पानीपत की पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर, पुंडरी से सतबीर भाना, उचाना से वीरेंद्र गोदिया, बरोदा से कपूर नरवाल और बवानीखेड़ा से सतबीर रतेड़ा को पार्टी से निकाल दिया है।

    27 सितंबर को भी पार्टी ने 13 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया था। इनमें पानीपत ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे विजय जैन, कलायत विधानसभा सीट से अनीता ढुल, जींद से प्रदीप गिल, आरक्षित सीट गुहला से नरेश ढांडे, पुंडरी से सज्जन सिंह ढुल और सुनीता बट्‌टन को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अब उचानां कलां से दिलबाग सांडिल, नीलोखेड़ी (रिजर्व) से राजीव गोंदर और दयाल सिंह सिरोही, भिवानी से अभिजीत सिंह, दादरी से अजीत फोगाट और पृथला से नीत मान को भी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

    इससे पहले अंबाला कैंट से आजाद लड़ रहीं चित्रा सरवारा और बहादुरगढ़ से लड़ रहे राजेश जून पर कार्रवाई हुई थी। हरियाणा कांग्रेस अब तक अपने 25 नेताओं पर एक्शन ले चुकी है। जींद से प्रदीप गिल ने टिकट मांगा था। लेकिन टिकट महावीर गुप्ता को मिला। दिलबाग संडील ने उचाना से टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी ने हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया। जिसके बाद दोनों सीटों पर बगावत देखने को मिल रही है। बागी पार्टी को कितना नुकसान पहुंचाते हैं? यह देखने वाली बात होगी।

    पानीपत की शहरी सीट पर रोहिता रेवड़ी ने मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। रोहिता को इलाके में प्रभावी नेता माना जाता है। वहीं, अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा ने कांग्रेस प्रत्याशी की राह में कांटे बिछा दिए हैं। यहां से बीजेपी के बड़े नेता अनिल विज भी लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस की बगावत का फायदा उनको मिल सकता है। अंबाला कैंट से कांग्रेस ने परविंदर परी को टिकट दिया है। जो कुमारी सैलजा के समर्थक माने जाते हैं। चित्रा के पिता निर्मल सिंह को कांग्रेस ने अंबाला से मैदान में उतारा है।

     

  • कोर्ट ने दिए Nirmala Sitharaman के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

    कोर्ट ने दिए Nirmala Sitharaman के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

    नई दिल्लीः केंद्रिय मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बेंगलुरु की एक अदालत ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। बेंगलुरु में जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत ने इस एफआईआर को दर्ज करने का आदेश दिया है।

    यह आदेश चुनावी बॉन्ड के जरिए जबरन वसूली के आरोपों के संबंध में आया है। जनाधिकार संघर्ष संगठन के आदर्श अय्यर ने निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ एक निजी शिकायत (पीसीआर) दर्ज कराई थी। पीसीआर में आरोप लगाया गया था कि चुनावी बॉन्ड के जरिए जबरन वसूली की गई थी। यह आदेश 42वीं एसीएमएम कोर्ट ने जारी किया है। तिलक नगर पुलिस अब निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी।

    इस मामले में अब कांग्रेस ने भाजपा पर हमलावर रुख अपना रखा है। उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की। सिद्दरमैया ने कर्नाटक बीजेपी पर निशाना साधा और सवाल किया कि वे कथित “घोटाले” के सिलसिले में सीतारमण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कब शुरू करेंगे और उनसे इस्तीफा मांगेंगे।

    सिद्दरमैया ने आगे कहा कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच की जाती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता एचडी कुमारस्वामी के इस्तीफे की भी मांग की जानी चाहिए।

    कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का इस पर रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मेरा और निर्मला सीतारमण का इस्तीफा मांग रहे हैं, लेकिन क्या चुनावी बांड का पैसा उनके व्यक्तिगत खाते में गया? उन्हें क्यों इस्तीफा देना चाहिए और मुझे क्यों इस्तीफा देना चाहिए ये बताया जाए।

    गौरतलब है कि केंद्र ने 2018 में चुनावी बॉन्ड योजना शुरू की थी और इसका उद्देश्य राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले नकद दान की जगह लेना था, ताकि राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता में सुधार हो सके। चुनावी बॉन्ड के जरिए राजनीतिक दलों को फंड दिया जाता था, लेकिन इसका खुलासा नहीं किया जाता था। हालांकि बाद में विपक्ष के आरोपों और दायर याचिका के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया था।

  • मारा गया हिजबुल्लाह चीफ Hassan Nasrallah ! Iran में हाई अलर्ट

    मारा गया हिजबुल्लाह चीफ Hassan Nasrallah ! Iran में हाई अलर्ट

    नई दिल्लीः इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है। यह दावा इजराइल डिफेंस फोर्स ने शनिवार को किया है। यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, IDF ने 27 सितंबर को लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बंकर बस्टर बम से हवाई हमला किया था, तब नसरल्लाह भी यहीं मौजूद था। IDF ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि अब दुनिया को नसरल्लाह से डरने की जरूरत नहीं है। वह आतंक नहीं फैला पाएगा। हालांकि हिजबुल्लाह की तरफ से अब तक नसरल्लाह की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

    वहीं हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद ईरान में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इजरायली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान ने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को सुरक्षित रखने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। थोड़ी देर में ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई नसरल्लाह की मौत पर बयान जारी कर सकते हैं। नसरल्लाह को ईरान का भरोसेमंद माना जाता था।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी विमान को सीरिया और लेबनान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई है। दरअसल, आईडीएफ (IDF) यानी कि इजरायल डिफेंस फोर्स ने सीरिया और लेबनान को धमकी दी है। यही कारण है कि वो कोई भी खतरा मोल लेना नहीं चाहते। बता दें कि लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।

    लेबनान की राजधानी पर किए गए इजरायली हमलों की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कड़े शब्दों में आलोचना की है। लेबनान की राजधानी के घनी आबादी वाले दक्षिणी शहर पर इजरायली हमले को राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने घोर युद्ध अपराध बताया है। मिली जानकारी के मुताबिक, लेबनान पर अबतक किए गए इजरायली हमलों में करीब 650 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 2,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    खबर है कि इजरायल से ईरान हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत का बदला लेने की योजना पर काम कर रहा है। हसन नसरल्लाह की मौत के तुरंत बाद ही ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के घर पर अधिकारियों ने बैठक की जिसमें इजरायल से बदला लेने की योजना बनाई गई। बताया गया कि अली खामेनेई ने सुरक्षा परिषद की बैठक को भी बुलाया। इस संबंध में अली खामेनेई के सुरक्षा सलाहकार का बयान भी सामने आया है जिसमें उसने कहा कि इन हत्याओं से इजरायल की समस्या हल नहीं होगी।