Blog

  • Punjab: किसान नेता Amna Murder Case का मुख्य आरोपी DC Noorpura गिरफ्तार

    Punjab: किसान नेता Amna Murder Case का मुख्य आरोपी DC Noorpura गिरफ्तार

    लुधियानाः दीवाली की रात 1 अक्टूबर को करीब 11:30 बजे रायकोट स्थित जत्थेबंदी के दफ्तर में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) दोआबा के नेता अमनदीप सिंह उर्फ अमना पंडोरी की हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी दानवीर सिंह चीना उर्फ डीसी नूरपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पहले से गिरफ्तार बीकेयू जिला प्रधान जसप्रीत सिंह जस्सी ढट्ट का रिमांड अदालत ने दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। डीसी नूरपुरा भी किसान जत्थेबंदी का स्थानीय प्रधान है, और दोनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस को राहत मिली है।

    हत्या के मामले में जस्सी ढट्ट से पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों – गग्गी, राजा, बूटा सिंह और जश्न को भी नामजद कर लिया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस स्वयं इस जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, और सीआईए स्टाफ की मदद से आरोपियों की धरपकड़ जारी है। थाना सिटी रायकोट में जस्सी ढट्ट, डीसी नूरपुरा, और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें अब अज्ञात लोगों की पहचान भी हो रही है।

    बता दें कि दिवाली की रात 1 अक्टूबर को करीब 11:30 बजे रायकोट स्थित जत्थेबंदी के दफ्तर में डीसी नूरपुरा और उसके साथियों ने अमना पंडोरी की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार, इस विवाद की जड़ अमना पंडोरी और गगनदीप कौर के प्रेम विवाह से जुड़ी है, जिसमें गगनदीप कौर की शादी के बाद इंग्लैंड जाने के दौरान डीसी नूरपुरा ने गगनदीप को अमना के खिलाफ भड़काने की साजिश रची थी। डीसी ने गगनदीप को बताया कि अमना ने अपनी जाति और संपत्ति के बारे में झूठ बोला था, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया।

    इस विवाद के कारण अमना और डीसी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर सोशल मीडिया पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया। आखिरकार, 1 अक्टूबर की रात को दोनों पक्षों के बीच झगड़े का समय तय हुआ, और इस हिंसा में डीसी नूरपुरा ने अपने वैध रिवॉल्वर से दो गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली अमना के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • Punjab News: SFJ के आतंकी पन्नू ने Amritsar और Chandigarh Airport बंद कराने की दी धमकी

    Punjab News: SFJ के आतंकी पन्नू ने Amritsar और Chandigarh Airport बंद कराने की दी धमकी

    अमृतसरः अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी और खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 17 नवंबर को अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद कराने की धमकी दी है। पन्नू का आरोप है कि भारत सरकार ने सिख धर्म की प्रतीक कृपाण के एयरपोर्ट के भीतर पहनने पर रोक लगाई है। इस फैसले को उन्होंने सिख समुदाय पर हमला बताते हुए भविष्य में सिखों के लिए धार्मिक प्रतीकों पर और अधिक प्रतिबंध लगाने की आशंका जताई है। आतंकी पन्नू ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल किया है। जिसमें वे भारत सरकार को धमकी देता दिख रहा है। उसने आरोप लगाया है कि भारत सरकार आने वाले दिनों में दस्तार (पगड़ी) पर भी प्रतिबंध लगा सकती है।

    इसके बाद सिखों को अपने धार्मिक प्रतीकों को भी घर में पहनने पर भी भारत सरकार रोक सकती है। पन्नू ने पंजाब के युवाओं को भड़काने की कोशिश की है और रोष में 17 नवंबर को अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट्स को बंद करवाने की बात कही है। पन्नू ने अपने वीडियो में चेतावनी देते हुए कहा कि भारत सरकार ने कृपाण पर पाबंदी लगाई है। कल पाबंदी दस्तार पर भी लग सकती है और फिर श्री साहिब और दस्तारें घर पर भी पहनने नहीं दी जाएंगी। ये भारत सरकार सभी सिखों को जनेऊ डलवा देंगे। अपनी जिंदगी बचाने के लिए सिखों को अपने घर के बाहर श्री गणेश स्थापित करने पड़ेंगे।

    भारतीय संविधान सिख धर्म को हिंदू धर्म का हिस्सा बताते हैं। इस भारतीय संविधान के अंतर्गत गोल्डन टेंपल के अंदर हमला हुआ, सिखों की नस्लकुशी हुई और पंजाब 15-20 किसान हर महीने खुदकुशी करते हैं। हाथ जोड़ कर कभी आजादी नहीं मिलती और कानून वापस नहीं होते। याद रखो, दशम पिता के सामने रुहानी ताकत के लिए हाथ जोड़ें। जिस्मानी ताकत के लिए शस्त्र विद्या का अभ्यास करें। पन्नू ने पंजाब के युवाओं को उकसाते हुए 17 नवंबर को ट्रैक्टरों से सड़कों को जाम करने और एयरपोर्ट पर ड्रोन उड़ाने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन दुनिया को सिख समुदाय के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे से अवगत कराने का तरीका है। सिखों को अपनी आजादी के लिए संघर्ष करना होगा, जैसे उनके पूर्वजों ने किया था।

     

  • Punjab News: छठ पूजा पर आपस में भिड़ा प्रवासी दल, महिला को मारी कुर्सियां, देखें वीडियो

    Punjab News: छठ पूजा पर आपस में भिड़ा प्रवासी दल, महिला को मारी कुर्सियां, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले के मकबूलपुरा इलाके से छठ पूजा दौरान लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार, प्रवासी समुदाय द्वारा मकबूलपुरा में छठ पूजा की जा रही थी और इसी दौरान एक युवक और महिला की आपस में बहस हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू चल गए। पीड़ित प्रवासी परिवार ने पुलिस प्रशासन से शिकायत दर्ज कर सुधार की मांग की है।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी छठ पूजा के दौरान एक युवती से दुर्व्यवहार किया गया है और उसे कुर्सियां मारी गई और बाद में उसके दोस्तों के साथ मिलकर हम पर हमला किया गया। इस संबंध में हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

    वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों प्रवासी परिवार आपस में भिड़े हैं और दोनों का इलाज चल रहा है, जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

  • PM Justin Trudeau ने दिया झटका, नीति में बदलाव के चलते बंद किया ये वीज़ा

    PM Justin Trudeau ने दिया झटका, नीति में बदलाव के चलते बंद किया ये वीज़ा

    एडमान्टनः कनाडा सरकार ने मल्टीपल एंट्री वीजा पर अपनी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए दस वर्ष वाला पर्यटक वीजा जारी करना बंद कर दिया है। इससे कनाडा आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए दिशा-निर्देशों में आव्रजन अधिकारी अपने स्तर पर यह निर्णय ले सकेंगे कि सिंगल एंट्री या मल्टीपल एंट्री वीजा जारी किया जाए या नहीं। अधिकारी यह भी तय करेंगे कि यह वीजा कितने समय के लिए जारी किया जाना चाहिए। पहले इसकी अधिकतम वैधता 10 वर्ष तक या यात्रा दस्तावेज या बायोमैट्रिक की समाप्ति तक थी।

    समझा जाता है कि नीति में यह बदलाव राजनीतिक संकट से जूझ रहे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को आवास की कमी, जीवनयापन की उच्च लागत व घटती अनुमोदन रेटिंग पर जनता के गुस्से को कम करने के लिए किया गया है। ट्रूडो घोषणा कर भी चुके हैं कि वह अस्थायी व स्थायी आप्रवासन दोनों को कम कर रहे हैं। पिछले महीने, अप्रवासन मंत्री मार्क मिलर ने कहा था कि कनाडा सरकार को देश में अस्थायी अप्रवासन के प्रवाह को रोकने के लिए पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी जो अब आवास संकट का कारण बन रहा है।

    आव्रजन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मल्टीपल वीजाधारक को वीजा की वैधता की अवधि में आवश्यकतानुसार किसी भी देश से कनाडा में प्रवेश करने की अनुमति होगी। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख नेता सुधीर पारिख ने मौजूदा राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद महत्वपूर्ण परिदृश्यों की चर्चा की है। उन्होंने भारत-कनाडा के राजनयिक गतिरोध को हल करने में अमेरिका की भूमिका के साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के ट्रंप को समर्थन के बारे में बात की।

    भारतीय अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई हिंदुओं के समूह हिंदूज फॉर ट्रंप का प्रतिनिधित्व करने वाले पारिख के संगठन ने एक साथ आकर इस चुनाव में ट्रंप का समर्थन किया था। पारिख ने कहा कि लगभग आधे भारतीय अमेरिकी, रिपब्लिकन दर्शन, एजेंडा और सोच में विश्वास करते हैं। भारत-कनाडा राजनयिक विवाद पर टिप्पणी करते हुए पारिख ने कहा कि उनके समूह ने इस मुद्दे को उठाया था। हमने चर्चा की थी और ट्रंप ने वादा किया था कि अगर वह निर्वाचित होते हैं, तो कनाडा सरकार और भारत सरकार के बीच इस संकट को सुलझाने में हमारी मदद करेंगे।

  • Punjab News : International हथियार तस्करी गिरोह के 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    Punjab News : International हथियार तस्करी गिरोह के 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    अमृतसर : काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने इंटरनेशनल अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आदित्य कपूर उर्फ मक्खन और रविंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों के पास से कारतूस सहित 4 हथियार बरामद किए गए है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि ये दोनों एक बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हैं और हथियारों की तस्करी में संलिप्त हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए, जिनमें से एक ग्लॉक पिस्तौल है। इसके अलावा, 5 मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। ग्लॉक पिस्तौल एक उच्च गुणवत्ता का हथियार माना जाता है, जिसे आमतौर पर संगठित अपराधियों द्वारा उपयोग किया जाता है।

    डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि आरोपी आदित्य कपूर पर 12 मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह अमेरिका और पुर्तगाल में स्थित अपराधियों के संपर्क में था। उन्हीं के निर्देशों पर अवैध गतिविधियां कर रहा था।अमेरिका में बसे बलविंदर सिंह उर्फ डॉनी बल और प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल और पुर्तगाल में स्थित मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू घनश्यामपुरिया के साथ आदित्य का संपर्क था। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल की टीम ने मामले की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    काउंटर इंटेलिजेंस के अनुसार ये सभी अपराधी पंजाब में पहले से सक्रिय जग्गू भगवाणपुरिया गिरोह के कट्टर प्रतिद्वंदी माने जाते हैं। यह अपराधी नेटवर्क संगठित तस्करी और विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। विदेशी अपराधियों के निर्देश पर यह गिरोह हथियार और अन्य गैरकानूनी सामान की तस्करी को अंजाम देता था। आदित्य कपूर की इस नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका थी और वह मुख्य रूप से अमेरिका और पुर्तगाल में स्थित सरगनाओं के निर्देश पर स्थानीय गतिविधियों का संचालन कर रहा था।

  • Punjab News: खाली प्लाट में मिला व्यक्ति का शव, पत्नी पर लगे पति की हत्या के आरोप

    Punjab News: खाली प्लाट में मिला व्यक्ति का शव, पत्नी पर लगे पति की हत्या के आरोप

    लुधियानाः गिल रोड से मलेरकोटला रोड पर जाते हुए एक खाली प्लॉट में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति का कत्ल किसी ओर ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने किया है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने परिजनों के संग मिलकर पति की हत्या कर दी और उसके शव को खाली प्लाट में फेंक दिया। खाली प्लाट में पड़े व्यक्ति के शव को देर रात राहगीर ने देखा और शोर मचाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

    मौके पर थाना सदर की पुलिस ने शव के कब्जे में सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक व्यक्ति 38 वर्षीय पवन कुमार पेशे से ड्राइवर था। वह मूलरुप से यूपी के जिला बलरामपुर के गांव उदयपुर का रहने वाला है। वह लुधियाना में गिल रोड पर किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मृतक के पड़ोसियों से पूछताछ कर मृतक की महिला को हिरासत में लिया।

    पूछताछ में सामने आया कि मृतक के अपने ही किसी पहचान की महिला के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। जिसके चलते उसकी पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पवन की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक के शव को मलेरकोटला रोड मैकडी के शोरूम के साथ लगते प्लॉट में फेंक कर सभी फरार हो गए। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आज प्रेसवार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।

     

  • पुलिस ने 12 लोगों से बरामद किए 2 करोड़ 30 लाख कैश

    पुलिस ने 12 लोगों से बरामद किए 2 करोड़ 30 लाख कैश

    मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने वाले हैं। चुनाव के ऐलान के साथ ही अचार संहिता महाराष्ट्र में लागू है। मुंबई की एल.टी मार्ग पुलिस स्टेशन को खुफिया द्वारा गुप्त जानकारी मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से बड़ी मात्रा में कैश ले कर जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और शहर के भुलेश्वर मार्केट, कालबादेवी से संदेह के आधार पर 12 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।

    पुलिस ने दक्षिण मुंबई के कालबादेवी में 12 लोगों से 2.3 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी सार्वजनिक की है। संदिग्धों को पहले पूछताछ के लिए मुंबादेवी पुलिस चौकी ले जाया गया, जिसके बाद नोडल अधिकारी के नेतृत्व में 186-मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वायड टीम (FST) को तत्काल सूचना दी गई।

    पुलिस ने इस बात की जानकारी इनकम टैक्स को दे दी है और मामले की छानबीन में जुट गई। हिरासत में लिए गए 12 लोगों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछा जा रहा है कि आखिर इतना पैसा उनके पास कहा से आया है। साथ ही पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतना पैसा कहां ले जाया जा रहा था।

  • Punjab News:  XUV और Swift में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: XUV और Swift में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः कीरतपुर साहिब के पास एक्सयूवी और स्विफ्ट में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक्सयूवी गलत दिशा से आ रही थी और तेज रफ्तार के चलते एक्सयूवी ने स्विफ्ट में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण थाकि हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक्सयूवी में सवार सभी लोग नशे की हालत में मौज-मस्ती करते हुए गलत दिशा में कीरतपुर साहिब से मनाली की ओर जा रहे थे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से टैक्सी नंबर स्विफ्ट कीरतपुर साहिब की ओर आ रही थी, जहां दोनों में भीषण टक्कर हो गई। घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। लोगों का आरोप है कि करीब एक घंटे तक कोई प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा।

    भीषण टक्कर में एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

  • Punjab News: नेशनल हाईवे पर व्यक्ति के गले से चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: नेशनल हाईवे पर व्यक्ति के गले से चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में आए दिन लूट की वारदाते सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला नेशनल हाईवे से सामने आया है, जहां सफाई कर्मी के गले से सोने की चेन छीनकर स्नेचर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना फिरोजपुर रोड़ नेशनल हाईवे की है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित वर्कशॉप का मालिक है और वह सुबह सफाई कर रहा था। इस दौरान स्नेचर पीछे से आया और उसके गले से चेन छीनकर फरार हो गया।

    व्यक्ति के गले से चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पीड़ित सड़क की सफाई कर रहा है, इसी दौरान मुंह ढका व्यक्ति आता है और गले से चेन छीनकर फरार हो जाता है। पीड़ित ने भागकर स्नेचर को पकड़ने की कोशिश भी की और शोर भी मचाया लेकिन स्नेचर अन्य साथी से साथ बाइक बैठकर फरार हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित केवल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि वह करीब 5 साल पहले कनाडा से वापस आ गया था। यहां वह कारों की वॉशिंग आदि का काम करता है। वर्कशॉप के कारीगर देरी से आते है। इससे पहले वह खुद ही झाड़ू और साफ-सफाई कर रहा था। अचानक से बाइक सवार दो युवक फिरोजपुर रोड से गुजरे। उस समय उसने उन पर ध्यान नहीं दिया। केवल ने कहा कि सरे आम फिरोजपुर रोड पर अब स्नैचिंग हो रही है। कही न कही पुलिस का डर बदमाशों के मन से निकलता जा रहा है। पुलिस पेट्रोलिंग न होने के कारण झपटमारी की वारदातें बढ़ रही है। इस संबंधी वह संबंधित थाना पुलिस को सूचित करेगा।
  • Punjab News : पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    Punjab News : पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    लुधियाना :  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रात 11.30 बजे पुलिस ने एक बदमाशों का एनकाउंटर किया। इस दौरान बदमाश के दाई लात पर गोली लगी है। घायल अवस्था में बदमाश को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उसकी हालत देख रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश का नाम अमित कुमार है। अमित टिब्बा रोड का रहने वाला है। इस पर पहले भी लूटपाट के 2 मामले दर्ज है। ADCP अमनदीप बराड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि CIA-1 टीम के ASI हरजाप सिंह पुलिस पार्टी के साथ जस्सियां रोड पर नाकाबंदी किए हुए थे। इस दौरान एक्टिवा पर एक युवक काफी तेजी से आ रहा था। शक पड़ने पर उसे पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया। बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। नाकाबंदी दौरान पुलिस कर्मचारियों तुरंत अपनी पोजिशन लेते हुए क्रास फायरिंग की। मुठभेड़ में बदमाश की लात पर गोली लगी। घटना स्थल पर कुल 3 फायर हुए है। 2 गोलियां बदमाश ने चलाई और 1 गोली पुलिस कर्मचारियों की तरफ से चली है। घटना स्थल से मिली जानकारी मुताबिक लात पर गोली लगते ही बदमाश की एक्टिवा का भी संतुलन बिगड़ गया। एक्टिवा गिरते ही बदमाश नीचे गिर गया। दो गोलियां चलाने के बाद तीसरी गोली चलाने से पहले ही पुलिस ने उसकी लात पर गोली पर काबू कर लिया। गोली लगते ही बदमाश ने चीखकर कहा कि मुझे बचा लो। खून से लथपथ हालत में लुटेरे अमित को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा। ADCP अमनदीप बराड़ मुताबिक CIA-1 के इंचार्ज राजेश शर्मा मामले की गहनता से जांच कर रहे है। मौके से पुलिस को एक माउंजर भी मिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर धारा 399 402 के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।  पुलिस आरोपी का रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ की जाएगी।

    पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, देखें वीडियो