Blog

  • शनि देव मंदिर के पास हुआ भयानक हादसा, गहरी खाई में ट्रक गिरने से एक की मौत, देखें वीडियो

    शनि देव मंदिर के पास हुआ भयानक हादसा, गहरी खाई में ट्रक गिरने से एक की मौत, देखें वीडियो

    हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के लंबलू से दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। जहां शनि देव मंदिर के पास आज सुबह करीब 8 बजे अनियंत्रित होकर ट्रक गहरी खाई में गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजमेर सिंह निवासी पोंटा, सरकाघाट के रूप में हुई है। इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

    वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक जब चढ़ाई से पीछे हटने लगा तो परिचालक द्वारा पिछले टायर में पत्थर लगाकर इसे रोकने का काफी प्रयास किया गया। दोनों ड्राइवर और परिचालक इस प्रयास में जुटे थे लेकिन ट्रक ट्रक अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे खाई में जा गिरा।

    हालांकि इस हादसे के दौरान परिचालक अशोक कुमार हादसे में सुरक्षित बच गए हैं। उन्होंने घटना की सूचना ट्रक के मालिक और चालक के रिश्तेदारों को दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया। ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया गया है। पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

    शनि देव मंदिर के पास गहरी खाई में ट्रक गिरा एक की मौत, Watch Video

  • अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, कई लोगों के हताहत होने की आशंका, देखें वीडियो

    अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, कई लोगों के हताहत होने की आशंका, देखें वीडियो

    सोनीपतः गांव रिढाऊ में चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई अन्य लोग मलबे में दबे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, मलबे में दबे हुए लोगों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

    प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं, और घटना स्थल पर स्थिति को संभालने के लिए आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी। विस्तृत जानकारी का इंतजार है, और बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    उधर, न्यूज एजेंसी के मुताबिक तमिलनाडु के विरुदुनगर जिले के सात्तूर में पटाखे बनाने वाले एक कारखाने में अचानक विस्फोट हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कारखाने में विस्फोट होने से वह गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया जहां पटाखे रखे हुए थे।

    उसने बताया कि सात्तूर और शिवकाशी से दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि कारखाने में विस्फोट होने से आस-पास स्थित कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए। उसने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

    अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, Watch Video

     
  • Jalandhar News: कांग्रेस ने मनाई Shaheed Bhagat Singh की जयंती, निगम प्रशासन पर कसे तंज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कांग्रेस ने मनाई Shaheed Bhagat Singh की जयंती, निगम प्रशासन पर कसे तंज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में आज शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया जा रहा है। वहीं उनका दिया हुआ नारा “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है” आजादी के 77 साल बाद भी यह नारा रग-रग में देशभक्ति और जुनून भर देता है। भारत के महान इतिहास में कई वीर सपूतों का नाम दर्ज है, जिनमें से एक भगत सिंह आज भी अपने जज्बे और देश के लिए अपने प्यार के लिए याद किए जाते हैं। 28 सितंबर, 1907 में पश्चिमी पंजाब (वर्तमान में पाकिस्तान) में जन्मे भगत सिंह से देशभक्त की एक ऐसी मिसाल कायम की, जिसका उदाहरण आज भी लोग देते हैं। देश की आजादी की लड़ाई में अपना अहम योगदान देने वाले भगत सिंह ने 24 साल की छोटी से उम्र में शहादत को गले लगा लिया था। वहीं आज भगत सिंह चौंक पर कांग्रेस द्वारा उनका दिवस मनाया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राजिंदर बेरी ने बताया कि आज उनका जन्मदिवस धूमधाम से मना रहे है। इस दौरान उन्होंने संदेश दिया हैकि शहीद भगत सिंह ने देश के प्रति अपना जीवन नौच्छावर कर दिया था। उन्होंने कहा कि जिन शहीदों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश को आजाद करवाया है, ऐसे में उनके आदर्शों पर युवा पीढ़ी को चलना चाहिए और नशों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अपनी बहादुरी और देश की आजादी के लिए अपनी दीवानगी से उन्होंने अंग्रेजी सरकार की जड़े हिला दी थी। अपना जीवन भारत पर न्यौछावर करने वाले भगत सिंह ने 23, 1931 में हंसते हुए फांसी को गले लगाया था। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत बेकार नहीं गई और उनकी लगाई आजादी की चिंगारी ने आग बनकर पूरे ब्रिटिश शासन को जला डाला। उनके जोश से भरपूर विचार आज भी लोगों को जिंदादिली से भर देते हैं। वहीं भ्रष्टाचारी और शहीदों के नाम पर बने चौंक को लेकर नगर निगम पर तंज कसते हुए राजिंदर बेरी ने कहा कि आप किसी भी चौंक पर जाकर देख लें नगर निगम द्वारा कहीं भी साफ-सफाई नहीं हो रही। उन्होंने कमिश्नर से अपील की है कि प्रशासन शहीदों की प्रतिमा की सफाई की ओर ध्यान दें। वहीं शहर में बढ़ रहे क्राइम को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज हालात यह हो गए है कि सारा शहर अंधेरे में है। शहर में काफी समय से स्ट्रीट लाइटे बंद पड़ी है।

    Shaheed Bhagat Singh की जयंती, देखें वीडियो

  • Punjab News: पंचायती चुनाव में NOC का गरमाया मुद्दा, राजा वडिंग का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पंचायती चुनाव में NOC का गरमाया मुद्दा, राजा वडिंग का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंचायती चुनाव को लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रधान व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह पंचायती चुनाव और बुड्ढे नाले को लेकर आज डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात करने के लिए आए थे। इस दौरान उनकी डिप्टी कमिश्नर साथ एक अहम बैठक हुई, जिसमें सरपंचों को एनओसी देने का मुद्दा छाया रहा। उन्होंने कहा कि अभी तक पंचायती चुनाव को लेकर सूची नहीं जारी की गई है। राजा वडिंग ने कहा कि काफी ज्यादा ब्लॉक में लोगों को अभी तक रिजर्व कोटे के बारे में नहीं पता चल पाया है, कि कौन-सा एरिया रिजर्व कोटे में है और कौन- से गांव ओपन है। ऐसे में वह चुनाव कैसे लड़ पाएंगे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए राजा वाडिंग ने कहा कि सरकार के कुछ अधिकारी दादागिरी कर रहे हैं लेकिन वह उन्हें फटकार लगाना चाहते हैं कि तैयार रहें क्योंकि 2 साल बाद कांग्रेस की सरकार 100 फीसदी बनने जा रही है। राजा वडिंग ने कहा कि कुछ अधिकारी हैं जो खराब करते हैं। उन्होंने कहा कि उन सभी को स्थायी रूप से बर्खास्त कर देना चाहिए। राजा ने कहा कि कई उपायुक्त चपड़ासी की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि लुधियाना के डीसी ने हमें आश्वासन दिया है और हम उनसे बात करने के बाद काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि हम एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने जा रहे हैं। इस दौरान सिर्फा कांग्रेस ही नहीं बल्कि किसी भी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा कि हम उन्हें हाई कोर्ट में ले जाएंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि पहले भी पंचायत चुनाव बिना पार्टी सिंबल के होते थे लेकिन इस बार इसे कैबिनेट में पास किया गया। क्योंकि आम आदमी पार्टी जानती थी कि अगर हमारे 90 प्रतिशत सरपंच हार गए तो वे पंजाब की जनता को क्या मुंह दिखाएंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब होने पर राजा वडिंग ने उनकी तंदरुस्ती की अरदास की है। उन्होंने कहा कि वह वाहेगुरु के आगे करते हैं कि वाहेगुरु उन्हें तंदुरुस्त रखें। वहीं भाजपा पर प्रधान सुनील जाखड़ पर भी की टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अब वह इस्तीफा देकर किस पार्टी में शामिल होंगे। दूसरी ओर आयुष्मान कार्ड को लेकर प्राइवेट अस्पतालों की सेवा बंद करने पर राजा वडिंग ने सरकार पर तंज कसे।

    राजा वडिंग का आया बयान, देखें वीडियो

  • Punjab News: DC Office के बाहर किसानों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: DC Office के बाहर किसानों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः मंडियों में धान की खरीद शुरू हो चुकी है। किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे है, लेकिन किसानों को फसल का सही मूल्य न मिलने से किसानों में रोष पाया जा रहा है। किसानों का कहना था कि अगर उन्हें मंडियों में सही मूल्य न मिला तो हम प्रदर्शन करेंगे। जिसके चलते किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की अगुवाई में किसानों की ओर से अमृतसर जिला प्रबंधकीय दफ्तर के बाहर बासमती फेंकर रोष प्रदर्शन किया।
    किसानों ने बताया कि सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि अगर 3200 रुपए से कम बासमती का रेट किसानों को मिलेगा तो सरकार किसानों का जो भी घाटा होगा उसे पूरा करेगी, लेकिन सरकारी की ओर से इसमें किसी भी तरह की कोई दखल अंदाजी नहीं दिखाई गई। जिसके चलते आज प्रदर्शन किया जा रहा है। दो दिन पहले डीसी अमृतसर के साथ भी उनकी मीटिंग हुई थी। जिसमें बासमती की मांग रखी गई थी, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई प्रशासन की ओर से नहीं की गई। जिसके चलते मजदूरों को बासमती डीसी दफ्तर के बाहर फेंकर रोष प्रदर्शन कर रहे है।

    Punjab News: DC Office के बाहर किसानों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

  • Punjab News: दिनदिहाड़े बीमा एजेंट की एक्टिवा चोरी कर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिनदिहाड़े बीमा एजेंट की एक्टिवा चोरी कर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर के खन्ना रोड के पास एक एक बीमा एजेंट की एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बीमा एजेंट अपने ग्राहक जगतार सिंह को बीमा की कॉपी देने के लिए खन्ना रोड पर जा रहा था, अचानक बीमा एजेंट उसके सीने में दर्द होने लगा, जिसके कारण उसने तुरंत एक्टिवा खड़ी की और पास वाले दुकानदार की दुकान में घुस गया। वह बाहर दुकान से बाहर निकला तो देखा की उसकी एक्टिवा चोरी हो चुकी थी। एक्टिवा की तलाश के लिए उसने तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें पता चला कि एक युवक उसकी एक्टिवा चोरी कर समराला के चावा रोड की ओर गया है। इस चोरी की खबर उसने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल के आपस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच कर जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस लेकर आसपास के दुकानदारों में काफी विरोध है।

    एक्टिवा चोरी कर चोर फरार, देखें CCTV

  • Punjab News: चुनावों को लेकर पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनावों को लेकर पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंचायती चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए हैं और आज से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जो आरो सेंटर बनाए गए हैं वहां भी पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। इस संबंध में डीएसपी गुरविंदर सिंह अजनाला ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चुनावों के मद्देनज़र उन्होंने हथियारों के मालिकों को भी अपने हथियारो को जमा करने की अपील की है, अगर कोई हथियार जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी शरारती अनसर ने माहौल को खराब करने या किसी तरह की शरारत करने कि कोशिश की तो उन्है बख्शा नहीं जाएगा। ਬਾਈਟ : ਡੀਐਸਪੀ ਅਜਨਾਲਾ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ

    आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

  • Tata Electronics के प्लांट में धमाका होने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Tata Electronics के प्लांट में धमाका होने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    तमिलनाडुः कृष्णागिरी जिले के होसुर के पास टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में धमाका हुआ है। जानकारी के मुताबिक कंपनी के मोबाइल फोन एसेसरीज की पेंटिंग यूनिट में आग लगी और जिसके धुएं का तेज गुबार उठते हुए देखा गया है। मामला शनिवार की सुबह 5.30 बजे का है। कंपनी का प्लांट उद्दनपल्ली में है।

  • भारतीय युवा बल्लेबाज के भाई का हुआ भयानक एक्सीडेंट

    भारतीय युवा बल्लेबाज के भाई का हुआ भयानक एक्सीडेंट

    नई दिल्ली: क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुशीर का कानपुर से लखनऊ जाते समय में कार एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में उनके गर्दन में फ्रैक्चर आया है। मुशीर के साथ उनके पिता और कोच नौशाद खान भी थे। हालांकि, मुशीर खान का एक्सीडेंट कैसे हुआ इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। इस एक्सीडेंट के बाद से यह माना जा रहा है कि मुशीर लंबे समय तक मैदान पर नहीं लौट पाएंगे।

    मुशीर को पूरी तरह से ठीक होने में 6 सप्ताह से 3 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मुशीर ईरानी कप में नहीं खेलेंगे। ईरानी कप की शुरुआत अगले महीने 1 अक्टूबर से लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा मुशीर रणजी ट्रॉफी के कुछ शुरुआती मैचों से भी बाहर हो सकते हैं। हालांकि मुंबई क्रिकेट की तरफ से उनके ईरानी कप से बाहर होने पर कोई प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है।

    बता दें कि मुशीर खान पिछले समय से धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। खास तौर से रेड बॉल क्रिकेट में तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपने दावे ठोक दिए हैं। हाल ही में समाप्त हुए दलीप ट्रॉफी में मुशीर ने दमदार बैटिंग की थी। मुशीर ने इंडिया ए के लिए इंडिया बी के खिलाफ 181 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। हालांकि, इसके बाद वह अपनी लय से जरूर भटक गए लेकिन 19 साल के मुशीर का इस फॉर्मेट में औसत देखें तो वह 51.14 है और उन्होंने 15 पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक साथ 716 रन बनाए हैं।

  • Punjab News: रोजाना 20 किलोमीटर दौड़ लगाकर श्री दरबार साहिब पहुंचा अंबाला का युवक, देखें वीडियो

    Punjab News: रोजाना 20 किलोमीटर दौड़ लगाकर श्री दरबार साहिब पहुंचा अंबाला का युवक, देखें वीडियो

    9 सितंबर को अंबाला से शुरू की थी दौड़, 18 दिन बाद पहुंचा अमृतसर

    अमृतसरः हर किसी को कोई न कोई शौक जरूर होता है। जिसके लिए वह अपनी जी जान लगा देते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक दौड़ लगाकर अंबाला से श्री दरबार साहिब अमृतसर पहुंचा। जहां सबसे पहले श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुआ। नौजवान अमरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके पिता सुखवंत सिंह जो कि हॉकी के हरियाणा स्टेट खिलाड़ी थे। उसे 2015 में दौड़ का शौक पैदा हुआ। पिता की मौत के बाद घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया था। जिसके बाद दादा जी की पेंशन से गुजारा चलाया। दादा जी बिजली विभाग में कार्यरत थे। पिता जी के नकशे कदमों पर चलते उन्होंने दौड़ लगाकर अंबाला से अमृतसर पहुंचने का मन बनाया। जिसके बाद वह आज श्री दरबार साहिब अमृतसर पहुंचे है। अमरप्रीत सिंह ने बताया कि 9 सितंबर को अपने गांव से दौड़ को शुरू किया। जिसके बाद रोजाना 20 किलोमीटर दौड़ लगाता था और 27 सितंबर को वह सचखंड श्री दरबार साहिब में पहुंचकर अपनी दौड़ खत्म की। 20 किलोमीटर की दौड़ के लिए उसे डेढ़ से 2 घंटे का समय लगता था। अमरप्रीत ने बताया कि दौड़ का मुख्य लक्ष्य अपने धर्म को पूरी दुनियां में प्रफूलित करना है। एथलैटिक्स में वह 6 मैडल जीत चुके है, लेकिन सरकार की ओर से किसी भी तरह की कोई भी मदद नहीं की गई। इस पूरे सफर में उसका दोस्त भी साथ में था। जो बाइक पर वीडियो बनाता रहा।