Home Himachal>Baddi पंजाब : चोरी के 25 मोटरसाइकिल सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : चोरी के 25 मोटरसाइकिल सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

अमृतसर: शहर में बढ़ती लूट और चोरी की घटनाओं के बाद लोगों में डर का माहौल है। वहीं पूरे देश में चुनावी दंगों के बाद पुलिस भी सख्त एक्शन लेती नजर आ रही है। पुलिस की ओर से नाकेबंदी और फ्लैग मार्च कर सख्ती दिखाई जा रही है। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चोरी की 25 मोटरसाइकिलें बरामद की है।

वहीं इस मामले में पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों की पहचान गुरपाल सिंह उर्फ ​​हैप्पी, गोपी, हरसिमरन सिंह उर्फ ​​सैम और हरप्रीत सिंह उर्फ ​​माओ के तौर पर हुई है। पुलिस ने गुरपाल सिंह और गोपी से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

वहीं इसके साथ ही एक अन्य मामले में पुलिस ने हरसिमरन सिंह और हरप्रीत सिंह से चोरी की 15 मोटरसाइकिलें, एक महिला का पर्स और वारदात के दौरान इस्तेमाल किया दातर भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here