Home Punjab>Faridkot पंजाबः स्पेयर पार्ट्स की दुकान में Gun Point पर हुई लूट

पंजाबः स्पेयर पार्ट्स की दुकान में Gun Point पर हुई लूट

0

बरनालाः पंजाब में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला पुराना बस स्टैंड से सामने आया है। जहां आज दिन दहाड़े एक दुकान में लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। बरनाला के पुराना बस स्टैंड के पास जीवन बेरिंग स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर सुबह 6:30 बजे 2 नकाबपोश लोगों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देते तकरीबन 5000 की लूट करते मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार जीवन कुमार ने बताया कि आज सुबह जब उन्होंने अपनी दुकान खोली। उसी वक्त दो नौजवान कार पर सवार होकर दुकान में आए और उसे पिस्तौल दिखाकर 5000 की नगदी छीनकर फरार हो गए।

वही इस मौके दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। दुकानदारों ने कहा कि चोरों की तरफ से आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है परंतु प्रशासन इस पर कुछ नहीं कर रहा। वही इस सारी घटनाओं को लेकर डीसीपी बरनाला ने सीसीटीवी की कैमरा की जांच का हवाला देते कहा कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। डीएसपी सतवीर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की बारीकी के साथ जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here