Blog

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत

    कपूरथलाः जिले के गांव भानोलंगा अड्डे पर कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक परमजीत सिंह के भरा (भाई) इंद्रजीत सिंह निवासी दुरगापुर ने बताया कि उसके भाई की भानोलंगा अड्डे पर बिजली की दुकान है। आज वह दोपहर बाद सड़क पार से घरेलू सामान लेकर दुकान की ओर आ रहा था कि अचानक दूसरी तरफ से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां ड्यूटी पर डॉक्टर करनप्रीत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मृत्तक घर में रखवा दिया गया। इस संबंध में संबंधित थाना को सूचित कर दिया गया है। मृतक के भाई के अनुसार स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार द्वारा कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

  • डेढ़ साल के बच्चे को पटक-पटक कर मार डालने वाले युवक को फांसी की सजा

    डेढ़ साल के बच्चे को पटक-पटक कर मार डालने वाले युवक को फांसी की सजा

    फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के बच्चे को कई बार पटक-पटक कर हत्या करने के मामले में अदालत ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। ये मामला शिकोहाबाद में 30 मई को हुआ हुआ था। जिसके बाद वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार्जशीट फाइल की थी। इसके बाद कोर्ट ने सभी तथ्यों संज्ञान लिया। पूरे मामले की फास्ट ट्रैक में सुनवाई शुरू हुई। हत्या करने वाले युवक को सजा दिलाने की बच्चे की मां ने मांग की थी। इसके बाद आज कोर्ट ने आरोपी युवक को फांसी की सजा सुनाई है।

    ये था पूरा मामला
    ये मामला शिकोहाबाद के यादव कॉलोनी का है। जहां, सिरसागंज तहसील के गांव बामई निवासी रति के डेढ़ साल के मासूम बेटे आरव की जमीन पर पटक-पटक कर हत्या कर दी थी। रति की बदायूं के सियाराम नगर निवासी सुमित उर्फ प्रियंक से शादी हुई थी और घरेलू विवाद के चलते रति तलाक लेना चाहती थी।

    एकतरफा प्रेम में बाधा बन रहा था बच्चा
    रिश्ते का देवर विराज पाठक निवासी शेखुपुरा बदायूं एकतरफा प्रेम के चलते रति से शादी करने का दवाब बना रहा था और इसमें बाधक बन रहे उसके बच्चे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी थी।

    उसने माना कि वह बच्चे की मां से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया था, क्योंकि उसका पहले से ही एक बच्चा था। विराज उसके बेटे आरव को अपनी शादी में रुकावट मानता था। इसलिए उसने एक योजना बनाई। वह आरव को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया। उसने उसे बार-बार ज़मीन पर पटककर मार डाला।

     

     

     

     

     

     

  • लैंडस्लाइड का कहरः कुछ सेकंड में धंसी देवरी-खनेटी सड़क, भुंतर ब्यास नदी का बड़ा जलस्तर, देखें वीडियो

    लैंडस्लाइड का कहरः कुछ सेकंड में धंसी देवरी-खनेटी सड़क, भुंतर ब्यास नदी का बड़ा जलस्तर, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से लैंडस्लाइड सहित अन्य सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ रही है। सोलन में आज गंबरपुर–सरली सड़क मार्ग पर एक इनोवा क्रिस्टा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं शामिल थीं।

    दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को भी चोटें पहुंची हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कोटखाई में लैंडस्लाइड का कहर देखने को मिला, जहां कुछ सैकेंड में धंसी देवरी-खनेटी सड़क धंस गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नौजवान रास्ते में खड़ा है और देखते ही देखते सड़क चंद सैकेंड में धंस गई।

    वहीं कुल्लू जिले भारी बारिश के बाद भुंतर ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऊपरी क्षेत्रों से भारी मात्रा में पानी और सिल्ट आने के कारण पंडोह डैम में भी पानी का प्रवाह बढ़ गया। हाल ही में बुधवार को एहतियात के तौर पर डैम से करीब 28,000 क्यूसिक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया। सिल्ट की मात्रा अधिक होने से टनल के माध्यम से पानी की निकासी प्रभावित हुई और परियोजना संचालन में अस्थायी बदलाव करना पड़ा। इससे डैहर पावर हाउस में बिजली उत्पादन प्रभावित रहा।

     

  • आईटीआई के 30 प्रशिक्षुओं का प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र विज़िट पर होगा रवाना

    आईटीआई के 30 प्रशिक्षुओं का प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र विज़िट पर होगा रवाना

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 30 मेधावी प्रशिक्षुओं का प्रतिनिधिमंडल कजाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र विज़िट के लिए जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल 12 जुलाई को दिल्ली से कजाकिस्तान के लिए रवाना होगा। राज्यभर के आईटीआई से चयनित प्रतिनिधिमंडल में 30 मेधावी प्रशिक्षु, तकनीकी शिक्षा निदेशक और 3 संकाय सदस्य शामिल हैं।

    तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आज कहा कि इस एक्सपोज़र विज़िट का उद्देश्य राज्य के युवाओं को वैश्विक स्तर के व्यवसायिक प्रशिक्षण की जानकारी उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षुओं के इस दल को रवाना करेंगे। यह वैश्विक स्तर का अनुभव, कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    इस प्रतिनिधिमंडल में 21 पुरुष एवं 9 महिला प्रशिक्षु शामिल हैं। ये प्रशिक्षु राज्य के 16 राजकीय आईटीआई तथा 10 विभिन्न ट्रेड क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, सूचना प्रौद्योगिकी, मशीनिस्ट, सर्वेयर, वायरमैन तथा टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम जैसे प्रमुख ट्रेड के प्रशिक्षु शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि कजाकिस्तान के अल्माटी की भौगोलिक परिस्थितियां हिमाचल प्रदेश से समरूप हैं। अल्माटी के साप्ताहिक अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र विज़िट के दौरान प्रशिक्षु प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे वाहन निर्माण के लिए हंुडई ट्रांसप्लांट तथा सामल वाटर बॉटलिंग प्लांट का भ्रमण कर आधुनिक विनिर्माण प्रक्रियाओं एवं गुणवत्ता मानकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे। प्रतिनिधिमंडल शिम्बुलक की यात्रा के माध्यम से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी गोंडोला-आधारित केबल कार प्रणाली की इंजीनियरिंग एवं संचालन पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों अल्माटी मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी, अल्माटी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी तथा तूरान यूनिवर्सिटी का भी दौरा करेगा, ताकि भविष्य में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाया जा सके। इन संवाद सत्रों, छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रमों, संयुक्त प्रमाणन पाठ्यक्रमों तथा संकाय क्षमता-निर्माण के क्षेत्रों में संस्थागत सहभागिता का मार्ग प्रशस्त होगा।

    उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं एवं संकाय सदस्यों को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जा रही श्रेष्ठ प्रक्रियाओं, आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों, उद्योग आधारित कौशल विकास प्रणालियों तथा नवीन तकनीकों से अवगत करवाना है। इस कार्यक्रम से राज्य में संचालित आईटीआई प्रशिक्षण प्रणाली की गुणवत्ता में सुधार तथा कौशल विकास पहलों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस एक्सपोजर विजिट के माध्यम से प्रदेश में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कार्यबल को तैयार करने मे सहायता मिलेगी तथा वह दीर्घकालिक शैक्षणिक एवं औद्योगिक साझेदारियों के द्वार भी खोलेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश सरकार की गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, उद्योग आधारित प्रशिक्षण एवं वैश्विक स्तर पर सक्षम मानव संसाधन तैयार करने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Punjab News: 15 फीट गड्ढे में बाइक गिरने से मामा-भांजा घायल

    Punjab News: 15 फीट गड्ढे में बाइक गिरने से मामा-भांजा घायल

    अबोहरः क्षेत्र के गांव भागसर और दुतारांवाली के बीच निर्माणाधीन पुलिया के पास देर रात सड़क हादसे में मामा-भांजा घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मामा-भांजा 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। वहीं घटना को लेकर गांव वासियों ने हादसे के लिए निर्माण एजेंसी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के अनुसार, गांव भागसर निवासी धोलूराम अपने भांजे कालूराम पुत्र इंद्रजीत के साथ रात करीब 11 बजे किसी काम से बाइक पर अबोहर आ रहे थे।

    वे भागसर-दुतारांवाली मार्ग पर जब निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंचे, तो अंधेरे के कारण उन्हें खुदे गड्ढे का आभास नहीं हुआ। आरोप है कि निर्माण स्थल पर कोई चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग या रिफ्लेक्टर जैसी सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिस कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे गहरे गड्ढे में गिर गई।हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की सलाह दी गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे, जिससे यह हादसा हुआ।

    हादसे के बाद दोनों घायल काफी देर तक गड्ढे में पड़े मदद के लिए आवाज लगाते रहे। इसी दौरान खेतों से घर लौट रहे एक ट्रैक्टर चालक की नजर उन पर पड़ी। उसने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार कालूराम की रीढ़ की हड्डी और कंधे में फ्रैक्चर आया है, जबकि पसलियों में भी गंभीर चोटें हैं। वहीं धोलूराम को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र रेफर करने की सलाह दी गई है।

  • Punjab News: BJP को बड़ा झटका, AAP Party के गणेश सबलनिया मेयर नियुक्त

    Punjab News: BJP को बड़ा झटका, AAP Party के गणेश सबलनिया मेयर नियुक्त

    अबोहरः नगर निगम के वार्ड नंबर 49 से पार्षद गणेश सबलनिया नए मेयर चुन गए। ऐसे में अबोहर से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अबोहर सुनील जाखड़ और संदीप जाखड़ का जिला है। नगर निगम में इस जिले से भाजपा के 28 पार्षद है, जबकि आप पार्टी के 20, कांग्रेस और आजाद से 1-1 पार्षद हैं।

    लेकिन फिर भी पार्षदों ने बड़ा झटका देते हुए गणेश सबलनिया मेयर चुना है। आप के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने कहा कि आप के पक्ष में 27 हाथ उठे जिसके बाद सबलनिया को विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं संदीप जाखड़ धक्केशाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद डीसी की गाड़ी का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

  • सरदार पटेल की एकता और संघवाद की सोच देश की शक्तिः राज्यपाल

    सरदार पटेल की एकता और संघवाद की सोच देश की शक्तिः राज्यपाल

    शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल भारत के राजनीतिक एकीकरण के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि भारतीय संघीय व्यवस्था के भी मजबूत समर्थक थे। उन्होंने कहा कि भारत का संघीय ढांचा दुनिया में अनोखा है, जहां अलग-अलग भाषाएं, संस्कृतियां और परंपराएं संविधान के माध्यम से एक सूत्र में बंधी हुई हैं जो देश की एकता की मजबूत नींव है। राज्यपाल आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ‘सरदार पटेल की दृष्टि, एकीकरण, एकात्मता और संघवाद की परिकल्पना’ तथा ‘वंदे मातरम् की यात्रा- एक प्रदर्शनी’ के शुभारम्भ समारोह को संबोधित कर रहे थे। भारत के उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वे नहीं आ सके। इस अवसर पर उप-राष्ट्रपति ने वीडियो के माध्यम से अपना संदेश दिया।

    राज्यपाल ने कहा कि ये दोनों कार्यक्रम भारत की राष्ट्रीय चेतना के दो महत्त्वपूर्ण स्तंभों को समर्पित हैं। वंदे मातरम् की यात्रा- एक प्रदर्शनी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में जागृत हुई राष्ट्रभक्ति की भावना को दर्शाती है, जबकि यह संगोष्ठी सरदार पटेल के उस दूरदर्शी नेतृत्व को याद करती है, जिसने देश को एकजुट कर मजबूत भारत की नींव रखी। राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान केवल 560 से अधिक रियासतों के विलय तक सीमित नहीं था। बारडोली सत्याग्रह में उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि इन्हीं गुणों के कारण उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि मिली।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात के केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निर्माण की पहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह स्मारक सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकीकरण में दिए गए अद्वितीय योगदान को समर्पित है और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का सशक्त प्रतीक है। इससे पूर्व, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान की अध्यक्ष प्रो. शशि प्रभा कुमार ने संस्थान की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सरदार पटेल की एकता और संघवाद की सोच को आज भी प्रासंगिक बताते हुए भारत के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को सही दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने की संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।

    ‘ऑर्गेनाइजर वीकली’ के संपादक प्रफुल्ल केतकर ने सरदार पटेल के अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान पर अपने विचार साझा किए। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने राज्यपाल को सम्मानित किया तथा संगोष्ठी और प्रदर्शनी की जानकारी दी। संस्थान के सचिव मेहर चंद नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

     

  • Punjab News: दिन-दहाड़े बच्चे के गले से चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन-दहाड़े बच्चे के गले से चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    मोहाली: ढकोली के एक रिहायशी इलाके में दिनदहाड़े मासूम बच्चे के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। बच्चे की गर्दन से चांदी की चेन झपट कर 2 स्नेचर फरार हो गए। यह सारी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना को लेकर इलाके में लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अपने घर के बाहर गली में मौजूद था। इसी दौरान अनजान बदमाश वहां पहुंचे और मौका पाते ही बच्चे की गर्दन से चांदी की चेन छीन ली।

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुछ ही पलों में मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में इस तरह की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिसकी वजह से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    वहीं इलाका निवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

     

  • लेबर चौक के पास झाड़ियों से नौजवान का शव बरामद, परिवार ने जताई हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    लेबर चौक के पास झाड़ियों से नौजवान का शव बरामद, परिवार ने जताई हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    पंचकुला: सेक्टर 16 में उस समय सनसनी फैल गई, जब लेबर चेक के झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर 16 के चौंकी इंचार्ज भीम सिंह और एसएचओ मोहिंदर सिंह डांडा पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    मृतक की पहचान 25 वर्षीय गोविंद के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि 6 जुलाई को उसका भाई घर से निकला था। लेकिन उसके बाद से वह घर पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिवार द्वारा उसे काफी ढूंढने की कोशिश की गई। वहीं आज पुलिस द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उन्हें एक डेडबॉडी सेक्टर 16 में मिली है। जिसके बाद उन्होंने घटना स्थल पर जाके देखा तो शव उसके भाई का था।

    मृतका के भाई अरविंद ने बताया कि गोविंद अपने पूरे परिवार के साथ ढ़कोली के डिफेंस कालोनी में मकान नबर 9 में अपने मां बाप और अपने बीवी और 5 साल की बेटी के साथ रहता था। 6 जुलाई को एक अज्ञात युवक के साथ मोटरसाइकिल पर जाता दिखाई दे रहा है। जिसकी सीसीटीवी पुलिस को भी प्राप्त हुई है। मृतका के भाई अरविंद का कहना है। की उसके भाई की हत्या करके सेक्टर 16 में फेंका गया है। सेक्टर 16 के चौंकी इंचार्ज भीम सिंह का कहना है। की बॉडी का पोस्टमाडम करवाकर बॉडी परिजनों को दे दी है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता लगा पाएगा कि गोविंद की हत्या की गई है या उसने सुसाइड किया है।

     

  • Punjab News: जेल से चला खूनी खेल, घर पर घुसकर नौजवान पर किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल से चला खूनी खेल, घर पर घुसकर नौजवान पर किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना: पॉश इलाके पीएयू थाना क्षेत्र के ऋषि नगर में 12 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर बाप-बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। हैरानी वाली बात यह है कि घटना के दौरान हमलावर जेल में बंद गैंगस्टर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर ‘लाइव’ जुड़े हुए थे। जेल की सलाखों के पीछे से गैंगस्टर चीख-चीख कर निर्देश दे रहा था और उसके गुर्गे खूनी खेल खेल रहे थे। इस घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश हाथों में नंगी तलवारें और दातर लेकर घर के अंदर दाखिल हो रहे हैं और नौजवान पर हमला कर रहे है।

    वहीं नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो इस समय दयानंद मेडिकल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। राहुल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और कई टांके लगे हैं। अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल ने पूरी वारदात की आपबीती सुनाई है। राहुल ने बताया कि शाम के समय वह परिवार के साथ घर पर बैठा था। तभी अचानक 12-15 बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए। उन्होंने आते ही घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस गए। उनके हाथों में तेजधार हथियार और पिस्तौलें थीं। बदमाशों ने आते ही राहुल को घेर लिया और पिस्तौल की बट से उसके सिर व माथे पर ताबड़तोड़ वार किए।

    राहुल ने खुलासा किया कि वारदात के दौरान एक हमलावर ने अपने हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ था, जिस पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल चालू थी। कॉल के दूसरी तरफ जेल में बैठा गैंगस्टर मोविश था। मोविश जेल से ही लाइव होकर चिल्ला रहा था कि “इसे मारो, इसे गालियां निकालो।”

    जब राहुल के पिता बग्गा लाल अपने बेटे को खून से लथपथ देखकर उसे बचाने दौड़े, तो बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। हमलावरों के पास दो अवैध हथियार (पिस्तौल) थे। उन्होंने राहुल और उसके पिता के सिर पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी, ताकि कोई शोर न मचा सके। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने जाते-जाते घर के गेट पर सीधी गोली भी चलाई। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों में युवराज सिद्धू, उसका सगा भाई विशाल सिद्धू, तनिश उर्फ लल्ला, सैम और मुट्टू मुख्य रूप से शामिल थे। इनके अलावा कई अज्ञात बदमाश भी थे जिनकी पहचान सीसीटीवी के जरिए की जा रही है।

    यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी। राहुल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया (फेसबुक लाइव) पर एक-दूसरे को देख लेने की खुली चुनौतियां दी गई थीं। इसी रंजिश के चलते करीब 5-7 दिन पहले भी इन्ही हमलावरों ने राहुल के घर के बाहर आकर सरेआम गालियां दी थीं और धमकी दी थी कि ‘बाहर निकल, तेरे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।’ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने पीड़ित राहुल और उसके पिता बग्गा लाल के बयानों और घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल से चल रहे इस पूरे नेटवर्क को लेकर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है कि आखिर जेल के अंदर फोन कैसे पहुंचा।