Blog

  • वीरेश शांडिल्य की हत्या की साजिश रचने वाले सतपाल सत्ता की हाईकोर्ट ने बड़ा झटका

    वीरेश शांडिल्य की हत्या की साजिश रचने वाले सतपाल सत्ता की हाईकोर्ट ने बड़ा झटका

    चंडीगढ़/प्रवेश: एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य की हत्या की मंशा से सुपारी देकर नकाबपोश हमलावर भेजने वाले व आपराधिक छवि व गैंगस्टरों से संबंध रखने वाले सतपाल उर्फ सत्ता की आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता वीरेश शांडिल्य की तरफ से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अतुल लखनपाल पेश हुए।

    जहां सतपाल सत्ता के वकील ने उन्हें निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। वहीं वीरेश शांडिल्य के वकील अतुल लखनपाल व स्टेट काउंसल ने कहा कि सतपाल सत्ता आपराधिक छवि का है और उस पर गंभीर 16 मामले दर्ज है। और स्टेट काउंसल ने कहा कि आरोपी गैंगस्टरों के संपर्क में है और उससे 3 कारें और नकाब व अन्य सामान बरामद करना है और पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी सतपाल सत्ता से हिरासत में लेकर यह पूछना है कि वीरेश शांडिल्य पर हमला करने का सतपाल सत्ता का क्या मोटिव था? 

    दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के विद्वान न्याधीश राजेश भारद्वाज की कोर्ट ने सतपाल उर्फ सत्ता की अग्रिम जमानत रद्द कर उसे सरेंडर करने के आदेश दिए। ज्ञात रहे कि सतपाल सत्ता ने अम्बाला की सेशन अदालत में भी 13 फरवरी को अग्रिम जमानत संजय संधीर की कोर्ट में दायर की थी, जहां वीरेश शांडिल्य ने स्वयं अपने केस की पैरवी की थी और अदालत ने वीरेश शांडिल्य की पुख्ता दलीलें व पुलिस व स्टेट की दलीलों के बाद आरोपी सतपाल सत्ता की अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी थी। तब से अम्बाला पुलिस सतपाल सत्ता की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। सीनियर एडवोकेट अतुल लखनपाल के साथ एडवोकेट एएस चहल व एडवोकेट वासुरंजन शांडिल्य भी हाईकोर्ट में पेश हुए।

  • पंजाब: पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    पंजाब: पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    पटियालाः पंजाब सरकार के विरोध में पंजाबी यूनिवर्सिटी में विभिन्न छात्र संगठनों ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद करके प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सरकार से यूनिवर्सिटी की चरमराती आर्थिक स्थिति सुधारने की मांग की। छात्रों ने कहा कि एक तरफ आज सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मातृ भाषा पंजाबी के प्रचार व प्रसार को स्थापित की गई। पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

    यूनिवर्सिटी पर 150 करोड़ का कर्ज है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व की चन्नी सरकार की ओर से नोटिफिकेशन के बावजूद मौजूदा मान सरकार की ओर से अब तक न यह कर्ज टेकओवर किया गया और न ही ग्रांट में वृद्धि की गई। सांझा विद्यार्थी मोर्चा ने मांग की कि पीयू की ग्रांट में इसके कुल वित्तीय खर्चों के मुताबिक वृद्धि की जाए।

    साथ ही यूनिवर्सिटी कैंपस व इसके कांस्टीच्युएंट कालेजों, नेबरहुड व रीजनल कैंपसों में प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों, सहायक प्रोफेसरों व अन्य कर्मचारियों की तुरंत पक्के तौर पर भरती की जाए। नए हास्टलों का निर्माण किया जाए। लाइब्रेरी के बजट में बढ़ोतरी की जाए और कांस्टीच्युएंट कालेजों की ग्रांट में वृद्धि करते हुए इनको यूनिवर्सिटी से अलग तौर पर ग्रांट दी जाए।

  • फगवाड़ाः बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर स्वच्छता अभियान सोसाइटी ने निगम कमिशनर को सौंपा ज्ञापन

    फगवाड़ाः बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर स्वच्छता अभियान सोसाइटी ने निगम कमिशनर को सौंपा ज्ञापन

    फगवाड़ा/राजेशः स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा के अध्यक्ष मदन मोहन खट्टर के नेतृत्व में शिष्टमंडल नगर निगम सेक्रेटरी रवदीप सिंह से मुलाकात की। निगम कमिश्नर डॉक्टर नयन जस्सल के नाम एक ज्ञापन सेक्रेटरी को सौंपा गया। सदस्यों ने मांग की कि बढ़ते वायु प्रदूषण के दृष्टिगत नगर में अलग-अलग चौराहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स एलईडी वॉल लगाई जाए। ताकि लोग जागरूक होकर प्रदूषण की रोकथाम में सहयोग दे सकें। सदस्यों ने निगम प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक स्थानों पर लंगर भंडारा इत्यादि के अवसर पर डिस्पोजेबल क्रोकरी जिसे सरकार ने प्रतिबंधित किया है  को ना उपयोग करने की हिदायत की जाए।

    निगम  प्रशासन से स्कूलों कालेजों में हरा और नीला डस्टबिन लगाने का प्रावधान किए जाने की हिदायत जारी करने को कहा  गया जिससे कि शैक्षणिक स्तर पर ही लोगों को  सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में डालने की  आदत  पड़ जाए। नगर निगम के सेक्रेटरी  रवदीप सिंह ने शिष्टमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि वे निगम द्वारा जागरूकता अभियान के तहत जो कर्मचारी है उन्हें एनजीओ से तालमेल कर जागरूकता अभियान को और तीव्र गति से चलाने को कहा जाएगा।

    सदस्यों ने निगम प्रशासन से कहा कि स्थानीय मिल द्वारा जो राख वातावरण में घुल रही है वह सभी के लिए घातक परिणाम ला रही है इस हेतु मिल को बेस्ट कवर लगाने के निर्देश जारी किए जाएं। इस मौके सनी गुप्ता के अलावा स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड के जसविंदर सिंह चग्गर रमन नेहरा रविंद्र सिंह पनेसर अमरजीत  डांग अमित वर्मा तेग दीप सिंह मेहर इत्यादि उपस्थित थे।

  • मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने शेयर की भावुक पोस्ट

    मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने शेयर की भावुक पोस्ट

    चंडीगढ़ः बुलेट ता रखी है पटाखे पौन नू से मशहूर गायिका सुनंदा शर्मा ने पिता को लेकर सोशल मी़डिया पर भावुक पोस्ट शेयर की है। दरअसल, सुनंदा शर्मा के पिता बीमार चल रहे है। पोस्ट के जरिये गायिका ने लिखा कि कुछ कहने कि परिस्थिति में नहीं, बस शुक्रिया अदा करती हूं हर उस इंसान का, जिसने इस परिस्थिति में मुझे हिम्मत दी। बड़ा दिल करके फिर से काम करने पड़ रहे है। जब मैं स्टेज पर होती हूं तो कई बार मेरा मन ढोल जाता है।

    लेकिन फिर अचानक अपने आप हिम्मत आ जाती है। आगे गायिका ने लिखा है कि मैंने एक ही चीज सीखी है। हर परिस्थिति में पॉजिटिव रहना। मैं सारा टाइम मजाक करती रहती हूं। खुद भी खुश रहती हूं और कोशिश करती हूं कि मेरे साथ भी जो हो वह भी खुश रहे। दूसरी पोस्ट में गायिका ने लिखा है कि जिंदगी की किताब में सबसे सुंदर पन्ना बाप दा प्यार है।

  • कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अजौली व  नाबार्ड ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन 

    कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अजौली व  नाबार्ड ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा अजौली द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन मंगलवार को ग्राम पंचयात पूना के परिसर  में किया गया जिसमें करीब 90 लोगों ने भाग लिया कांगड़ा बैंक अजौली के प्रबंधक कुलदीप सिंह  माहल ने बैंक द्वारा लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया।

    उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया।प्रबंधक कुलदीप सिंह माहल ने अपने संबोधन में कहा की अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें। उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर  ग्राम पंचयात पूना की प्रधान कुलदीप सिंह  माहल उपप्रधान जीरा सिंह  बार्ड पंच  देव रानी, मंदीप सिंह, दर्शन कौर, गगनदीप कौर  सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

  • इस साल गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    इस साल गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    नई दिल्ली: इस साल गर्मी ने फरवरी महीने में ही अपना कहर दिखाना शूरु कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से भी आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार गर्मी सामान्य से ऊपर रहने वाली हैं। इतना ही नहीं फरवरी के ही आने वाले दिनों में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा सकती हैं। हालांकि कल से, इस बात की थोड़ी संभावना है कि उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में 1-2 डिग्री कम हो सकता हैं।

    राजधानी दिल्ली में तापमान के बढ़ने ने 55 साल में 3 बार रिकॉर्ड कायम किया है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान के सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की भविष्यवाणी की है। 

  • पंजाबः डेढ़ किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    पंजाबः डेढ़ किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    लुधियानाः शहर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ रेंज के डीएसपी अजय ने बताया कि पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर रखी थी। तस्कर पर पुलिस पार्टी को शक हुआ तो उन्होंने रोककर उसके बैग की तालाशी ली। आरोपी के बैग की तालाशी दौरान पुलिस को 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    आरोपी की पहचान बलजिंदर सिंह निवासी मोहल्ला बाबा दीप सिंह नगर थाना अर्बन एस्टेट पटियाला के रूप में हुई है। आरोपी पटियाला में मोहल्ला गुरु नानक नगर में किराए के मकान में रहता है। आरोपी लंबे समय से हेरोइन तस्करी का काम कर रहा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हेरोइन की सप्लाई रेलवे कॉलोनी में करता है।

    अक्सर रेलवे कालोनी में वह ड्रग तस्करों से मिलता था। उसने नाइजीरियन से ड्रग खरीदी थी। आरोपी महानगर में लंबे समय से नशा सप्लाई कर रहा था।​ बताया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई हेरोइन की कीमत साढ़े 7 करोड़ रुपए है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न

    राजकीय महाविद्यालय ऊना का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित :  राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना का 53 वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 21 फरवरी, 2023 को महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय के मीडिया समन्वयक डॉ ‌कौशल कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री मुकेश अग्निहोत्री जी माननीय उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिरकत की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ऊना के लोकप्रिय पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा  रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथि द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों को आव्हान करते हुए कहा कि नशा से दूर रहें और इसके खिलाफ अभियान चलाकर इससे जुड़े लोगों को बेनकाब करें। सरकार सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। सरकार स्कूल, कालेज और मंदिरों के आसपास से सरकारी ठेकों को हटाने के लिए जल्द अभियान चलायेगी। सरकार ने 6000 से अधिक अनाथ बच्चों को अबतक गोद लिया है और उनके 27 वर्ष की आयु पूरी होने तक उनकी सभी आवश्यकताओं जैसे शिक्षा, विवाह, संपत्ति और भूमि सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। 

    सरकार आने वाले दिनों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बोर्डिंग स्कूल खोलेगी। इस समारोह में शैक्षणिक सत्र 20 21-22 में विभिन्न गतिविधियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेघावी विद्यार्थियों को माननीय उपमुख्यमंत्री जी अपने कर-कमलों द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया।शैक्षणिक सत्र 2021-22 अकादमिक उपलब्धि वाले 125 विद्यार्थियों, खेलकूद क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले 118 विद्यार्थियों, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में उपलब्धि हासिल करने वाले 24 विद्यार्थियों, राष्ट्रीय कैडेट कोर के 14 कैडेटों को उनकी उपलब्धियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के 05 स्वयंसेवकों, स्काउट गाइड के 22 रोवर्स रेंजर्स को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।

    इस मौके पर विद्यार्थियों ने एकल क्लासिकल नृत्य, एकल गायन, सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत, पंजाबी गिद्दा पर रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियो, कर्मचारियों, प्राध्यापकों, स्थानीय प्रशासन के कर्मचारियों, पीटीए पदाधिकारियों, जिला पंचायत सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त प्राचार्य, कई महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रोफेसर इत्यादि ने भाग लिया। महाविद्यालय के उपाचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज ने सभी अतिथियों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • जालंधरः स्कूल में परीक्षा केंद्रों को लेकर डीसी ने जारी किए आदेश, 144 धारा लागू

    जालंधरः स्कूल में परीक्षा केंद्रों को लेकर डीसी ने जारी किए आदेश, 144 धारा लागू

    जालंधर/वरुण: महानगर में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर डीसी जसप्रीत सिंह ने आदेश जारी किए है। जारी आदेशों के तहत परीक्षाओं केंद्र के बाहर धारा 144 लागू की गई है। दरअसल, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू होने जा रहीं हैं। इसी के तहत डीसी जसप्रीत सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का एक्ट नंबर 2 ) की धारा 144 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के प्रतिबंध लगा दिए है।

    डीसी जसप्रीत सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूलों में जहां 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं हो रही है। वहां पर 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान धारा 144 लागू कर दी गई है। यह आदेश 20 अप्रैल 2023 तक लागू रहेगा।

  • उपायुक्त ने मैड़ी मेला-2023 के लिए की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

    उपायुक्त ने मैड़ी मेला-2023 के लिए की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला के उपमंडल अंब के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 27 फरवरी से शुरू होने वाले होली मेला-2023 के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया।  इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियो ंऔर मेला प्रबंधकों व समितियों को दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मेले के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के पर्याप्त अस्थाई शौचालयों का निर्मित किए जा रहे हैं तथा जगह-जगह कूड़े दान रखे जाएंगे और अस्थाई सफाई कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आईपीएच विभाग को पानी का क्लोरीनेशन तथा समय-समय पर पानी के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिये अग्रिश्मन वाहन भी तैनात रहेंगे। 

    राघव शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान बिना स्वीकृति के लंगर लगाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान ढ़ोल नगाडे, करतब दिखाना प्रतिबंधित होगा तथा डेरा प्रबंधन को भी निर्धारित समयावधि में ही लाऊडस्पीकर चलाने की अनुमति रहेगी। उन्होंने पड़ोसी राज्यों के उपायुक्तों से भी आग्रह किया है कि मेलावधि में श्रद्धालु मालवाहक वाहनों के माध्यम से सफर करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि जान को जोखिम में डालकर मालवाहक वाहनों में सफर करने से परहेज करें। इस अवसर पर एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी महेंद्र पाल गंुर्जर, एसडीएम अंब विवके महाजन, डीएसपी वसुधा सूद सहित अन्य अधिकारी व मेला समितियों के प्रबंधक उपस्थित रहे।