Home Himachal>Baddi पंजाब: किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ’त, जाने मामला

पंजाब: किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ’त, जाने मामला

0

अमृतसर : शंभू बॉर्डर किसानों के आंदोलन में सुबह एक और किसान की मौत हो गई है। किसान दया सिंह ( 71) अमृतसर के गांव का निवासी था और काफी दिनों से आंदोलन में मौजूद था। किसान आंदोलन के 48वें दिन  तरसिक्का बाबा बकाला अमृतसर के निवासी दया सिंह पुत्र शिंगारा सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान की मौत हार्ट अटैक होने से बताई जा रही है। लेकिन असली वजह पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद सामने आयेगी।

 किसान दया सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दया सिंह सेना से रिटायर थे और 6 दिन पहले किसान मोर्चा में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है की उनकी करीब 10 बीघे जमीन थी, जिस पर वह खेती करते थे। दया सिंह तरसिक्का के कट्टर अनुयायी थे। शंभू बॉर्डर पर दया सिंह को मिलाकर 10 किसानों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने सुबह एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें उसने दावा किया है कि सरकार झूठ फैला रही है कि बॉर्डर पर किसान नही है जबकि यहां ट्रालियां और ट्रैक्टर लगी है। सैकड़ों किसान आज भी बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा लगातार बढ़ रहा है, कम नहीं हो रहा। किसान सेवा भी कर रहे हैं और मोर्चा भी संभाल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here