Home Punjab>Muktsar पंजाब : घर पर गिरी आसमानी बिजली, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

पंजाब : घर पर गिरी आसमानी बिजली, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

0

घर का सारा सामान जलकर राख

श्री मुक्तसर साहिब : गिद्दड़बाहा हलके के गांव दौला में अमर सिंह सदस्य पुत्र मेजर सिंह के घर पर असमानी बिजली गिरने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया अमर सिंह ने बताया कि रात करीब पौने 2 बजे हमारे घर की छत पर बनी पानी की टंकी पर बिजली गिर गई, जो मकान की दोनों मंजिलों से होते हुए बिजली मीटर तक पहुंच गई, जिससे मीटर भी जल गया।

उन्होंने बताया कि कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन फ्रिज, एसी, पंखे, सीसीटीवी कैमरे, फोन, इनवर्टर, वाटर फिल्टर के अलावा घर की सारी बिजली फिटिंग जल गई। इस संबंध में गांव की सरपंच रंजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अमर सिंह के घर पर बिजली गिरने से करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

इस संबंध में गांव की सरपंच रणजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अमर सिंह के घर पर बिजली गिरने से करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पटवारी को नुकसान की जानकारी दे दी है और मांग की है कि अमर सिंह को नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here