Home Punjab>Ludhiana पंजाब : करोड़ों की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : करोड़ों की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

लुधियाना : एसटीएफ पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कपिल कुमार उर्फ कपिल निवासी शिवपुरी और वरुण कुमार उर्फ वीनू के तौर पर हुई है। आरोपी  पाकिस्तान से हेरोइन लाकर लुधियाना में अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे। जानकारी देते हुए एसटीएफ इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि वह काराबारा चौक की स्लिप रोड पर मौजूद थे।

उन्हें गुप्त सूचना दी कि श्मशान घाट मोहल्ला शिवपुरी इलाका दरेसी में नशा तस्कर कपिल और वरुण एक्टिवा स्कूटी संख्या PB-10-HW-0285 पर हेरोइन सप्लाई करते हैं। दोनों आरोपी श्मशान घाट मोहल्ला शिवपुरी एरिया में ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रहे थे। आरोपियों पर रेड करके उन्हें काबू किया जा सकता है। पुलिस ने जब चेकिंग की तो एक्टिवा की डिग्गी से 1 किलो 950 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी कपिल कुमार ने बताया कि उसकी एक्टिवा स्कूटी RAPIDO और UBER कंपनी में रजिस्टर्ड है, जो कि कंपनियों में एक्टिवा चलाने का काम करते है। आरोपी ने कहा कि वह बार्डर एरिया से सस्ते दाम पर लाकर हेरोइन शहर के इलाकों में बेचते है। आरोपियों के पुराने रिकार्ड की भी जांच की जाएगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here