Blog

  • होशियारपुरः Life Care Hospital And Child Care Center में डिलीवरी दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो 

    होशियारपुरः Life Care Hospital And Child Care Center में डिलीवरी दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो 

    होशियारपुर/सोनू थापरः मुकेरियां के किसी निजी अस्पताल में पिछले दिनों एक महिला ने 2 जुड़वे बच्चों को जन्म दिया। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। इस घटना को लेकर आज महिला के परिवार वालों ने अस्पताल के सामने जमकर रोष प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी देते हुए मृतक महिला रविंदर कौर निवासी गाँव चन्नी नन्दसिंह के परिवार सदस्यों ने बताया कि रविंदर कौर का 6 अगस्त को इसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दौरान रविंदर कौर ने 2 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन उसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जिसे बाद अस्पताल के डाक्टरों ने उसे जालंधर के किसी निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

    उन्होंने कहा कि जब हम रविंदर कौर को जालंधर अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डाक्टरों ने बताया कि रविंदर की पहले से ही मौत हो चुकी है। परिवार ने आरोप लगाया है कि अस्पताल की लापरवाही कारण रविंदर कौर की जान गई है। जिसके कारण गुस्साए परिवार वालों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। वहीं मुकेरियां के लाईफ केयर अस्पताल एंड चाइल्ड केयर सेंटर की डाक्टर प्रदीप कौर ढिल्लों ने बताया कि उनके पास डिलीवरी का एमरजेंसी केस आया था और टिविन्स बच्चों की डिलीवरी थी। 
    उन्होंने कहा कि महिला के प्लेटलेट सेल भी बहुत कम थे। जिस कारण महिला को दर्द शुरू हो गया और हमें एमरजेंसी में ऑपरेशन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमने परिवार को इसकी जानकारी दे दी थी। डॉक्टर ने कहा महिला की ज़्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से रविंदर कौर की हालत बिगड़ गई। जिस कारण महिला को जालंधर रेफर कर दिया था। डाक्टर का कहना है कि परिवार द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है। वहीं मुकेरियां पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਾਲਜਾਂ ਦੇ ਨਾਨ ਟੀਚਿੰਗ ਸਟਾਫ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਕਾਲਜਾਂ ਦੇ ਨਾਨ ਟੀਚਿੰਗ ਸਟਾਫ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੁ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦੋਅਬਾ ਜੋਨ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਕਾਲਜਾਂ ਦੇ ਨਾਨ ਟੀਚਿੰਗ ਸਟਾਫ਼ ਯੂਨੀਅਨ ( ਏਡਿਡ ਅਤੇ ਅਨ ਏਡਿਡ) ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਹੱਕੀ ਮੰਗਾਂ ਲਈ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ  ਛੇਵੇਂ ਤਨਖਾਹ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਸਿਫਾਰਸ਼ਾਂ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ਼ ਬਹਾਦਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਦੇਣ ਉਪਰੰਤ ਰੋਸ ਰੈਲੀ ਕੱਢੀ ਗਈ। 

    ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਟੀਚਰਾਂ ਨੇ ਅਜ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ  ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅੇਸ.ਡੀ.ਐਮ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿਤਾ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਟਾਫ ਵਲੋ ਭਗਤ ਰਵਿਦਾਸ ਚੋਕ ਤੋ ਇੱਕ ਵਿਸਾਲ ਰੈਲੀ ਕੱਢੀ ਗਈ। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ਼ ਬਹਾਦਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਨਵੀਂ ਆਬਾਦੀ, ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਚੜਾਈ ਚੜ ਕੇ ਸ਼ੀਸ਼ ਗੰਜ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਹੋ ਕੇ ਬਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚੋਂ ਲੰਘ ਕੇ ਭਗਤ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਚੌਂਕ ਤੋਂ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਤਹਿਸੀਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਕਰਯੋਗ  ਹੈ ਕਿ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵਲੋ 6 ਵੇਂ ਪੇ ਕਮਿਸ਼ਨ  ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ  ਲਈ ਵੀ ਪੂਰਾ ਜੋਰ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • अवैध डंपिंग को रोकने हेतू चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

    अवैध डंपिंग को रोकने हेतू चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

    ऊना/सुशील पंडित :सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के दौरान अवैध डंपिंग को रोकने और जागरूकता अभियान चलाने के लिए कोर टीम का गठन किया गया है। कोर टीम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल शक्ति विभाग, पुलिस विभाग, स्थानीय प्रशासन, पंचायती राज संस्थान और अन्य स्थानीय निकाय शामिल हैं। एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने अवैध डंपिंग को रोकने हेतू गठित टीम के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य निर्माण कंपनियों, श्रमिकों, रेगुलेटरी अथॉरिटी और स्थानीय समुदायों के बीच अवैध डंपिंग के प्रतिकूल प्रभावों और अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि अवैध डंपिंग के प्रति जागरूकता लाने के लिए जिला के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान एनफोरमेंट एजेंसियां सुनिश्चित करेंगी कि निर्माण अपशिष्ट प्रबंधन दिशानिर्देशों, अपशिष्ट पृथक्करण, रीसाइक्लिंग प्रक्रियाओं और उचित निपटान तकनीकों का पालन किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि सड़क के निर्माण के दौरान अवैध डंपिंग निर्माण कंपनियों व ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से मलबा डंपिंग करने से भूमि प्रदूषण, जलाशयों, ईको-सिस्टम सहित स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा श्रमिकों और आस-पास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव प्रड़ता है। एडीसी ने बताया कि नियामक प्राधिकरण अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए समय-समय पर निर्माण स्थलों की निगरानी और निरीक्षण करेंगे ताकि अवैध डंपिंग पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने आमजन से आहवान किया है कि सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के दौरान अवैध डंपिंग के मामलों की जानकारी जिला प्रशासन को देने के लिए दूरभाष नम्बर 01975-225045, 225046 तथा टोल फ्री नम्बर 1077 पर दी जा सकती है।  इस अवसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ऊना अनीता शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, अधिषाशी अभियंता बलदेव सिंह, ईओ मैहतपुर बर्षा चौधरी, जेई हिमाचल प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड गुरमीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाबः वारदात की नाकाम कोशिश से भाग रहे व्यक्तियों को लोगों ने किया काबू, देखें CCTV 

    पंजाबः वारदात की नाकाम कोशिश से भाग रहे व्यक्तियों को लोगों ने किया काबू, देखें CCTV 

    आरोपियों के कब्जे से 2 रिवाल्वर हुए बरामद

    मोगाः शहर में वारदात की नाकाम कोशिश को अंजाम देकर भाग रहे 2 बाइक सवारों की मोगा धर्मकोट रोड पर लोहरा चौक के पास किसी अनजान वाहन से टकर हो गई। इस घटना के दौरान आरोपी घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने उनको जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी मौके से भागने लगे लेकिन वहां पर मौजूद लोगों उनको पकड़ लिया।

    इस दौरान जब उनकी लोगों ने तालाशी ली तो उनके पास से 2 रिवाल्वर बरामद हुए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पता चला कि उक्त आरोपी पीछे मोगा के अमृतसर रोड पर किसी घटना को अंजाम देकर भागे है। इस दौरान उनके बाइक की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हो गई। जिसके बाद लोगों ने धर्मकोट पुलिस को सूचित किया और पुलिस इन्हें पकड़ कर ले गई है। नाकाम वारदात को अंजाम देने की घटना की सीसीटीवी भी फुटेज सामने आई है। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस घटना के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਚੋਰੀਆ ਤੇਂ ਦੁੱਖੀ ਹੋ ਕੇ ਪਸ਼ਾਸਨ ਤੇਂ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਚੋਰੀਆ ਤੇਂ ਦੁੱਖੀ ਹੋ ਕੇ ਪਸ਼ਾਸਨ ਤੇਂ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹਿਆਂ ਚੋਰਿਆਂ ਤੋਂ ਲੋਕ ਦੁਖੀ ਹੋ ਗਏ ਹੈ। ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਫੋਟੋਗਰਾਫ਼ਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਹੋਈ ਚੋਰੀ ਪੁਲੀਸ ਦੁਆਰਾ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾਂ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ‘ਚ ਯੂਨੀਅਨ ਇਕੱਠੀ ਹੋਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਚੋਰੀਆ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਸਿਰਦਰਦ ਬਣ ਰਹਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਸਾਡੇ ਸਾਥੀ ਫੋਟੋਗ੍ਰਾਫਰ ਮਿਕਾ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਚੋਰੀ ਹੋਈ ਸੀ।

    ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਦ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋ ਹੱਲੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਕਰਵਾਇਆ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਜਦੋਂ ਐਸਐਚਓ ਮੈਡਮ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਹੱਲੇ ਕੁਝ ਪਤਾ ਨਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਸਾਡੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਜਲਦੀ ਸਾਡੀ ਸੁਣਵਾਈ ਕਰੇ ਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਖਿਲਾਫ ਜਲਦੀ ਕਰਵਾਇਆ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇ ਸਾਡੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਤੇ ਅਸੀ ਵੱਡੇ ਤੌਰ ਤੇ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸਨ ਕਰਾਗੇ।

  • ਮਸੀਹ ਭਾਈਚਾਰੇ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 9 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਮਸੀਹ ਭਾਈਚਾਰੇ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 9 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਮਣੀਪੁਰ ਵਿਚ ਵਾਪਰੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਮੁੱਚੇ ਦੇਸ਼ ਅੰਦਰ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀਆਂ ਅੰਦਰ ਰੋਸ਼ ਦੀ ਲਹਿਰ ਵੱਧਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਬਟਾਲਾ ਅੰਦਰ ਇਕੱਠ ਕਰ 9 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ 9 ਅਗਸਤ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਦਾ ਸਿੱਖ,ਮਸੀਹ, ਕਿਸਾਨ ਅਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆ ਨੇ ਸਮਰਥਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਨੂੰ ਸਫਲ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲਾਮਬੰਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਮਸੀਹ ਭਾਈਚਾਰੇ ਅੱਤੇ ਸਿੱਖ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਮਣੀਪੁਰ ਅਤਿਆਚਾਰ ਵਿਰੋਧੀ ਐਕਸ਼ਨ ਕਮੇਟੀ ਪੰਜਾਬ ਵਲੋਂ 9 ਅਗਸਤ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਦਾ ਸਮੱਰਥਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਨੂਹ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੀ ਹਿੰਸਾ ਲਈ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਦਸਦਿਆਂ ਉਕਤ ਹਿੰਸਾ ਦੀ ਨਿੰਦਾ ਕੀਤੀ।ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਹਿੰਸਾ ਮਣੀਪੁਰ ਦੇ ਅੱਤਿਆਚਾਰਾਂ ਤੋਂ ਧਿਆਨ ਹਟਾਉਣ ਲਈ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਚਾਲ ਹੈ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਣੀਪੁਰ ਵਿੱਚ ਦੋ ਔਰਤਾਂ ਦੀ ਲੁੱਟੀ ਇੱਜ਼ਤ ਭਾਰਤ ਦੇ ਮੱਥੇ ਤੇ ਕਲੰਕ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਲਈ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਕੁਰਸੀ ਤੋਂ ਲਾਂਭੇ ਹੋ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਔਰਤਾਂ ਨਾਲ ਜਿਆਦਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤੇ ਇੱਜ਼ਤ ਲੁੱਟੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਮਣੀਪੁਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਬਰਖਾਸਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।

  • जालंधरः Aum Global पर GST विभाग ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    जालंधरः Aum Global पर GST विभाग ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास Aum Global Expert In international Education दफ्तर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जीएसटी विभाग ने दबिश दी है। इस दौरान अन्य वीजा दफ्तरों में हड़कंप मच गया। Aum Global Expert In international Education दफ्तर में बच्चों का स्टडी वीजा लगाया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Aum Global Expert In international Education के बठिंडा दफ्तर में भी विभाग ने दबिश दी थी।

    सूत्रों के अनुसार इसके बाद जीएसटी विभाग द्वारा उक्त कंपनी के घर में भी दबिश दी गई। जिसके बाद अब जालंधर में स्थित Aum Global Expert In international Education दफ्तर में जीएसटी विभाग ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अमृतसर से आई जीएसटी विभाग की टीम ने दी है। हालांकि इस मामले को लेकर अधिकारी मीडिया से सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। काफी समय से विभाग के अधिकारियों द्वारा कंपनी का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। काफी समय तक विभाग द्वारा रिकॉर्ड खंगालने के बाद जीएसटी की टीम सीपीयू सहित अन्य रिकार्ड जब्त कर अपने साथ ले गई।

  • पंजाबः ASI की रिवॉल्वर से गोली चलने से बेटे की मौत

    पंजाबः ASI की रिवॉल्वर से गोली चलने से बेटे की मौत

    तरनतारनः जिले में पंजाब पुलिस में तैनात एक असिस्टेंट SHO की सर्विस रिवॉल्वर जमीन पर गिर गई। इस दौरान रिवॉल्वर से अचानक गोली लगने से उनके 22 साल के बेटे की मौत हो गई। बता दें कि 22 वर्षीय बेटा जवान पुलिसकर्मी का इकलौता बेटा था। मृतक युवक की पहचान सनमदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

    फिलहाल इस मामले में संबंधित सदर थाने की पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी विपन शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि पंजाब पुलिस में तैनात तरनतारन के मोहल्ला नानकसर निवासी एएसआई भूपिंदर सिंह सुबह काम पर जाने के लिए वर्दी पहन रहे थे। इसी दौरान उनकी सर्विस रिवॉल्वर जमीन पर गिर गई थी। इस दौरान रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई और कमरे में बैठे उनके 22 वर्षीय बेटे संदीप सिंह के सिर में जा लगी।

    घटना के दौरान सनमदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। उस दौरान बटाला पुलिस का एक एएसआई सुबह अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस समय उन्हें तुरंत बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और अमृतसर रेफर कर दिया था। घायल एएसआई की पहचान गांव मुलियांवाल निवासी अजैब सिंह के रूप में हुई थी। उस समय वह बटाला के पीसीआर विंग में तैनात थे।

  • पंजाबः ASI ने की आत्महत्या, जांच में हुआ खुलासा

    पंजाबः ASI ने की आत्महत्या, जांच में हुआ खुलासा

    मलोट: लंबी थाने के अंदर पुलिस क्वार्टर में रविवार को हुई आत्महत्या के मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसके अनुसार उसके साथ तैनात होम गार्ड जवान द्वारा माल खाते में लाखों की चोरी करने के कारण वह मरने को मजबूर हुआ है। इस मामले में लंबी पुलिस ने होम गार्ड जवान के खिलाफ कार्रवाई की है। इस संबंध में लवप्रीत सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी मोहलां ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके पिता (पंजाब पुलिस के एएसआई) गुरपाल सिंह काफी समय से थाना लंबी में केयर टेकर मालखाना के पद पर कार्यरत हैं।

    रविवार शाम 5.40 मिनट पर उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता एएसआई गुरपाल सिंह की रिहायशी क्वार्टर थाना लंबी में पंखे से फंदा लगने के कारण मौत हो गई है। वादी अपने चाचा जगदीश सिंह को साथ लेकर थाने पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारी स्वर्ण सिंह को लेकर क्वार्टर पहुंचे, जहां उसके पिता गुरपाल सिंह का शव कमरे की छत पर लगे पंखे से लटक रहा था। पुलिस को उसके पिता की जेब से मिले सुसाइड नोट मिला जिस में लिखा कि पीएचजी गुरजंट सिंह लंबे समय से उनके (मृतक गुरपाल सिंह) के साथ लंबी पुलिस स्टेशन में सहायक मालखाना के रूप में काम कर रहा था और उसे मालखाना थाने में पड़े सामान और रिकॉर्ड की जानकारी थी।

    जिसके चलते पीएचजी गुरजंट सिंह ने मालखाना पुलिस स्टेशन से लाखों रुपए की रकम चुरा ली है और उस रकम का इस्तेमाल निजी काम में किया है। जो गुरपाल सिंह के बार-बार कहने के बाद भी वापस नहीं कर रहा है। जिसके चलते वह काफी तनाव में है। वादी के मुताबिक, होम गार्ड जवान गुरजंट सिंह ने उसके पिता को मरने के लिए मजबूर किया। वादी ने गुरजंट सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, जिस पर लंबी पुलिस ने वादी लवप्रीत सिंह के बयानों पर होम गार्ड जवान गुरजंट सिंह के खिलाफ एफआईआर नंबर 171 दिनांक 6/8/23 अ/ध 409,306 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

  • कपूरथलाः तेजधार हथियारों से हमला कर पत्रकार से नगदी और मोबाइल छीनकर लूटेरे फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः तेजधार हथियारों से हमला कर पत्रकार से नगदी और मोबाइल छीनकर लूटेरे फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं देर शाम पत्रकार तथा कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसियशन के महासचिव पर अज्ञात लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर गंभीर घायल कर दिया है। और पत्रकार से मोबाइल तथा 35 हज़ार रुपए की नकदी भी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।  

    घायल पत्रकार को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीँ कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसियशन के प्रधान अरुण खोसला ने हमले की निंदा करते हुए लुटेरों पर सख्त कारवाही की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। घायल पत्रकार रजनीश चौधरी के अनुसार वह रविवार देर शाम अर्बन एस्टेट क्षेत्र में अपने बेटे के साथ गाड़ी चला रहे थे। तभी वरना कार में आए कुछ लुटेरों ने उनको दातर दिखाकर गाड़ी छीनने की कोशिश की। लेकिन जब वह कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने पत्रकार पर दातर से हमला कर गंभीर घायल कर दिया और उसका मोबाइल और 35 हज़ार की नकदी लूट कर फरार हो गए।

    घ्याल पत्रकार को अर्बन एस्टेट वासी लोगो ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। और लुटेरों की कार के नंबर और लूटे गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द लुटेरे काबू कर लिए जायँगे।