Blog
-

विश्व स्तनपान सप्ताह पर इन्नर व्हील क्लब द्वारा कंवर अस्पताल में जागरूकता कार्यशाला आयोजित
ऊना/सुशील पंडित : विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में इन्नर व्हील क्लब ऊना द्वारा कंवर अस्पताल ऊना में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला आयुष अधिकारी डा.ज्योति कंवर मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित हुई। कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए डा. ज्योति कंवर ने नवजात शिशुओं के लिए मां के दूध के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों को छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म लेने के साथ ही उसे शहद या अन्य कोई भी पदार्थ खिलाने से पहले उसे सबसे पहले मां का दूध पिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जच्चा का दूध बच्चे के लिए अमृत के सम्मान होता है। यह नवजात बच्चे को विभिन्न रोगों से लडऩे की क्षमता प्रदान करता है। वहीं, उसकी सेहत के लिए यह अत्यावश्यक है।कार्यशाला में मुख्य वक्ता चिक्तिसक डा.अजेता कंवर ने उपस्थित महिलाओं को स्तनपान के बारे में अवश्यक जानकारियां दी। उन्होंने वैज्ञानिक ढंग से महिलाओं को समझाया कि किस प्रकार से गर्भवती महिलाओं में दूध बनता है व यह किस प्रकार से बच्चों के लिए लाभदायक है। उन्होंने गर्भ में पल रहे बच्चे से लेकर उसके जन्म तक मां के शरीर में आने वाले परिवर्तनों की जानकारी दी। वहीं,उन्होंने बताया कि किस प्रकार से स्तनपान मां और बच्चे के बीच में भावनात्मक रिश्ता पैदा करता है। कार्यशाला में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. जगदीश्वर कंवर ने गर्भवती महिलाओं को बच्चों को दूध पिलाते समय उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को दूध पिलाने के समय पौस्चर के बारे में भी बताया। उन्होंने नवजात बच्चों की सेहत के लिए मां के दूध को रामबाण करार दिया। इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्ष सीमा वशिष्ठ ने कहा कि महिलाओं को अपने नवजात बच्चों को कम से कम छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। इन्नर व्हील क्लब की सचिव रमा कंवर ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में डा.किरण कंवर,सुशील शर्मा, इन्नर व्हील क्लब अध्यक्ष सीमा वशिष्ठ,सचिव रमा कंवर,क्लब उपाध्यक्ष पूजा कपिला,सदस्य डा.जागृति दत्ता,प्रेस सचिव सुमन पुरी,सदस्य रंजना जसवाल, रमा कालिया,कमला कंवर,रजिता कसाणा,प्रियंका,शोभा सोनी,सुदेश धीमान,निरूपमा व अन्य सदस्य उपस्थित थे। -

राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य पर हुए हमले की कड़ी निंदा
ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई की आपात बैठक उपाध्यक्ष डॉ मीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहडाला, जिला ऊना के प्रधानाचार्य हरीश जोशी पर छात्र और उसके अभिभावक द्वारा किए गए शारीरिक हमले की कड़ी निंदा करती है। इस प्रकार की घटना बेहद चौंकाने वाली है और पूरे शिक्षक समुदाय पर हमला है, जो बिल्कुल असहनीय है। भविष्य में हमारे समुदाय के किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी कोई घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बैठक में स्थानीय इकाई के महासचिव डॉ सुरेश कुमार, डॉ दर्शन कुमार, डॉ अश्विनी कुमार पटेल, डॉ संजय वर्मा, प्रोफेसर पुनीत कंवर, श्रीमती शशि कंवर, डॉ रूचि शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। -

उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपमंडल अधिकारी ने की बैठक l
बंगाणा/सुशील पंडित : उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के प्रांगण में मनाया जाएगा । यह जानकारी उपमंडल अधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कही। समारोह में विभिन्न स्कूलों के एनसीसी ,एनएसएस व स्काउट एंड गाइड बच्चों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगें। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी स्कूल अपने प्रतिभागियों की सूची दिनांक 10- 08- 2023 तक केंद्रीय विद्यालय बंगाणा को भेजना सुनिश्चित करें l14 अगस्त के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और मार्च पास्ट की रिहर्सल की जाएगी l स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा l उप मंडल अधिकारी ने समारोह स्थल को 14 अगस्त से पूर्व पूरी तरह से तैयार करने के निर्देश दिए lउन्होने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों से अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने की अपील की। -

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की डीसी ऊना से भेंट
शीघ्र होगी जेसीसी की बैठक
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना के प्रतिनिधिमण्डल ने एनजीओ प्रधान रजनीश शर्मा की अगुवाई में सोमवार को उपायुक्त ऊना राघव शर्मा से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जेसीसी की बैठक आयोजित करवाने का आग्रह किया। जिसपर उपायुक्त ने शीघ्र बैठक करवाने का आश्वासन दिया। एनजीओ प्रधान रजनीश शर्मा ने ज़िला के सभी विभागांे के अराजपत्रित कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वे अपनी समस्याओं अथवा मांगों को महासंघ के ध्यान में लाएं ताकि बैठक का एजैंडा तैयार किया जा सके। प्रतिनिधिमण्डल में महासंघ के वरिष्ठ उपप्रधान तारा सिंह, महासचिव राजेश कुमार, प्रधान शहरी इकाई भाग सिंह, प्रधान खण्ड हरोली हरजिन्दर सिंह व उपप्रधान बेयन्त सिहं, प्रदेश प्रतिनिधि राजीव पाठक, जिला प्रतिनिधि मंजीत, मुनीश, चमेल सिंह व अशोक कुमार शामिल थे। -

डॉ पारूल कोचिंग एंड कंसल्टेंसी में भरें जाएंगे इंगलिश टीचिंग फैक्लटी के तीन पद
ऊना/सुशील पंडित : डॉ पारूल कोचिंग एंड कंसल्टेंसी ऊना द्वारा महिला वर्ग में तीन पद इंगलिश टीचिंग फैक्लटी के भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदो के लिए साक्षात्कार 9 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इन पदो के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन रखी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अधिकारी जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है। -

चिट्टे सहित युवक पकड़ा
ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना गगरेट के मुलाजमों ने 3.74 ग्राम चिट्टे सहित युवक पकड़ा है और जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम यातायात चैंकिग के लिए गांव कलोह में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 3.74 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपित की पहचान हरविन्द्र कुमार निवासी गांव अम्बोटा जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

नियमों की अवहेलना करने पर कटे 179 चालान
ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 179 चालान काटे गए। जिनमें से 03 चालान का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 1500/- रूपये वसूल किए गए हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 17 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1500/- रूपये वसूल किए गए हैं । इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान कर जुर्माने के रूप में 4700/- रूपये प्राप्त किए गए है। -

स्वां नदी व सहायक खड्डों में अवैध खनन को रोकना अति आवश्यक – जिला दंडाधिकारी
स्वां नदी व सहायक खड्डों के दोनों तटों से नदी/खड्ड के 75 मीटर अंदर की ओर के क्षेत्र में खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगाअवैध खनन में लिप्त मशीनरी पर न्यूनतम जुर्माना रु 50 हज़ार तथा अधिकतम 5 लाख रूपयेऊना/सुशील पंडित : जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि स्वां नदी के तटीकरण प्रोजेक्ट के कार्य, जैव विविधता और पुलों जैसी सार्वजनिक सम्पतियों को संरक्षित करने के लिए स्वां नदी एवं उसकी सहायक खड्डों में अवैध खनन को रोकना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ऊना में अवैध खनन से निपटने के लिए जिला स्तर पर जिला राहत एवं पुनर्वास कमेटी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुलिस, माईनिंग विभाग, उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वां बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा समस्त उपमंडलाधिकारी को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ज़िला के किसी भी पुल से 200 मीटर अपस्ट्रीम (बहाव के विरुद्ध) और 500 मीटर डाउनस्ट्रीम (बहाव की दिशा में) किसी भी प्रकार का खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। लोक निर्माण विभाग इस प्रतिबंधित क्षेत्र को बड़े पिलर लगा कर स्पष्ट रूप से अंकित करेगा और सभी पुलों के साथ इस प्रतिबंधित क्षेत्र में उपयुक्त जगह पर प्रतिबन्ध के सूचना बोर्ड लगाना सुनिचिश्त करेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थान पर पुलों के समीप प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग द्वारा निकटतम पुलिस थाने में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी। यदि इस प्रतिबंधित क्षेत्र के अंतर्गत कोई खनन की लीज माइनिंग विभाग द्वारा दी गई है तो माइनिंग अधिकारी तुरंत उसकी समीक्षा करेंगे और प्रतिबंधित क्षेत्र को विभाग द्वारा लीज से निकाला जाए।उपायुक्त ने बताया कि स्वां बाढ़ नियंत्रण विभाग स्वां नदी और सहायक खड्डों के तटीकरण प्रोजेक्ट का विशेष सर्वे का कार्य एक माह के भीतर पूर्ण करके तटीकरण को हो रहे नुकसान की रिपोर्ट आंकलन करके कारणों सहित प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें विशेषकर खनन से हो रहे नुक्सान के पहलुओं पर स्पष्ट रिपोर्ट की जाएगी। किसी भी स्थान पर स्वां नदी और सहायक खड्डों के तटीकरण को नुक्सान होने/पाए जाने की स्थिति में स्वां बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा निकटतम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी।उन्होंने बताया कि स्वां नदी और सहायक खड्डों के दोनों तटों से नदी/खड्ड के 75 मीटर अंदर की ओर के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी स्थान पर स्वां नदी और सहायक खड्डों के तटों से 75 मीटर नदी/खड्ड के अंदर की ओर के प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन पाए जाने पर स्वां बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा निकटतम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी।उन्होंने बताया कि ज़िला में किसी भी स्थान पर अवैध खनन में लिप्त मशीनरी/टिप्पर/वाहन इत्यादि पकडे़ जाने पर पुलिस एवं माइनिंग विभाग अनिवार्य रूप से कार्रवाई करेगें। अवैध खनन में लिप्त मशीनरी/टिप्पर/वाहन इत्यादि पर न्यूनतम जुर्माना रु 50 हज़ार और अधिकतम जुर्माना रु 5 लाख रूपये किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरी बार अवैध खनन के मामले में मशीनरी/टिप्पर वाहन इत्यादि पकडे़ जाने पर अधिकतम जुर्माना ही लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के मामलों में उपरोक्त जुर्माने के अलावा पुलिस एवं माइनिंग विभाग द्वारा हर अवैध खनन का मामला सम्बंधित उप-मंडल अधिकारी(ना) को लिखित में सूचित करेगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण प्रतिकर का आंकलन माइनिंग अधिकारी ऊना द्वारा प्रक्रिया के अनुरूप किया जायेगा और यह राशि उप-मंडल अधिकारी (ना) द्वारा उल्लंघनकर्ता से वसूली जाएगी। पर्यावरण प्रतिकर की वसूली तक जब्त किये गए मशीनरी/टिप्पर/वाहन को छोड़ा नहीं जाएगा।इसके अतिरिक्त अवैध खनन में पकड़े जाने पर पुलिस और माइनिंग विभाग द्वारा चालान के अतिरिक्त उस वाहन के पंजीकरण और ड्राईवर के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने का मामला सम्बंधित पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण उप-मंडलाधिकारी (ना) या आरटीओ को अनुसंशा सहित भेजा जाएगा और सम्बंधित पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार वाहन और ड्राईवर के अवैध गतिविधियों में शामिल होने के कारण वाहन का पंजीकरण और ड्राईवर का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाएगा।उपायुक्त ने बताया कि ज़िला में किसी भी स्थान पर अवैध खनन में लिप्त मशीनरी/टिप्पर/वाहन इत्यादि पकडे़ जाने पर पुलिस और माइनिंग विभाग द्वारा उसकी सूचना ज़िला उद्योग महाप्रबंधक को भी दी जायेगी और ज़िला उद्योग महाप्रबंधक द्वारा यदि जांच में पाया जाता है कि उक्त वाहन/मशीनरी पर उसके मालिक द्वारा सरकार से किसी भी प्रकार के उपदान का लाभ लिया गया है तो ज़िला उद्योग महाप्रबंधक सरकार से लिए गए उपदान को वसूल करेंगे। राघव शर्मा ने बताया कि इन आदेशों की अक्षरक्षः पालना सभी अधिकारियों व विभागों द्वारा की जाएगी। आदेशों की उल्लंघना संबंधित कानून की धारा के साथ-साथ भारतीय दंड सहिंता की धारा 188 के उल्लंघन के लिए दंडनीय अपराध माना जाएगा। -

ਪੰਜਾਬ: ਪਿੰਡਾਂ ‘ਚ ਤੇਂਦੁਏ ਦੀ ਦਹਿਸ਼ਤ, ਜਾਣਵਰਾਂ ਨੁੰ ਲਗਾਤਾਰ ਬਣਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਨੰਗਲ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪੇਂਡੂ ਖੇਤਰਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਖੌਫਨਾਕ ਤੇਂਦੁਏ (ਚੀਤੇ) ਦੇ ਦਹਸ਼ਤ ‘ਚ ਜੀ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਲੱਖ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਖੌਫਨਾਕ ਚੀਤੇ ਨੂੰ ਪਿੰਜਰਿਆਂ ‘ਚ ਕੈਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਇਹ ਖੌਫਨਾਕ ਜਾਨਵਰ ਕਈ ਪੇਂਡੂ ਖੇਤਰਾਂ ‘ਚ ਦਸਤਕ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਸ ਨੇ ਕੁੱਤਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਆਪਣਾ ਪਸੰਦੀਦਾ ਬਣਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਵਾਸਿਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਤੇਂਦੁਆਂ ਲਗਾਤਾਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਬਕਰਿਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਰ ਬਣਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।
ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਨੰਗਲ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਨਿੱਕੂ ਨੰਗਲ ਤੋਂ ਦੇਰ ਰਾਤ ਸੁਰਜੀਤ ਨਾਮ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੇ ਸ਼ੈੱਡ ‘ਚੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਮਾਦਾ ਵੱਛੀ ਨੂੰ ਤੇਂਦੁਆ ਲੈ ਗਿਆ ਤੇ ਸੁਰਜੀਤ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਾ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸਵੇਰੇ ਜਦੋਂ ਉਹ ਆਪਣੀ ਗਾਂ ਨੂੰ ਦੁੱਧ ਦੇਣ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਕੋਈ ਵੱਛਾ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਸ ਦੇ ਪਿੰਜਰੇ ਨੂੰ ਦੇਖ ਕੇ ਉਸ ਦੇ ਪੈਰਾਂ ਹੇਠੋਂ ਜ਼ਮੀਨ ਖਿਸਕ ਗਈ।ਇਸ ਸਮੇਂ ਪਿੰਡ ਨਿੱਕੂ ਨੰਗਲ ਅੱਪਰ ਦੇ ਵਾਸੀ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਡਰਨ ਲੱਗੇ ਹਨ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਬਬਰਿਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਅਵਾਰਾ ਚੀਤੇ ਕਈ ਪਸ਼ੂਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਬਣਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕਈ ਵਾਰ ਪਿੰਜਰਾ ਵੀ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਚੀਤਾ ਪਿੰਜਰੇ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਫਸਿਆ। ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਇਹ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਇਸ ਚੀਤੇ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਈ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕਦੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
-

पौधा लगाओ ओर बच्चों की तरह करो पौधे की देखभाल,ताकि पौधा हो कामयाव:देवेन्द्र भुट्टो
धुंधला के बैरी हटली में 74 वें बन महोत्सव की धूम
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत धुंधला के वैरी हटली में बन विभाग मंडल के सौजन्य से बन महोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बहीं राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिन्दर ठाकुर, डीएफओ ऊना सुशील राणा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, तहसीलदार बंगाणा रोहित कँवर ,डिप्टी रेंज ऑफिसर बाल किशन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।वन महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यतिथि का भव्य स्वागत किया गया। और वैरी हटली में विधायक भुट्टो ने पौधा लगाकर जनता को संदेश दिया। विधायक ने कहा कि पहले पौधा लगाओ फिर लगाए गए पौधे का अपने बच्चों की तरह पालन पोषण करो ताकि आपका लगाया गया पौधा सफल हो और हमें ऑक्सीजन दवाई घास प्रदान कर सके। उन्होंने कहा कि यूँ तो हम बहुत से त्यौहार मनाते हैं लेकिन जब बात आती है पृथ्वी को बचाने की तो ऐसे त्यौहारों की संख्या बहुत कम है। वन महोत्सव एक बहुत ही मह्त्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। यह एक ऐसा त्यौहार है जो जुलाई के महीने में आता है। इस त्यौहार की सबसे अच्छी बात यह है कि लोगों ने वन महोत्सव को काफी गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।भुट्टो ने कहा कि इस त्यौहार के कारण ही अब लोग घरों, दफ्तरों, स्कूल, कॉलेजों आदि में बहुत ही बड़ी संख्या में पेड़ लगाने लगे हैं। यही नहीं बल्कि युवा पीड़ी सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी बहुत ही बड़े स्तर कर रही है ताकि अधिक-से-अधिक जागरूकता इस बारे में पैदा की जा सके। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण पादा, सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा, जिला परिषद सत्या देवी, पिंटू लाला, संजू प्रधान, सुनीता प्रधान, उप प्रधान रमन शर्मा, सुदर्शन शर्मा, केवल कृष्ण, हर्ष शर्मा,नितीश शर्मा, राज कुमार बी डी सी, वरिष्ठ पत्रकार दलजीत सिंह, बेबी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।जिला बन अधिकारी ऊना सुशील राणा ने कहा कि यह त्यौहार मनाना कई कारणों से जरुरी है क्योंकि यह सीधे तौर पर मानव के अस्तिव से, हमारी पृथ्वी और पर्यावरण से जुड़ता है। तेजी से बढती आबादी के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड चुका है और यह बहुत ही जरुरी हो चुकी है कि विकास और पर्यावरण के बीच बहुत ही सुंदर संतुलन बनाया जा सके, उन्होंने कहा कि निर्माण और अन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए तेजी से बहुत सा पानी उपयोग किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कारखानों से बहुत सारा पानी बिना उपचारित किये छोड़ा जा रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिये जरुरी है कि सभी लोग सामान रुप से सहयोग करें। पेड़ हमारे पर्यावरण का आधार हैं ।