Blog

  • राघव चड्ढा पर मंडराया FIR का खतरा,लगे फर्जीवाड़े के आरोप

    राघव चड्ढा पर मंडराया FIR का खतरा,लगे फर्जीवाड़े के आरोप

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के पर अब विशेषाधिकार हनन के अलावा एफ़आईआर का भी ख़तरा मंडरा रहा है। सूत्रों के मुताबिक़ राघव चड्ढा की ओर से दिल्ली के अफ़सरों की ट्रांसफर पोस्टिंग का बिल सिलेक्ट कमिटी को भेजने के प्रस्ताव पर अन्य सांसदों के नाम शामिल किए गए थे। दरअसल, राज्यसभा की कार्रवाई के दौरान जब दिल्ली के अफ़सरों की ट्रांसफर पोस्टिंग का बिल पास किया जा रहा था, उसी दौरान राघव चड्ढा की ओर से इस बिल को सिलेक्ट कमिटी में भेजने का प्रस्ताव दिया गया। अब इस मामले में फर्जीवाड़ा का एंगल सामने आया है, अगर ये फर्जीवाड़ा राज्यसभा चेयर की जांच में सही पाया गया तो राघव चड्ढा के ख़िलाफ़ एफ़आईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

    अगर उनके हस्ताक्षर फ़र्ज़ी पाए गए तो ऐसी सूरत में सभी सांसदों सुधांशु त्रिवेदी, नरहरि अमीन, सस्मित पात्रा, पी कॉन्यक और थम्बी दुराई की ओर से सभापति को राघव चड्ढा के ख़िलाफ़ फर्जीवाड़ा के मामले में एफ़आईआर दर्ज कराने की शिकायत दी जाएगी। फ़िलहाल इस मामले में राज्यसभा सचिवालय ने जांच के आदेश दे दिए हैं। ब्रावो और चड्ढा ने यह प्रस्ताव सलेक्ट कमेटी में भेजने के लिए प्रस्ताव की कॉपी राज्यसभा सचिवालय को सौंपी थी। उसकी जांच के बाद ये पता लगाया जाएगा कि इस प्रस्ताव पर सांसदों के हस्ताक्षर हैं या नहीं है। अगर हस्ताक्षर फ़र्ज़ी पाए गए तब फिर इन तमाम सांसदों सुधांशु त्रिवेदी, नरहरि अमीन,  सस्मित पात्रा, पी कॉन्येक और थम्बी दुराई की ओर से विशेषाधिकार हनन के अलावा एफआइआर दर्ज करने की इजाज़त मांगी जाएगी।

    अगर चेयर की तरफ़ से इन सांसदों को राघव चड्ढा के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज करने की इजाज़त मिल गई तो फिर ये सांसद संसद मार्ग थाने में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के ख़िलाफ़ फर्जीवाड़ा करके प्रस्ताव पेश करने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसी सूरत में राघव चड्ढा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान न केवल उनके सिर पर विशेषाधिकार हनन की तलवार लटक रही है बल्कि उनके ऊपर एफ़आईआर भी दर्ज की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो विशेषाधिकार हनन के मामला साबित होने पर उनकी सदस्यता तो जाएगी ही पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद अगर सही पाया गया तो कोर्ट से उन्हें सजा भी दी जा सकती है।

  • आज का राशिफल, 8 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 8 अगस्त 2023


    मेष: व्यापार-व्यवसाय में बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।

    वृष: यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।

    मिथुन: व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
    कर्क: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।

    सिंह: शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कन्या: भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
    तुला: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।

    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
    धनु: आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
    मकर: यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
    कुंभ: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।
    मीन: कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।
  • जालंधर: गौमांस की बरामदगी को लेकर हिंदू संगठनों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    जालंधर: गौमांस की बरामदगी को लेकर हिंदू संगठनों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: धोगड़ी रोड में स्थित फैक्ट्री से गोमांस की बरामदगी को लेकर हिंदू संगठनों ने आज पठानकोट बाईपास हाईवे को जाम कर दिया है। इस दौरान हिंदू संगठन द्वारा सड़क पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा हैं। हिंदू संगठन के प्रदर्शन को लेकर हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। बता दें कि थाना आदमपुर के अधीन आते गांव धोगड़ी में स्थित फैक्ट्री से देर रात पुलिस ने क्विंटलों के हिसाब से गौ मास सहित 13 लोगों को काबू किया था। इस मामले के बाद आज सुबह एसएसपी मुखविंदर सिंह मामले की जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि उक्त फैक्ट्री को सील किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक ने बिना जांच किए जगह को किराए पर दिया हुआ था। इस मामले की फैक्ट्री मालिक से भी गहनता से पुलिस द्वारा जांच की जाएगी। बता दें कि देर रात कोमी प्रधान गौ रक्षा दल ने बताया था कि गऊओं को काट कर रखा जा रहा है तथा मौके पर रोहित जोशी शिव सेना बाला साहिब ठाकरे तथा उनकी टीम ने थाना आदमपुर के एसएचओ मंजीत सिंह को सूचित किया तथा मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची। पुलिस रेड में 13 मुस्लिम युवकों को मंजीत सिंह ने काबू किया था।

  • जालंधरः दादा कॉलोनी में गोलियां चलने की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: छोटा सईपुर में राजा सईपुरिया ने रविवार रात अपने घर के नजदीक गोलियां चला दी। दरअसल एक पक्ष झगड़ा करने के लिए राजा के घर के नजदीक इक्ट्ठा हुआ था। जिसके चलते राजा ने गोलियां चलाई हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस रवाना हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोलियां चलाने के मामले में पांच व्यक्ति मौके से फरार हो गए है।

    वहीं दूसरी ओर एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह का कहना है कि गोली चलने की सूचना के बाद वह तुरन्त पुलिस टीम के साथ मौके पर जा रहे है। जल्द ही सारी घटना क्लीयर कर दी जाएगी। बताया जा रहा है की इस घटना दौरान 18 गोलियां चलाई गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को 8 गोलियों के खोल बरामद हुए हैं।

    बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने राजा सईपुरिया को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि हाल ही में सीपी कुलदीप सिंह चाहल ने क्राइम मीटिंग करके शहर को क्राइम मुक्त करने का दावा किया था, लेकिन आज इस तरह से खुले में फायरिंग की घटना शहर की स्थिति को लेकर कुछ और ही बयां कर रही है।

  • जालंधरः दादा कॉलोनी में गोलियां चलने की CCTV आई सामने

    जालंधरः दादा कॉलोनी में गोलियां चलने की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: छोटा सईपुर में राजा सईपुरिया ने रविवार रात अपने घर के नजदीक गोलियां चला दी। दरअसल एक पक्ष झगड़ा करने के लिए राजा के घर के नजदीक इक्ट्ठा हुआ था। जिसके चलते राजा ने गोलियां चलाई हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस रवाना हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोलियां चलाने के मामले में पांच व्यक्ति मौके से फरार हो गए है।

    वहीं दूसरी ओर एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह का कहना है कि गोली चलने की सूचना के बाद वह तुरन्त पुलिस टीम के साथ मौके पर जा रहे है। जल्द ही सारी घटना क्लीयर कर दी जाएगी। बताया जा रहा है की इस घटना दौरान 18 गोलियां चलाई गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को 8 गोलियों के खोल बरामद हुए हैं।

    बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने राजा सईपुरिया को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि हाल ही में सीपी कुलदीप सिंह चाहल ने क्राइम मीटिंग करके शहर को क्राइम मुक्त करने का दावा किया था, लेकिन आज इस तरह से खुले में फायरिंग की घटना शहर की स्थिति को लेकर कुछ और ही बयां कर रही है।

  • जालंधरः लाडोवाल टोल प्लाजा लूट मामले में एक गिरफ्तार

    जालंधरः लाडोवाल टोल प्लाजा लूट मामले में एक गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: फिल्लौर लाडोवाल टोल प्लाजा के ड्राइवर और कैशियर के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ करीब 23 लाख 50 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान विशाल उर्फ लाली निवासी गांव पती बुल्ले गोरायां के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल ने लूट से पहले रोकी की थी। डीएसपी जगदीश राज ने बताया कि सुधाकर सिंह निवासी लुधियाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर 23 लाख 50 हजार रुपये छीनकर फ़रार हो गए हैं जिसके बाद थाना फ़्लोर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपित मनप्रीत सल्लन, गुरजीत सिंह उर्फ विक्की, विपन कुमार और सन्नी कुमार बगंड और केवल किशन 
     को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15,83,900 रुपए बरामद किए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि इस घटना का मास्टरमाइंड विपन कुमार, धर्मेंद्र और गुरप्रीत थे, जिन्होंने मिलकर गिरोह बनाया था और प्लाज़ा के मैनेजर की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उसे हथियारों डराकर पैसों से भरा बैग छीना था। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह द्वारा घटना को अंजाम देने से पहले विशाल उर्फ लाली ने रास्तों की रेकी की थी, उसे पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और ख़ुलासे हो सके।

  • सदा शिव धौमेश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा बही परिसर गलुआ में लगाया दो दिवसीय खीर व मालपुडे का लंगर

    सदा शिव धौमेश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा बही परिसर गलुआ में लगाया दो दिवसीय खीर व मालपुडे का लंगर

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक सदा शिव धौमेश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा बही में आज-कल सावन माह के दिनों में भोलेबाबा के भक्तजन हिमाचल पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली सहित अन्य स्थानों से इस स्थान पर पहुंच रहे हैं और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।बहीं पर इस मौके पर भोलेबाबा के भक्तजनों द्वारा अपनी श्रद्धा अनुसार लंगरों का आयोजन भी करवाया जा रहा है।बहीं पर तलमेहडा बडोआ खैरियां रौनखर के युवाओं द्वारा मिलकर हर वर्ष की तरह इस बार भी रविवार तथा सोमवार को खीर तथा मालपुडों का लंगर आयोजित करवाया गया। जिसमें सैंकडों  भक्तजनों ने भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया।इस मौके पर भंडारे का आयोजन करने वाले बन विभाग के बीओ तिलक राज शर्मा,बीर सिंह शर्मा,रवि शर्मा, अमनदीप शर्मा,आंकु शर्मा, राहुल शर्मा,अमित शर्मा, विक्कू कालू,निखिल सहित अन्य युवाओं ने अपना-अपना सहयोग दिया।
  • हरोली में नशा मुक्त अभियान शुरू 

    हरोली में नशा मुक्त अभियान शुरू 

    ऊना/ सुशील पंडित :  हरोली क्षेत्र को नशे से मुक्त करने के लिए तमाम पंचायत प्रतिनिधि अभियान में जुट जाएं। यह बात हरोली के उपमंडलाधिकारी विशाल शर्मा ने हरोली क्षेत्र के पंचायत प्रधानों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर बीडीओ मुकेश कुमार व कार्यालय से रजनीश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में अगर कोई अवैध नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र को नशामुक्त करना है इसलिए हर पंचायत प्रतिनिधि नशा निवारण अभियान की सफलता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे ताकि क्षेत्र से नशे का समूल नाश किया जा सके। 
  • रेडू मे 12 अगस्त से शुरू होगा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

    रेडू मे 12 अगस्त से शुरू होगा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

    32 टीमें लेगी हिस्सा

    विजेता टीम को मिलेगा 21 हजार का नकद इनाम

    बद्दी/सचिन बैंसल : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत निकटवर्ती ग्राम रेडू में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 12 अगस्त को होगा। स्थानीय क्रिकेट मैदान मे इसका आयोजन किया जा रहा है। शिवा स्पोर्ट्स क्लब रेडू के प्रधान राम सिंह व वार्ड पंच कृष्ण लाल ने बताया यह टूर्नामेंट गांवों में छुपी प्रतिभाओं को उभारने के लिए किया जा रहा है इसलिए इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही पंचायत या एक कंपनी की टीमें ही हिस्सा ले सकेंगी साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी को आधार कार्ड देना होगा। टूर्नामेंट में 6- 6 ओवर का एक मैच होगा और सिर्फ 32 टीमें ही हिस्सा ले सकेंगी। जिसकी इंट्री फीस 1500 रुपये निर्धारित की गई है।
    दो दिवसीय इस नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को  ट्राफी व 21हजार, द्वितीय विजेता टीम को ट्रॉफी व 11हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही मैन ऑफ द सीरीज़ को ट्रॉफी दी जाएगी। ओपनिंग मैच 12 अगस्त शाम 6 बजे से शुरू होगा जबकि फ़ाइनल मैच 14 अगस्त को रात मे खेला जाएगा। उन्होने बताया कि टूर्नामेंट कि तैयारियां ज़ोरो शोरो पर है। आयोजको द्वारा ग्राउंड और पिच तैयार करवाने का काम तेजी से किया जा रहा है। नाइट टूर्नामेंट के कारण विधुत का खास इंतजाम किया जा रहा है और साथ मे रात में होने वाले मैचों में खिलाड़ियो के आराम व खाने का प्रबन्ध खास तौर पर किया जा रहा है। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए रेडु के कई युवा साथी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग सहयोग कर रहे है। रेडू में इस नाईट टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों में खासी उत्सुकता है।
  • चंडीगढ़ से ट्रेन में रवाना होगा प्रदेश के पत्रकारों का जत्था जयपुर के लिए

    चंडीगढ़ से ट्रेन में रवाना होगा प्रदेश के पत्रकारों का जत्था जयपुर के लिए

    एन.यू.जे (इंडिया) का राष्ट्रीय महाधिवेशन 26-27 अगस्त को पिंक सिटी में

    मीडिया जगत की समस्याओं को लेकर बनेगी संघर्ष की रणनीति

     हिमाचल के पत्रकारों का जयपुर जाने के लिए ट्रेन का विशेष डिब्बा बुक

    बददी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए रणेश राणा व रुप किशोर ने दी जानकारी

    बददी/सचिन बैंसल : नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस ( इंडिया) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 26-27 अगस्त को राजस्थान की राजधानी जयपुर में रखा गया है। इसमें संपूर्ण भारत से एक हजार से ज्यादा पत्रकार भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश से इस सम्मेलन में पचास से ज्यादा सदस्य जयपुर सम्मेलन के लिए शिरकत करने जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा ट्रेन का एक डिब्बा विशेष तौर पर बुक कराया गया है। चंडीगढ़ स्टेशन से चलने वाली ट्रेन के इस विशेष डिब्बे को फूल मालाओं से दुल्हन व बैनरों से सजाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट (पंजीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा मुसाफरु व महासचिव रुप किशोर ठाकुर ने झाड़माजरी के शिवालिक एनक्लेव में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हिमाचल से 51 सदस्य पहली बार इतनी बडी संख्या में राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने जा रहे हैं। इसको लेकर सभी के टिकट बुक हो गए हैं ओर मीडीया जगत के साथियो में पिंक सिटी अधिवेशन को लेकर भारी उत्साह है।
    दोनो दिन हिमाचल के लिए विशेष ड्रैस कोड भी रखा गया है जिसमें हिमाचली टोपी आकर्षण का केंद्र रहेगी। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की मेजबाजी में निम्स यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित सम्मेलन में देशभर के 1500 से ज्यादा पत्रकार हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, मीडिया काउंसिल और मीडिया कमीशन के गठन को मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। पत्रकारों के उत्पीडऩ, अखबारों और चैनलों से अवैध छंटनी तथा मीडिया जगत के सभी मुद्दों पर चर्चा करके आंदोलन छेडऩे की रणनीति बनाई जाएगी। एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव प्रदीप तिवारी, उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा, एनयूजे कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्ष राकेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य संजय सैनी, जार के महासचिव भाग सिंह, जार जयपुर ग्रामीण के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने निम्स यूनिवर्सिटी जयपुर में आयोजन स्थल दौरा करने के बाद एक पत्रकार सम्मेलन में बताया कि यह राष्ट्रीय महाधिवेशन 2018 के बाद आयोजित किया जा रहा है।  एनयूजेआई के अखिल भारतीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने बताया कि 2018 में रांची में आयोजित राष्ट्रीय महाधिवेशन के बाद इस सम्मेलन में 28 राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महाधिवेशन के 26 अगस्त 2023 को आयोजित उद्घाटन सत्र में केंद्र और राज्य सरकारों के प्रमुख मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है