Home Himachal>Baddi पंजाबः माथा टेककर घर जा रहे नौजवान का तेज रफ्तार कार ने कुचला सिर, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

पंजाबः माथा टेककर घर जा रहे नौजवान का तेज रफ्तार कार ने कुचला सिर, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

0
अमृतसरः तरनतारन रोड़ से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार चालक ने पहले तो नौजवान को टक्कर मारकर 20 गज दूरी पर फेंका, उसके बाद उसके सिर से गाड़ी के दोनों टायर निकालकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक को कितनी बेरहमी से टक्कर मारकर कार चालक फरार हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए न्यू जवाहर नगर का रहने वाले जसविंदर सिंह ने बताया कि काले रंग की गाड़ी में सवार युवक ने बिना ब्रेक लगाए युवक के सिर के ऊपर से दोनों टायर निकाल दिए।
जिसे अमनदीप अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि वह रोजाना शहिदा साहिब में सेवा करते है। उन्होंने कहा कि घायल नौजवान शाहिदा साहिब गुरुद्वारा की देखबाल कर रात के समय एक बजे घर जाता है। लेकिन देर रात वह 10 से 15 मिनट लेेट हो गया। इस दौरान वह घर जा रहा था कि तेज रफ्तार कार चालक ने उसका सिर बुरी तरह से कुचल दिया। उन्होंन कहा कि डॉक्टरों ने कहा है कि उसे सिर की हड्डियां टूट गई है, नौजवान की हालत गंभीर बनी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here