Home Punjab>Amritsar जालंधरः नगर निगम का एक्शन, Aggarwal Dhaba की बिल्डिंग सील, देखें वीडियो

जालंधरः नगर निगम का एक्शन, Aggarwal Dhaba की बिल्डिंग सील, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम द्वारा लगातार अवैध निर्माण बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस की तहत बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने सुबह-सुबह कूल रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर कार्रवाई करते हुए मशहूर अग्रवाल ढाबे की निर्माणाधीन तीन मंजिला बिल्डिंग पर सील लगा दी है। मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे बिल्डिंग ब्रांच के ATP सुखदेव विशिष्ट ने कहा कि बिल्डिंग का कुछ भाग सील किया गया है। इस भाग का ढाबे के मालिकों ने न तो नक्शा पास करवाया था और न ही सीएलयू फीस भरी हुई थी।

इन्हें नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन फिर भी कंस्ट्रक्शन का काम नहीं रोका जिस पर कार्रवाई की गई है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि अग्रवाल ढाबे के मालिकों ने 2016 में दो और 2021 में एक यानी कुल तीन पोर्शन का कमर्शियल नक्शा पास करवाया था। लेकिन कुछ हिस्सा ऐसा है जिसका न तो सीएलयू हुआ न ही फीस जमा हुई है। लेकिन अब सभी हिस्से क्लब हो चुके हैं। ATP सुखदेव विशिष्ठ ने कहा कि 12 फरवरी को भी इन्हें नोटिस देकर काम रुकवाया गया था। रविवार को 1500 स्कवेयर फुट का लेंटर तीसरी मंजिल पर डाल लिया था । जिसकी शिकायत निगम को मिली थी। जिस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक पोर्शन सील कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here