Blog

  • पंजाबः सड़क हादसों को रोकने के लिए मान सरकार का बड़ा ऐलान

    पंजाबः सड़क हादसों को रोकने के लिए मान सरकार का बड़ा ऐलान

    संगरूरः स्थानीय पुलिस ट्रेनिंग सेंटर लड्डा कोठी में जेल वार्डनों के पासआउट होने पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। परेड में शामिल हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की सड़कों पर होने वाले सड़क हादसों को रोकने व इन हादसों से निपटने के लिए जल्द ही सड़क सुरक्षा फोर्स तैनात की जाएगी। यह पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलग तौर पर काम करेगी। सड़क हादसों में हर दिन औरसतन एक दर्जन से अधिक व्यक्ति काल का ग्रास बनते हैं, जिनकी वार्षिक संख्या करीब पांच हजार से अधिक पहुंच जाती है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में नवनियुक्त जवानों की पासिंग आउट परेड के दौरान संबोधन करते हुए एलान किया कि अब पंजाब सरकार अलग तौर पर सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन करने जा रही है, जिनका कार्य केवल सड़कों पर सुरक्षा प्रदान करना होगी। सड़क हादसा होने पर वाहनों को सड़कों से हटाने से लेकर सड़कों पर तैनाती इस फोर्स को नई गाड़ियां, क्रेन सहित जरूरत ही हर चीज प्रदान की जाएगी। इनकी वर्दी से लेकर गाड़ियों का रंग भी अलग होगा। इस फोर्स का काम केवल सड़कों पर ट्रैफिक रूल सख्ती से लागू करने, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करना, सड़क हादसों से निपटना होगा। इस एसएस फोर्स के तैनात होने के बाद थानों पर ड्यूटी देने वाली पुलिस नफरी पर काम का बोझ कम होगा।

  • पंजाबी गायक अमृत मान के पिता पर लगे गंभीर आरोप, NCSC कमिशन ने सरकार को जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    पंजाबी गायक अमृत मान के पिता पर लगे गंभीर आरोप, NCSC कमिशन ने सरकार को जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक अमृत मान के पिता सरबजीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनाकर पंजाब शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त करने और 34 साल से अधिक की सेवा का आनंद लेने के मामले में सरबजीत की समाचार रिपोर्ट का कड़ा नोटिस लेते हुए, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग NCSC ने चेयरमैन विजय सांपला के आदेश पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर पंद्रह दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। एनसीएससी सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनाने वाले सरबजीत सिंह के बारे में मीडिया में प्रसारित खबर से जानकारी मिली। सोशल मीडिया द्वारा जारी हुई खबर के मुताबिक, सरबजीत सिंह मशहूर पंजाबी गायक अमृत मान के पिता हैं। जिसके बाद NCSC ने चेयरमैन विजय सांपला ने आज पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर उनसे इस मामले में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

    इस दौरान आयोग ने प्रमुख सचिव (स्कूल शिक्षा विभाग) और प्रधान सचिव (सामाजिक, न्याय और अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग) को मामले की जांच करने और की गई कार्रवाई के बारे में तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट 21 जून तक ई-मेल के जरिये जा डाक के जरिये सौंपने के लिए कहा गया है। चेयरमैन सांपला ने अधिकारियों को सूचेत करते हुए कहा कि अगर कार्रवाई की रिपोर्ट निर्धारित समय पर नहीं प्राप्त होती तो कमिशन भारती संविधान की धारा 338 के तहत प्राप्त सिविल कोर्ट की शक्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है और कमिशन निजी तौर पर दिल्ली में हाजिर होने के लिए समन जारी कर सकता है।

  • पंजाबः घर में बैंक मैनेजर का लटकता मिला शव

    पंजाबः घर में बैंक मैनेजर का लटकता मिला शव

    लुधियानाः अमरपुरा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह घर के अंदर एक कैनरा बैंक के मैनेजर का लटकता हुआ शव मिला। इस घटना के दौरान इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बैंक मैनेजर की पहचान 52 वर्षी विनोद कुमार के रूप में हुई है। बैंक मैनेजर ने महिलाओं के अंडर गारमेंट्स पहने हुए थे और उसके दोनों हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    चीमा चौक स्थित केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर आदित्यनाथ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विनोद कुमार पिछले कुछ वर्षों से उनके बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि विनोद के आकस्मिक निधन से बैंक के सभी अधिकारी व कर्मचारी सदमे में हैं क्योंकि वह वीरवार शाम तक पूरी तरह से ठीक थे। विनोद के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जो फिरोजपुर में रहते हैं। विनोद पिछले कुछ महीनों से लुधियाना के अमरपुरा इलाके में किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੈਰਕਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਅਲਟੀਮੇਟਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੈਰਕਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਅਲਟੀਮੇਟਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਨੂਰਪੁਰ ਬੇਦੀ ਬਲਾਕ ਦੇ ਪਿੰਡ ਹੀਰ ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸੌ ਤੋਂ ਵੱਧ ਘਰੇਲੂ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦੇ ਪਾਣੀ ਵਾਲੇ ਬੋਰ ਫੇਲ੍ਹ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪੈਦਾ ਹੋ ਰਹੀ ਜਲ ਤਰਾਸਦੀ ਦੀ ਚਿੰਤਾਜਨਕ ਤਸਵੀਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਪਿੰਡ ਤੋਂ ਸਿਰਫ ਇੱਕ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੀ ਦੂਰੀ ਤੇ ਪੈਂਦੇ ਦਰਿਆ ਕਿਨਾਰੇ ਧੜੱਲੇ ਨਾਲ ਹੋ ਰਹੀ ਗੈਰਕਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਬੋਰਾ ਦੇ ਫੇਲ ਹੋਣ ਦਾ ਦਾ ਜ਼ਿਮੇੰਦਾਰ ਠਹਿਰਾਇਆ। ਹੀਰਪੁਰ ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਬੋਰਾਂ ਦੇ ਪਾਣੀ ਛੱਡਣ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆ ਫਸਲਾਂ ਉੱਤੇ ਖੇਤੀ ਸੰਕਟ ਮੰਡਰਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਧਰਾਤਲ ਉੱਤੇ ਫੇਲ ਹੋਏ ਪਾਣੀ ਦੇ ਬੋਰਾਂ ਨੂੰ ਇਜਣਾ ਰਾਹੀਂ ਸਟਾਟ ਕਰਕੇ ਪਾਣੀ ਨਾ ਆਉਣ ਦਾ ਪੂਰਾ ਮਾਮਲਾ ਜੱਗ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡਾ ਪਿੰਡ ਦਰਿਆ ਤੋਂ ਸਿਰਫ ਇੱਕ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੂਰੀ ਤੇ ਹੈ ਤੇ ਕੁਝ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਸਾਨੂੰ ਨਲਕਿਆਂ ਅਤੇ ਬੋਰਾ ਰਾਹੀਂ ਸਿਰਫ 15 ਤੋਂ 20 ਫੁੱਟ ਤੇ ਹੀ ਪਾਣੀ ਮਿਲ ਜਾਂਦਾ ਸੀ।

    ਪਰ ਹੁਣ ਸਾਡੇ ਲੱਗਭਗ ਸਾਰੇ ਬੋਰ ਫੇਲ੍ਹ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ 10 ਦੇ ਕਰੀਬ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਵੱਧ ਡੂੰਘਾਈ ਦੇ ਬੋਰ ਕਰਾਉਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਜਿਹਨਾਂ ਦਾ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਖਰਚ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਪਿੰਡ ਦੇ ਜਿਆਦਾਤਰ ਗਰੀਬ ਤੇ ਮੱਧ ਵਰਗੀ ਕਿਸਾਨ ਬੋਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਅਸਮਰਥ ਹਨ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਖੇਤੀ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਨਾਲ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਰੱਖੇ ਹੋਏ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੇ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਲਈ ਚਾਰਾਜੋਈ ਕਰਨੀ ਪੈ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁੱਲ ਮਿਲਾ ਕੇ ਲੱਗਭਗ ਪੂਰਾ ਹੀਰਪੁਰ ਪਿੰਡ ਸਥਾਨਕ ਵਾਟਰ ਸਪਲਾਈ ਉੱਤੇ ਨਿਰਭਰ ਹੋ ਕੇ ਰਹਿ ਗਿਆ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਦੀ ਭਰਪਾਈ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਨਾਕਾਫੀ ਜਾਪ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਖੇਤੀ ਅਤੇ ਦੁੱਧ ਤੇ ਨਿਰਭਰ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹਰ ਘਰ ਵਿਚ ਲਗਭਗ ਦਰਜਨਾਂ ਪਸ਼ੂ ਹਨ। ਅੱਜ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਕਨਵੀਨਰ ਗੌਰਵ ਰਾਣਾ ਤੇ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਹੀਰ ਪੁਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਚੱਲਦੀ ਗੈਰਕਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਇਕ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟਮ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੀੜਤ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਨੇ ਸੜਕਾਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਤੱਕ ਗ਼ੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦਾ ਧੰਦਾ ਬੰਦ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਲਾਮਬੰਦ ਹੋਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਹੀਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ, ਸ਼ਿੰਗਾਰਾ ਸਿੰਘ,ਬਖਤਾਵਰ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦਿਨੋ ਦਿਨ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵੱਲ ਵਧ ਰਹੀ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਕਾਰਨ ਇਹ ਸਾਰੇ ਬੋਰ ਕਰੀਬ ਇਕ ਸਾਲ ਦੌਰਾਨ ਫੇਲ੍ਹ ਹੋਏ ਹਨ।ਇਸ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਤੇ ਠੱਲ ਪਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਸਥਾਨਕ ਪੁਲਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕੋਈ ਵੀ ਠੋਸ ਕਦਮ ਨਹੀਂ ਚੁੱਕ ਰਿਹਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਭਰੇ ਮਨ ਨਾਲ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਬਦਲਾਵ ਦੀ ਆਸ ਰੱਖ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ ਪਰ ਹੁਣ ਕੋਈ ਵੀ ਸਾਡੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਿਹਾ।

    ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਡੀਸੀ ਰੂਪਨਗਰ ਐਸ ਐਸਪੀ ਰੂਪਨਗਰ ਤੇ ਮਾਇਨਗ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸਿਕਾਇਤਾਂ ਦੇ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਪਰ ਕਿਧਰੇ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਥੋਂ ਤਕ ਕਿ ਸੱਤਾਧਾਰੀ ਆਗੂਆਂ  ਨੂੰ ਬਾਰ ਬਾਰ ਵਟਸਐਪ ਮੈਸੇਜ ਭੇਜਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਵੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ। ਗੁੱਸੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਗ਼ੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਅੱਜ ਦੇ ਜਮਾਨੇ ਦੇ ਧਰਤੀ ਦੇ ਨਾਲ ਧੋਖਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗੰਗੂ ਕਿਹਾ ਤੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਬਚਾਓ, ਪਾਣੀ ਬਚਾਓ, ਹੀਰ ਪਰ ਪਿੰਡ ਬਚਾਓ, ਦੀਆਂ ਤਖ਼ਤੀਆਂ ਚੱਕ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸਮੇਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉੱਥੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਪੀੜਤ ਕਿਸਾਨ ਤੇ ਉਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

  • पंजाबः 35 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    पंजाबः 35 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    मलेरकोटला: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शहर-2 थाना मालेरकोटला में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) दिलबर खान (नं. 1479/संगरूर) को 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पुलिस अधिकारी को मलेरकोटला शहर के मोहल्ला मिल्ख निवासी मोहम्मद यामीन की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज के आर्थिक अपराध विंग के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उससे रिश्तेदारों के झगड़े सम्बन्धी दर्ज केस में समझौता करवाने और हाई कोर्ट में केस रद्द करवाने के लिए बयान देने के बदले 45,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी।

    शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त एएसआई रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10, 000 रुपए पहले ही ले गया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजिलेंस रेंज लुधियाना के आर्थिक अपराध विंग की टीम ने उक्त पुलिस मुलाज़िम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 35,000 रुपए रिश्वत लेते हुये मौके पर काबू कर लिया। इस एएसआई के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

  • नंद नगरी में युवक पर सरेआम तेजधार हथियार से हमला, मां लगाती रही लोगों से गुहार, देखें वीडियो

    नंद नगरी में युवक पर सरेआम तेजधार हथियार से हमला, मां लगाती रही लोगों से गुहार, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक युवक ने 20 साल के कासिम पर उसकी मां के सामने ही चापड़ से हमला कर दिया। बेटे को बचाने के लिए मां आसपास मौजूद लोगों से गुहार लगाती रही, लेकिन कोई भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। कासिम पर हमले का वीडियो सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    उत्तर पूर्वी दिल्ली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात तकरीबन 11 बजे नंद नगरी थाना पुलिस को कबूतर चौक के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नंद नगरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को जीटीबी अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस की एक टीम जीटीबी अस्पताल में पहुंची। घायल की पहचान कासिम(20) के तौर पर हुई। उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हैं।

    हालत गंभीर होने की वजह से उसे जीटीबी अस्पताल से एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि कासिम बयान देने की हालत में नहीं है। मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी शोएब(22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सुंदर नगरी इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया है कि तकरीबन दो साल पहले पीड़ित और आरोपी शोएब के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इस दौरान कासिम ने उसको मुक्का जड़ दिया था। बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
  • जालंधरः धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में भार्गव कैंप थाने के बाहर हुआ जमकर हंगामा, देखें Live

    जालंधरः धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में भार्गव कैंप थाने के बाहर हुआ जमकर हंगामा, देखें Live

    जालंधर/वरुणः थाना भार्गव कैंप में लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कबीर की तस्वीर के आगे किसी अज्ञात ने गलत काम किया है। जिसके कारण लोगों भारी रोष पाया जा रहा। इसी के चलते थाना भार्गव कैंप में भारी हंगामा हो रहा है। लोगों ने आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई है। उनका कहना हैकि इस हरकत से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिसके बाद लोगों ने थाने के अंदर धरना लगा दिया है।

    लोगों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा जाना चाहिए ताकि दोबारा से कोई व्यक्ति ऐसी गलत हरकत ना करे। भारी हंगामे के बाद लोगों ने थाना भार्गव कैंप के लोगों ने थाना प्रभारी को शिकायत दर्ज करवा दी है।पुलिस अधिकारी का कहना है कि लोगों के कहने पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग उनके ऊपर दवाब बनाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी। पुलिस का कहना है कि बिना किसी सबूत के आधार पर किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अगर समुदाय के लोग कुछ सबूत देते है कि उनके हलके का व्यक्ति ही इस मामले में दोषी है तो बनती कार्रवाई की जाएगी।

    हालांकि समुदाय के लोगों ने मां-बेटे पर कबीर जी की तस्वीर के ऊपर गलत काम करने को लेकर संगीन आरोप लगाए है। उनकी मांग है कि हम सबूत जल्द ही पेश कर देंगे। इसलिए पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ बनती कार्रवाई करें। समुदाय के प्रधान का आरोप है कि उक्त व्यकित ने इस गलती को माना भी है और उसकी माता उससे माफी भी मांग रही है। लेकिन वह चाहते है कि ऐसी गलती दोबारा ना हो इसके लिए वह थाना भार्गव कैंप के अधिकारी से उचित कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।

  • जालंधरः मशहूर गायक का रिश्तेदार चोरी की वारदातों में सदस्यों सहित गिरफ्तार

    जालंधरः मशहूर गायक का रिश्तेदार चोरी की वारदातों में सदस्यों सहित गिरफ्तार

    जालंधर, वरुण/हर्ष: थाना 3 की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 3 बाइक, 4 साइकिल, 35 डिब्बे चप्पल, 2 एलईडी, साइकिल रेहड़ी के साथ वारदात को अंजाम देने वाले औजार बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान जौन कुमार उर्फ जौनी पुत्र काला साईं मॉडल हाऊस, राजेश कुमार उर्फ देसी पुत्र गोबिंद राय निवासी किराएदार नजदीक माता रानी चौक, अमनदीप सिंह उर्फ मोनू पुत्र सुखपाल सिंह निवासी रामेश्वर कालोनी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि विवेक सहगल पुत्र सुशील सहगल निवासी 66 फुटी रोड ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

    जिसमें कहा गया कि उसकी रेलवे रोड पर उनकी कुंदन लाल चमन लाल एंड संस नाम की साइकिलों की दुकान है। 4-5 जून की रात को अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान से काफी सामान चुरा लिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने जौन, अमनदीप सिंह उर्फ सोनू जो मशहूर सिंगर मास्टर सलीम का रिश्तेदार (जीजा) व राजेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनका एक साथी अरुण कुमार पुत्र काला साईं जो फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार चोरों को अदालत में पेश कर और रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार जौन कुमार उर्फ जोनी पर इससे पहले थाना 2 व 4 में चोरी, लूट के तीन मुकद्दमें दर्ज हैं। राजेश कुमार उर्फ देसी जिस पर शहर के अलग-अलग थानों में चार मुकद्दमे दर्ज है। अमनदीप सिंह उर्फ सोनू पर लुधियाना व जालंधर में 2 मुकदमे दर्ज हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : 800 ਗ੍ਰਾਮ ਅਫੀਮ ਸਣੇ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : 800 ਗ੍ਰਾਮ ਅਫੀਮ ਸਣੇ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਦੀਨਾਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਘਰੋਟਾ ਮੋੜ ਬਾਈਪਾਸ ਦੇ ਨੇੜਿਓਂ 800 ਗ੍ਰਾਮ ਅਫੀਮ ਸਣੇ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਨਾਨਗਰ ਦੇ ਐਸ ਐਚ ਓ ਜਤਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਏ ਐਸ ਆਈ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਣੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਘਰੋਟਾ ਮੋੜ ਬਾਈਪਾਸ ਦੇ ਨੇੜੇ ਖੜੇ ਟਰੱਕ ਸ਼ੱਕ ਦੀ ਬਿਨਾਹ ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਅਤੇ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਦੀਨਾਨਗਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਂਨੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਉਕਤ ਅਰੋਪੀਆਂ ਤੋਂ 800 ਗ੍ਰਾਮ ਅਫੀਮ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਦੀਨਾਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਕਤ ਅਰੋਪੀਆਂ ਤੇ ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਐਕਟ ਅਧੀਨ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • पंजाबः सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, यहां बनेगी डिजिटल जेल और कोर्ट, रखें जाएगे खतरनाक अपराधी, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, यहां बनेगी डिजिटल जेल और कोर्ट, रखें जाएगे खतरनाक अपराधी, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशिक्षण पूरा कर चुके 200 से अधिक जेल वार्डन की परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना में डिजिटल जेल बनाई जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपए मंजूर करवा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वहां खतरनाक अपराधियों को रखा जाएगा और उसी जेल में उनकी पेशी के लिए अदालत बनेगी। जज खुद इस जेल जाएंगे और अपराधियों की पेशी इसी डिजिटल जेल में बने कोर्ट में होगी। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

    वहीं चौकियों को नए वाहन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गूगल के साथ बातचीत चल रही है। मैं बैंगलोर में गूगल के अधिकारियों से मिला। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इमरजेंसी कॉल करेगा, सबसे नजदीकी वाहन उसके पास मदद के लिए पहुंचेगा। सीएम मान ने कहा कि हम जेलों से होने वाले अपराध को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। मैंने जेलों का दौरा किया, जहां मुझे ऐसे कैदी मिले जो अदालत में पेश नहीं हो सके। क्योंकि पंजाब पुलिस के पास नफरी नहीं थी और वे उन्हें अदालत नहीं ले जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूर करवाए गए 100 करोड़ रुपये से हाई सिक्योरिटी डिजिटल जेल बनेगी, जहां ग्राउंड फ्लोर पर कोर्ट होगा। उन्होंने कहा कि जो हार्डकोर अपराधी हैं उन्हें वहीं रखा जाएगा। सीएम मान ने कहा कि जज वहां आएंगे और हार्डकोर कैदी वहां पेश होंगे। उन्होंने कहा कि मोबाइल जैमिंग तकनीक पर काम चल रहा है और इसे बहुत जल्द लागू कर दिया जाएगा।