Home Himachal>Baddi पंजाबः हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ+त, देखें वीडियो

0

अमृतसरः बाबा बकाला से दुखद खबर सामने आई है। जहां नौजवान की गुजरात में मौत हो गई। मृतक की पहचान जसबीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसबीर सिंह ट्रक ड्राइवर था। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह काफी समय से ट्रक चला रहा था और पिछले दिनों वह ट्रक लेकर गुजरात गया था और रास्ते में गाड़ी खराब हो जाने के कारण वह उसे ठीक करवा रहा था। इसी बीच ट्रक ठीक करने वाला मैकेनिक कुछ सामान लेने चला गया। ट्रक के ऊपर से हाई वोल्टेज तार गुजर रही थी।

इस दौरान जब जसबीर सिंह ट्रक के ऊपर से कुछ सामान उठाने गया तो उसका हाथ हाई वोल्टेज तारों से लग गया, जिस कारण उसे जोर का झटका लगा और वह तुरंत जमीन पर गिर गया। इस हादसे में जसबीर सिंह के सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक मालिक द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि मृतक का भाई भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इटली से आया था लेकिन अब यह दुखद घटना सामने आ गई। वहीं शव को गुजरात से पंजाब लाया जा रहा है। उनकी सरकार से मांग है कि न्याय किया जाए और परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here