Home Punjab>Fazilka पंजाब : पूर्व CM बादल के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

पंजाब : पूर्व CM बादल के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

0

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई की गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिनकी पहचान नरोत्तम ढ़िल्लों उर्फ निमिस ढिल्लों उर्फ निमिस बादल के रूप मे हुई है। उनका शव उत्तरी गोवा के पोरवरिम इलाके में स्थित उनके आवास पर मिला। मौत की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से एक जोड़े को हिरासत में लिया है। जोकि बीती रात ढिल्लों के घर पर रुके हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार, ढिल्लों के घर पर उक्त जोड़े के अलावा 3 अन्य महिलाएं भी रुकी थी। गोवा पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

गोवा पुलिस के आईजी उमवीर बिश्नोई ने एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में नरोत्तम की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- जांच की जा रही है कि नरोत्तम की मौत दुर्घटनावश हुई मौत है या कुछ और कारण से।नरोत्तम ढिल्लों दिवंगत प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई थे। लंबे समय तक गोवा में अकेले रहते थे। उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। फिलहाल इसे लेकर बादल परिवार द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here