Blog

  • Trump के सहयोगी ने जमकर की भारत की तारीफ, Pakistan की बताई असलियत

    Trump के सहयोगी ने जमकर की भारत की तारीफ, Pakistan की बताई असलियत

    नई दिल्ली : अमेरिका के एक सीनियर सांसद ने पाकिस्तान और भारत की तुलना करते हुए यह साफ कह दिया है कि भारत की अहमियत को नजरअंदाज करना अमेरिका के लिए भारी पड़ेगा। डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े हुए अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक ने वॉशिंगटन में स्थित सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की गई। मैककॉर्मिक ने कहा कि पाकिस्तान की आबादी 30 करोड़ है। इसके बाद भी वह अमेरिका में कोई बड़ा निवेश नहीं लाता। इसके विपरित भारत न सिर्फ विदेशी निवेश आकर्षित करता है बल्कि खुद भी अमेरिका में बड़े स्तर पर निवेश करता है। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक और रणनीतिक दोनों ही लिहाज के साथ अमेरिका के लिए बहुत ही जरुरी साझेदार है।

    अमेरिकी सांसद ने की भारत की तारीफ

    रिपब्लिकन सांसद ने भारत की टैलेंट क्षमता की भी खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ प्रतिभाशाली लोगों को विदेश नहीं भेजता बल्कि वो लोग अमेरिका में अहम भूमिकाएं भी निभा रहे हैं। मैककॉर्मिक के अनुसार, टेक्नोलॉजी हेल्थ और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में भारतीय टैलेंट अमेरिका की बड़ी ताकत बन गया है। इस कार्यक्रम में मौजूद भारतीय मूल के डेमोक्रेट सांसद ने भी मैककॉर्मिक की बातों का समर्थन किया है। भारतीय सांसद ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ कोई भी रणनीतिक साझेदारी नहीं बना रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिकी कंपनियां पाकिस्तान में अरबों डॉलर का निवेश नहीं कर रही हैं वहीं यह निवेश भारत में हो रहा है। हाल के महीनों में अमेरिका और भारत के रिश्तों में कुछ तनाव देखने को मिला है। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर एक्स्ट्रा 25% टैरिफ लगाया है। इससे कुल टैरिफ 50 फीसदी तक हो चुका है। इसकी एक बड़ी वजह भारत के द्वारा रुस का तेल खरीद भी बताई जा रही है। इस मुद्दे पर मैककॉर्मिक ने कहा है कि अमेरिका को भारत का रुसी तेल खरीदना पसंद नहीं है परंतु वह यह भी समझता है कि भारत ऐसा क्यों कर रहा है। उन्होंने पीएम मोदी को अच्छे मायनों में राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि सस्ता रुसी तेल भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद कर रहा है।  
  • Punjab News: Honda Agency को चोर ने बनाया निशाना, तिजोरी लेकर फरार, देखें Video

    Punjab News: Honda Agency को चोर ने बनाया निशाना, तिजोरी लेकर फरार, देखें Video

    अमृतसरः शहर के बटाला रोड पर स्थित अनेजा होंडा एजेंसी में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। कोहरा का फायदा उठाकर चोर सुबह करीब 4 बजे एजेंसी का शटर तोड़कर अंदर घुसा और तिजोरी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना का मालिक को सुबह पता चला। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते एजेंसी के मैनेजर मनजिंदर सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया कि शोरूम में चोरी हो गई है। इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मनजिंदर सिंह के मुताबिक, चोर ने वर्कशॉप की तरफ से पीछे से शटर तोड़ा और अंदर घुसा। अंदर घुसने के बाद चोर ने शोरूम का गली का शटर भी काट दिया और तिजोरी तोड़ने के बजाय पूरी तिजोरी ही उठाकर ले गया। CCTV कैमरों की जांच में पता चला है कि चोर अकेला था और पैदल आता-जाता दिखा, लेकिन कोहरा और कैमरों की कम क्लैरिटी के कारण उसका हुलिया साफ नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि चोर सेल का सारा कैश ले गया है। कैशियर के आने के बाद नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है, जिसकी पूरी जानकारी पुलिस को दी जाएगी। उनके मुताबिक, चोर ने शायद पहले रेकी की होगी क्योंकि उसे सेफ की लोकेशन की पूरी जानकारी थी।

    दूसरी तरफ, थाना मुहकमपुरा के पुलिस ऑफिसर ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे कोई अनजान आदमी पीछे से शटर तोड़कर एजेंसी में घुसा और कंपनी का भारी लॉकर उठा ले गया। पुलिस मौके पर फोटो खींच रही है और CCTV फुटेज चेक कर रही है। FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया गया है।

  • Punjab News: पेड़ से टक्कर के बाद कार में आग लगी, CID सरबजीत कौर और मां की मौत देखें वीडियो

    Punjab News: पेड़ से टक्कर के बाद कार में आग लगी, CID सरबजीत कौर और मां की मौत देखें वीडियो

    संगरूरः दिड़बा में कस्बा सुलूर घराटा के पास नहर पर आज तड़के एक स्विफ्ट कार जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक पंजाब पुलिस की कर्मचारी सरबजीत कौर संगरूर में सीआईडी में तैनात थीं। वह अपनी माता के साथ कहीं जा रही थीं और पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई। इस हादसे में दोनों मां-बेटियों की मौत हो गई।

    दोनों मां-बेटियाँ कस्बा सुलूर घराटा के नजदीक के गांव मोड़ां की वासनीक थीं। इस मौके पर गांववासियों ने बताया कि दोनों भाई-बहन पंजाब पुलिस में नौकरी करते थे। इस मौके पर थाना छज्जली के एसएचओ जगतार सिंह और एसएचओ कवंलजीत सिंह दिड़बा घटना की जांच में जुट गए। इस घटना के कारण इलाके में शोक की लहर फैल गई।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक सरबजीत कौर दिड़बा शनिवार सुबह वह अपने गांव मौड़ा से अपनी मां के साथ रिश्तेदारों से मिलने जा रही थी। जैसे ही वे सुलरघराट के करीब पहुंचे, कार से धुआं निकलता दिखा और देखते ही देखते वाहन ने आग पकड़ ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने तुरंत कार की ओर भागकर मदद करने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि कोई भी करीब नहीं जा सका।

    एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि कार में आग लगने का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसके लिए विस्तृत जांच की जाएगी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और वाहन की तकनीकी जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया है। घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और सदमे का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारणों पर कोई अंतिम निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।

     

  • IG Office के सामने युवकों ने मचाया हुड़दंग, Scorpio के Roof पर बैठकर पुलिसकर्मी को उठाया, देखें वीडियो

    IG Office के सामने युवकों ने मचाया हुड़दंग, Scorpio के Roof पर बैठकर पुलिसकर्मी को उठाया, देखें वीडियो

    हिसारः शहर में आईजी ऑफिस के सामने स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। युवकों ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पुलिसकर्मी को ही उठा लिया और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इतना ही नहीं डायल 112 की गाड़ी भी मौके पर खड़ी है, मगर स्कॉर्पियो सवार बिना डर के गाड़ी भगा ले गए।

     

    पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी को उठाया नहीं गया है वह गाड़ी पर युवकों को रोकने चढ़ा था जिस पर युवकों ने गाड़ी भगा ली। इसकी जांच की जा रही है। वहीं शहर के आईजी चौक पर हुई घटना से लोगों में हड़कंप की स्थिति है। दूसरी ओर पुलिस ने कहा है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

  • Punjab News: फिर मिली आप पार्टी के नेता को जान से मारने की धमकी

    Punjab News: फिर मिली आप पार्टी के नेता को जान से मारने की धमकी

    फगवाड़ाः आप पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी के नेता को एक बार दोबारा से गैंगस्टरों की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टरों ने 6 बार वॉइस मैसेज भेजकर कहा है कि पंजाब पुलिस उन्हें नहीं बचा सकती। चाहे वह मुख्यमंत्री के पास चले जाएं या डीजीपी के पास, कोई भी उन्हें नहीं बचा पाएगा। दलजीत राजू के परिवार और दोस्तों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वालों ने कहा कि वे दलजीत राजू को इतना नुकसान पहुंचाएंगे जिसे वह जिंदगी भर याद रखेंगे।

    मैसेज में यह भी कहा गया है कि अगले 20 दिनों के भीतर उनके परिवार या किसी करीबी दोस्त को निशाना बनाया जा सकता है। पिछले साल 26-27 नवंबर की रात को गांव दरवेश पिंड में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के कोआर्डिनेटर तथा आप के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू के घर पर अज्ञात हमलावरों ने 20–25 राउंड गोलियां चलाई थीं। 15 जनवरी को कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने दावा किया था कि दलजीत राजू पर फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली गई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    एसएसपी कपूरथला के इस बयान के बाद ही दलजीत राजू को फिर से धमकी भरे मैसेज मिलने शुरू हो गए। गैंगस्टरों को यह भी जानकारी है कि दलजीत राजू ने पुलिस सुरक्षा ले रखी है, क्योंकि धमकी देने वालों ने अपने मैसेज में कहा है कि वे सुरक्षा के बावजूद दलजीत राजू के परिवार या दोस्तों में से किसी को भी मार सकते हैं। फगवाड़ा के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों की जुबान पर बस केवल एक ही सवाल है कि जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता किससे सुरक्षा की उम्मीद रखे?

     

  • भारत-अमेरिका Trade बातचीत के बीच अमेरिकी सीनेटरों ने लिखी Trump को चिट्ठी, रखी ये मांग

    भारत-अमेरिका Trade बातचीत के बीच अमेरिकी सीनेटरों ने लिखी Trump को चिट्ठी, रखी ये मांग

    नई दिल्ली : कुछ दिन पहले ही यह अपडेट सामने आई थी कि भारत और अमेरिका के बीच में ट्रेड डील के फर्स्ट स्टेज की पहली बातचीत करीबन पूरी हो गई है। जल्द ही इसका ऐलान भी किया जा सकता है। इस बीच अब अमेरिकी सीनेटर्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चिट्ठी लिख दी है। उन्होंने भारत को अमेरिकी मटर दाल पर से टैक्स हटाने की मांग रखी है। ट्रंप को लिखी चिट्ठी में अमेरिका के सीनेटरों ने भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट में दलहन फसलों के लिए अनुकूल प्रावधान की मांग की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि भारत पीली मटर पर से 30% टैक्स हटा दे। इसको अमेरिकी किसान बेचना चाहते हैं।

    अमेरिका के किसान करना चाहते हैं कमी पूरी

    नॉर्थ डकोटा और मोंटाना मटर समेत दल्हन फसलों के टॉप दो उत्पादक हैं। भारत इन फसलों का दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। भारत के द्वारा दुनिया की कुल खपत का लगभग 27% हिस्सा इस्तेमाल किया जाता है। जैसे-जैसे यूनाइटेड स्टेट्स व्यापार में असमानताओं को ठीक करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका के किसान इस कमी को पूरा करने में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने ट्रंप से कहा कि जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ रही है। हम आपसे यह रिक्वेस्ट करते हैं कि यूनाइटेड स्टेट्स और रिपब्लिक ऑफ इंडिया के बीच होने वाले किसी भी एग्रीमेंट में दालों की फसलों के लिए जोर दें। भारत में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दालें मसूर, चना, सूखी बीन्स और मटर हैं फिर भी उन्होंने अमेरिकी दालों पर काफी टैरिफ लगाया हुआ है।

    अमेरिका को भी झेलना पड़ा नुकसान

    ट्रंप को जो लेटर लिखा गया है उसमें भारत ने 30 अक्टूबर 2025 को पीली मटर पर 30% टैरिफ लगा दिया गया है। ड्यूटी 1 नवंबर 2025 से लागू है जिस कारण अमेरिकी दालों के प्रोड्यूसर्स को भारत में अपने हाई क्वालिटी एक्सपोर्ट करते समय कॉम्पिटिशन में काफी नुकसान का सामना भी करना पड़ रहा है। सीनेटरों ने ट्रंप से यह कहा है कि आपके पहले कार्यकाल में हमने आपको इस मुद्दे पर लिखा था और आपने 2020 में भारत के साथ ट्रेड बातचीत के दौरान हमारा लेटर प्रधानमंत्री मोदी को खुद दिया था इससे हमारे प्रोड्यूसर्स को बातचीत की टेबल पर लाने में मदद मिली है। अमेरिकी खेती के सामान के लिए मार्केट के मौके बढ़ाने का आपका काम बहुत जरुरी रहा है। जैसे-जैसे यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड में असमानताओं को ठीक करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी किसान इस कमी को पूरा करने में मदद करने के लिए तैयार है। यदि ट्रेड के मौके मिलते हैं तो उनमें दुनिया को खाना खिलाने और एनर्जी देने की जबरदस्त क्षमता है। हमारे देशों के बीच इकोनॉमिक साथ को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी के साथ दालों पर टैरिफ के मुद्दे पर बात करना अमेरिकी प्रोड्यूसर्स और भारतीय कस्टमर्स दोनों के लिए ही फायदेमंद होगा।  
  • Punjab News: व्यक्ति ने की आत्महत्या, पत्नी समेत दो साथियों पर केस दर्ज

    Punjab News: व्यक्ति ने की आत्महत्या, पत्नी समेत दो साथियों पर केस दर्ज

    लुधियानाः जिले के कोट मंगल इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जुनेद अहमद पुत्र अल्ताफ अहमद के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके 2 साथियों पर धारा 108 , 351 (2), 3 (5) BNS के तहत थाना डिवीजन नंबर 6 में मामला दर्ज कर लिया। मृतक काफी लंबे अर्से से लुधियाना में रहता है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर 23, नजदीक खुहीसर गुरुद्वारा साहिब, कोट मंगल सिंह नगर में एक मकान की छत के किनारे वाली खिड़की से एक नौजवान व्यक्ति फंदा लगाकर मर गया है।

    उसका शव गली में लटक रहा है। दरअसल, जुनैद के मकान में बने कमरों को जब पुलिस ने इलाके के लोगों के साथ मिलाकर चेक किया तो कमरे में पड़े बेड पर 2 पर्चे हिंदी में लिखित सुसाइड नोट के मिले। इसके बाद पुलिस को पूरा मामला क्लियर हुआ। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जुनैद की पत्नी लक्ष्मी, कृष्ण कंडा और लक्की उर्फ युवराज पर मामला दर्ज किया। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। दो पन्नों के सुसाइड नोट पर मृतक ने लिखा कि “मैं जुनेद अहमद कोट मंगल सिंह गली नंबर 23 मकान नंबर 8760/2 का रहने वाला। मेरी बीवी लक्ष्मी ने 2 लड़कों के साथ मिलकर मुझे डराया धमकाया बहुत। जिनका नाम लक्की उर्फ युवराज भल्ला लोहारा का रहने वाला है। दूसरा कृष्ण कांडा जो कोट मंगल 21 नंबर गली का रहने वाला है।

    इन लोगों ने बिना किसी गवाह की मौजूदगी में मुझसे तलाक पेपर पर साइन करवाए जो कि खाली था। मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। बहुत डराया धमकाया तब मुझे साइन करने पड़े। ये लोग मेरे बच्चे को भी मार देंगे। मेरी पुलिस प्रशासन से अपील है कि मेरे दोनों बच्चे जिनका नाम रूहल और लड़के का नाम दानिश है, उनको मेरे बाप के सुपुर्द कर दिया जाए जो कि लखनऊ में रहते हैं। जिनका मोबाइल नंबर 9598405*** है। इन लोगों ने मेरे सर पर बहुत कर्ज चढ़ा दिया है, 3 से 4 लाख का। इनके पास मेरे क्रेडिट कार्ड भी है और इन्होंने मेरा फोन भी छीन लिया। मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं। इन तीनों ने मुझे डरा धमका कर 1 और पेपर लिखवाया था। जिसमें इन लोगों ने लिखवाया था कि मैं मर जाऊं या मुझे कुछ भी हो इसके ये लोग जिम्मेदार नहीं पर सच तो ये है कि इन सब चीजों के मेरी मौत के ये तीनों ही जिम्मेदार होंगे।

    मैं सरकार और पुलिस प्रशासन से ये अपील करूंगा कि इन तीनों को उम्र कैद या फांसी की सजा हो। ये लोग बड़े लंबे समय से मेरे खिलाफ प्लान बना रहे थे। जिसका पता मुझे 4 से 5 दिन पहले चला। पुलिस प्रशासन से मेरी अपील है कि इन से मेरा सारा कर्ज चुकाया जाए ये लोग मेरा सारा कर्ज चुकाए 9803424*** नंबर चेक करे। आप लोगों को सारी जानकारी मिल जाएगी। कृष्ण कांडा कहता है कि मैं जज का भी फैसला बदलवाने का दम रखता हूं मेरे अंडर में पुलिस है। मैंने DSP को थप्पड़ मारा है। मेरा न पुलिस कुछ बिगाड़ सकती है। न प्रधानमंत्री। मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं जिसके तीनों ही जिम्मेदार है। उनको छोड़ना मत इन लोगों ने मेरी और मेरे बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी है।

    बस मेरी आखिरी 3 ख्वाहिशें है। मेरे बच्चों को मेरे पापा सौंपा जाए, मेरा सारा कर्ज इन तीनों से चुकाने को कहा जाए और मेरी लाश गुरु अंगद कॉलोनी की 7-10 गली में जो मस्जिद है उन्हें सौंपी जाए या फील्ड गंज जामा मस्जिद के उस्मान भाई शाही इमाम को सौंपी जाए और मेरी दुकान को भी जामा मस्जिद को सौंपी जाए। सामने वाली आंटी से बोलना मुझे माफ कर दे। मैंने और भी 2 लेटर लिखे है। जो कि मेरी दुकान के मालिक के पास है। जिसमें से 1 लेटर मेरी बेटी रूहल के हाथ का लिखा हुआ है। मेरे लिए सही मेरी बेटी के लिए हर्ष को छोड़कर सब पर कार्रवाई की जाए। मेरी बच्ची रूहल और केयान (दानिश) बेटे के नाम। आप लोगों से गुजारिश है जरूर पढ़वाना, मेरी बच्ची को ये लेटर जरूर देना। मेरी बच्ची रूहल मैं तुम्हारा डैडी मैं तुमसे किया हुआ वादा निभा न सका क्योंकि कल तक जो तुम्हारी मां मुझसे प्यार करती थी।

    आज वो मेरी जान की दुश्मन बन चुकी है। मैं अकेला पड़ गया हूं मेरा साथ देने वाला कोई भी नहीं सिवा अल्लाह के। बस मेरी बच्ची मैं कुछ बातें कहना चाहता हूं। इसको जरूर मानना कोई कुछ भी कहे पर तुम्हारा डैडी तुमसे बहुत प्यार करता था, है और रहेगा कयान से भी। मेरी बच्ची कभी खुद को अकेला पाना तो अल्लाह को याद कर लिया करना और अपने दीन पर ही कायम रहना और अपने भाई को भी कायम रहने की सीख देना। सिर्फ अल्लाह को मानना और अल्लाह से मांगना वही तुम्हारी हर मदद करेगा सच्चे दिल से मांगना अल्लाह से। तुम्हारी मां तुम्हें पेट में ही मारना चाहती थी। फिर जब तुम 4 साल की थी तब किसी के साथ जा रही थी तुम्हें अकेला छोड़ के मेरी बच्ची अल्लाह से मेरे लिए माफी मांगती रहना, और तुम भी मुझे माफ कर देना। अपने भाई का ख्याल रखना। I Love u”।

  • Jalandhar News: थाने में पुलिस कर्मी पर लगे गंभीर आरोप, हुआ लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: थाने में पुलिस कर्मी पर लगे गंभीर आरोप, हुआ लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना बारादरी में ऑटो चालक के साथ पुलिस कर्मी द्वारा बदतमीजी करने के मामले में देर रात जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान मौके कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा पहुंचे। जहां पुलिस कांस्टेबल पर शराब का सेवन करके बदतमीजी करने के आरोप लगे। पुलिस कर्मी की पहचान करन के रूप में हुई है। काफी देर तक हंगामा होने के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया। शैरी ने बताया कि पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया।

    पार्षद शैरी का कहना पुलिस कर्मी द्वारा नशे में धुत्त होने के साथ गरीब व्यक्ति के साथ गलत शब्दावली का प्रयोग करते हुए बेअदबी की है। दूसरी ओर ललित ने कहा ने कहा कि थाने में शिकायत देने के लिए व्यक्ति आया था और उसके साथ पुलिस कर्मी ने नशे में धुत्त होकर गलत शब्दावली का प्रयोग किया है जो कि निंदनीय घटना है। इसी मामले को लेकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी गई। पीड़ित चन्नी ने कहा कि किसी का ऑटो पुलिस द्वारा इंपाउंड किया गया था। इस मामले को लेकर वह थाना बारादरी पहुंचा था। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि थाने के बाहर पुलिस कर्मी नशे में धुत्त था और उसके साथ गलत शब्दावली का उसने प्रयोग किया।

    जिसके बाद उसने कई बार पुलिस कर्मी को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस द्वारा वर्दी का रौब दिखाया गया। इस मामले को लेकर शैरी साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी द्वारा पुलिस कर्मी को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रविंदर ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है। मामले की जांच करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना को लेकर बेअदबी करने के मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा। वहीं शराब के सेवन को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच का विषय है।

     

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर गाड़ी के उड़े परखच्चे, महिला कांस्टेबल सहित 5 की मौत देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर गाड़ी के उड़े परखच्चे, महिला कांस्टेबल सहित 5 की मौत देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। घने कोहरे के कारण सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिली है। वहीं नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला कांस्टेबल सहित 5 लोगों की मौत हो गई है।

    महिला गुजरात की महिला कांस्टेबल है। बताया जा रहा हैकि गुजरात से गाड़ी सवार घूमने के लिए पंजाब आए हुए थे। घटना जिले के के गांव गुड़तड़ी के पास नेशनल हाईवे की है। इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab News: इस इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच, 10-12 युवकों ने बरसाए ईंट-पत्थर, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच, 10-12 युवकों ने बरसाए ईंट-पत्थर, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के शहीद उधम सिंह नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गली नंबर 6 में एक शादीशुदा महिला के ससुराल वालों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। दरअसल, विवाहिता अपने परिवार और ससुराल वालों के साथ खंडूर साहिब माथा टेकने गई थी। बताया जा रहा है कि रेलवे टिकट का इंतजार करते समय मामूली कहासुनी हुई, जिसने देखते ही देखते खूनी मोड़ ले लिया। लड़की के ससुर और देवर ने पहले तो रास्ते में लड़की के भाई को बुरी तरह पीटा और लड़की के लिए गंदी भाषा का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान हमलावरों ने महिला के मायके घर घुसकर अन्य महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया और तोड़फोड़ की। पीड़ितों ने घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, अमृतसर के शहीद उधम सिंह नगर इलाके की गली नंबर 6 में रहने वाली महिला अपने परिवार और ससुराल वालों के साथ खंडूर साहिब माथा टेकने गई थी। इस दौरान वहां टिकट को लेकर दोनों पक्षों का झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और हाथापाई पर उतर आई। इस दौरान महिला ने ससुराल पक्ष पर उसके साथ बदतमीजी करने के भी आरोप लगाए। बाद में किसी तरह मामला शांत करवाकर सभी अमृतसर लौट आए, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। अमृतसर लौटते ही ससुराल वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने लड़की के मायके जाकर उस पर हमला कर दिया।

    महिला के ससुराल पक्ष से एक युवक जिसका नाम अभिजोत है, ने पहले महिला के घर फोन किया और उन्हें धमकी दी कि वह रात को उनके घर हमला करेंगे। बाद में रात को हमलावरों ने घर में घुसकर जहां सामान की तोड़फोड़ की, वहां खड़ी मोटरसाइकिल को भी तेजधार हथियार मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हद तो तब हो गई जब हमलावरों ने घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनके साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह सीधे तौर पर उन्हें जान से मारने की कोशिश थी। उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे 10-12 युवकों ने उनके घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और गुंडागर्दी फैलाई जिससे इलाके में भी दहशत का माहौल बन गया। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। दूसरी ओर, पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।