Blog

  • Jalandhar: St. Joseph’s Convent School में टीचर ने 5वीं की छात्र को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज

    Jalandhar: St. Joseph’s Convent School में टीचर ने 5वीं की छात्र को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज

    जालंधर (ENS) : थाना  कैंट  के अधीन आते दीप नगर में इंसानियत शर्मसार का मामला सामने आया है। जहां सेंट जोसेफ कानवेंट स्कूल के टीचर ने 12 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकते की है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब स्कूल में छुट्टियां होने पर बच्ची ने पयानों के टीचर आरोपी टोबियस थापर द्वारा किए गए दुष्कर्म की बात चाची को बताई। पुलिस ने बच्ची की मां द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    इस मामले की शिकायत मिलने पर आरोपी टोआरोपी बियस थापर पर पुलिस ने आईपीसी धारा 376 एबी व 506 के अलावा 4, 6 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बच्ची की मां ने पुलिस को दिए अपने बयानों में कहा कि वह लोगों के घरों का काम करती है। उसकी बच्ची अब छुट्टियां होने के कारण पास रहती चाची के यहां रह रही थी। उस बच्ची ने अपनी चाची को बताया कि उसके स्कूल में पढ़ाता एक अध्यापक पिछले एक वर्ष से उसका यौन शोषण करता आ रहा है।

    शिकयात के अनुसार अध्यापक बच्ची को रोजाना पुरानी कैंटीन में बुला कर अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद उसकी आंखों पर पट्टी बांध कर उसके साथ गलत हरकतें करता रहा है। इसके साथ ही अध्यापक द्वारा बच्ची को घर में बताने को लेकर धमकियां देता था कि अगर उसने इस संबंध में किसी को बताया को वह उसे जान से मार देगा। मां के अनुसार जब बच्ची स्कूल जाती थी को बेहद डरी और सहमी दिखाई देती थी। परिवार द्वारा जब प्यार से उससे पूछा गया तो सारी घटना का पता चला।

    इस मामले में स्कूल मैनेजमेंट से संपर्क करना चाहा लेकिन हो नहीं पाया, यदि स्कूल मैनेजमेंट अपना पक्ष रखना चाहती है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।  

  • CM केजरीवाल को बड़ा झटका, सुनवाई से किया इनकार

    CM केजरीवाल को बड़ा झटका, सुनवाई से किया इनकार

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि 7 दिन बढ़ाने से संबंधित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इस मामले में आगे के निर्देशों के लिए भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पास भेज दिया गया।  बेंच ने कहा कि CJI अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए सीएम केजरीवाल की याचिका को सूचीबद्ध करने पर उचित निर्णय लेंगे क्योंकि मुख्य मामले में फैसला सुरक्षित है।

    अदालत ने याचिका दायर करने में देरी को लेकर भी सवाल खड़े किए। सीएम केजरीवाल की ओर से पेश वकील अभिषेक सिंघवी से बेंच ने पूछा कि पिछले हफ्ते जब मुख्य पीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दत्ता बैठे थे तो केजरीवाल की याचिका का उल्लेख क्यों नहीं किया गया। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि मेडिकल जांचों को देखते हुए उनकी अंतरिम जमानत की अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी जाए और उन्हें 2 जून के बजाए 9 जून को समर्पण करने की इजाजत दे दी जाए।

  • Punjab: किसानों ने BJP उम्मीदवार Taranjit Singh संधू के घर का किया घेराव, देखें वीडियो

    Punjab: किसानों ने BJP उम्मीदवार Taranjit Singh संधू के घर का किया घेराव, देखें वीडियो

    अमृतसर : किसान मजदूर संघर्ष समिति और गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है और जगह-जगह बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जिसके तहत आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से बड़े पैमाने पर पूरे पंजाब में अलग-अलग जगहों पर बीजेपी उम्मीदवारों का घेराव किया जा रहा है।

    इसके साथ ही किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पंजाब महासचिव सरवन सिंह पंढेर के नेतृत्व में अमृतसर बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया और घर का घेराव किया। बता दें कि किसानों द्वारा आज 4 घंटे तक प्रदर्शन किया जाएगा। इस बारे में बात करते हुए सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे थे, तो किसानों को भाजपा और हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों को पंजाब की सीमा पर रोक दिया गया।

    उन्होंने कहा कि वह अमृतसर में तरनजीत सिंह संधू के घर के बाहर धरना देने पहुंचे हैं और किसानों की मांगों से जुड़े सवालों का जवाब बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू से किए जाएंगे। साथ ही बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब सुनील जाखड़ कांग्रेस में थे, तो उन्हें किसान अच्छे लगते थे। लेकिन जब से सुनील जाखड़ ने बीजेपी का चश्मा पहन लिया है तब से किसान बुरे लगने लगे हैं।

  • विपक्ष को झटकाः वरिष्ठ नेता एवं Former Ministers आज BJP में होंगे शामिल

    विपक्ष को झटकाः वरिष्ठ नेता एवं Former Ministers आज BJP में होंगे शामिल

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के मतदान से कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी  को बड़ा झटका लगा है। सपा के वरिष्ठ नेता नारद राय ने मंगलवार सुबह X पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले राय ने सोमवार रात अमित शाह के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी शेयर की। उत्तर प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री नारद राय ने X पर अपने ‘बायो’ में ‘मोदी का परिवार’ लिखकर भारतीय जनता पार्टी में जाने का संकेत दिया है। ऐसे में सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।  

    साथ ही जनता से सपा के चुनाव निशान ‘साइकिल’ पर ताला लगाने का आह्वान किया। बलिया सदर सीट से दो बार के विधायक और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री  ने सोमवार देर रात ‘एक्स’ पर लिखा, ”दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत के गृह मंत्री, राजनीति के चाणक्य अमित शाह जी के संकल्प की समाज के अंतिम पंक्ति में बसे गरीब को मज़बूत करने वाली सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करूंगा। जय जय श्री राम।”

  • Punjab: AAP विधायक को High Court से लगा झटका

    चंडीगढ़: पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के अमरगढ़ से विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को झटका देते हुए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी व रिमांड आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धन शोधन की कार्रवाई कानूनन सही है। विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए ईडी की गिरफ्तारी व बाद में जारी रिमांड आदेश को चुनौती दी थी। मैसर्स टीसीएल ने 46 करोड़ रुपए का लोन व क्रैडिट सुविधा हासिल की थी और याची इसका निदेशक था। ईडी ने याची को गिरफ्तार कर लिया था और बाद में अदालत ने उनको रिमांड पर भेज दिया था।

    याची पर आरोप है कि लोन सुविधाएं देने के नियमों और शर्तों के विपरीत यह राशि अन्य कंपनियों को हस्तांतरित कर दी गई। आरोप के अनुसार 3.12 करोड़ रुपए ‘आप’ नेता के व्यक्तिगत खाते में भेजे गए थे। फोरैंसिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर 9 फरवरी, 2018 को मैसर्स टीसीएल के खाते में धोखाधड़ी के चलते RBI को इसके बारे में सूचित किया गया। इसके बाद याची को बार-बार जांच में शामिल होने को कहा गया लेकिन वह टालमटोल करता रहा। जांच में शामिल नहीं होने पर नवम्बर, 2023 में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इसी कार्रवाई को उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए चुनौती दी थी। 

  • Eye Mantra Hospital में आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियां, देखें वीडियो

    Eye Mantra Hospital में आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियां, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में लगी आग के बाद एक और सूचना सामने आई है। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मंगलवार को आई मंत्रा अस्पताल में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। विवेक विहार के बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। दमकल विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले ढाई साल के दौरान दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में आग लगने की 77 घटनाएं सामने आई हैं।

    इनमें एम्स, सफदरजंग, आरएमएल जैसे अस्पताल भी शामिल हैं। लगातार आग लगने की घटनाओं के बावजूद प्रशासन इसे लेकर उदासीन है। किसी भी हादसे के बाद कुछ दिन तक इसे लेकर चर्चाएं होती हैं, बाद में समय बीतने के साथ घटना को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। प्रशासन समय रहते बचाव के इंतजाम कर ले तो इस तरह के हादसों से बचा जा सकता है।

  • पर्यटकों के लिए खुशखबरी! रोमांच का सफर हुआ शुरू 

    पर्यटकों के लिए खुशखबरी! रोमांच का सफर हुआ शुरू 

    शिमला:  हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के घुमने के लिए पसंदीदा जगह है। यहां हज़ारों की संख्या में पर्यटक घुमने आते हैं। यहां पर पर्यटकों की हली पसंद रोहतांग दर्रा है। पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा 24 मई से बहाल हो चुका है। इसके बहाल होने के बाद रोहतांग जाने के लिए पर्यटकों का तांता लग चुका है। रोहतांग दर्रा समुद्रतल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पहले ही दिन 1200 वाहन दर्रे की ओर रवाना हुए, इस दौरान पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। रोहतांग दर्रे में रोमांच का सफर शुरू हो चुका है। जिसमें पर्यटक करीब 15 से 50 फीट से ज्यादा की बर्फ की दीवारों के बीच से सफर कर पाएंगे।

    13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे को पार करने के लिए वाहनों को एडवांस परमिट की आवश्कता होती है। एनजीटी के गाइडलाइंस के अनुसार एक दिन में केवल 1200 वाहन ही रोहतांग की ओर जा सकते है।

  • Hoshiarpur: बाइक सवार लुटेरों ने NRI महिला की छीनी बालियां

    Hoshiarpur: बाइक सवार लुटेरों ने NRI महिला की छीनी बालियां

    होशियारपुर: बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां छीनने का मामला सामने आया है। सैर करके महिला जैसे ही गली में प्रवेश करती है, तो पीछे से एक आरोपी आता है और महिला को नीचे गिराकर उसकी बालियां छीनकर भाग जाता है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना मॉडल टाउन थाने के अंतर्गत संत भाग नगर में शाम के समय अपने घर के पास सैर कर रही बुजुर्ग महिला बलबीर कौर के साथ हुई।

    वह हाल ही में कनाडा से लौटी थी और इस घटना से डरी हुई है। टी-प्वाइंट पर सड़क पर बाइक पर बैठे 2 युवकों को देखकर जैसे ही महिला ने मुड़कर देखा, तो उनमें से एक लुटेरा पीछे से आया और उसकी गर्दन पकड़कर उसका बालियां छीनने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने के बावजूद लड़के ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके कान से सोने की बालियां छीन ली और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

    मामले की जांच कर रहे मॉडल टाउन थाने के एएसआई सुखदेव सिंह के अनुसार बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस झपटमार की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

  • Rape मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर का Encounter

    Rape मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर का Encounter

    ग्वालियर : पुलिस ने 22 साल की युवती से रेप के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को मंगलवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा है। वह चीनौर के रास्ते भाग रहा था। पुलिस को देख फायरिंग करने लगा। गोली इंदरगंज थाने के टीआई की गाड़ी में लगी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने घुटने पर गोली मारकर उसे अरेस्ट किया। रेप की घटना 22 मई की रात 2 से 3 बजे की है। इंदरगंज इलाके में घर का दरवाजा खुला देख आरोपी अंदर घुसा और सो रही युवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। जिस कमरे में मां थी, बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी थी। युवती के पिता बाहर थे। उनके आने पर 23 मई को केस कराया गया था।

    पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश कोमल खटीक भिंड, मुरैना और ग्वालियर का हिस्ट्रीशीटर है। वह आदतन अपराधी है। उस पर शहर के पड़ाव थाने में लूट, पुरानी छावनी में लूट, बहोड़ापुर और इंदरगंज में दुष्कर्म के केस दर्ज हैं। पुलिस इसका मुरैना और भिंड से भी क्राइम रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक बदमाश ने स्वीकार किया है कि वह रात को रैकी करता हुआ घूमता है। उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला है। अंदर घुसा तो युवती सो रही थी। उसकी नीयत बिगड़ गई। बदमाश का जब पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो पता लगा कि एक साल पहले इसने बहोड़ापुर इलाके में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया था।

     युवती ने थाने में एफआईआर कराते हुए बताया था कि वे आरोपी को नहीं पहचानती। ऐसे में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में लाल रंग की ई-बाइक पर एक संदिग्ध दिखा। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक एक और फुटेज में ई-बाइक पर आखिरी में 6 नंबर लिखा नजर आया। कंपनी से डिटेल निकाली तो ऐसी ई-बाइक ग्वालियर शहर में सिर्फ 12 ही निकलीं।

    आखिरी में 6 नंबर लिखी बाइक गोलू की थी। उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसकी ई-बाइक गोहद (भिंड) निवासी कोमल भदकारिया (खटीक) चला रहा है। एसपी के मुताबिक बदमाश चीनौर रोड होता हुआ शहर छोड़ने की तैयारी में है। सीएसपी अशोक सिंह जादौन और टीआई इंदरगंज धर्मेंद्र सिंह ने टीम के साथ उसकी घेराबंदी की। चीनौर रोड पर सामना होने पर बदमाश ने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके एक पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। उसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

  • Jalandhar पहुंचे सुनील जाखड़ ने विपक्ष पर नशे सहित अन्य मुद्दों पर साधे निशाने, देखें Live

    Jalandhar पहुंचे सुनील जाखड़ ने विपक्ष पर नशे सहित अन्य मुद्दों पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब लोकसभा चुनावों को लेकर आज पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ प्रेस क्लब पहुंचे। जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे पर घेरा। जाखड़ ने कहा कि पंजाब ने नशा जोरो से बिक रहा है, लेकिन इस मुद्दे पर कोई बात नहीं कर रहा है।

    इस दौरान जाखड़ ने पंजाब की फसल बचाओं और नस्ल बचाओं का नारा दिया। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के किसानों को भाजपा की ओर किया जा रहा है। लेकिन पंजाब के किसानी को लेकर आप पार्टी कोई बात नहीं कर रही। इस दौरान उन्होंने आप सरकार द्वारा दी जा रही नौकरियों को लेकर भी घेराव किया। उन्होंने कहा कि कितने लोगों को नौकरियां मिली है, इसका सभी को पता है। इसी के चलते अभी भी बेरोजगार कर्मी प्रदर्शन कर रहे है। वहीं शंभु बॉर्डर पर किसानों के मुद्दे को लेकर कहा कि उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कोई किसान मान सरकार से किसानी मुद्दे को लेकर बात नहीं कर रहा है।

    जाखड़ ने कहा कि किसानों से जब उनकी बात हुई थी तो किसानों ने कहा था कि वह पक्का मोर्चा चंडीगढ़ में सीएम मान की कोठी के बाहर लगाएंगे, लेकिन वह किसान जाते-जाते चंडीगढ़ की जगह शंभु बॉर्डर पर केंद्र के खिलाफ धरना लगाकर बैठ गए। जाखड़ ने कहा कि उनके सहित भाजपा के कई नेताओं ने धरना खत्म करने और मुद्दे पर बात करने का आश्वासन दिया, लेकिन उन्होंने धरना नहीं हटाया। वहीं सीएम मान के कहने पर किसान रेलवे ट्रैक से हट गए। जाखड़ ने कहा कि यह काम किसान नहीं कर रहे, बल्कि किसान की आड़ में कोई ओर कर रहा है। जाखड़ ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर धरना लगाने के भारी मात्रा में व्यापारियों को भारी नुकसान हो गया है।

    इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि इस मामले में ट्रैवल एजेंटों द्वारा धोखेबाजी के कारण हरे पटके पहनकर धरने लगाए जा रहे है। इस मामले को लेकर कोई पंजाब सरकार से ट्रैवल एजेंटों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी को लेकर बात नहीं कर रहा। जाखड़ ने कहाकि वह जहां-जहां भी गए वहीं पर आदित्यनाथ योगी और अमित शाह को जालंधर लाने की मांग उठी। उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि दोनों नेताओं ने लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को नियंत्रण में कर देना है।

    जाखड़ ने कहा कि यह काम जब कि पंजाब में आप सरकार का था, लेकिन वह इस मामले में विफल साबित हुई, जाखड़ ने कहा कि 15 लाख इस मामले के गवाह है कि उनके खातों में 6 हजार रुपए इसलिए नहीं आ रहे क्यों कि उनके केवाईसी फार्म में दिक्कतें आ रही है। जाखड़ ने कहा कि इस मामले में सिर्फ सरकारी पेशन वालों के खाते में यह पैसा नहीं आना था। लेकिन इस 15 लाख किसानों के खातों में 9 करोड़ से अधिक पैसे इसलिए नहीं आ पाए क्योंकि पंजाब सरकार केवाईसी फार्म में किसानों की आ रही दिक्कतों को ठीक नहीं करवा सकी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इसलिए इस फार्म को ठीक नहीं करवाया क्योंकि इस स्कीम में सीएम मान, केजरीवाल की फोटों नहीं लगनी थी।

    वहीं कांग्रेस को लेकर जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस के दो नेताओं पर नशे के आरोप लगे हुए है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने सोनियां गांधी को चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें कहा गया था कि नेता की गाड़ी में हेरोइन पकड़ी गई थी। इस मामले में जाखड़ ने आरोप लगाया कि एक नेता ने सुखबीर बादल की सरकार के समय सुखबीर बादल को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उसने आग्रह किया कि उसके छोटे बच्चे है, उसका घर बर्बाद हो जाएगा।

    इस दौरान मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को लेकर कहा कि वह 2 साल से न्याय की मांग कर रहे है, लेकिन आप सरकार अभी तक इंसाफ नहीं दिला पाई। जाखड़ ने कहा कि कुछ दिन पहले सीएम मान सुखबीर बादल पर किकली पार्ट 2 गा रहे थे, लेकिन पंजाब के नशे के दलदल ने कोई विपक्ष पार्टी अभी तक निकाल नहीं पाई। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोगों को चाहिए कि वह देखें कि कौन सी पार्टी पंजाब को नशे की दलदल से बाहर निकाल सकती है। सुनील जाखड़ ने कहा कि जब तक जालंधर में इंडस्ट्री को डिपेल्प नहीं करवाया गया या जब तक इंडस्ट्री के लिए कोई नई सुविधा नहीं दी गई, तब तक जालंधर के व्यापारियों को आगे नहीं ले जाया जा सकता।

    किसानों को लेकर जाखड़ ने कहा कि भाजपा को गांवों में जाने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसानों की आड़ में विपक्ष के नेता अपनी जान बचा रहे है। इसलिए उनको गांवों में जाने से रोका जा रहा है। वहीं कैबिनेट मंत्री की अश्लील वीडियो को लेकर जाखड़ ने कहा कि इससे पहले भी एक मंत्री पर यह आरोप लगे थे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। जाखड़ ने कहा कि इस मामले में सीएम मान की जिम्मेदारी है कि वह कार्रवाई करें, लेकिन वह आंखे मूंदकर बैठे हुए है।

    इस दौरान जालंधर में एम्स अस्पताल बनाने को लेकर जाखड़ ने कहा कि वह भी चाहते है कि जालंधर में एम्स अस्पताल बनाया जाए। जाखड़ ने कहा कि इस मामले को लेकर वह केंद्र में मुद्दा भी रखेंगे ताकि जालंधर वासियों को सेहत की सुविधा दी जाए। वहीं पीटीयू यूनिवर्सिटी का कांग्रेस सहित विपक्ष ने बुरा हाल कर दिया। इस दौरान वह यह भी कहते दिखाई दिए कि वह किसी पर इल्जाम नहीं लगा रहे। जाखड़ ने कहा कि जेनयू की तर्ज पर पंजाब में बढिया यूनिवर्सिटी बनाई जाए ताकि बच्चे अच्छी पढ़ाई पंजाब में करें।

    वहीं भाजपा के 10 साल से केंद्र में सत्ता में आकर किसानों को लेकर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को कई लाख रुपए भेजे है। वहीं उन्होंने कहा कि किसानों की आमदन बढ़ाने की जरुरत है ना कि एमएसपी की जरुरत है। उन्होंने कहा कि वह तो यह भी कह रहे है कि पंजाब के किसानों की एमएसपी बंद होकर अगर किसानों की आमदन बढ़ाने जाए तो क्या गलत है। उन्होंने कहा कि वह किसानों की आमदन बढ़ाने को लेकर काम कर रहे है।

    दलितों पर हुए अत्याचार को लेकर जाखड़ ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को उठाते हुए 23 लोगों को अंदर करवाया था। जाखड़ ने कहा कि एससी भाईचारे के चहेते कुछ नेता बन रहे है, लेकिन वह इस आड़ में कुछ नहीं कर पाए। जाखड़ ने कहा कि उसमें एक सुखबीर बादल का चहेता भी था। वहीं कपिल सिब्बल को केस भी सौंपा गया था, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर दलित भाईचारे को इंसाफ दिलवाकर ही सांस ली थी।