Blog

  • Punjab News: NRI युवकों को जबरन जेल में बंद करने और रिश्वत के मामले में ASI पर गिरी गाज, पुलिस कमिश्नर ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI युवकों को जबरन जेल में बंद करने और रिश्वत के मामले में ASI पर गिरी गाज, पुलिस कमिश्नर ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट के अधीन आने वाले एयरपोर्ट और पुलिस अधिकारी अमृतसर से आए दिन अपने-अपने कारणों से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। मामला अमृतसर एयरपोर्ट के नीचे एक निजी रेस्टोरेंट से सामने आया है। वहीं थाना एयरपोर्ट के एएसआई की रिश्वत लेने की वीडियो वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने एक्शन लेते हुए एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष सहगल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एनआरआई युवक अमृतसर एयरपोर्ट रोड पर एक निजी रेस्तरां में खाना खाने गया था, लेकिन वहां पहले से ही कुछ पुलिस अधिकारी बिना वर्दी के बैठे थे।

    जिन्होंने एनआरआई युवकों को हिरासत में ले लिया और कहा कि इस रेस्टोरेंट के अंदर हुक्का चल रहा है और उन्हें शक है कि वे यहां हुक्का पीने आए हैं। जिसके बाद एनआरआई युवकों की पुलिस ने पिटाई कर दी और उन्हें जेल के अंदर बंद कर दिया और बाद में परिवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब हमने थाना एयरपोर्ट पर पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो पहले तो उन्होंने केस दर्ज करने की धमकी दी और बाद में 1 लाख रुपये की मांग भी की।

    सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष सहगल ने बताया कि जब हमने उस निजी रेस्टोरेंट के मालिक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया तो मालिक को पुलिस ने छोड़ दिया और एनआरआई युवक से पैसे की मांग की और तलाशी के दौरान युवक के पास से 82000 रुपये और उनसे मोबाइल फोन ले लिए गए। जिसके बाद अगले दिन सुबह 6 बजे युवकों को रिहा कर दिया गया।

    सुभाष सहगल ने बताया कि जब वह शाम को दोबारा एयरपोर्ट थाने गए तो पुलिस ने 82 हजार में से केवल 70 हजार रुपये ही युवक को लौटाए और 30 हजार रुपये रिश्वत लेकर मामला खत्म करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी वीडियो भी बनाई है। उन्होंने कहा कि जिसके बाद यह सारा वीडियो और मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने एएसआई के खिालफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। समाज सेवी का कहना हैकि लेकिन इस मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। सुभाष सहगल ने पुलिस कमिश्नर से एएसआई को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की अपील है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में थाना प्रभारी और उसके गनमैन की भूमिका की जांच करके अगली कार्रवाई की जाएंगी।

  • Punjab News : नहर में कूदने जा रही युवती को ट्रैफिक पुलिस ने बचाया, देखें वीडियो

    Punjab News : नहर में कूदने जा रही युवती को ट्रैफिक पुलिस ने बचाया, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर से एक युवती द्वारा नहर में कूदना का मामला सामने आया है। जहां, मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मचारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली। वैसे ही समय रहते हुए पहुंच कर बचा लिया। जिसके बाद ट्रैफिक कर्मचारियों ने परिजनों को सूचना दे मौके पर बुलाया और युवती को समझाया। इसके बाद युवती को परिजनों के हवाले सौंप दिया।

    वहीं, मीडिया से बात करते हुए ट्रैफिक कर्मचारियों ने बताया कि एक युवक दौड़ता हुआ आया और उसने मामले बारे मुझे बताया कि एक लड़की नहर में कूदने जा रही है। जिसके बाद मैंने मौके पर पहुंचकर लड़की की जान बचाई। जिसके बाद उसके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया।

  • त्योहारों से पहले टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, एक सप्ताह में 100 से पार

    त्योहारों से पहले टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, एक सप्ताह में 100 से पार

    नई दिल्लीः टमाटर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। एक सप्ताह के अंदर इसकी कीमतों में बहुत अधिक बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि होलसेल मार्केट में भी टमाटर महंगा हो गया है। कहा जा रहा है कि मंडियों में टमाटर की आवक कम हो गई है। इससे कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, महाराष्ट्र के नासिक जिले में बेमौसम बारिश के कारण टमाटर की फसल को नुकसान भी पहुंचा है। इससे उत्पादन में गिरावट आई है। इस वजह से भी टमाटर के रेट में बढ़ोतरी हो रही है। नागपुर में टमाटर 100 से 120 रुपये किलोग्राम पहुंच गया है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों का कहना है कि नासिक जिले में बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती होती है। लेकिन इस साल वायरस के हमले के कारण आपूर्ति में कमी आई है, जिससे टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। नासिक के कृषि उपज बाजारों में 20 किलो टमाटर का एक क्रेट 1,500 से 1,600 रुपये में बिक रहा है। इसके चलते रिटेल मार्केट में टमाटर महंगा हो गया है। नागपुर में टमाटर का खुदरा रेट 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम है। महंगाई का आलम यह है कि गोकुलपेठ या कॉटन मार्केट जैसे बाजारों में खराब क्वालिटी के टमाटर भी 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहे हैं।

    बाजार के सूत्रों का कहना है कि टमाटर की कीमतों में हर साल इस तरह की बढ़ोतरी होती है। एक महीने या एक पखवाड़े में कीमतें कम हो जाएंगी। हालांकि, यह ऐसे समय में हुआ है जब अन्य राज्यों में भी आपूर्ति कम हो गई है। नासिक के टमाटर उत्पादक किसान शंकर दिखाले कहते हैं कि नासिक के टमाटर उत्पादक इलाकों में करीब दो सप्ताह तक बारिश हुई। इसने फसल को नुकसान पहुंचाया है। करीब एक-चौथाई उपज बच जाने के बाद, एक सप्ताह के भीतर ही कीमतों में दोगुने से भी अधिक की वृद्धि हो गई। दिखाले के अनुसार, पिछले सीजन में कम कीमतें मिलने के कारण इस साल किसानों ने टमाटर की खेती का रकबा कम कर दिया था। वे कहते हैं कि अब, जब फसल खराब हो गई है, तो आपूर्ति और कम हो गई है, जिससे कीमतें बढ़ गई हैं।

    टमाटर उत्पादक बताते हैं कि यह किसानों के एक वर्ग के लिए वरदान के रूप में भी आया है। वे कहते हैं कि बहुत कम फसल बची होने के कारण, किसानों को टमाटर तोड़ने के लिए ज्यादा मजदूरी नहीं देनी पड़ती है, और मौजूदा दरें न केवल फसल के नुकसान की भरपाई करने के लिए पर्याप्त हैं, बल्कि उन्हें अच्छा मुनाफा भी देती हैं। टमाटर के सबसे बड़े खरीदारों में से एक, सह्याद्री फार्म्स के अध्यक्ष विलास शिंदे कहते हैं कि इसका मिला-जुला असर है। अगर कुछ किसान लाभ कमा रहे हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो फसल को भारी नुकसान के कारण घाटे में हैं। शिंदे कहते हैं कि ताजा फसल आने के बाद दरों में सुधार हो सकता है।

    सूत्रों का कहना है कि नासिक के पश्चिमी हिस्सों से एक महीने में ताजा आपूर्ति की उम्मीद है, लेकिन वहां भी कम पैदावार की खबरें हैं। नासिक के अलावा, नागपुर के थोक व्यापारी आंध्र के मदनपल्ले, कर्नाटक के चिंतामणि, साथ ही मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और अमरावती के कुछ इलाकों से अपनी आपूर्ति प्राप्त करते हैं। कॉटन मार्केट के एक व्यापारी ने कहा कि इन दिनों, हमें केवल अमरावती और छिंदवाड़ा से आपूर्ति मिल रही है।

  • Punjab News: हमलावारों ने पहले सरपंच को दी बधाई, फिर चलाई गोलियां, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: हमलावारों ने पहले सरपंच को दी बधाई, फिर चलाई गोलियां, मौत, देखें वीडियो

    तरनतारन: पंजाब में पंचायती चुनाव के दौरान लगातार घटना होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है, जहां हल्का पट्टी के गांव तलवंडी मोहर सिंह के नवनियुक्त सरपंच राजविंदर सिंह की गोली मार दी गई। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है, जहां राजविंदर ने दम तोड़ दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव तलवंडी मोहर सिंह के एससी सरपंच को बिना किसी मुकाबले के विजेता घोषित किया गया था। जो राजविंदर सिंह के गुट के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़ा था। राजविंदर सिंह अपने साथियों के साथ कार में अपने गांव जा रहे थे, तभी गांव ठक्करपुरा के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनकी गाड़ी रोकी और राजविंदर सिंह को सरपंची की बधाई दी और फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें राजविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

    हमला किसने किया, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना स्थल पर पूरा गांव जमा हो गया है। मौके पर पुलिस को भी फोन से सूचना दी गई। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। वर्तमान समय में आए दिन जिन लोगों को गोली मारी जा रही है वह कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वो भी ऐसे वक्त में जब पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है और सुरक्षा दोगुनी कर दी गई है।

  • Jalandhar News: लूटपाट मामले में हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लूटपाट मामले में हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लूटपाट के मामलों में कार्रवाई करते हुए थाना 8 और थाना 3 की पुलिस ने दो मामलों में 4 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। थाना 8 की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि थाना 3 की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले 4 तारीख को गद्दईपुर में लुटेरे एक दुकान में घुसे, जहां दुकान के कर्मी को खंडा और देसी पिस्तौल दिखाकर धमकी देते हुए उससे मारपीट करते हुए लूटपाट की थी। इस मामले में एक आरोपी से देसी पिस्तौल बरामद हुई है, जबकि दो अन्य आरोपियों से खंडा बरामद किया है।

    वहीं अन्य मामले हरदयाल नगर में चोरी की बाइक बेचकर लोग नशा लेकर जाते है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ 12 मामले दर्ज है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि एफआईआर नंबर 190, दिनांक 04.10.2024, 115(2), 333, 351(1)(3), 191(3), 190 बीएनएस, 25/27-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यादव पुत्र रामू यादव निवासी गांव मीरगंज, ताना मीरगंज, बिहार, मौजूदा पता मुबारकपुर शेखान जिला जालंधर, गुरप्रताप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मामले में विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, मैगजीन और दो खंडे और एक एक्टिवा स्कूटर नंबर PB-08-EQ-8067 बरामद किया है।

  • Punjab News : जमीन कब्जाने के मामले में सरपंची की NOC मिलने पर पूर्व सरपंच का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News : जमीन कब्जाने के मामले में सरपंची की NOC मिलने पर पूर्व सरपंच का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर मामला सामने आया है। जिसके चलते अमृतसर के बीडीपीयू कार्यालय के बाहर पूर्व सरपंच युवराज सिंह ने बीडीपीयू कार्यालय के अधिकारियों पर एक उम्मीदवार पर सरपंची का पर्चा भरने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए। पूर्व सरपंच ने गांव की जमीन पर कब्जा करने वाले आरोपियों को सरपंची की एनओसी मिलने पर नाराज है।

    मामले पर बात कर रहे पूर्व सरपंच युवराज सिंह ने कहा कि अंग्रेज सिंह और सतनाम सिंह जिन्होंने उनके गांव की सरपंची का पर्चा दाखिल कर एनओसी ली थी, उनके खिलाफ 2010 में कोर्ट ने आदेश जारी किया था। पूर्व सरपंच ने कहा कि प्रशासन की मिलभगत की वजह से ऐसा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि 5 लाख रुपए देकर अपने कागज दाखिल करवाए है। उन्होंने कहा कि जो पंचायत का दोषी वह कागज कैसे भर सकते है। गांव की जमीन पर कब्जा करने आरोप लगाए और दोषी बताया। उन्होंने बताया कि अगर इंसाफ नही मिला तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे।

  • Punjab News : Chemist Shop और Mobile Shop में हुई लूट के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : Chemist Shop और Mobile Shop में हुई लूट के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    15 मोबाइल, देसी कट्टा, जिंदा रौंद बरामद 

    फिरोजपुर : पुलिस ने पिछले दिनों हुई चोरी और लूट की दो घटनाओं को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोबाइल और केमिस्ट की दुकान में हुई चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर किल्ला वाला चौक पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान नीरज उर्फ कालू पुत्र अशोक कुमार और मंगत उर्फ के तौर पर हुई है। मंगत पर पहले भी 2 मामले दर्ज है। दोनों आरोपियो से 15 मोबाइल फोन, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद हुए है। बता दें कि 2 दिन पहले मोबाइल की दुकान से चोरों ने लाखों रुपयों के फोन चोरी किए थे।

    इसी तरह चोरों ने कैमिस्ट शॉप से लुटेरों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल उठ रहे थे। फिरोजपुर पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर इन दोनों वारदातों को सुलझाया।

  • Punjab News: BSNL के कर्मी से लूट के मामले में हथियार सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: BSNL के कर्मी से लूट के मामले में हथियार सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में पुलिस ने BSNL के कर्मी से कुछ दिन पहले हुई लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में CIA-2 की टीम ने 3 लुटेरों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरकीरत, अंगद और रिंकू के रूप में हुई है, जबकि अजय कुमार अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल, दात, बिना नंबर के दो मोटरसाइकिल, लैपटाप बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि लुटेरे राहगीरों से आधी रात तेजधार हथियारों के बल पर लूट करते थे।

    ADCP अमनदीप सिंह बराड़ और ACP पवन चौधरी ने कहा कि CIA-2 के इंस्पेक्टर राजेश शर्मा की टीम सूआ पुली गांव खासी कलां कक्का धोला रोड पर नाकाबंदी की थी। संदिग्ध लोगों की पुलिस चैकिंग कर रही थी। इस बीच ASI सेठी कुमार को सूचना मिली कि गुरकीरत सिंह गुरी निवासी कोहाड़ा, अंगद कुमार निवासी अंगद शिमलापुरी, रिंकू कुमार उर्फ रिंकू और अजय कुमार उर्फ बिल्ला निवासी राम नगर मुंडिया चोरी के सप्लेंडर मोटरसाइकिल पर तेजधार हथियारों के बल पर लोगों से लूट करने जा रहे है।

    पुलिस पार्टी ने ताजपुर रोड बुड्डा दरिया नजदीक कच्चे रास्ते से आ रहे तीनों बदमाशों को चैकिंग के लिए रोका। लुटेरों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि हाल ही में इन लुटेरों ने BSNL के एक कर्मचारी से लैपटाप, मोबाइल और कुछ नकदी लूट ली थी। सीसीटीवी भी सामने आई जिसमें बुलेट सवार तीन लोग नजर आ रहे है। जो लूट करने के लिए BSNLकर्मी के पीछे जाते नजर आए।

    लुटेरों ने माना कि वह आधी रात राहगीरों को घेर कर मोबाइल छीनते थे। लूट का सामान वह रिंकू लोगों को बेचता था। रिंकू ओवरलाक का काम करता है। अंगद कुमार 9वीं पास है। वह ए.सी रिपेयर का काम करता है। 25 मई 2023 को जमानत पर बाहर आया है। गुरकीरत बाउंसर (प्राइवेट सिक्योरिटी) का काम करता है। लूटे हुए मोबाइल रिंकू फैक्ट्रियों में मजदूरों को सस्ते दाम में बेचता है। फिलहाल पुलिस ने गुरकीरत, अंगद और रिंकू को दबोच लिया है। जबकि अजय कुमार अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

  • Punjab News: कांग्रेसी नेता के बेटे के कत्ल की सुलझी गुत्थी, 4 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    Punjab News: कांग्रेसी नेता के बेटे के कत्ल की सुलझी गुत्थी, 4 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में कांग्रेसी नेता के बेटे के मर्डर मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर धीरू बत्ता और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल, तेजधार हथियार और एक गाड़ी बरामद की है। आरोपियों की पहचान धीरज बत्ता उर्फ धीरू, अमनिंदर सिंह उर्फ प्रिंस, संदीप बाक्सर और नीरज कुमार निवासी खन्ना के तौर पर हुई। इनके बाकी साथी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या करने वाले लोगों ने एक गिरोह बनाया था और ये लोग मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, खरड़, चंडीगढ़, दोराहा, समराला और अन्य इलाकों से रंगदारी वसूलते थे और नशा बेचते थे। बड़े कारोबारियों से फिरौती मांगते थे। मृतक तरनजीत सिंह उर्फ नन्नू की दोस्ती करीब 05 साल पहले धीरज बत्ता से हुई थी। तरनजीत सिंह मंडी गोबिंदगढ़ के मोतिया खान में लोहे की ट्रेडिंग का काम करता था। उसकी आरोपियों से दोस्ती हो गई थी और वे अक्सर उसके ऑफिस में आकर बैठते थे।

    किसी कारणवश उनका ब्रेकअप हो गया था और तरनजीत सिंह उर्फ नन्नू अपना खुद का काम करने लगा था और उसने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था। धीरज बत्ता गैंग को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और वे इस बात को लेकर तरनजीत सिंह से झगड़ा करते थे। धीरू ग्रुप को डर था कि तरनजीत सिंह एक बड़ा ग्रुप बना लेगा। इसके चलते धीरज बत्ता ने अपने गिरोह के साथ मिलकर तरनजीत सिंह की हत्या कर दी।

    एसएसपी ने बताया कि सबसे पहले संदीप सिंह उर्फ बॉक्सर निवासी खन्ना को गिरफ्तार किया गया। उसकी पूछताछ के आधार पर खन्ना निवासी नीरज कुमार को नामजद किया गया। इसके बाद धीरज बत्ता उर्फ धीरू, अमनिंदर सिंह उर्फ प्रिंस और नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त हथियार एक देसी पिस्तौल, 02 लोहे के सरिए, एक स्कार्पियो बरामद कर ली गई है।

    इस मामले में एक अन्य आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ भलवान को भी नामजद किया गया है। केस में गौरव कुमार उर्फ गग्गी, तरणप्रीत सिंह तरण उर्फ तितली, अमरजीत सिंह भलवान की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही हैं। एसएसपी ने बताया कि धीरज बत्ता के खिलाफ 15, प्रिंस के खिलाफ 12 और संदीप बाक्सर खिलाफ 8 केस दर्ज हैं। सभी केस इरादा कत्ल, डकैती, लूटपाट, आमर्स एक्ट जैसे संगीन अपराध के तहत हैं।

  • Phagwara News : व्यक्ति का सिर कटा शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Phagwara News : व्यक्ति का सिर कटा शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : फगवाड़ा के नजदीकी गांव खजुर्ला में उस समय सनसनी फैल गई जब किराए के मकान में रह रहे एक प्रवासी व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। कत्ल होने का तब पता चला जब घर में पड़े शव में बदबू आने लगी। मृतक की पहचान अभिमन्यु सिंह के तौर पर हुई है।

    जिसके बाद इलाका निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव खजुर्ला के सरपंच ने सूचना दी कि बंद कमरे में एक शव पड़ा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो घर के मालिक हरिंदर कुमार वहां मौजूद थे। थाना प्रभारी ने बताया कि कमरे का ताला खोल कर देखा तो कमरे मे शव पड़ा हुआ मिला और उसका सिर कटा हुआ था।

    अभिमन्यु पैलेस में ठेकेदारी का काम करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है और आरपी की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक के ब्यानों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।