Blog

  • पंजाबः व्यक्ति का गोली मारकर कत्ल का मामला, इस गैंग के  मास्टरमाईंड  सहित 3 काबू

    पंजाबः व्यक्ति का गोली मारकर कत्ल का मामला, इस गैंग के मास्टरमाईंड सहित 3 काबू

    मोगा: एजीटीएफ पंजाब और मोगा पुलिस ने शहीद भगत सिंह नगर में 65 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गोपी डल्लेवालिया गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। इस मामले में मोगा पुलिस जल्द ही प्रेस वार्ता के जरिए पूरी जानकारी देगी। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड हैं। गोपी डल्लेवालिया भगोड़ा है और उसके खिलाफ 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

    16 जुलाई को शहीद भगत सिंह नगर में चार लोगों ने संतोख सिंह नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए थे। बदमाशों ने दो गोलियां चलाईं थी। जिसमें एक गोली संतोख सिंह के सीने में और एक पेट में लगी, जिससे संतोख सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद भी हुई थी। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਲਾਰੀਆ ਜਨ ਸੇਵਾ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਲਾਰੀਆ ਜਨ ਸੇਵਾ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ: ਸਲਾਰੀਆ ਜਨ ਸੇਵਾ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਚੈਅਰਮੈਨ ਸਵਰਨ  ਸਲਾਰੀਆ  ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਮੇਂਬਰ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ ਕਾਰਡ ਵੰਡੇ ਗਏ। ਜਿੱਥੇ ਗੱਲ ਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਚੈਅਰਮੈਨ ਸਵਰਨ ਸਲਾਰੀਆ  ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਲਾਰੀਆ ਜਨ ਸੇਵਾ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸ਼ਰੀਰਿਕ ਇਲਾਜ ਵਿਚ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਦੇ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਹੋਰ ਉਪਰਾਲਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ ਕਾਰਡ ਬਣਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਸਲਾਰੀਆ ਜਨ ਸੇਵਾ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਦਾ ‘ਦਾ  ਵਾਈਟ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਐਂਡ ਹੋਸਪਿਟਲ ਵਿੱਚ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਮੁਫਤ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ  ਦੇ  ਇਲਾਜ ਵਿਚ 50 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਦੀ ਸ਼ੂਟ ਦਿਤੀ ਜਾਵੇਗੀ

  • जालंधरः इस मामले को लेकर कांग्रेस ने डीसी को सौंपा मांग पत्र, रखी ये मांगे

    जालंधरः इस मामले को लेकर कांग्रेस ने डीसी को सौंपा मांग पत्र, रखी ये मांगे

    जालंधर,ENS: पंजाब में हो रही बरसात के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। वहीं शहर के देहाती एरिया में भी हालात कुछ ऐसे ही है। जिसके चलते कुछ स्कूल 29 तक बंद है। वहीं आज कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब में बाढ़ जैसे हालात से हुए नुक्सान की भरपाई को लेकर डीसी को मांग पत्र सौंपा है। कांग्रेस ने मांग पत्र में लिखा है कि पिछले दिनों हुई बरसात से 5 लाख एकड़ फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। जिसके कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस की मांग है कि इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को कम से कम 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए। वहीं जिन लोगों के घर टूट गए है उनको 5 लाख रुपए की सहायता देनी चाहिए।


    इस दौरान इस हादसों में घायल हुए लोगों के परिजनों को 5 लाख प्रति व्यक्ति के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए, वहीं जिन घरों में इस घटना से किसी मुखिया की मौत हुई है उनके परिजनों को 10 लाख रुपए के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसी तरह जिन दुकानदारों का नुकसान हुआ है उन्हें 2 लाख रुपए के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए। जबकि जिन किसानों के पशु इस घटना में मर गए है उनके मालिकों को 50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस ने पत्र में लिखा है कि इस सारी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार के द्वारा जारी फंड करने के लिए स्पेशल सैशन बुलाने के लिए लोगों की मांग को लेकर डीसी विशेष सांरगल को मांग पत्र सौंपा है।

  • जालंधरः इस इलाके में तेज रफ्तार से ओवरफ्लों हो रहा सीवरेज का पानी, हो सकता है हादसा, देखें Live 

    जालंधरः इस इलाके में तेज रफ्तार से ओवरफ्लों हो रहा सीवरेज का पानी, हो सकता है हादसा, देखें Live 

    जालंधर,ENS: सूर्य एंक्लेव के पास हो रहे सीवरेज के ओवफ्लो पानी ने निगम प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। शहर के कई इलाकों में सीवरेज के ओवरफ्लो पानी के मामले सामने आ रहे है। लाइव तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सीवरेज का पानी कितनी तेज रफ्तार से ओवरफ्लो होकर कॉलोनियों में जा रहा है। हालात यह है कि जैसे यहां पर काफी तेज बरसात हुई हो। बता दें कि तेजी से हो रहे ओवरफ्लो पानी से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिस पर निगम का कोई ध्यान नहीं है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पानी के तेज बहाव के कारण ढक्कन भी सीवरेज से हट गया है। जोकि हादसे का कारण बन सकता है।

    गौर हो कि करोड़ों रुपए खर्च करके शहर को समार्ट सिटी बनाने में लगे नगर निगम की पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात ने पोल खोलकर रख दी है। कई इलाकों में लोग सीवरेज के पानी के ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे है तो कई जगह सड़क धंसने के मामले सामने आ रहे है। 

  • भीष्ण सड़क हादसे में मां-बेटी समेत 4 की मौत, देखें वीडियो

    भीष्ण सड़क हादसे में मां-बेटी समेत 4 की मौत, देखें वीडियो

    उन्नावः पुरवा-मौरावां मार्ग पर वृद्ध का शव लेकर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस के परखचे उड़ गए। मां-बेटी समेत चार की मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया। वहीं पुलिस एंबुलेंस चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मौरावां निवासी 75 वर्षीय धनीराम को पैरालिसिस अटैक पड़ा था। पिछले कई दिन से कानपुर के एलएलआर में इलाज चल रहा था। शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वजन प्राइवेट एंबुलेंस से शव लेकर घर के लिए निकले। पुरवा-मौरावां मार्ग पर तुसरौर गांव के पास अज्ञात वाहन ने वैन में टक्कर मार दी।

    हादसे में एंबुलेंस में बैठी दिवंगत धनीराम की 70 वर्षीय पत्नी प्रेमा, 45 वर्षीय बेटी मंजुला, 40 वर्षीय अंजली, 30 वर्षीय रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक अन्य बेटी सुधा घायल हो गई उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसे में मां और तीन बेटियों की मौत से कोहराम मच गया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना व एएसपी शशिशेखर सिंह ने मौके पर पहुंचे और जांच की। एंबुलेंस के चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। तनाव को देखते हुए तीन थानों का पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहा।

  • इस डैम से फिर छोड़ा गया पानी, अलर्ट जारी

    इस डैम से फिर छोड़ा गया पानी, अलर्ट जारी

    हिमाचल: कांगड़ा में पौंग डैम झील से आज फिर पानी छोड़ा गया है। सुबह 9 बजे पौंग डैम झील प्रबंधन ने आज 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है। यह निर्णय बीबीएमबी की गाइडलाइन के अनुसार लिया गया है। इससे पहले भी दो दिनों तक लगातार पानी छोड़ा जा रहा था। प्रतिदिन 55 हजार क्यूसेक पानी बढ़ाया गया है। फिलहाल पौंग डैम झील में करीब 1 हजार 376 फीट पानी है। पौंग डैम में 1 हजार 390 खतरे के निशान हैं। जबकि पौंग डैम की क्षमता 1 हजार 410 है। बता दें कि हिमाचल में लगातार बारिश हो रही है। बादल फटने की घटनाएं भी लगातार हो रही हैं। ऐसे में डैमों में पानी बढ़ रहा है।

    ताजा हालात को देखते हुए प्रशासन को पानी छोड़ना पड़ा है। इस बीच, भाखड़ा डैम का जल स्तर आज 1658.01 फीट तक पहुंच गया, भाखड़ा डैम में 51441 क्यूसेक की आमद दर्ज की गई, जबकि टर्बाइनों के माध्यम से डैम से केवल 41994 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नंगल डैम से नंगल हाइडल नहर में 12350 क्यूसेक, आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 10150 क्यूसेक और सतलुज नदी में 18600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

  • जालंधरः एक और बरसात दूसरी ओर सीवरेज का ओवरफ्लो हो रहा गंदा पानी, लोग परेशान, देखें Live

    जालंधरः एक और बरसात दूसरी ओर सीवरेज का ओवरफ्लो हो रहा गंदा पानी, लोग परेशान, देखें Live

    जालंधर,ENS: शहर में हो रही बरसात ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। वहीं एक और बरसात के कारण शहर जलमग्न हो गया है, दूसरी ओर सीवरेज के ओवरफ्लो हो रहे गंदे पानी से लोग जूझ रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला गुरुनानकपुरा ईस्ट गली नंबर एक से सामने आया है। जहां वार्ड नंबर 14 में सीवरेज के ओवरफ्लो हो रहे गंदे पानी से लोग जूझ रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से बारिशे शुरू हुई है, तभी से इलाके में सीवरेज के ओवरफ्लो हो रहे पानी की समस्या आ रही है। 

    लोगों का कहना है कि खुद पैसे देकर पहले सीवरेज की समस्या का हल करवाया था। लेकिन अब फिर दोबारा यह समस्या शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता सहित निगम प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवा चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। हर कोई यह कहकर टाल देता है कि समस्या का हल करवा देंगे। लेकिन 2 माह से अधिक समय हो गया है। अभी तक समस्या का हल नहीं हो रहा। अब हालात यह हो गए है कि उनके घरों के अंदर सीवरेज का ओवरफ्लो हो रहा गंदा पानी आने लगा है। बता दें कि पंजाब में डेंगू का कहर जारी है। वहीं सीवरेज के ओवरफ्लो हो रहे गंदे पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ने का डर लोगों में सता रहा है। दरअसल, इलाके में अधिक जमा पानी जमा होने से डेंगू जैसी कई मच्छर जनित बीमारियों के मामलों की संख्या बढ़ गई है। ​

  • पंजाब से बड़ी खबरः स्‍कूल जा रही दो छात्राओं को टिप्‍पर ने रौंदा, एक की मौत

    पंजाब से बड़ी खबरः स्‍कूल जा रही दो छात्राओं को टिप्‍पर ने रौंदा, एक की मौत

    रूपनगरः नंगल के निकट गांव भलाण में स्कूल जा रही दो छात्राओं को टिप्पर ने कुचल दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरी गंभीर रूप से घायल हुई है। दम तोड़ने वाली छात्रा नांनग्रां गांव की रहने वाली है। ग्रामीणों ने मार्ग जाम लगा दिया है। नंगल में नेशनल हाईवे एक्सटेंशन 503 के रास्ते निर्माणाधीन फोरलेन फ्लाईओवर के कारण भलाण इलाके से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इस वजह से वहां लगातार हादसे हो रहे हैं। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

  • पंजाबः अनिश्चितकालीन हड़ताल गए तहसीलदार और नायब तहसीलदार

    पंजाबः अनिश्चितकालीन हड़ताल गए तहसीलदार और नायब तहसीलदार

    रोपड़ः पंजाब में बीते दिन बेशक कर्मचारियों ने काम पर लौटने का ऐलान कर दिया था। लेकिन लेकिन तहसीलों और सब-तहसीलों में आज भी रजिस्ट्रियां नहीं होंगी। क्योंकि दफ्तर में बाढ़ से संबंधित कामों को छोड़ कर न तो कोई रजिस्ट्री होगी और न ही राजस्व विभाग से संबंधित कोई अन्य काम होगा। क्योंकि तहसीलदार-नायब तहसीलदार अब भी अनिश्चकालीन हड़ताल पर हैं। रेवेन्यू अफसरों का कहना है कि सरकार मांगें नहीं मानती और विधायक-नेता उन्हें अनावश्यक परेशान करते हैं।

    पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन का कहना है कि उनके कई मुद्दे सरकार के पास पेंडिग पड़े हैं। उन्हें जानबूझ कर लटकाया जा रहा है। मुख्यमंत्री से 2 बार बैठक भी चुकी है, लेकिन फिर भी उनकी समस्याओं का कोई हल नहीं निकला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दिनों 22 जुलाई को लुधियाना में विधायकों द्वारा तहसीलदार-नायब तहसीलदार और स्टाफ को परेशान किया गया। रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन का कहना है किचार्जशीट किए गए अधिकारियों की इंक्रीमेंट न रोकने के फैसले को रिव्यू करने पर मुख्यमंत्री से बैठक में फैसला हुआ था, लेकिन अभी तक रिव्यू नहीं हुआ है।

    मुख्यमंत्री से 2 बार मीटिंग में सुरक्षा को लेकर मुद्दा उठा तो उन्होंने सिक्योरिटी देने की हामी भरी, लेकिन धरातल पर यह फैसला अभी लागू नहीं हुआ है। इसके अलावा 2 सप्ताह से PCS 2020 के पैनल की फाइल चीफ सेक्रेटरी के पास पेंडिंग है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक वह सिर्फ बाढ़ के मामलों को छोड़ इसके अलावा अन्य कोई काम नहीं करेंगे। वह अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर रहेंगे।

  • पंजाबः तेज रफ्तार बस से एक्टिवा सवार को कुचला, शरीर के हुए कई टुकड़े

    पंजाबः तेज रफ्तार बस से एक्टिवा सवार को कुचला, शरीर के हुए कई टुकड़े

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर जा रही तेज रफ्तार बस ने गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर एक्टिवा पर घर लौट रहे व्यक्ति को कुचल दिया। ओवर स्पीड बस एक्टिवा सवार व्यक्ति को कई फुट तक घसीटते ले गई। बस के नीचे आने से एक्टिवा सवार के शरीर के कई अंग भी अलग हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला जबकि लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची बसंत एनक्लेव चौकी की पुलिस ने बस को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा।

    मृतक की पहचान चरण सिंह(71) के रूप में हुई है जोकि गिल रोड स्थित आईटीआई के पास का रहने वाले थे। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस चालक मनदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जो की अभी गिरफ्त से बाहर है। वहीं हादसे के बाद जमा हुए लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि ओवर स्पीड बस चालकों को कोई नहीं रोकता है।