Blog

  • 24 मंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    मुंबई :  गुरूवार को एक 24 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। जिसके बाद कम से कम 135 लोगों को वहां से सुरक्षित बचाया गया. स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि आग घोडपदेव इलाके में महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण कॉलोनी में न्यू हिंद मिल कंपाउंड में स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर लगी इस जगह पर सरकार ने लोगों, मुख्य रूप से मिल श्रमिकों को फ्लैट दिए हैं उन्होंने बताया कि इमारत की विभिन्न मंजिलों से कम से कम 135 लोगों को सुरक्षित बचाया गया अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों में से 25 को छत से, 30 को 15वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से और 80 लोगों को 22वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से निकाला गया

    दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पांच दमकल गाड़ियों और तीन पानी के टैंकर को घटनास्थल पर भेजा गया और सुबह सात बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है हालांकि, ऐसा जान पड़ता है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी रिपोर्ट में कहा गया है कि आग इमारत की पहली से 24वीं मंजिल तक इलेक्ट्रिक मीटर केबिन, वायरिंग, केबल, इलेक्ट्रिक डक्ट में स्क्रैप सामग्री, कचरा और कचरा डक्ट में मौजूद सामग्री तक ही सीमित थी

  • पुलिस ने रेप और हत्या के आरोपी का किया एनकाउंटर, जाने मामला

    नई दिल्ली :  कौशांबी जिले में रेप पीड़िता की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया आरोपी का एक साथी भी पकड़ा गया है वहीं आरोपी के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकले उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह तलाश कर रही है पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है आरोपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लीआरोपी पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था पुलिस ने 48 घंटे बाद मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हत्याकांड में शामिल अभी भी 3 आरोपी फरार चल रहे हैं

    जानकारी के मुताबिक पुलिस मुठभेड़ महेवाघाट थाना क्षेत्र के रामनगर यमुना कछार में हुई है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोमवार को 20 साल की लड़की से रेप के बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपी राम नगर के कछार इलाके में छिपे हुए हैं और वह नदी पार कर मध्य प्रदेश भागने के फिराक में हैं सूचना मिलते ही महेवाघाट पुलिस ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ कछार इलाके पर सर्च ऑपरेशन चलाया इस दौरान पुलिस और एसओजी ने आरोपियों को घेर लिया आरोपियों ने पुलिस से अपने आप को घिरता देख उनकी टीम पर फायरिंग करना शुरू दिया

    पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे आरोपी अशोक निषाद के दोनों पैर पर 3 गोली लग गईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गयासाथ ही पुलिस ने एक अन्य सहयोगी गुलाब चंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य भागे हुए आरोपियों की तालाश में जुट गई है। रेप मामले में आरोपी सुलह समझौते का दबाव बना रहे थे। जब रेप पीड़िता ने सुलह समझौते से इनकार किया तो अशोक, पवन, प्रभु और लोक चन्द्र ने मिलकर रेप पीड़िता को दिन दहाड़े बीच सड़क पर पकड़ा। फिर कुल्हाड़ी से रेप पीड़िता के सिर के 3 और एक बार गर्दन में वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतका की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी।

  • सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट्स 

    सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट्स 

    नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। वीरवार सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड 76.71 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 81.96 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 49 पैसे सस्ता हो गया है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 86 और डीजल में 77 पैसे की गिरावट है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी पेट्रोल व डीजल की कीमत में करीब 30 पैसे की गिरावट है। दूसरी ओर, झारखण्ड में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 25 पैसे महंगा हो गया है। हरियाणा और गोवा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की तेजी दिख रही है।

    चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर।
    • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।
    • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।
    • चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर।

    इन शहरों में कितने बदले दाम

    • नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • पटना में पेट्रोल 107.42 रुपये और डीजल 94.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

    सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

    ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

    आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

  • 5 जिलों के सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

    नई दिल्ली: भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत में सर्दी का प्रभाव देखने को मिल रहा है वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का कहर अभी भी जारी है। बता दें कि तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों में बीते दिनों बारिश हुई है और आगामी दिनों में भी बारिश के अनुमान जताया है। बता दें कि तमिलनाडु के कई इलाकों में बीते रात से भारी बारिश हो रही है।

    तमिलनाडु के इरोड जिले में जोरदार बारिश हुई है। बारिश के कारण इरोड के निचले आवासीय इलाकों में पानी घरों और बाजारों में घुस गया है। जिससे आम जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है। तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण, 5 जिलों के जिला कलेक्टरों के आदेश के अनुसार, आज (23 नवंबर) तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी, थूथुकुडी और कन्याकुमारी जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

    केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को राज्य के दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने इडुक्की और पतनमतिट्टा जिलों में दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने राज्य के कन्नूर और कासरगोड को छोड़कर शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले पांच दिनों के दौरान केरल में गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य में 22-24 नवंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

    वहीं पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश हुई जिसके कारण सरकार को बुधवार को क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी। बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और निचले इलाकों में पानी भर जाने से यातायात बाधित रहा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पुडुचेरी में सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई जबकि कराईकल में नौ सेंटीमीटर बारिश हुई। आईएमडी के ऑरेंज अलर्ट के अनुसार 12 सेंटीमीटर (सेमी) से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि येलो अलर्ट में छह से 11 सेमी के बीच भारी बारिश होने का अनुमान होता है।

  • पंजाब : कोर्ट में पेश हुआ गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब के बठिंडा जेल से पूरी सुरक्षा के साथ पंचकूला कोर्ट में लाया गया। पंचकूला में ब्लैक कैट कमांडो की सुरक्षा के साथ पंचकूला कोर्ट लाया गया। सुरक्षा में पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप, एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज, एसीपी कालका जोगिंदर कुमार, सीआईए इंचार्ज 26 अंकित ढांढा और डिक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निर्मल सिंह और पूरी पुलिस फोर्स मौजूद थी। जेल बस में बठिंडा से पंचकूला करीब 8 गाड़ियों के काफिले के साथ दिलप्रीत बाबा को पंचकूला कोर्ट पेश किया गया। करीब 1:20 से करीब 2:10 तक दिलप्रीत बाबा की पेशी के समय कोर्ट के अंदर किसी को भी कोर्ट में जाने नही दिया गया। कोर्ट के चारों तरफ पुलिस के सख्त पहरा था। कोर्ट के अंदर सिर्फ दिलप्रीत बाबा के इलावा पुलिस के बड़े अफसर माजूद थे। दिलप्रीत बाबा को पूरी सुरक्षा के साथ सुनील कुमार एडिशनल सेशन जज के सामने पेश किया गया।

    जहां से दिलप्रीत बावा को 4 दिसंबर को द्वारा पेश होने को कहा। पंचकूला कोर्ट को चारों तरफ से सील किया गया। डीसी ऑफिस के साथ वाली रोड से कोर्ट के गोलचक्कर रोड तक पुलिस ने पूरी तरह से नाकेबंदी रखी हुई थी। कोर्ट के बाहर भी किसी अनजान व्यक्ति को रुकने नही दिया जा रहा था। कुख्यात गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पर क्रिमिनल रिकॉर्ड, पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल से फिरौती मांगना, पंजाबी गायक परमिश वर्मा के ऊपर जानलेवा हमला करना, मनी एक्सजेर से लूट का मामला, कारोबारियों से फिरौती मांगने का मामला, पंजाब हरियाणा के अलग अलग शहरो से गन पॉइंट पर कार स्नैच का मामला, सुपारी किलिंग और हाईवे रॉबरी के कई मामलें दर्ज है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन करके दीलप्रीत बाबा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। दिलप्रीत की पुलिस के साथ चंडीगढ़ के बस स्टैंड सेक्टर 43 के पास मुठभेड़ हुई थी।

    जिसमें कुख्यात गैंगस्टर को 2 गोलियां लगी थी। ये गैंगस्टर इतना खतरनाक था। कि जज खुद कोर्ट से बाहर आ गए थे। ऐसा एक बार नही दो बार हुआ। एक एंबुलैंस ही कोर्ट रूम बन गया था। क्योंकि दिलप्रीत बाबा चलने की हालत में नही था। दिलप्रीत बावा ने पुलिस को बताया कि वो चंडीगढ़ में ही रह रहा था। पर पुलिस पंजाब हरियाणा में नाके लगाकर पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को ढूंढती रही। ब्रैंडेड कपड़े जूतों और आलीशान हस्सी के साथ पेश हुआ पंचकूला कोर्ट में पेश गैंगस्टर दिलप्रीत बावा पंचकूला कोर्ट में जब गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को पेश किया गया। दिलप्रीत के मुंह पर एक हस्सी थी और कंपनी के जूते कपड़े थे।

  • सुबह-सुबह पैदल जा रही महिला से हुई स्नेचिंग, देखें CCTV

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में दिन दहाड़े हो रही लूट की वारदातों के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला दिलशाद गार्डन एल-पॉकेट से सामने आया है। जहां आज सुबह 9 बजे महिला से स्नेचर फोन छीनकर फरार हो गया। इस छीना झपटी में महिला सड़क पर गिर गई। गनीमत यह रही कि घटना में महिला को गंभीर चोटे नहीं आई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि पैदल जा रही महिला के पास स्नेचर आता है और कदम चल महिला के पीछे-पीछे चलने लगता है। जिसके बाद कुछ कदम दूरी पर जाकर स्नेचर महिला महिला से फोन छीनता है और उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा देता है। जिसके बाद उक्त स्नेचर घटना स्थल से दौड़ जाता है। 

  • मुस्लिम युवक के साथ की मारपीट, मुंडवाया सिर, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली : हरिद्वार में धार्मिक संगठन से जुड़े युवकों की दबंगई सामने आई है। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु घाट पर 2 युवतियों के साथ घाट पर बैठे एक मुस्लिम युवक की पिटाई कर उसके बाल मुंडवा दिए। इतना ही नहीं दबंग युवकों ने युवक और युवतियों का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, जब काशीपुर से आया एक मुस्लिम युवक अपनी दो दोस्तों के साथ विष्णु घाट पर बैठा हुआ था।

    तभी वहां पहुंचे कुछ स्थानीय युवकों ने उन पर गंगा घाट पर अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और युवक के बाल मुंडवा दिए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। युवकों की पहचान की जा रही है। इस घटना को अंजाम देने वालों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

  • पंजाबः फिर सुर्खियों में आई केंद्रिय जेल, सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः केंद्रिय जेल लगातार नशीलों पदार्थ और मोबाइल बरामद होने के मामले में सुर्खियों में रही है। वहीं आज एक बार फिर से जेल से सामान बरामद होने के बाद केंद्रिय जेल सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, आज सुबह तालाशी के दौरान जेल में कैदियों से 26 नशीली गोलियां बरामद हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरशरण नामक कैदी से यह नशीली गोलियां बरामद हुई है। कैदी गुरशरण सिंह रामपुरा का निवासी है, जोकि केंद्रिय जेल में बंद है। वहीं जसपाल सिंह साहिक सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल की शिकायत पर बठिंडा कैंट थाना पुलिस ने कैदी के खिलाफ एनडीपीएस धारा 52 परिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

  • विदेश में 21 वर्षीय पंजाबी युवक की मौ’त

    होशियारपुर: इटली के लैटिना जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक पंजाबी युवक की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, संतुलन बिगड़ने से BMW कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दौरान 21 साल के पंजाबी युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को घायल हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहा है। मृतक की पहचान कमलप्रीत सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक सुबह अपनी कार से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि कमलप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर के बाद इलाके में रहने वाले पंजाबी समुदाय में शोक की लहर छा गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

  • नई महामारी का खतरा! फैल रही है रहस्यमयी बीमारी

    नई दिल्ली : कोरोना का कहर देखने के बाद अब लोग महामारी के नाम से भी डरने लगे है। ऐसे समय एक नई महामारी का खतरा फिर सताने लगा है इस बीमारी के फैलने की शुरुआत भी कोविड-19 की तरह चीन से ही हो रही है चीन के कई अस्पतालों में इस रहस्यमयी बीमारी के मरीज देखे गए हैं, जो तेजी से बढ़ते जा रहे हैं इस पर रिपोर्ट्स आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO

    ) की चिंता भी बढ़ गई है यह बीमारी खसतौर पर स्कूली बच्चों में देखी जा रही है चीन सहित दुनिया के कई देश अब भी कोरोना से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं ऐसे में अब लोगों को वह समय याद आने लगा है, जब कोरोना शुरुआती दौर में था वैसे तो इस महामारी को निमोनिया से मिलता-जुलता बताया जा रहा है, लेकिन इसके कई लक्षण निमोनिया से अलग हैंइसकी चपेट में आने वाले बच्चों के फेफड़ों में सूजन देखी जा रही है। वहीं उन्हें तेज बुखार के साथ खांसी, फ्लू और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं को सामना भी करना पड़ रहा है। रहस्यमयी निमोनिया से जुड़े ज्यादातर मरीज चीन के उत्तर-पूर्वी बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में देखे जा रहे है।

    हालत इतनी ज्यादा खराब है कि संसाधनों पर काफी दबाव पड़ने लगा है। बीमारी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि सरकार ने यहां स्कूल बंद करने की तैयारी कर ली है। इस बीमारी को लेकर एक ओपन-एक्सेस निगरानी प्रोमेड अलर्ट ने दुनियाभर में चेतावनी जारी की है। दरअसल यह मंच पूरी दुनिया में इंसान और जानवरों में होने वाली बीमारियों पर नजर बनाए रखता है। चीन में सामने आए रहस्यमी निमोनिया के बारे में चेतावनी देते हुए इस संस्था ने कहा है कि इस बीमारी का प्रकोप खासतौर पर बच्चों पर ही देखा जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस बीमारी की चौंकाने वाली रिपोर्ट्स सामने आने के बाद चीन से विस्तृत जानकारी देने का अनुरोध किया है। WHO ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस बीमारी के बारे में चीन ने 13 नवंबर 2023 को स्थानी मीडिया को बताया था। स्वास्थ्य एजेंसी ने चीन से इस बीमारी से जुड़े मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है। WHO ने बताया है कि 21 नवंबर को प्रोमेड ने उत्तरी चीन में फैल रही इस बीमारी के बारे में सूचना दी। WHO चीन से इस बीमारी के बारे में और अधिक जानकारी चाहता है।