Blog

  • डॉक्टर क्लीनिक में लड़कियों के साथ करता था छेड़छाड़, यौन शोषण के आरोप में कोर्ट ने सुनाई यह सजा

    डॉक्टर क्लीनिक में लड़कियों के साथ करता था छेड़छाड़, यौन शोषण के आरोप में कोर्ट ने सुनाई यह सजा

    उत्तर प्रदेश: 12 साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोपी एक डॉक्टर को दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा डॉक्टर के ऊपर लाख 65 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने पॉक्सो के तहत डॉक्टर के ऊपर कार्रवाई किय गया है। ये मामला उत्तर प्रदेश के भदोही का है। 

    विशेष लोक अभियोजक डॉक्टर अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके के एक अस्पताल के डॉक्टर शैलेन्द्र चौहान (37) ने बच्ची से अपने क्लीनिक में छेड़छाड़ की थी। इस मामले में एक महिला ने आठ अक्टूबर 2021 को मामला दर्ज कराया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि चौहान ने उसकी बेटी से अश्लीलता की थी।

    वीडियो से खुला राज 

    मिश्रा ने आगे बताया कि महिला ने इस बारे में पड़ताल की तो एक युवक ने घटना का वीडियो दिखाया, जिसमें डॉक्टर अपने क्लिनिक में बच्ची से शर्मनाक हरकत करते दिख रहा था। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि डॉक्टर उसे पढ़ाने और किताब देने के लिए बुलाता था और उससे छेड़छाड़ करता था। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) मधु डोगरा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद डॉक्टर शैलेन्द्र चौहान को 20 साल की कैद की सजा सुनाई और एक लाख 65 हज़ार रुपये जुर्माना लगाया।

    उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ़  अधिक हिंसा 

    एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2021 में देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 4,28,278 मामले दर्ज किए गए। इसमें सबसे अधिक 56,083 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है, इसके बाद राजस्थान है जहां 40,738 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल महिलाओं के खिलाफ अपराध में महाराष्ट्र 39,526 मामलों के साथ तीसरे और पश्चिम बंगाल 35,884 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते साल में राजस्थान में दर्ज बलात्कार के कुल मामलों 6337 में से 4885 मामलों में पीड़ित वयस्क और 1452 मामलों में नाबालिग थीं। वहीं 18 पीड़ित छह साल से कम उम्र की थीं, 64 पीड़ित 6-12 साल की उम्र वर्ग, 442 पीड़ित 12-16 साल की उम्र वर्ग में और 929 पीड़ित 16-18 साल की उम्र वर्ग की थीं। बलात्कार पीड़ितों की अधिकतम संख्या (3265) 18-30 वर्ष की उम्र वर्ग में थी। 

  • पंजाबः ब्लॉक पंचायत और विकास दफ्तर की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

    पंजाबः ब्लॉक पंचायत और विकास दफ्तर की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

    मलोटः पंजाब के हालात को एक बार फिर से खराब करने की कोशिशें की जा रही है। इसी के तहत आज भी कुछ शरारती व्यक्तियों द्वारा मलोट-श्री मुक्तसर साहिब हाईवे स्थित ब्लॉक पंचायत और विकास दफ्तर मलोट की कॉम्प्लेक्स की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख गए। उक्त नारों में खालिस्तान जिंदाबाद और पंजाब मामले का एक हल खालिस्तान जिंदाबाद आदि लिखा हुआ है। इस संबंधित बीडीपीओ दफ्तर में तैनात चौंकीदार विनोद कुमार और पंचायत अफसर गुरमेज सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से उक्त नारों को देखा गया पर पुलिस ने किसी को इसकी तस्वीर नहीं लेने दी।

    वहीं सूचना मिलते ही सदर थाना मलोट की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने दफ्तर के स्टाफ सहित पत्रकारों को इससे दूर रखने की कोशिश की। सदर थाना के प्रमुख अफसर जसकरनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों ने खालिस्तानी नारों को हटा दिया। वहीं इस मामले में मलोट पुलिस के प्रमुख अफसर जसकरनदीप सिंह को पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। यह भी पता चला है कि इस घटना की सूचना मिलने पर आईबी के कुछ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

  • महंगाई की मारः दूध 6 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ 

    महंगाई की मारः दूध 6 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ 

    तिरुवनंतपुरमः डेयरी किसानों की बढ़ती लागत की भरपाई करने के लिए केरल सहकारी दुग्ध विपणन संघ (केसीएमएमएफ) ने गुरुवार (एक दिसंबर) से दूध के दाम छह रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिये है। मिल्मा के अध्यक्ष के एस मणि ने यह जानकारी दी। श्री मणि ने कहा कि संशोधन के अनुसार 500 मिलीलीटर डबल टोंड दूध की कीमत 24 रुपये , नॉन-होमोजेनाइज्ड टोंड मिल्क 25 रुपये, होमोजिनाइज्ड टोंड मिल्क 26 रुपये, होमोजिनाइज्ड टोंड मिल्क 28 रुपये, 500 मिली स्टैण्डर्ड मिल्क 29 रुपये और 520 मिली प्राइड मिल्क 28 रुपये है।

    श्री मणि ने कल मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कीमतों में 83.75 प्रतिशत वृद्धि किसान को दी जाएगी। यानी एक लीटर दूध के लिए छह रुपए की बढ़ोतरी में से 5.025 रुपए किसान को दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 0.75 पैसे कल्याण कोष में दिए जाएंगे। दुग्ध सहकारी समितियों और डीलरों को बढ़े हुए मूल्य का 5.75 प्रतिशत (0.345 रुपये) प्राप्त होगा। फेडरेशन को 3.5 प्रतिशत (0.21 रुपये) और 0.5 प्रतिशत (0.03 रुपये) प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम में जाएगा। श्री मणि ने कहा कि मूल्य संशोधन का अधिकांश लाभ जहां किसानों को होगा, वहीं दुग्ध सहकारी समितियों और डीलरों को भी इस निर्णय से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों से अत्यधिक कठिन दौर से गुजर रहा है।

    डेयरी अध्यक्ष ने कहा कि 2019 के बाद अब दूध के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। वर्ष 2019 में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिसमें से 3.35 रुपये किसानों को दिए गए। उन्होंने कहा कि एक नवंबर से पशुओं के चारे की कीमतों में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के कारण पशु चारा कारखाने अपने अंतिम उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी किए बिना काम नहीं कर सकते हैं। चालू वित्त वर्ष के दौरान पशु चारा फैक्ट्रियों को 18 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसके अलावा, अन्य राज्यों से केरल में दूध की आवक में कमी आई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गठित एक पैनल के अध्ययन के आधार पर मिल्मा और केएफएल पशु आहार की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। सरकार ने एसएलबीपी योजना के तहत पशुओं के चारे की कीमत भी बढ़ा दी।

  • वोटिंग से पहले बवालः BJP प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    वोटिंग से पहले बवालः BJP प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    गुजरातः विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज 89 विधानसभा सीटों पर हो रहा है। इस वोटिंग से ठीक पहले अब एक बवाल खड़ा हो गया है। गुजरात के नवसारी जिले की वांसदा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पीयूष पटेल पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पीयूष के सिर पर चोट आई है।

    उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बीजेपी नेता पीयूष पटेल का इलाज चल रहा है। बीजेपी नेता पर हमले का आरोप कांग्रेस पर लगाया जा रहा है। मामले में पुलिस केस दर्ज कराया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता के साथ-साथ पार्टी के 4-5 कार्यकर्ता भी चोटिल हुए है। वोटिंग के बीच बीजेपी नेता पर हमले से राज्य का सियासी पारा हाई हो गया है।

    प्रत्याशी के साथ-साथ बीजेपी के 4-5 कार्यकर्ता भी चोटिल

    भाजपा नेता पीयूष पटेल पर हमले को लेकर वंसदा थाने में केस दर्ज कराया गया है। पीयूष पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने मतदान से पहले पूरी प्लानिंग के साथ यह हमला किया है। हमले में पीयूष के साथ चल रहे बीजेपी के 4 से 5 कार्यकर्ता भी घायल हुए। साथ ही काफिले में चल रही 3 से 4 गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

    हमले के बाद भाजपा नेताओं ने भी जमकर की नारेबाजी

    पार्टी नेता पर हमले के बाद अब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। घटना के संबंध में बताया गया कि वांसदा तालुका के जरी गांव में अज्ञात लोगों ने एक वाहन पर हमला कर दिया था, जिसमें पीयूष और बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता सवार थे। जिसके बाद मामले की शिकायत वंसदा थाने में की गई।

  • लालची पति ने पत्नी और साले की करवाई हत्या, जानें मामला

    लालची पति ने पत्नी और साले की करवाई हत्या, जानें मामला

    जयपुर: राजस्थान से एक डबल सर्डर की घटना सामने आ रही है जहां 2 करोड़ का बीमा क्लेम पाने के लिए पति ने अपनी ही पत्नी और साले की हत्या करवा दी। इस काम के लिये उसने हिस्ट्रीशीटर को 10 लाख रुपये की सुपारी दी। इसमें हरमाड़ा थाना पुलिस ने मृतक महिला शालू के पति महेशचंद धोबी और मालवीय नगर के हिस्ट्रीशीटर मुकेश सिंह राठौड़ सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के मुताबिक पत्नी से छुटकारा पाने और दो करोड़ का दुर्घटना बीमा का क्लेम पाने के लिए आरोपी पति महेशचंद ने इस हत्याकांड के लिए एक हिस्ट्रीशीटर मुकेश सिंह राठौड़ को 10 लाख रूपये की सुपारी दी थी, इसमें 5 लाख रुपये एडवांस दे दिए। DCP वेस्ट वन्दिता राणा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की यह वारदात 5 अक्टूबर को रोड एक्सीडेंट की साजिश करते हुए अंजाम दी गई थी, इस वारदात में तेज रफ्तार SUV की टक्कर से बाइक सवार शालू नाम की महिला और उसके ममेरे भाई राजू की दर्दनाक मौत हो गई थी। डीसीपी वेस्ट वन्दिता राणा ने बताया कि सड़क हादसे में दोनों भाई बहनों की मौत का दुर्घटना थाना पुलिस अनुसंधान कर रही थी, तभी हरमाड़ा थाने के कांस्टेबल दयाराम को यह जानकारी मिली कि मृतका शालू के पति महेश चंद ने मई 2022 में 1 करोड़ 90 लाख रुपए का बीमा करवाया था, जिसकी एक किश्त अदा की थी। शालू की महेशचंद से जयपुर में ही वर्ष 2015 में शादी हुई थी और शादी के बाद दोनाें में कई बार अनबन हुई है । 

    शालू के पति महेश चंद ने एक साजिश रची जिसके तहत वो अपनी पत्नी शालू को मनाकर अपने घर ले आया. इसके बाद महेश चंद ने अपनी पत्नी शालू का इस साल मई महीने में करीब 2 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा करवाया। इस मौत को शालू के परिजनों ने भी सड़क हादसा ही माना. लेकिन अनुसंधान में मौजूद कॉन्स्टेबल दयाराम को पता चला कि मौत से पहले ही शालू का बीमा करवाया गया है. तब शक गहरा होने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की और आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी, जिसमें इस सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा हुआ।

  • पत्नी को होटल में सरपंच के साथ पति ने रंगे हाथों पकड़ा, बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    पत्नी को होटल में सरपंच के साथ पति ने रंगे हाथों पकड़ा, बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक होटल से पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी सरपंच को रंगरेलिया मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर क्या पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी सरपंच की जमकर पीटाई कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सरपंच और उसकी प्रेमिका की धुनाई देखकर लोगों की भीड़ वहां इकट्ठी हो गई। जिसके बाद पति उन दोनों को बगल के पुलिस चौकी ले गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

    पति ने कहा- इसका यह रोज का काम है

    पति ने बताया कि यह इसका रोज का काम है। इसने मेरे उपर ही केस कर दिया है और मेरे ही घर में रहती है। यह पहली बार नहीं है जब यह इसके साथ यहां आई है। हर दूसरे दिन यह सरपंच के साथ गायब हो जाती है और 5-7 घंटे इसके साथ बीताने के बाद ही घर वापस आती है। आज मैंनें अपने दोस्त को इसके पिछे लगा रखा था। दोस्त इसका पिछा करते हुए यहां आया और मुझे बताया कि यह होटल में गई है। मैं होटल पहुंचा और ढाई घंटे तक इसका इंतजार किया। आए दिन इसकी यही हरकत रहती है। मैं जब भी इसके पास जाता हूं तो मरने की बात करती है और कहती है कि तुम्हें फंसा दूंगी। 

    पत्नी ने कहा- ये खुद घर से महीनों बाहर रहते हैं

    वहीं इस मामले में पत्नी ने कहा कि ये होटल खुद मुझे अपने साथ लेकर आए थे। ये खुद मुंबई-दिल्ली रहते हैं और मुझसे कहते हैं कि चलो मुकदमा समाप्त कर लेते हैं। तब तक होटल के पास इन्होंने मुखिया जी को देख लिया और मुझसे कहा कि जाओ उनसे पूछकर आओ कि मुकदमा कैसे समाप्त होगा। जब मैं उनसे पूछने गई तो इन्होंने मुझे पकड़ कर मारना शुरू कर दिया। 

    इसकी पत्नी मेरी प्रेमिका नहीं है-सरपंच

    मामले पर सरपंच ने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है। इन दोनों में केस चल रहा है। उसका पति ही उसे यहां लेकर आया था। पति ने मुझे बुलाया और मुझसे हाथापाई करने लगा। ये लोग मेरे उपर पहले भी कई बार झूठे इल्जाम लगा चुके हैं और ये लोग जो भी आरोप मेरे उपर लगा रहे हैं वह सब गलत है। इसकी पत्नी मेरी प्रेमिका नहीं है। 

    हां इनलोगों ने कमरा बुक किया था और अंदर 3 घंटे साथ में रहे भी थे -होटल संचालक

    होटल संचालक ने बताया कि इसकी पत्नी र सरपंच के नाम से होटल में कमरा बुक था और ये लोग तीन घंटे तक कमरे में थे। हम अपने तय शर्तों के मुताबिक कमरा किराए पर देते हैं जो भी उन शर्तों को पूरा करता है हम उन्हें कमरा दे देते हैं। 

    पुलिस ने क्या कहा

    इस पूरे घटनाक्रम में इंस्पेक्टर रवि रॉय ने बताया कि पति ने सरपंच पर नौकरी का झांसा देकर पत्नी के साथ बलात्कार करने को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जबकि पत्नी ने इन सारे आरोपों को झूठ बताया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः बेटे के शादी का जश्न मना रहे कारोबारी के घर पर ED ने की रेड

    पंजाबः बेटे के शादी का जश्न मना रहे कारोबारी के घर पर ED ने की रेड

    खरड़ः पंजाब में पिछले कुछ समय समय से ईडी की ओर से कई ज्वैलर्स के शोरूम सहित कई बड़े कारोबारी के घरों में छापेमारी की जा रही है। वहीं अब पुलिस ने खरड़ में शादी का जश्न मना रहे नामी कारोबारी भूपिंदर सिंह काला के घर पर रेड की है। जानकारी के अनुसार ईडी की ओर से भूपिंदर सिंह काला के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि भूपिंदर सिंह काला के बेटे के शादी का जश्न मना रहे थे कि इसी दौरान ईडी द्वारा उनके घर पर यह कार्रवाई की गई है। इस छापेमारी के कारण विवाह समारोह में शामिल रिश्तेदार भी हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक सुबह 4 बजे से विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की जा रही है। 

    मिली जानकारी के अनुसार कि शिरोमणि अकाली दल निर्वाचन क्षेत्र खरड़ प्रभारी रणजीत सिंह गिल के ऑफिस और उनके सहयोगी कारोबारी भूपिंदर सिंह काला के घर पर छापेमारी की जा रही है। ईडी ने रणजीत सिंह के गिलको वैली के ऑफिस पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह गिल केस चंडीगढ़ सेक्टर आवास पर भी टीम जांच करने के लिए पहुंची हैं। वहीं, खरड़ की नगर परिषद प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया के जेठ काला सैनी के घर में भी दबिश दी गई है। दरअसल काला सौनी पर शादी समारोह में गायक गुरदास मान पर 500-2000 रुपये के नोट उड़ाने की खबर सामने आई थी जिसके बाद ईडी विभाग ने कार्रवाई की।

  • दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन के साथ किया ये काम, दुल्हन को आया गुसा करा दी FIR दर्ज 

    दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन के साथ किया ये काम, दुल्हन को आया गुसा करा दी FIR दर्ज 

    उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के संभल में एक शादी की रिसेप्शन पार्टी में एक बवाल हो गया। दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को किस कर लिया। इसके बाद दुल्हन दूल्हे के ऊपर भड़क उठी। दोनों की शादी 26 नवंबर को हुई थी। वहीं 28 नवंबर को शादी के रिसेप्शन के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे। करीब 300 मेहमानों के सामने दूल्हे ने अचानक दुल्हन को किस कर लिया। इससे नाराज होकर दुल्हन स्टेज छोड़कर अपने कमरे में चली गई।

    दूल्हे के खिलाफ पहुंच गई थाना 

    परिवार वालों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन किसी की नहीं सुनी। वो अपने पति के खिलाफ थाने पहुंच गई। थाने में जाकर FIR दर्ज करवाई। अपनी शिकायत में उसने कहा, “मैं अब उसके (दूल्हे के) साथ नहीं रहना चाहती। मैं अपने घर पर रहूंगी। मुझे उसका व्यवहार पसंद नहीं है। एक व्यक्ति जो 300 लोगों के सामने इस तरह की हरकत कर सकता है।” , वह कैसे सुधर सकता है? इसलिए इसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।”

    स्टेज पर किस करने का शर्त

    हालांकि, दूल्हे ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि किस उसके और उसकी दुल्हन के बीच एक शर्त का हिस्सा था। उसने दावा किया कि उसने दुल्हन से शर्त लगाई थी कि अगर दूल्हा मंच पर सबके सामने उसे किस करेगा तो वह उसे 1500 रुपये देगी। अगर वह ऐसा नहीं कर पाता तो उसे दुल्हन को 3000 रुपये देने पड़ते। थाना प्रभारी ने जब दुल्हन से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि उनके बीच कोई शर्त नहीं लगी थी।

    तलाक तक बात पहुंच गई

    काफी देर तक चली बहस और बहस के बाद दोनों पक्षों में इस बात पर सहमति बनी कि दूल्हा-दुल्हन एक साथ नहीं रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चूंकि उनकी शादी अभी तक रजिस्टर नहीं हुई है, इसलिए वे चाहें तो तलाक के लिए फाइल कर सकते हैं

  • केदारनाथ यात्रा होगी आसान, यात्रियों की सुविधाओं के निर्माण और विकास पर दिया जोर

    केदारनाथ यात्रा होगी आसान, यात्रियों की सुविधाओं के निर्माण और विकास पर दिया जोर

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने केदारनाथ ट्रेक और केदार घाटी में विशेष सुविधाओं के निर्माण और विकास पर जोर दिया है। इसके तहत केदार घाटी में स्थित केदारनाथ मंदिर के पीछे एक शिव उद्यान का निर्माण किया जाएगा, जो तीर्थयात्रियों को दिव्यता का एहसास कराएगा। तीर्थयात्रियों के ध्यान और विश्राम के लिए गौरीकुंड से केदारनाथ तक ट्रेक पर चार चिंतन स्थलों का निर्माण होगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय 2023 में शुरू होने वाली इन परियोजनाओं को 8 महीने में संपन्न करेगा।

    इस पर 118 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गौरीकुंड से केदारनाथ तक के रास्ते में पड़ने वाले रामबाड़ा, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली और चन्नी कैंप जैसे दर्शनीय जगहों पर चिंतन स्थलों का निर्माण होगा। शिव उद्यान में तीर्थयात्रियों के लिए एक बड़ा रंगभूमि-शैली का बैठने का स्थान, हरित क्षेत्र और इसके चारों ओर एक रिटेनिंग वॉल होगी।

    अभी गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर के रास्ते में आवास और विश्राम के लिए ज्यादातर निजी सुविधाएं हैं. केदारनाथ में अब आने वाले भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए अधिक तीर्थयात्री सुविधाओं के निर्माण के लिए अधिकारियों से पीएम के आग्रह के बीच ये कदम भी उठाए गए हैं।

  • जालंधरः चोरों के हौंसले बुलंद, नाके से कुछ दूरी पर 4 दुकानों से सामान ले हुए चोर फरार, देखें सीसीटीवी

    जालंधरः चोरों के हौंसले बुलंद, नाके से कुछ दूरी पर 4 दुकानों से सामान ले हुए चोर फरार, देखें सीसीटीवी

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती ही जा रही है। चोर बिना किसी डर से खुलेआम वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे है। नया मामला भगत सिंह चौक से सामने आया है। जहां चोरों ने पुलिस नाके से कुछ ही दूरी पर 4 दुकानों को अपना निशाना बनाया और घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरो ने Jalandhar pipe, Valaiti ram, Chamunda sale corporation और Ply inn दुकान को निशाना बनाया है।

    जालंधर पाइप फिटिंग के मालिक मोंटू मकक्ड़ निवासी जीटीबी नगर ने बताया कि आज सुबह जब रोजाना की दुकान खोलने आए तो पता चला उनकी मार्किट में चोरो ने 3 दुकानों से सामान लेकर फरारा हो गए। इसी दौरान जब उन्होंने अपनी दुकान खोलकर देखी तो सामान बिखरा पड़ा था। उनकी दुकान से भी चोर सामान लेकर फरार हो गए है।

    मोंटू ने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि दो चोर रात को 3 बजे के करीब उनकी मार्किट में आए थे। चोरो के मुंह ढके हुए थे। इस दौरान चोरो ने चार दुकानों को निशाना बनाकर सामान लेकर फरार हो गए। मोंटू ने बताया कि मुंह ढका हुआ होने के कारण चोरो की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना को लेकर थाना 3 की पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है, ताकि चोरो के बारे में पता चल सके।

    चोरो ने नाके से कुछ कदम दूरी पर दिया वारदात को अंजाम

    चोरो ने जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया है। वहां से कुछ दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी फगवाड़ा गेट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। तब भी मार्किट के सदस्यों ने पुलिस से मांग की थी कि उनके इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। लेकिन देर रात एक बार फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए है।