Blog

  • जालंधरः कांग्रेसी पार्षद के भतीजे पर तेजधार हथियारों से हमला, हालत नाजुक

    जालंधरः कांग्रेसी पार्षद के भतीजे पर तेजधार हथियारों से हमला, हालत नाजुक

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर में कांग्रेसी पार्षद के भतीजे का पड़ोसियों से झगड़े होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह पार्षद कमलेश ग्रोवर के भतीजे राहुल ग्रोवर का पड़ोसी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

    दोनों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने तेजधार हथियार से राहुल ग्रोवर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि राहुल के सिर पर रोड से हमला किया गया। घायल अवस्था में राहुल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

  • चाचा-चाची को भतीजे ने मारी गोलियां

    चाचा-चाची को भतीजे ने मारी गोलियां

    पानीपत. हरियाणा में पानीपत जिले में जमीनी विवाद के कारन अपने ही अपनों की जान के दुश्मन हो गए है। जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर चाचा-चाची पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ही दोनों घायलों को वहां से सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को PGI रेफर कर दिया है, जबकि पति को वहां भर्ती कर लिया गया है। पुलिस की तीन टीमों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घायल अजीत ने बताया कि उसका अपने भतीजे सोनू उर्फ गांधी के साथ जमीनी विवाद चल रहा है, जिस झगड़े में उन पर भतीजा पहले भी तीन से ज्यादा बार हमला कर चुका है. अजीत ने बताया कि आज वह अपनी पत्नी सीमा के साथ बाजार से दुकान का सामान लेने जा रहा था. इसी दौरान सोनू अपने साथी वजीर और एक अन्य के साथ वहां आया, जिसने वहां आते ही उन्हें घेर लिया। सोनू ने उनकी तरफ दो फायर किए, मगर दोनों मिस हो गए. इसके बाद आरोपियों ने फिर से गोलियां चलाई, जिसमें पति-पत्नी दोनों को लगी है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

  • शराब नीति घोटाले के मामले में Buddy Retail Pvt Ltd का मालिक अमित अरोड़ा गिरफ्तार

    शराब नीति घोटाले के मामले में Buddy Retail Pvt Ltd का मालिक अमित अरोड़ा गिरफ्तार

    नई दिल्लीः सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले का मामला थमता नहीं दिख रहा है। ताजा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बुधवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब एक और कारोबारी अमित अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। अमित अरोड़ा गुरुग्राम स्थित बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। ईडी द्वारा इस मामले में यह छठी गिरफ्तारी की गई है। ईडी के सूत्रों ने बताया कि अरोड़ा को देर रात मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जा सकता है जहां एजेंसी उनकी हिरासत की मांग करेगी।

    बता दें कि सीबीआई ने मामले में हाल ही में दायर चार्जशीट में दावा किया है कि अमित अरोड़ा, दो अन्य आरोपित दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ‘करीबी सहयोगी’ हैं और मामले में ‘अनियमित धन के प्रबंधन और डायवर्ट करने में सक्रिय रूप से शामिल थे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में अनियमितता को लेकर सवाल उठे तो उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 22 जुलाई को केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियागत खामियों को लेकर इसकी सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश की थी।

  • पंजाबः पड़ोसी ने की घिनौनी हरकत, कुतिया से किया दुष्कर्म

    पंजाबः पड़ोसी ने की घिनौनी हरकत, कुतिया से किया दुष्कर्म

    लुधियानाः जिले के शिमलापुरी इलाके में पड़ोसी द्वारा की गई शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पड़ोसी ने एक कुतिया से दुष्कर्म किया है। पड़ोसी शादी समारोह में गए हुए थे, इसी दौरान दूसरे पड़ोसी ने इसका फायदा उठाते हुए घर दीवार फांद कर उनकी जर्मन शेफर्ड कुतिया को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद तुरंत कुतिया के मालिक के भतीजे ने आरोपी व्यक्ति की वीडियो बनाई।

    वीडियो बनाते समय आरोपी कुतिया के मालिक के साथ झगड़ा भी किया। कुतिया के मालिक ने जब आरोपी से बहसबाजी की तो वह कमरे से बाहर भाग गया। इलाके के लोगों के मुताबिक आरोपी की इस हरकत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच पीसीआर दस्ते ने आरोपी को काबू किया।

    कुतिया के मालिक के भतीजे गुरजीत सिंह ने बताया कि उसके चाचा किसी शादी समारोह में गए थे। वह उनके घर ही वॉशरूम में नहाने गया था। गुरजीत मुताबिक उसने कुतिया के चिल्लाने की आवाज सुनी। जैसे ही वह कुतिया को देखने के लिए बाहर आए तो आवाज आनी बंद हो गई। गुरजीत के मुताबिक जैसे ही उसने कमरे में देखा तो आरोपी कुतिया का मुंह बंद करके और उसकी टांगें बांध कर उससे दुष्कर्म कर रहा था।

    गुरजीत ने कहा कि जब आरोपी के परिवार वालों को इस बारे बताया तो उनका कहना था कि उनका बेटा तो कुतिया से प्यार करता है वो ऐसी हरकत नहीं कर सकता। हेल्प फॉर एनिमल के मनी ने बताया कि बेजुबान पर आरोपी ने अत्याचार किया है। बेजुबान से रेप किया है। प्रशासन से काफी उम्मीद है कि आरोपी को सख्त सजा मिले। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर यह भी पूछा जाए कि आरोपी ने कितनी बार पहले बेजुबानों और अन्य किसी से बच्चे आदि से इस तरह की हरकत की है।

  • पंजाबः सुबह हाईवे पर कार में हुआ बलास्ट, बच्चे को स्कूल छोड़कर वापिस आ रहा था पिता

    पंजाबः सुबह हाईवे पर कार में हुआ बलास्ट, बच्चे को स्कूल छोड़कर वापिस आ रहा था पिता

    गिद्दड़बाहा : सुबह हाईवे पर कार में बलास्ट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पिता बच्चे को स्कूल छोड़कर वापिस आ रहा था कि वापिस आते समय कार में आग लग गई जिससे कार में बलास्ट हो गया। इस दौरान यह गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि कार में एलपीजी सिलेंडर लगा हुआ था जिस कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया।

  • जालंधरः बेकाबू कार अनियंत्रित हो फुटपाथ से टकराई, बाल बाल बची महिला, देखें वीडियो

    जालंधरः बेकाबू कार अनियंत्रित हो फुटपाथ से टकराई, बाल बाल बची महिला, देखें वीडियो

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना 8 के अंतर्गत आते पठानकोट बाईपास के नजदीक जालंधर से पठानकोट हाईवे पर बेकाबू कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। जिसमें महिला बाल बच बच गई। कार चालक लुधियाना निवासी डॉ पंकज शर्मा ने बताया कि वह पठानकोट की तरफ जा रही थी कि जब वह रेरु पिंड के पास पहुंची तब अचानक एक्सीडेंट हो गया।

     वहीं दूसरी तरफ ट्रक चालक ने बताया कि वह सामान लेकर जम्मू की ओर जा रहा था अचानक एक तेज रफ्तार गाड़ी उनके ट्रक से आकर टकरा गई। जिसके बाद वह फुटपाथ पर बनी रेलिंग से टकरा गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • रोडवेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

    रोडवेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

    बहराइच: लखनऊ-बहराइच हाईवे पर 30 नवंबर की सुबह उस वक्त एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जब रोडवेज बस को एक ट्रक ने बगल से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हैं, जिनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों यात्रीयों को नजदीकी अस्पताल में भरती कराया गया है।

    गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ , सुबह साढ़े चार बजे के करीब तेज रफ़्तार ट्रक लखनऊ ईदगाह डिपो की रोडवेज को साइड से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से दिखाई न पड़ने की वजह से हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर सीओ और एसडीएम कैसरगंज मौके पर पहुंचे और राहत बचाव शुरू करवाया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है।

    पुलिस आसपास के ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है, ताकि ट्रक की पहचान की जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

  • पिस्टल लहराने के मामले में AAP कैंडिडेट के खिलाफ FIR दर्ज

    पिस्टल लहराने के मामले में AAP कैंडिडेट के खिलाफ FIR दर्ज

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की स्वरूप नगर थाना पुलिस ने नगर निगम चुनाव में स्वरूप नगर वार्ड 19 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रत्याशी की पहचान जोगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी जोगेंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जोगेंद्र पिस्टल लहराते हुए दिख रहा है।

    जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति डांस करते हुए असलहा लहरा रहा है। पीले रंग की टीशर्ट पहने आरोपी जोगेंद्र डांस करता दिख रहा है। आरोपी जेब से पिस्टल निकालकर लहरा रहा था। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। जांच की तो सामने आया कि आरोपी MCD चुनावों में एक राजनीतिक दल का प्रत्याशी है। पुलिस ने उचित धाराओं में थाना स्वरूप नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी की बड़ी मुश्किलें, फार्म हाउस हुआ सील

    पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी की बड़ी मुश्किलें, फार्म हाउस हुआ सील

    नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार सुर्खी की वजह उनका कोई गाना नहीं, बल्कि उन पर हरियाणा के गुरुग्राम में हुई कार्रवाई है। दरअसल, गुरुग्राम जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को सोहना में दमदमा झील के पास गायक दलेर मेहंदी समेत तीन लोगों के फार्म हाउस को सील कर दिया।

    नगर नियोजन संबंधी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला नगर नियोजक (डीटीपी) अमित मधोलिया ने कहा, ‘ये झील के जलग्रहण क्षेत्र में बने अनधिकृत फार्महाउस थे। इन तीनों फार्महाउस को सील कर दिया गया है। इन्हें बिना किसी अनुमति के अरावली रेंज में बनाया गया था।’ बता दें कि सोन्या घोष बनाम हरियाणा राज्य मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश का पालन करते हुए पुलिस की मदद से तीनों फार्महाउसों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है।  

    कार्रवाई के दौरान सदर सोहना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम वहां तैनात की गई थी। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिन तीन फार्महाउस को सील किया गया है, उसमें से एक फार्महाउस पंजाबी गायक दलेर मेहंदी का है। यह फार्महाउस करीब डेढ़ एकड़ एरिया में बना हुआ है।

  • पंजाब: गन कल्चर पर बिक्रम मजीठिया ने आप मंत्री पर साधा निशाना

    पंजाब: गन कल्चर पर बिक्रम मजीठिया ने आप मंत्री पर साधा निशाना

    मामला दर्ज करने की अपील की

    चंडीगढ़: अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज  गन कल्चर को लेकर आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि गन कल्चर को लेकर पंजाब में 2 अलग कानून नहीं हो सकते, इसलिए कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के खिलाफ बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया जाए।

    अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भले ही पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाऊंट से बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाली सभी तस्वीरों को हटाने के लिए 72 घंटे की समयसीमा दी थी लेकिन अनमोल गगन इस चेतावनी पर ध्यान देने में नाकाम रही, इसलिए उनके खिलाफ तुरंत केस दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “एक स्पष्ट संकेत भेजे जाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि ‘खास आदमी’ के लिए कानून अलग नहीं है। “मजीठिया ने उदाहरण दिया कि कैसे मजीठिया हलके में 2015 में 10 साल की उम्र में एक युवक को बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने पर केस दर्ज किया गया था। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां लोग प्रतिद्वंद्विता के कारण एक-दूसरे का नाम लेते हैं।