Blog

  • बड़ी ख़बरः अपनी गिफ्तारी को लेकर गोल्डी बराड़ ने शेयर की पोस्ट

    बड़ी ख़बरः अपनी गिफ्तारी को लेकर गोल्डी बराड़ ने शेयर की पोस्ट

    नई दिल्लीः गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। हाल ही में ख़बर सामने आई थी कि गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्नियां में गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी को लेकर पुष्टि की थी, लेकिन आज गोल्डी बराड़ ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी गिफ्तारी की खबर को फेक बताया है। वहीं लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने भी गोल्डी की गिफ्तारी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि गोल्डी बराड़ की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

  • भीषण सड़क हादसे मे दो भाई ज़िदा जले

    भीषण सड़क हादसे मे दो भाई ज़िदा जले

    उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक बड़ा हादसा हुआ है, लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर अजगैन थाना क्षेत्र में एक-एक कर तीन वाहन आपस में टकरा गये। गाड़ियों की भिड़ंत होने से दोनों वाहनों में आग लग गई. इस हादसे में दो भाइयों की गाड़ी के अंदर फंसकर जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक और ट्रक ड्राइवर की भी मौत हुई है. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर नेशनल हाइवे पर शनिवार की अल सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. कानपुर की तरफ से लखनऊ की तरफ जा रहे तीन वाहन हादसे का शिकार हुए। सीओ हसनगंज ने बताया कि सबसे आगे की तरफ लकड़ी लदी डीसीएम थी, जिसका चालक मृत पाया गया है, वहीं दूसरी मौरंग लदी डंपर के चालक क्लीनर सुरक्षित हैं, वहीं गिट्टी लदी डंपर में आग लगने से चालक और क्लीनर की जलकर मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं गाड़ी मालिकों को सूचना दी गई है।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में तैनात पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में हुई मौत

    जालंधरः सिविल अस्पताल में तैनात पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में हुई मौत

    कुछ दिन पहले MLR कटवाने आए युवकों ने की थी पुलिस कर्मी से हाथापाई

    जालंधर/हर्ष कुमारः सिविल अस्पताल की बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें कुछ युवकों ने अस्पताल में तैनात होम गार्ड रवि कुमार से मारपीट करते नजर आ रहे थे। जिसके बाद थाना 4 की पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को काबू कर लिया था। अभी उस मामले में कुछ समय ही बीता था कि देर रात उसी मुलाजिम रवि कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक के जीजा ने बताया कि रवि कुमार ड्यूटी पर जा रहा था। कि हमें फोन आया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है।

    थाना दो के एएसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर हमें सूचना मिली थी कि कपूरथला रोड स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के बाहर दो बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गई है जिसमें पंजाब पुलिस के एक जवान होमगार्ड जोकि सिविल अस्पताल में तैनात है उसकी मौके पर मौत हो गई है। अन्य बुलेट मोटरसाइकिल सवार भी जख्मी हुए है। एएसआई के बताया कि करार खां मोहल्ला स्थित निवासी अमनदीप सिंह बुलेट मोटरसाइकिल सवार भी जख्मी हुए है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अमनदीप सिंह पर मामला दर्ज कर दिया है। 

  • पंजाबः भुप्पी राणा गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार 

    पंजाबः भुप्पी राणा गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार 

    मोहाली : जिले की पुलिस ने भुप्पी राणा गैंग के मुख्य सरगना अंकित राणा को काबू लिया है। जानकारी के अनुसार मोहाली पुलिस ने हरियाणा से गैंगस्टर अंकित राणा को काबू किया है। बता दें कि अंकित राणा भुप्पी राणा गैंग का मुख्य सरगना है। पंजाब और इसके साथ लगते राज्यों में वह होटल मालिकों से वसूली का रैकेट चला रहा था। वह गुर्गों के जरिए बड़े होटल मालिकों से रंगदारी वसूल करता था।  

  • पंजाबः इंसानियत शर्मनाक! 1 साल से पिता बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार

    पंजाबः इंसानियत शर्मनाक! 1 साल से पिता बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार

    घटना में बच्ची की माता-नानी और बाकी के रिश्तेदार भी शामिल

    लुधियानाः जिले से इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां पिता एक साल से अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा। सहमी बच्ची ने अपनी पड़ोसन और समाज सेविका से अपने दर्द की दास्ता बयां की। बच्ची ने उन्हें पत्र लिख बताया कि उसका पिता उसके मुंह में रुमाल ठूसकर हवस का शिकार बनाता रहा। इस घटनाक्रम में बच्ची की माता-नानी और बाकी के रिश्तेदार भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत नाजुक है। वह मुंह से बोल भी नहीं पाती।

    बच्ची के भाई और पड़ोसन ने समाज सेविका को सारी घटना की जानकारी दी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने समाज सेविका मनदीप कौर संधू के बयानों पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किराए पर रह रही बच्ची की रोजाना चिल्लाने की आवाजें आने के बाद उसकी पड़ोसन अंजू ने समाज सेविका से संपर्क किया। समाज सेविका मनदीप कौर संधू ने बच्ची तक पहुंची। बच्ची ने एक पत्र लिखकर उन्हें सारी घटना की जानकारी दी। वहीं बच्ची के छोटे भाई ने उन्हें बताया कि किस तरह से आरोपी पिता बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की पहचान मुकेश महाते के रूप में हुई है। 

    समाज सेविका मनदीप कौर ने बताया कि उन्हें बच्ची की पड़ोसन का फोन आया कि उनके वेहड़े में रहती एक बच्ची के साथ उसका पिता गलत हरकत कर रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि बच्ची की मां को इस घटना की पूरी जानकारी है। मां की मिलीभगत से बच्ची की शारीरिक शोषण हो रहा था। बच्ची सहमी हुई है। यदि समय रहते बच्ची को उसकी माता-पिता से न छुड़वाया गया तो ये लोग बच्ची को जान से मार सकते हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

  • जेल में मिला कुछ एसा कि अधिकारियों के पैर के नीचे से खिसकी जमीन

    जेल में मिला कुछ एसा कि अधिकारियों के पैर के नीचे से खिसकी जमीन

    बिहार: भोजपुर में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बढ़ते अपराध के जेल कनेक्शन को ढूंढ़ते हुए जब जेल में छापेमारी की गई तो अधिकारियों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। दरअसल आरा की जेल परिसर से एक-दो नहीं बल्कि 35 मोबाइल मिले हैं। इस घटना से अचंभित हुए अधिकारियों ने जेल के उपाधीक्षक समेत तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया है पिछले दिनों डीएम राजकुमार और एसपी संजय सिंह ने जेल में छापेमारी कर भारी संख्या में मोबाइल बरामद किया था।

    उसके बाद डीएम राजकुमार ने जेल के सुपरिटेंडेंट को जेल की व्यवस्था सुदृढ़ करने और समय-समय पर छापेमारी करने का निर्देश दिया था। शनिवार को जेल सुपरिटेंडेंट संदीप कुमार ने जेल में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान जेल से 35 मोबाइल, चार्जर और सिम बरामद किए गए। जेल प्रशासन को इस बात का अंदेशा है कि जेल के अंदर कक्षपालो ने एक संगठित गिरोह बना रखा है और उन्हीं के माध्यम से जेल के अंदर मोबाइल की सप्लाई की जाती है. जिनके पास से मोबाइल मिला है उन कैदियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया जा रहा है और 15 कैदियों को दूसरे जेल में भेजने की अनुशंसा आईजी जेल से की गई है।

  • जालंधर: बीजेपी ने  के मोहिंदर भगत सहित कई नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर: बीजेपी ने के मोहिंदर भगत सहित कई नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुण: पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अशवनी शर्मा ने चुनाव से पहले कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जारी की गई लिस्ट में 12 चीफ स्पोक्सपर्सन और स्पोक्सपर्सन नियुक्त किए गए है। जिसमें मोहिंद भगत और अनील सरीन सहित कई नेताओं ने नाम शामिल है। इसी तरह 11 स्टेट वाइस प्रेजिडेंट, 5 राज्य महासचिव और 11 स्टेट सेकेटरी नियुक्त किए गए हैं।

    जारी की गई लिस्ट के मुताबिक 11 स्टेट वाइस प्रेजिडेंट में राकेश राठौर, केवल सिंह ढिल्लों, सुभाष शर्मा, द्याल सोढी, बीबी जयइंद्र कौर, राज कुमार वेरका, जगमोहन सिंह राजू, लखविंदर कौर, फतहसिंग बाजवा, अरविंद खन्ना और जगदीप सिंह का नाम शामिल है। वहीं, राज्य महासचिवों की कमान जीवन गुप्ता, बिक्रमजीत सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजेश बाघा, मोना जायसवाल का नाम शामिल है।  देखें लिस्ट

  • शादी से लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा ,खाई में कार गिरने से एक की मौत

    शादी से लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा ,खाई में कार गिरने से एक की मौत

    शिमला: शिमला जिला में देर रात एक कार खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई और चार लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी है। उपमंडल चौपाल कुपवी तहसील के तहत आने वाले धार चांदना में यह गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई।

    सड़क दुर्घटना में मेघराज नामक व्यक्ति की मौत हुई। जगदीश शरैय, राय सिंह, रिपू दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हैं। सभी चौपाल के धार चांदना गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायलों की हालत अब स्थिर बनी हुई है। इस दुर्घटना का कारण गाड़ी की स्पिड को माना जा रहा है।

  • ट्रक के टायर नीचे आने से 2 साल के मासूम की मौत

    ट्रक के टायर नीचे आने से 2 साल के मासूम की मौत

    बच्चे की दवाई लेने आई थी मां

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला में 2 साल के मासूम की ट्रक के टायर के नीचे आने से मौत हो गई। मासूम को उसकी मां दवा दिलाने के लिए अंबाला सिटी आई थी। यहां कालका चौक पर जैसे ही महिला रोडवेज की बस से नीचे उतरी तो ट्रक की चपेट में आ गई। महिला सड़क किनारे जा पड़ी और बच्चा ट्रक के टायर के नीचे आ गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, पंजाब के गोविंदगढ़ निवासी सोमवती अपने 2 साल के बेटे मयंक को दवा दिलाने के लिए अंबाला सिटी आई थी। यहां वो कालका चौक पर उतरी, पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला साइड में जा गिरी और बच्चा ट्रक के टायर के नीचे आ गया।

    सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। वहीं घायल हालत में महिला को अंबाला सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलदेव नगर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

  • ट्रक से टकराई बरातियों की कार, 4 की  मौत, छाया मातम

    ट्रक से टकराई बरातियों की कार, 4 की मौत, छाया मातम

    आगरा: शनिवार तड़के आगरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर सीकरी टोल प्लाज के पास आगरा-जयपुर हाईवे पर बरातियों की कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूल्हा समेत सात घायल हो गए। दूल्हे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में पेमाराम पुत्र गेनाराम, हेमराम पुत्र गेनाराम, तारा देवी पुत्री पेमाराम, और कार चालक प्रवीण कुमार की मौत हुई है। जबकि दूल्हा नैनाराम समेत सात लोग घायल हैं।

    बताया गया है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। चालक ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए अचानक कट मारा, जिससे बराबर में चल रही कार उसकी चपेट में आ गई। हादसा होते ही टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ट्रोल प्लाजा प्रबंधक मनीष रंजन ने बताया कि कार में लोग फंसे हुए थे। कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।