Home Himachal>Baddi पंजाब : गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया, मौ’त, आरोपी फरार, देखें वीडियो

पंजाब : गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया, मौ’त, आरोपी फरार, देखें वीडियो

0

अमृतसर : इस कलयुग के दौर में इंसानियत इतनी मर चुकी है कि लोग अपने ही खून के प्यासे बने फिरते है। हालात ऐसे हैं कि मामूली झगड़ा या मामूली घरेलू विवाद कब भयानक और घिनौना रूप ले लेगा कोई नहीं जानता। जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अमृतसर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले बाबा बकाला साहिब के गांव बुले नंगल में एक दर्दनाक और घिनौना मामला सामने आया है।

जहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी को आग के हवाले कर दिया है। इस दौरान सारा सामान जलकर राख हो गया। मृतक महिला की पहचान पिंकी के तौर पर हुई है। उसकी शादी करीब ढाई साल पहले कथित आरोपी सुखदेव सिंह निवासी गांव बुले नंगल से हुई थी। ब्यास पुलिस स्टेशन के SHO गुरविंदर सिंह ने बताया कि कथित आरोपी सुखदेव सिंह मजदूरी करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस पूरी घटना के पीछे उसके पति ने इतना जघन्य अपराध क्यों किया यह अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद कथित आरोपी मौके से फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला का मायका परिवार मौके पर पहुंच गया है और इस बीच मृतक की मां ने बताया कि उसकी बेटी गर्भवती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मृतक महिला के माता-पिता के बयानों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here