Home Himachal>Una समूरकलां में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल

समूरकलां में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल

0

शाहतलाई से वापिस अमृतसर जा रहे थे श्रद्धालु

ऊना /सुशील पंडित : जिला में ऊना -हमीरपुर हाईवे पर गांव समूर में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। जिसमें करीब 15 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में तीन की हालत नाजुक है, जिन्हें पीजीआई रैफर किया गया है। पिकअप में सवार श्रद्धालु पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं व श्रद्धालु पिकअप में बाबा बालक नाथ माथा टेकने के लिए गए थे शाहतलाई से वापिस अमृतसर लौटते समय जिला ऊना के गांव समुरखुर्द में तीखे मोड़ पर चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

जिसके चलते पिकअप ट्राला बीच सड़क पर पलट गया और हादसे में सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जगह पर चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से सभी लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि घायलों में तीन श्रद्धालुओं की हालत ज्यादा नाजुक है जिन्हें रैफर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को तुरंत प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here