Blog

  • पंजाब : पुलिस ने बरामद की 28 करोड़ की हेरोइन, देखें वीडियो

    भाई-बहन कर रहे थे नशा तस्करी

    अमृतसर : पाकिस्तान सरहद के साथ लगते गांव माझीमियां में बहन-भाई से 28 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई है। हालांकि बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं भाई फरार होने में कामयाब हो गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

    जानकारी के अनुसार थाना अजनाला के तहत आते गांव माझीमियां के नजदीक पुलिस की ओर से नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान गांव की तरफ से आ रही एक लड़की से शक के आधार पर चेकिंग की गई और 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। लड़की की पहचान खानवाल निवासी कुलवंत कौर के रूप में हुई है।

    पुलिस की ओर उससे सख्ती से पूछताछ की गई और उसने अपने भाई के बारे में बताया। उसी की निशानदेही पर उसके भाई सुच्चा सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची। जहां उसके घर से 3.50 किलो हेरोइन बरामद की गई। वहीं उसका भाई सुच्चा सिंह भागने में कामयाब हो गया। थाना अजनाला के एसएचओ सुखजिंदर सिंह खैहरा के मुताबिक कुलवंत कौर से पूछताछ जारी है और जल्दी ही उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • CISF की पहली महिला चीफ बनीं नीना सिंह

    नई दिल्लीः सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के डायरेक्टर जनरल का जिम्मा पहली बार एक महिला को सौंपा गया है। वहीं राजस्थान कैडर की 1989 बैच की IPS ऑफिसर नीना सिंह को ये जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पहली महिला चीफ बन गई है। ऐसे में पूरे देश के एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो और अन्य सरकारी भवनों की सिक्योरिटी उन्हीं के जिम्मे है। बता दें कि नीना राजस्थान पुलिस की पहली महिला DG भी रह चुकी हैं। नीना सिंह फिलहाल CISF की स्पेशल DG की पोस्ट पर थीं। वे 2021 में CISF से जुड़ी थीं। उनका रिटायरमेंट 31 जुलाई 2024 में होगा, तब तक वे CISF की चीफ की पोस्ट पर बनी रहेंगी।

    नीना सिंह 2013 से 2018 के बीच CBI की जॉइंट डायरेक्टर पद पर थीं। इस दौरान उन्होंने कई हाई प्रोफाइल केस पर काम किया। उन्हें 2020 में अति उत्कृष्टता सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया था। नीना सिंह नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो के साथ दो रिसर्च पेपर भी लिख चुकी हैं।नीना सिंह 2000 में राजस्थान महिला आयोग के सदस्य सचिव के रूप में तैनात थीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए आउटरीच प्रोग्राम डिजाइन किया था। इसमें आयोग के मेंबर अलग-अलग जिलों में जाकर महिलाओं से बात कर उनकी परेशानियों को सुनते थे और हल करने की कोशिश करते थे।

    नीना सिंह ने 2005-2006 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए पुलिस स्टेशनों को पब्लिक के लिए सहज बनाने के प्रोजेक्ट पर काम किया था। IPS नीना सिंह के पति रोहित कुमार सिंह भी राजस्थान कैडर के IAS हैं। वे कोरोना महामारी के पहली लहर में राजस्थान में प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) थे। वे फिलहाल केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय में सेक्रेटरी हैं।

  • पंजाब : पुलिस ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : थाना सदर पुलिस ने फरीदकोट जिले समेत आसपास के जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके बाकी साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपी पिछले लंबे समय से खेतों में लगे बिजली ट्रांसफार्मरों के तेल, तांबा चोरी करते थे। साथ ही गोदामों में से गेंहू व धान की चुराने की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार थाना सदर के एएसआई सुखविंदर सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि गांव संधवां निवासी जोगिंदर सिंह, माडी मुस्तफा के जसवीर सिंह व मुक्तसर के कुलवंत सिंह ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर गिरोह बनाया हुआ है और यह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है।

    सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करके इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिससे एक मोटरसाइकिल समेत चोरी करने में प्रयोग उपकरण बरामद किए गए। इस मामले में कोटकपूरा के डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी फरीदकोट समेत आसपास के जिलों में रात के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम गे रहे थे। फिलहाल पुलिस ने 3 आरोपी काबू कर लिए है। इनके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है।

  • पैट्रोल और डीजल के दामों में हो सकती है भारी कटौती

    पैट्रोल और डीजल के दामों में हो सकती है भारी कटौती

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र सरकार देशवासियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। ऐसी चर्चा है कि सरकार तेल की कीमतों में बड़ी राहत दे सकती है। सूत्रों के अनुसार सरकार पेट्रोल की कीमत 7-8 रुपये तक कम कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, डीजल के दाम भी कम हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बीच पिछले हफ्ते ही कीमतों को लेकर चर्चा हुई थी। सूत्रों ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की मंजूरी के लिए पेट्रोल और डीजल में 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती को शामिल करते हुए एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे जल्द हरी झंडी मिल सकती है।

    इस क्वार्टर में तीनों कंपनियों को मिलाकर 28 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वहीं, पिछले तीन क्वार्टर में तीनों पेट्रोलियम कंपनियों को मिलाकर कुल एक लाख करोड़ का फायदा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियां एक लीटर पेट्रोल में 12 रुपये और डीजल पर 5 रुपये का मुनाफा ले रही हैं। एक साल से विश्व के बाजार में क्रूड आयल का दाम 75 डॉलर प्रति बैरल से कम है।उधर, कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों की ओर से अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में वीरवार (28 दिसंबर) को कच्चा तेल की कीमत 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,152 रुपये प्रति बैरल रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जनवरी, 2024 माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 59 रुपये या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,152 रुपये प्रति बैरल रह गया।

    इसमें 11.754 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.74 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.38 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 79.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

  • बड़ी खबरः स्कूल बसों को लेकर परिवहन विभाग ने जारी किए निर्देश, इसके बिना नहीं होगी पासिंग

    शिमलाः स्कूल बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना वीएलटीडी के अब स्कूल बसों की पासिंग नहीं होगी। परिवहन विभाग की ओर से इसको लेकर सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और मोटर व्हीकल निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    वीएलटीडी लगने के बाद अभिभावक भी स्कूल बसों की लोकेशन देख सकेंगे। बता दें कि परिवहन मंत्रालय की ओर से भी इसको लेकर आदेश जारी हुए हैं। स्कूल बसों में सफर करने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वीएलटीडी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल बसों में वीएलटीडी लगने के बाद परिवहन विभाग के पास पूरी जानकारी होगी कि बस कब और कहां गई। इसके जरिये आपात स्थिति में बच्चों तक तुरंत मदद पहुंचाई जा सकेगी।

  • डाक्टरों ने मरे हुए मरीज के वसूले 14 लाख रुपए, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली : लखनऊ के हाई प्रोफाइल निजी अस्पताल मेदांता पर 4 दिन पहले मर चुके व्यक्ति के इलाज करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो में अस्पताल पर फर्जी उपचार के नाम पर 7.5 लाख वसूली का आरोप लगाया गया है।

    इस वीडियो में अस्पताल में हंगामा करते हुए परिजन कह रहे हैं कि मरीज की मौत के बाद भी ICU में 4 दिनों तक फर्जी इलाज जारी रहा और वेंटिलेटर के नाम पर अस्पताल वसूली करता रहा। अब शव ले जाने के लिए फिर से लाखों का बिल थमा दिया गया हैं।

    इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डॉक्टर या जल्लाद के नाम से हैशटैग करके ट्रेंड किया जा रहा हैं। उसमें लिखा है कि मेदांता अस्पताल लखनऊ में चार दिन पहले मरे हुए व्यक्ति को ICU में रखकर वसूली करते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में रहा।

    मरीज की स्थिति से परिजन थे अवगत

    वही मेदांता लखनऊ निदेशक डा. राकेश कपूर ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए दावा किया कि परिजनों को मरीज की स्थिति के बारे में बता दिया गया था। 6 दिनों तक इलाज किया गया और मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।

  • CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षा को लेकर बोर्ड ने नोटिफिकेशन किया जारी

    चंडीगढ़ः सीबीएसई से संबंधित स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक जनवरी से शुरू होंगी। हालांकि वार्षिक परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू होंगी, जो अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर तैयारी तेज कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी से पहले-पहले समाप्त हो जाएंगी। बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर सकता है। विद्यार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

    बोर्ड की ओर से जारी हिदायतों में स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी करने को कहा गया है। स्कूल इसके लिए आवश्यक लेबोरेटरियां तैयार करेंगे। इसके अलावा परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की सूची ऑनलाइन जांचनी होगी ताकि उनकी कैटेगरी सही की जा सके। इस बात को भी सुनिश्चित करना होगा कि पर्याप्त संख्या में प्रेक्टिकल आंसर बुक स्कूल में समय पर उपलब्ध हो जाएं। किसी भी तरह की सहायता के लिए स्कूल बोर्ड के रीजनल ऑफिस के साथ संपर्क कर सकते हैं।

    इससे पहले बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दोनों की कक्षाओं के सैंपल पेपर जारी किए गए थे। ये सैंपल पेपर आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं, 12वीं सब्जेक्ट वाइज उपलब्ध हैं। सैंपल पेपर को प्रैक्टिस करने से स्टूडेंट को बोर्ड परीक्षा 2024 में पूछे जाने वाले सवालों के पैटर्न, पेपर फॉर्मेट, सवालों के प्रकार आदि की जानकारी मिल सकती है। साथ ही इसे तय समय पर करने से बोर्ड परीक्षा की प्रैक्टिस भी होगी। विद्यार्थी इन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

  • मंदिर के प्रमुख के बेटे के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

    सरीः कनाडा के सरे में प्रमुख हिंदू मंदिर प्रमुख के बेटे के घर पर अज्ञात बदमाशों ने 14 राउंड फायरिंग की है। आपको बता दें कि सरे को खालिस्तानी चरमंथियों का अड्डा माना जता है। इसी शहर के एक गुरुद्वारे के पास आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर हत्या के आरोप लगाए थे। हालांकि, उनके द्वारा आज तक कोई सबूत पेश नहीं किया गया।

    यह घटना 27 दिसंबर 2023 को सुबह लगभग 8:03 बजे 80 एवेन्यू के 14900 ब्लॉक में हुई। सरे रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के एक बयान के अनुसार, जिस आवास पर फायरिंग की गई वह सरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के बड़े बेटे का है। इंडिया टुडे ने सतीश कुमार के हवाले बताया है कि उनके बेटे के घर पर हमला किया गया और कम से कम 14 राउंड फायरिंग की गई।

    गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गोली लगने से घर को नुकसान हुआ। पुलिस कई घंटों तक घटनास्थल पर रही, सबूतों की जांच की, गवाहों से बात की और संभावित सीसीटीवी फुटेज के लिए आस-पड़ोस में छापेमारी की। सरे आरसीएमपी जनरल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने जांच अपने हाथ में ले ली है और अधिकारी हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

    यह घटना कनाडा में हिंदू समुदाय के लोग खालिस्तानी समूहों की बढ़ती उपस्थिति के साथ-साथ मंदिरों को निशाना बनाने वाली बर्बरता और बढ़ते हमलों से जूझ रहे हैं। हाल की घटनाओं में सरे के लक्ष्मी नारायण मंदिर में भारत विरोधी पेंटिंग किए गए थे। ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। ये घटनाएं खालिस्तान समर्थक रैलियों और सिखों के लिए एक अलग राज्य के लिए जनमत संग्रह की मांग को लेकर ऑनलाइन बयानबाजी में वृद्धि के बाद हुई हैं।

  • कपूरथला की महारानी का हुआ नि’धन 

    जालंधर, ENS: कपूरथला रियासत के वंशिज टिक्का शत्रूजीत सिंह की माता एवं महाराजा कपूरथला बिग्रेडीयर सुखजीत सिंह की पत्नी महारानी कपूरथला गीता देवी का वीरवार देर रात निधन हो गया। महारानी गीता देवी का शुमार देश की चुनिदा बेहद सतकारित महिलाओं में होता था। इस महान आत्मा गीता देवी का अंतिम संस्कार 30 दिसंबर को दोपहर तीन बजे लोधी क्रीमेशन ग्राउड नई दिल्ली में किया जाएगा।

    महारानी गीता देवी के अकाल चलाणे बारे उनके पुत्र एवं कपूरथला रियासत के वंशिज टिक्का शत्रूजीत सिंह ने बताया कि महारानी साहिबा को गुरुवार देर शाम हार्ट की थोड़ी प्रोबलम महसूस हुई थी, वह उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन महारानी साहिबा घर में ही रहना चाहती थी। इसलिए उन्हें घर ले आया गया और रात सवा सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और हमें सदीवी विछोडा दे गए।

    महारानी गीता देवी के निधन पर बीकानेर के प्रिससज राज्यश्री कुमारी, गुजरात रियासत के युवराज जसडन, गवालियार स्टेट, पटियाला रियासत के महाराजा कैप्टन अमरिंदर सिंह, बडौदा, जैपुर जोधपुर आदि रियासतों के युवराजों व राजाओं की तरफ से गहरा शोक व्यकत करते हुए कहा गया है कि महारानी गीता देवी स्दैव उनकी यादों में जिंदा रहेगी।

  • DRI ने पकड़ी 5 करोड़ की सिगरेट, जाने मामला

    मुंबई :  राजस्व खुफिया निदेशालय की चपलता ने तस्करी की जा रही सिगरेट की एक बड़ी खेप पकड़ी है। जानकारी के अनुसार DRI ने खुफिया जानकारी के आधार पर जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर लाखों सिगरेट पकड़ी हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 5 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की है। DRI के एक अधिकारी ने बताया कि तस्करों ने इन्हें बड़ी ही चालाकी से छुपाया हुआ था। 

    उन्होंने बताया कि तस्करों ने सिगरेट के डिब्बों को इमली वाले गत्ते के बक्सों के भीतर बड़ी चालाकी से छुपाया था। सिगरेट के डिब्बों को इमली के बक्सों के अंदर रखा गया था और चतुराई से सभी तरफ से इमली से ढक दिया गया था ताकि कार्डबोर्ड के डिब्बों को खोलने पर भी सिगरेट के डिब्बों का पता न चल सके। तस्करी किए गए माल में 33,92,000 सिगरेट की छड़ें शामिल थीं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 5.77 करोड़ रुपये थी।