Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨਾਂ ਤੇ ਗੋਲਕਾਂ ਤੋੜ ਕੀਤੀ ਚੋਰੀ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਦੇ ਥਾਣਾ ਕੂੰਮਕਲਾਂ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਜੇਟਾ ਵਿਖੇ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ। ਚੋਰ ਗੋਲਕਾਂ ਨੂੰ ਤੋੜ ਕੇ ਰੁਪਏ ਚੋਰੀ ਕਰ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ । ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਚੋਰ ਅੱਧੀ ਰਾਤ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿਚ ਦਾਖਲ ਹੋਏ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡੀ ਗੋਲਕ ਚੁੱਕ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਤੋਡ਼ਿਆ ਅਤੇ ਚਡ਼ਾਵਾ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਿਆ। 

    ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਨੇੜੇ ਹੀ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਚੋਰਾ ਨੇ ਗੋਲਕ ਤੋਡ਼ ਕੇ ਪੈਸੇ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਚੋਰ ਕਰੀਬ 20 ਤੋਂ 25 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਇਨ੍ਹਾਂ ਗੋਲਕਾਂ ’ਚੋਂ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ। ਚੋਰਾਂ ਦੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਦਾਖਲ ਹੁੰਦਿਆਂ ਅਤੇ ਗੋਲਕ ਤੋੜਨ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਤਿੰਨ ਚੋਰ ਵੇਖੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ ,ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਹੈ । ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਥਾਣਾ ਕੂੰਮਕਲਾਂ ਦੇ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਪਿੰਡ ਦੇ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨ ਨੂੰ ਵੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਚੋਰੀ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

  • कपूरथला: NRI परिवार के घर के बाहर हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताकर मांगी थी परिवार से 5 करोड़ की फिरौती

    कपूरथला: गांव कोकलपुर में एक NRI परिवार के घर के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। उक्त परिवार को नवंबर में व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताकर 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। इस घटना के बाद परिवार और इलाका वासीयो में दहशत का माहौल है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली में 14 नवंबर को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कई संदिग्धों को भी राउंडअप किया गया था और पुलिस ने परिवार को सुरक्षा भी मुहैया करवाई है। 

    बताया जा रहा है कि देर रात उक्त परिवार के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों को घूमते नजर आए। इस दौरान घर के बाहर उक्त लोगो द्वारा फायरिंग भी की गई। इस मामले पर ADGP लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि एस.एस.पी कपूरथला मामले की जांच कर रही हैं।  पुलिस को इस संबंध में कुछ इनपुट हासिल हुई है। जिस पर कारवाई की जा रही है। पुलिस जल्द हीआरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। इस मामले में nri परिवार ने मीडिया से दुरी बनाई हुई है।

  • नगर परिषद बददी के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

    वार्ड नं 5 के पार्षद मोहन लाल बने उपाध्यक्ष


    चुनाव में नही शामिल हुए भाजपा समर्थित पार्षद


    बद्दी/ सचिन बैंसल : नगर परिषद बद्दी में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव एसडीम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें वार्ड नंबर 5 के पार्षद मोहनलाल को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया। नगर परिषद बद्दी में उपाध्यक्ष को सरकार ने बर्खास्त किए जाने पर उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली थी ।जिसके लिए शुक्रवार को नगर परिषद बद्दी में  चुनाव रखा गया ।10:30 बजे सभी कांग्रेस समर्थित पार्षद नगर परिषद हॉल में पहुंच गए ।लेकिन वही भाजपा के चार पार्षद बैठक में नहीं आए।  एसडीम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल ने बताया कि निर्धारित समय के बाद 1 घंटे तक सभी पार्षदों का इंतजार किया गया लेकिन उनके न आने पर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए मोहनलाल का नाम रखा गया और मौजूद सभी पार्षदों ने इस पर सहमति जिताई।  जिससे कि उन्हें निर्विरोध नगर परिषद बद्दी का उपाध्यक्ष चुना गया। मोहन लाल को 9 पार्षदो में से 5 वोट पड़े। इस मौके पर विधायक एवं सीपीएस राम कुमार भी बैठक में रहे। कोरम पूरा होने के लिए पांच सदस्यों की जरूरत थी । जिसके चलते कांग्रेस के पांचो पार्षद बैठक में हाजिर रहे।


    इसके बाद कांग्रेस ने नगर परिषद प्रांगण में विजय जुलूस में निकला और रामकुमार चौधरी ने कहा कि इससे पहले दल बदल कर एक पार्षद ने नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष पद पर कब्जा किया था लेकिन 1 साल के भीतर उसे कांग्रेस ने उतार कर तरसेम लाल चौधरी को अध्यक्ष पद में बिठाया और वहीं दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद पर खाली होने के बाद फिर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है उन्होंने कहा कि नगर परिषद बद्दी में अब किसी भी प्रकार के कार्य अधूरे नहीं रहेंगे अगर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मोहनलाल ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि उनका पुत्र उपाध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हो।  बेशक वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज उन्हें काफी खुशी महसूस हो रही होगी। इस मौके पर नप अध्यक्ष तरसेम लाल, सुरजीत सिंह, मोहन लाल, जस्सी चौधरी, अजमेर कौर, पूर्व चैयरमैन मदन चौधरी, रमन कौशल, मदन लाल, दलवारा समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे

  • ਪੰਜਾਬ: ਹੜਾ ਦੇ ਪਾਣੀ ਤੋ ਆਈ ਰੇਤਾ ਨੇ ਦੱਬੀ ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਵਾਹੀ ਯੋਗ ਜ਼ਮੀਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮੁਠਿਆ ਵਾਲੇ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਵਾਹੀ ਯੋਗ ਜਮੀਨ ਰੇਤਾ ਚ ਦਬਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ।  ਕਿਸਾਨ ਰਸਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਾਲ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ,ਐਨਆਰਆਈ ਅਤੇ ਹੋਰ ਮਦਦ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਹੜਾਂ ਦੇ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਆਈ ਰੇਤਾ ਤੇ ਮਿੱਟੀ ਨਾਲ ਉਸਦੀ ਵਾਹੀਯੋਗ ,ਜੋ ਚਾਰ ਕਿੱਲੇ ਜਮੀਨ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਝੋਨਾ ਲੱਗਾ ਹੋਇਆ ਸੀ ਉਹ ਦੱਬੀ ਗਈ। 

    ਉਸਦੇ  ਤਿੰਨ ਬੱਚੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਸ ਕੋਲ ਕਮਾਈ ਦਾ ਕੋਈ ਸਾਧਨ ਨਹੀਂ। ਉਹ  ਸਪਰੇਅ ਕਰਕੇ ਦੋ ਵਕਤ ਦੀ ਰੋਟੀ ਖਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਮੀਨ ਪੱਧਰੀ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜੋ 6800 ਰੁਪਏ ਮਦਦ ਮਿਲਦੀ ਹੈ।  ਉਸਨੂੰ  ਉਹ ਵੀ ਫੇਰੇ ਮਾਰਨ ਤੇ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ। ਪੈਲੀ ਵਿੱਚ ਰੇਤਾ ਜਿਆਦਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਖੇਤੀ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦੀ ਰੇਤਾ ਬਾਹਰ ਕੱਢਣ ਵਾਸਤੇ ਉਸ ਕੋਲ ਪੈਸੇ ਨਹੀਂ ਹਨ। ਕਿਸਾਨ ਰਸਪਾਲ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲੋਂ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕੀ ਉਸਦੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਤਾਕਿ ਪੈਲੀ ਵਿੱਚੋਂ ਰੇਤਾ ਬਾਹਰ ਕਢ ਕੇ  ਉਹ ਮੁੜ ਖੇਤੀ ਕਰ ਸਕੇ।

  • बद्दी स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह

    मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को किया सम्मानित


    बद्दी स्कूल को मुख्यमंत्री स्कूल आफ एक्सीलेंस किया जाएगा- राम कुमार

    बददी/ सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यिमक स्कूल बद्दी में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।


    कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि  सीपीएस राम कुमार ने कक्षा में अव्वल रहने वाले बच्चों व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश सरकार सभी सरकारी स्कूलों में बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं, ताकि यहां पढ़ने वाले छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ सके। सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा आरम्भ की जाएगी। विद्यार्थियों को स्मार्ट यूनिफार्म प्रदान की जाएगी तथा बेहतर प्रबंधन के लिए स्कूलों का कल्स्टर बनाया जाएगा।


    उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल खोलेगी ताकि विद्यार्थियों को विश्व स्तर की शिक्षा मिल सके। दून विधानसभा क्षेत्र में भी एक राजीव गांधी आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल बनाया जाएगा जिसके लिए 55 बीघा की भूमि का चयन किया जा चुका है। प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है वहां मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी को मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में परिवर्तित करने की घोषणा की।


    उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपए तथा स्कूल समिति को अपनी ओर से 5 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें छठी में सातवीं कक्षा की छात्राओं ने दुल्हन चली पहन चली तीन रंग की चोली पर बहुत ही सुंदर नित्य पेश किया और जमाई के छात्रों ने बढ़ रही सोशल मीडिया के बारे में एक बहुत ही सुंदर लघु नाटिका प्रस्तुत की अंत में जमा एक और दो की छात्रों स्नेहा जास्मीन तमन्ना ने नाती प्रस्तुत कर मौजूद लोगों से वाहवाही लूटी। मंच का संचालन पंकज ककरा व परिणीता ठाकुर ने किया। 


    इस मौके पर  एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल, उप निदेशक उच्च शिक्षा सोलन जगदीश चंद नेगी, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, उपाध्यक्ष मोहन लाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस समिति के उप कोषाध्यक्ष एवं नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी तथा रमन कौशल, बीबीएन इंटक के अध्यक्ष संजीव कुमार, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मलूक चंद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी के प्रधानाचार्य राम लाल , जसवंत राय कौशल, रूलदु कौशल, पोलाराम चौधरी ,तरक्की लाल कौशल, दलवारा, रामलाल ,राजकुमार, आरुष कौशल सहित छात्र व अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित थे। 

  • जालंधरः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: भोगपुर के गांव सुदाना में वीरवार शाम हुए कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने हत्यारोपी यश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजधार हथियार बरामद कर लिया है।

    इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक सलोनी की मां ने बताया था कि यश निवासी आदमपुर उसकी लड़की को फ्रेंडशिप करने के लिए कह रहा था। सलोनी के मना कर दिया। बीते दिन वह दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकली तो यश उसे जबरदस्ती खेतों में गया, जाहां उसने तेज़धार हथियार से उसकी बेटी का कत्ल कर दिया।

    कत्ल के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है।

  • जालंधरः तेज रफ्तार ट्रक ने 2 को कुचला, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सोफी पिंड से सटे कैंट काउंटी के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार साइकिल पर जा रहे दो युवकों ओवरस्पीड ट्रक चालक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक उत्तम मृतक व्यक्ति के ऊपर से गुजर गया। जबकि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई। 

    हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। एक्सीडेंट की वजह से रोड पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने जख्मी शख्स को उठाकर पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे रामामंडी इलाके के जोहल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही जालंधर कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने मौके पर पड़ी डेडबॉडी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मरने वालों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दी।

  • मेधावी छात्रों को रामकुमार चौधरी ने बांटे मिनी टेबलेट

    नालागढ़ विधानसभा के 196 व दून के 93 मेधावियों को मिले मिनि टेबलेट 


    बददी/ सचिन बैंसल : मुख्य संसदीय सचिव  राम कुमार चौधरी ने शुक्रवार को सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में डाटा मिनी टैबलेट वितरण समारोह में दसवीं तथा बारहवीं के मेधावी छात्रों को टैबलेट देकर सम्मानित किया। मुख्य संसदीय सचिव ने श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना के तहत नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 196 तथा दून के 93 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट प्रदान किए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सोलन ज़िला में कुल 641 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट प्रदान किए जाएंगे। राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस वित्त वर्ष 8828 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया जा रहा है।


    इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए चरणबद्ध आधार पर विभिन्न विद्यालय में स्मार्ट कक्षाएं आरम्भ की जा रही है। प्रदेश सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग की दिशा में भी छात्रों को तैयार कर रही हैं। राम कुमार ने इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के दसवीं कक्षा के 39, बारहवीं में आर्ट्स के 26, वाणिज्य के 14 तथा विज्ञान के 14 मेधावी छात्रों को टेबलेट वितरित किए। उन्होंने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दसवीं कक्षा के 130, बारहवीं में  आर्ट्स   के 29, वाणिज्य के 8 तथा विज्ञान के 28 मेधावी छात्रों को टेबलेट वितरित किए। उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जे.एस. नेगी ने इस अवसर पर श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, नगर परिषद बद्दी के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मोहन लाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस समिति के उप कोषाध्यक्ष एवं नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी, पार्षद रमन कौशल तथा सुरजीत चौधरी, बीबीएन इंटक के अध्यक्ष संजीव कुमार, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मलूक चंद, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी के प्रधानाचार्य राम लाल , पोलाराम, दलवारा, रुलदू कौशल, तरक्की कौशल, जसवंत राय कौशल सहित छात्र, अध्यापक व अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित थे। 

  • पंजाब : पूर्व कांग्रेसी विधायक गिरफ्तार

    पठानकोट: जिले के पूर्व कांग्रेसी विधायक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पठानकोट से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंद्र पाल भोआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक माइनिंग विभाग के आफिसरों के साथ विवाद के बाद भोआ की गिरफ्तारी हुई है।

    दरअसल अवैध खनन को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंद्र पाल भोआ की माइनिंग आफिसरों के साथ तू-तू,मैं मैं हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शिकंजा कसा है। भोआ पर माइनिंग साइट पर पहुंची टीम के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने सरकारी काम में विघ्न डालने के आरोप में उक्त पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੋਬਾਈਲ ਸਨੈਚਿੰਗ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 3 ਦੋਸ਼ੀ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਨੈਚਿੰਗ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਦੋ ਕੇਸਾਂ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਏਡੀਸੀਪੀ 2 ਪ੍ਰਭਜੋਤ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਮਜੀਠਾ ਰੋਡ ਅਧੀਨ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਖੋਣ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੋ ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਸ਼ਿਵ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਭੋਲੂ ਨਾਮਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ । ਜਦ ਕਿ ਇਸ ਦਾ ਦੂਸਰਾ ਸਾਥੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗਿਰਫ਼ਤ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਹੈ । ਜਿਸਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

     

    ਇਸੇ ਤਰੀਕੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੋਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਅਧੀਨ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਿਸਤੋਲ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ ਲੁੱਟਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੋਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਅਸਲਮ ਉਰਫ ਆਸ਼ੂ ਅਤੇ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗਾਮਾ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਨਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਵਾਰਦਾਤ ਸਮੇਂ ਵਰਤਿਆ ਇੱਕ ਖਿਡੋਣਾ ਪਿਸਤੋਲ ਇੱਕ ਐਕਟੀਵਾ ਸਕੂਟਰੀ ਅਤੇ ਚੋਰੀ ਦੇ ਦੋ ਮੋਬਾਇਲ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ ਹਨ।  ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।