Blog

  • बैल से टकराया मोटरसाइकिल सवार, मौत

    बैल से टकराया मोटरसाइकिल सवार, मौत

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल अम्ब में बैल से टकराकर एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमनाथ 36 वर्षीय पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव धंधडी तहसील अम्ब जिला ऊना अपनी मोटरसाइकिल संख्या (एचपी 19-4722) पर सवार होकर ऊना की ओर जा रहा था। जैसे ही सोमनाथ चुरूड़ू के पास पहुंचा तो सड़क पर घूम रहे आवारा बैल के साथ उसकी टक्कर हो गई जिससे वह सड़क पर जा गिरा।

    हादसे में सोमनाथ को सिर पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद आस-पास मौजूद लोग उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।

  • विशेष मुहिम के तहत 12 बेसहारा गौवंश को मिला आश्रय

    विशेष मुहिम के तहत 12 बेसहारा गौवंश को मिला आश्रय

    ऊना/सुशील पंडित : पशुपालन विभाग द्वारा पुनर्वास कार्यक्रम के तहत बेसहारा गौवंश को जिला नजदीकी गौशालाओं में आश्रय प्रदान किया जाएगा। इस मुहिम की शुरूआत वीरवार को जिला के हरोली उपमंडल से की गई। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ जयसिंह सेन ने बताया कि यह विशेष मुहिम हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार चलाई गई है। विभाग का प्रयास है कि इसे जहां बेसहारा गौवंश को आश्रय मिलेगा वहीं किसानों को भी फसलों को होने वाले नुक्सान से भी निजात मिलजेगी। उन्होंने बताया कि मुहिम के प्रथम दिन हरोली क्षेत्र के विभिन्न गावों से 12 बेसहारा गौवंश को नजदीकी गौशाला में पहुंचाया गया।

    उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारियों के सहयोग से इस मुहिम के लिए उपमंडल स्तर पर भी टीमें गठित की गई हैं तथा गांववासियों का सहयोग लेकर बेसहारा बैलों का बदियाकरण कर नजदीकी गौशाला में उनका पुनर्वास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ राजीव बलिया की अध्यक्षता में जिला स्तर पर भी इस कार्य के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऊना जिला के सभी क्षेत्रों से बेसहारा गोवंश को गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।

  • जिला स्तरीय आवासीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम शुरू

    जिला स्तरीय आवासीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम शुरू

    ऊना/सुशील पंडित : नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा वीरवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राहुल शर्मा ने प्रशिक्षण में लेने के लिए कार्यक्रम में उपस्थिसत समस्त युवाओं को बधाई दी तथा कहा कि अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान केंद्रित कर पूरी मेहनत से कार्य करें ताकि निर्धारित लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सके।

    एनवाईके उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने कार्यक्रम बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत देश एक युवा देश है जिसमंे युवाओं की संख्या अधिक है। युवाओं में नेतृत्व का भाव जगाने व उनके अंदर की प्रतिस्पर्धाओं को बढ़ावा देने के लिए नेहरू युवा केन्द्र द्वारा इस तरह के कार्यक्रमो का आयोजन करवाया जाता है ताकि अधिक से अधिक युवा देश के सर्वागींण विकास का हिस्सा बन सकें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा, रिषभ चैधरी व जिला ऊना के विभिन्न युवक मण्डलों के 45 युवा सदस्य प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। जिला अधिकारी युवा सेवा एवं खेल चंद्रमोहन शर्मा तथा बीडीसी सदस्य जोगिंदर देव आर्या ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ लिली ठाकुर, नीना शर्मा उपस्थित रहे।  

  • पारम्परिक पेयजल स्त्रातों व टंकियों की साफ-सफाई व क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें – एडीसी

    पारम्परिक पेयजल स्त्रातों व टंकियों की साफ-सफाई व क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें – एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के पड़ोसी जिला हमीरपुर के समीप के क्षेत्र में डायरिया के मामले सामने आने से जिला प्रशासन ऊना भी सतर्क हो गया है। इसी के चलते वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने संबंधित विभागों जिसमें मुख्यतः जलशक्ति, स्वास्थ्य, एमसी व बीडीओ के साथ आवश्यक बैठक की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला के समस्त पारम्परिक पेयजल स्त्रोतों तथा जल भंडारण टैंकों की नियमित साफ-सफाई के अलावा उनमें क्लोरीनेशन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए कि वे सभी शिक्षण संस्थानों में पानी की टंकीयों की साफ-सफाई करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखें तथा जनप्रतिनिधियों तथा पंचायत सचिवों को पेयजल स्त्रोतों की साफ-सफाई करवाने के निर्देश दें।  उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर पेयजल स्त्रोतों व पानी की पाईपों से होने वाले रिसाव जांच करें। उन्होंने कहा कि पानी में अशुद्धता पाए जाने पर संबंधित विभाग को सूचित करें। 

    एडीसी ने जिला के समस्त कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे भी पेय जल टंकियों को ढक कर रखें तथा उनकी सफाई करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल जनित रोगों के उपचार से संबंधित अपनी पूरी तैयारी रखें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला के किसी भी क्षेत्र में डायरिया के लक्षण पाए जाने की स्थिति में कोई भी व्यक्ति जिला आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1077 पर भी सूचित कर सकता है। एडीसी ने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखंे तथा पानी को उबाल कर पीएं ताकि जलजनित रोगों के संभावित खतरे से बचा जा सके।

    इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद धीमान व प्रवीण कुमार शर्मा, खंड विकास अधिकारी ऊना रमनबीर चैहान, खंड विकास अधिकारी बंगाना रमेश चंद, खंड विकास अधिकारी गगरेट ओम पाल डोगरा, खंड विकास अधिकारी अंब हरिचंद अत्री, खंड विकास अधिकारी हरोली अनिल के अलावा विभिन्न नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • 24 घंटों में पुलिस ने सुलझाई गुत्थीः स्कूली बच्चों से बाइक छीनने व गोलियां चलाने वाले युवक गिरफ्तार

    24 घंटों में पुलिस ने सुलझाई गुत्थीः स्कूली बच्चों से बाइक छीनने व गोलियां चलाने वाले युवक गिरफ्तार

    जालंधर, वरुण/हर्षः महागनर के न्यू अमृत विहार में गोलियां चलाने के मामले की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटो में सुलझा लिया है। इस दौरान पुलिस ने 4 युवकों को काबू किया है। आईपीएस पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के आदेशों के तहत डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा, एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल, एसीपी परमजीत सिंह, एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह की निगरानी में पुलिस स्पेशल यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह और थाना नंबर 1 के एसएचओ जतिंदर कुमार ने संयूक्त टीम बनाकर बीते दिन छात्र से बाइक छीनने और गोलियां चलाने के मामले में आरोपियों को काबू किया है।

    पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 2 युवकों ने गोलियां चलाई थी, जबकि 2 अन्य युवक वारदात दौरान वहां पर खड़े थे। काबू किए गए आरोपियों की पहचान जोतनाथ उर्फ काका निवासी सुलतानपुर लोधी, विकास कुमार उर्फ बिल्ला निवासी आईपीसी थाना सदर जालंधर, बोबी निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर, अजय कुमार उर्फ अजू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्टल 32 बोर सहित 4 रौंद, एक रिवाल्वर 32 सहित 5 रौंद, एक देसी कट्टा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, पल्सर बाइक नंबर पीबी 08 डीडब्लयू 2209 और इस दौरान स्टूडेंट्स  से छीना हुआ बाइक पेशन प्रो पीबी 02 डीएम 9386 बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपियों से सख्ती से की गई पूछताछ की इस दौरान पता चला कि आरोपियों ने 20 ओर वारदातों को अंजाम दिया है। जिसे पुलिस ने ट्रेस किया है।

    बता दें कि बीते दिन न्यू अमृत विहार में युवकों के आपस में झगड़े दौरान गोलियां चलाई गई थी। इस घटना दौरान स्कूल से छुट्टी के समय लौट रहे बच्चों की आरोपी बाइक छीनकर फरार हो गए है। घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के छात्र जसकरन ने बताया 2 बदमाशों ने 4 से 5 फायर किए थे। जिसके बाद मौके पर पुलिस को घटना स्थला से 2 गोलियों के खोल बरामद हुए थे। 

  • बंबीहा गैंग के 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    बंबीहा गैंग के 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस ने पंजाब के दविंदर बंबीहा गैंग के एक्टिव सदस्य गगनदीप सिंह और बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास के भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैंष दोनों के पास से .32 कैलिबर की 5 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद पिस्टल पंजाब में देवेंद्र बंबीहा गिरोह के सदस्यों को सप्लाई करने के लिए थी।

    ये गगनदीप सिंह द्वारा कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात स्थित संचालकों के निर्देश के अनुसार एमपी के खरगोन के सप्लायर से खरीदे गए थे। बंबीहा गिरोह की लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ के गिरोह के साथ भयंकर प्रतिद्वंद्विता है। इसके बाद भी पंजाब और अन्य राज्यों में गैंगवार में उनके कई सहयोगी मारे गए।

    बता दें कि पिछले कुछ समय से बंबिहा गैंग का नाम लगातार सुर्खियों में आया है।हिंदुस्तान से लेकर आर्मेनिया तक इस गैंग का जाल फैला हुआ है। दविंदर बंबिहा को पुलिस ने आज से करीब सात साल पहले ही मार गिराया था। हरियाणा के गैंगस्टर संदीप विश्नोई की हत्या की जिम्मेदारी बंबिहा गैंग ने ही ली थी। 

    पिछले साल बंबीहा गैंग ने गोल्डी बराड़ को खुला चैलेंज दिया था। कहा था कि दम है तो पंजाब आ जाओ। इसके साथ ही उसने मूसेवाला की हत्या को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कहा जाता है कि बंबिहा गैंग के पास 300 से ज्यादा शूटर्स हैं। मोगा जिले के बंबिहा गांव में जन्मे दविंदर बंबिहा का असली नाम दविंदर सिंह सिद्धू था। अपराध की दुनिया में आने से पहले वह एक कबड्डी खिलाड़ी हुआ करता था।

  • स्पोर्ट्स मार्किट में GST विभाग की रेड, व्यापारियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    स्पोर्ट्स मार्किट में GST विभाग की रेड, व्यापारियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में जीएसटी विभाग की छापेमारी के विरोध में खेल बाजार में व्यापारियों ने धरना लगा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविंदर धीर सहित कई दुकानों पर जीएसटी विभाग ने रेड की है। इस दौरान व्यापारियों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। 

  • विधायक भुट्टो ने सीएम व डिप्टी सीएम के समक्ष रखीं कुटलैहड़ की प्राथमिकताएं

    विधायक भुट्टो ने सीएम व डिप्टी सीएम के समक्ष रखीं कुटलैहड़ की प्राथमिकताएं

    कुटलैहड़ को 60 करोड़ जल शक्ति विभाग, सव जज कोर्ट, डीएसपी कार्यलय, खेल मैदान, टैक्सी स्टैंड का लिए भूमि का रखा प्रस्ताव

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने सीएम सुखविंदर सुक्खू के समक्ष विधायक प्राथमिकता में बंगाणा में सव जज कोर्ट, डीएसपी कार्यलय ,60 करोड़ की पेयजल योजना ,बंगाणा टैक्सी स्टैंड के लिए भूमि एवं एक खेल मैदान बनाने के लिए का प्रस्ताव रखा।  भुट्टो ने कहा कि सबसे पहले कुटलैहड़ में पानी की समस्या को दूर करने के लिए 60 करोड़ की पेयजल योजना जो कुटलैहड़ के तर्कवाल में बनेगी। जिससे डोहगी ओर थाना कलां में पानी के टैंकों तक पानी की सप्लाई डालकर समस्या का हल होगा। उसके लिए सीएम सुखविंदर सुक्खू ओर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मंजूरी दे दी है। और इसकी डीपीआर तैयार करने के आदेश पारित हो चुके है। भुट्टो ने बताया कि बंगाणा मुख्यालय का सव जज कोर्ट जो कई दशकों से ऊना में चल रहा है। उंसे बंगाणा में खोलने का प्रस्ताव रखा है और भवन के प्रावधान का हवाला भी साथ दिया है जिस के लिए भवन उपलब्ध है। 

    उन्होंने कहा कि तीसरा बंगाणा में डीएसपी कार्यलय खोलने का प्रस्ताव दिया है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हजारों एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध है। लेकिन युवाओं के लिए कोई बड़ा खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। हमने प्राथमिकता के आधार पर सीएम साहब से एक खेल मैदान बनाने का निवेदन किया है। और जल्द ही इसकी भी स्वीकृति हमें प्रदान हो जाएगी। भुट्टो ने कहा कि बंगाणा मुख्यालय पर एक टैक्सी स्टैंड है और करीव चार दर्जन टैक्सियां रोजाना आवाजाही भी करती है। और वर्षो से उक्त जगह पर खड़ी होती है। लेकिन पूर्व भाजपा सरकार में उक्त जगह को जायका विभाग के नाम करके टैक्सी चालकों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। और उक्त सारी सरकारी भूमि जायका के नाम कर दी है। हमने सीएम साहब के पास कुटलैहड़ टैक्सी स्टैंड बंगाणा के लिए दस मरले सरकारी भूमि टैक्सी स्टैंड के नाम करने का प्रस्ताव दिया है। ताकि टैक्सी स्टैंड बंगाणा के पास अपनी भूमि और कमरा हो और बंगाणा मुख्यालय पर अपनी टैक्सियां खड़ी करने की बजाए टैक्सी स्टैंड पर गाड़िया खड़ी हों जिससे आम जनमानस को जाम से निजात भी मिलेगी। 

    विना बजह विभाग के नाम की गई सरकारी भूमि होगी वापिस,

    भुट्टो ने कहा कि सीएम सुखविंदर सुक्खू के पास हमने एक ओर प्रस्ताव रखा है। कि पूर्व भाजपा सरकार में सैकड़ो एकड़ सरकारी भूमि बिना बजह विभागों के नाम कर दी है। और उसका कोई लाभ भी नहीं हुआ है। इसलिए तत्काल जो भी बिना बजह सरकारी भूमि विभागों के नाम की गई है। वह तुरंत सरकार को बापिस हो। ताकि उक्त भूमि और खेल मैदान इंडस्ट्री या फिर अन्य जनता की सुविधाओं के लिए प्रारूप तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि सीएम सुखबिंदर सुक्खू ने कुटलैहड़ की समस्याओं को गौर से सुना है। और उन्हें तुरंत प्रभाव से लागू करने का सम्बंधित विभागों को आदेश भी दिए हैं। 

  • बड़ी साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने पहली बार परफ्यूम IED किया बरामद

    बड़ी साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने पहली बार परफ्यूम IED किया बरामद

    जम्मूः पुलिस ने पहली बार जम्मू घाटी में परफ्यूम IED बरामद किया है। जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने गुरुवार को जानकारी दी कि पहली बार हमने घाटी में परफ्यूम आईईडी बरामद किया है। इससे पहले कभी भी कोई परफ्यूम आईईडी बरामद नहीं किया है। दिलबाग सिंह ने कहा कि ये बम काफी खतरनाक होता है। उन्होंने बताया कि अगर कोई इसे दबाने या खोलने की कोशिश करेगा तो ये ब्लास्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परफ्यूम IED बरामदगी के बाद हम काफी सतर्क हैं। इस IED को हमारी स्पेशल टीम हैंडल करेगी।

    आतंकी आरिफ को किया गिरफ्तारः डीजीपी 

    डीजीपी ने कहा कि 20 जनवरी को दो बम रखे गए थे। 21 जनवरी को 20 मिनट के अंतराल पर दो विस्फोट किए गए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जा सकें। पहले आईईडी विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने एक आतंकवादी आरिफ को गिरफ्तार किया है, जो 3 साल से पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में था।

    आतंकी के पास से बरामद किया गया परफ्यूम IED

    डीजीपी ने कहा कि आतंकी के पास से एक परफ्यूम IED बरामद किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों बेगुनाह लोगों को मारने के लिए बदनाम है। जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ समय से निशाने पर है। वे (पाकिस्तान) जम्मू-कश्मीर में लोगों के बीच एक सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना चाहते हैं।

    20 मिनट के अंतराल पर हुए थे दो धमाके

    बता दें कि जम्मू के नरवाल क्षेत्र में 21 जनवरी को दोहरे विस्फोट हुए थे जो 20 मिनट के अंतराल में हुए थे जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। ये विस्फोट देश में गणतंत्र दिवस समारोह से कुछ दिन पहले और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुए। उस दौरान भारत जोड़ो यात्रा जम्मू और कश्मीर के कठुआ में थी।

  • दो दिन ये दुकानें रहेंगी बंद, डीसी ने जारी किए आदेश

    दो दिन ये दुकानें रहेंगी बंद, डीसी ने जारी किए आदेश

    जालंधर, वरुण/हर्षः श्री गुरू रविदास जी महाराज के 646वें प्रकाश उत्सव को लेकर आज सीएम भगवंत ने बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया। वहीं इस प्रकाश उत्सव के दौरान जिला जालंधर प्रशासन द्वारा आदेश दिए गए हैं कि 4 और 5 फरवरी को शोभायात्रा के रास्ते और धार्मिक कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थित मीट, शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।