Blog
-

चंद्र ग्रहण मेष राशि के भरणी नक्षत्र में लगेगा
ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष व अंक गणना विद्वान् पंडित शशि पाल डोगरा ने कहा की साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर, 2022 को लगा था। वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद यानी 8 नवंबर 2022 मंगलवार को लगने जा रहा है। 8 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि है। पंडित शशि पाल डोगरा ने बताया कि चंद्र ग्रहण मेष राशि में भरणी नक्षत्र में लगेगा। पंडित डोगरा ने कहा कि साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर करीब 2:39 बजे से शुरू होगा और शाम 6:19 बजे तक रहेगा।ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय सुबह 8:34से शुरू हो जाएगा। ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशि पाल डोगरा के अनुसार मेष राशि वाले लोगों को कष्ट उठाना पड़ सकता है। वृष राशि के जातकों को हानि और मिथुन वालों को लाभ होगा। इसी तरह कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहण सुखदायी होगा। सिंह राशि वालों को अपमान का सामना करना पड़ सकता है, कन्या राशि वालों के लिए कष्टकारी, तुला राशि वालों के लिए दांपत्य जीवन में कष्ट, वृश्चिक राशि वालों के लिए सुखकारक, धनु के लिए चिंताग्रस्त, मकर राशि के लिए कष्टकारी, कुंभ राशि के लिए धनलाभ वाला, मीन राशि वाले जातकों को हानि उठानी पड़ सकती है।अंक ज्योतिषी पंडित शशि पाल डोगरा ने कहा की 15 दिन के अंदर सूर्य व चंद्र ग्रहण का लगना शुभ संकेत नहीं है। जहां सूर्य सत्ता का कारक है वही चंद्र मन का कारक है। जिसके कारण सत्ता में बैठे नेताओं के लिए शुभ संकेत नहीं है। बड़े बड़े नेताओं को संकट में डाल सकता है। वही चंद्र जो मन का कारक है जनता के मन को विचलित करेगा। जनता सोचेगी कुछ व करेंगी कुछ। जिसके कारण राजनीति में बड़ी उथल पुथल के योग बन रहे हैं। -

पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसा, दवाई लेकर घर जा रही महिला को टिप्पर ने कुचला, मौत
लुधियानाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक टिप्पर ने स्कूटी पर सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टिप्पर का पिछला महिला के ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा प्रताप चौक पर हुआ है।
हादसा तब हुआ जब वह पति के स्कूटी पर दवाई लेकर घर जा रही थी। पति को मामूली चोटें आई हैं। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सड़क पार कर रही थी। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने महिला को प्राथमिक सहायता देने की भी कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया
लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। महिला की पहचान हेमा धीर के रूप में हुई है। वहीं टिप्पर चालक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
-

पंजाबः माहौल खराब करने की फिराक में पाकिस्तानी एजेंसियां, हथियारों के साथ कर रही फंडिंग
अमृतसर : जिले में हिंदू नेता सुधीर सूरी मर्डर केस को लेकर एसआईटी की टीम में बदलाव किया गया है। एआईजी एनआरआई जगजीत वालिया को सिट का प्रमुख नियुक्त किया गया है। एजीटीएफ और सिट की द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब डीजीपी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस दौरान आरोपी संदीप का मोबाइल डाटा चैक किया जा रहा है। पिछले 6 महीने की डिटेल खंगाली जा रही है।
वहीं इस मामले में सूरी की हत्या को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। केंद्रिय व स्टेट सुरक्षा एजेंसियों की पहले से ही इनपुट आ चुकी है कि पाकिस्तानी एजेंसियां माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। बीएसएफ, एसएसओसी, सीआई व एसटीएफ सहित अन्य एजेंसियों की तरफ से पकड़े गए हेरोइन व हथियारों के केसों से यह पता चल चुका है कि पाकिस्तानी एजेंसियां ड्रगस व अत्याधुनिक हथियारों की सप्लाई के साथ-साथ उन देशद्रोही ताकतों को फंडिंग भी कर रही हैं जो आम जनता को एक धर्म से दूसरे धर्म के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं।
बता दें कि सूरी हत्याकांड के बाद लगातार दो दिनों तक अमृतसर में माहौल तनावपूर्ण बना रहा, लेकिन पुलिस व प्रशासन द्वारा किए गए बढि़या प्रबंधों के चलते हालात बिगड़ने से बच गए और कोई ऐसी हिंसक घटना नहीं घटी। नहीं तो कोई बड़ा नुक्सान हो सकता था।
-

जालंधरः प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखने वाले केजरीवाल की निकली हवा: मोहिंदर भगत
आदमपुर से आप उम्मीदवार की हुई जमानत जब्त
जालंधर/हर्ष कुमारः प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वाले अरविंद केजरीवाल की हरियाणा में विधानसभा आदमपुर सीट से हुई शर्मनाक हार से हवा निकल गई है। वोटिंग की गिनती के समय आम आदमी पार्टी किसी राउंड में 0, 114,145 और 200 वोट लेकर सबसे पीछे चलती रही। पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे से खाली हुई आदमपुर विधानसभा में बीजेपी के भव्य बिश्नोई ने 67,376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। भव्य बिश्नोई पहले ही राउंड से ही सबसे आगे चल रहे थे।
उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को 15 हजार 714 वोटों से पटखनी दी है। इसी के साथ इनेलो के कुरड़ाराम और आप के सतेंद्र सिंह को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। आप प्रत्याशी सतिंदर सिंह को सिर्फ 3413 वोट पड़े और वो अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा पाए। मोहिंदर भगत ने कहा हिमाचल प्रदेश और गुजरात आगामी विधानसभा चुनाव में भी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ेगा और दोनों प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनेगी । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, मनोज भगत मोनू उपस्थित थे ।
-

जालंधरः तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार नर्स को मारी टक्कर, युवती की मौत, देखें वीडियो
जालंधर/वरुणः दिल्ली नेशनल हाईवे पर पीएपी चौक के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार नर्स को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव जेठपुर निवासी नवप्रीत कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार चालक वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर उसकी गाड़ी पंक्चर हो गई।
जिसके बाद लोगों ने उसे काबू कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना रामामंडी की पुलिस पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती के परिवारिक सदस्यों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अगली कारवाई शुरू की जाएगी।
-

पंजाब से बड़ी ख़बरः अकाली दल से बीबी जागीर कौर को किया निष्कासित
चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के उपस्थित ना होने कारण बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी की अनुशासन समिति ने बीबी जागीर कौर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी ने बीबी जागीर कौर की सभी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह जानकारी पार्टी की अनुशासन समिति के सदस्य विरसा सिंह वल्टोहा ने दी है।
दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर बीबी जागीर कौर का बड़ा बयान सामने आया है। बीबी जागीर कौर ने कहा कि दो-तीन लोग मुझे पार्टी से बाहर नहीं कर सकते। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक बीबी जागीर कौर ने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार अनुशासनी कमेटी का गठन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करेंगे।
-

पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, प्रापर्टी डीलरों व कालोनाइजर्स एसोसिएशन ने टोल प्लाजा के बाहर लगाया धरना
लुधियानाः अगर आप किसी काम के लिए घर से बाहर निकल रहे है तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज पंजाब के प्रापर्टी डीलर्स ने सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेलते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा के बाहर धरना लगाकर बैठ गए है। लैंड डीलर्स एंड कालोनाइजर्स एसोसिएशन ने साेमवार काे लाडोवल टोल प्लाजा पर रजिस्ट्रियां, एनओसी और बिजली मीटर शुरू करने और कलेक्टर रेट को सही करने की मांग को लेकर धरना लगाया हुआ है।
मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह मुंडियां ने बताया कि उनके द्वारा आज लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगाया गया यह धरना शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रापर्टी डीलरों के साथ-साथ संपत्ति के कारोबार से जुड़े अन्य पेशों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। वह सभी सरकार के खिलाफ विराेध जता रहे हैं। गुरमीत मुंडिया ने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी तो संघर्ष काे और तेज होगा।
-

जालंधरः होशियारपुर और पठानकोट में कई इलाकों में बारिश होने से हुआ मौसम सुहावना
जाने कल कैसा रहेगा मौसम
जालंधर/वरुणः होशियारपुर और पठानकोट में कई इलाकों में आज सुबह हल्की वर्षा होने से मौसम सुहवना हो गया है। हालांकि तरनतारन और अमृतसर के कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं। जिसकी वजह से इन जिलों में लोगाें को ठिठुरन महसूस हो रही है। दरअसल, वेस्टर्न हिमालय रीजन में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हिमाचल के साथ लगते कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं पंजाब के अन्य शहरों में धूप खिली हुई है और स्माग छाई हुई है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार माझा को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ड्राई वेदर है।
कल भी मौसम ऐसा ही रहेगा। 8 नवंबर को पंजाब के अधिकांश जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और वर्षा के आसार बने हुए है। हालांकि मौसम विभाग के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि अक्टूबर व नवंबर माह में मौसम ड्राई रहता है। उक्त महीनों में वर्षा बहुत कम देखने को मिली है। अब ऐसी स्थितियां बन रही है, जिससे वर्षा हो सकती है। हालांकि वर्षा हिमाचल के साथ लगते जिलो में होने की संभावना है।
-

जालंधरः कांग्रेसी नेताओं ने केजरीवाल और भगवंत मान का पुतला फूंक किया प्रदर्शन, जाने मामला
जालधर/वरुणः कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना लगाकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंककर रोष जाहिर किया है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि नकोदर विधानसभा हलका के विकास कार्यों के लिए कांग्रेस सरकार के समय जारी की गई ग्रांट आम आदमी पार्टी की सरकार ने वापस मंगवा ली है। जिसके विरोध में उन्होंने आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया है।
इस दौरान नकोदर से पार्टी के हलका इंचार्ज डाक्टर नवजोत दहिया के नेतृत्व में बड़ी गिनती में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में जुटे और डीसी दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष गजराज ठाकुर और देहाती इकाई के अध्यक्ष दर्शन सिंह टाहली, हैप्पी संधू भी मौजूद रहे।
डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने के बाद डाक्टर नवजोत दहिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 12 करोड़ रुपए से अधिक की ग्रांट विकास कार्यों के लिए जारी की गई थी। अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह पैसा वापस मंगवा लिया है। ऐसे में नकोदर शहर और सैकड़ों गांव में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यह ग्रांट सरकार ने लोगों की मांग पर जारी की थी। ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, सीवरेज, पानी और स्ट्रीट लाइट से जुड़े कई काम होने हैं।
-

जालंधरः वेरका मिल्क प्लांट चौक पर तैनात एएसआई को कार चालक ने कुचला, आरोपी फरार
जालंधर/वरुण : शहर के वेरका मिल्क प्लांट चौक से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एएसआई को कार चालक को रोकने का ईशारा दिया लेकिन आरोपी ने एएसआई को कार के नीचे देकर कुचल दिया। एएसआई को ईलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन ईलाज दौरान एएसआई की मौत हो गई। मृतक मुलाजिम की पहचान एएसआई संजीव कुमार के रूप में हुई है।
वहीं दूसरी ओर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी बगौत के रहने वाले रजनीश कुमार के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि वह संजीव कुमार के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। 5 नवंबर को पीएम मोदी ने आदमपुर जाना था, जिस कारण रूट लगा हुआ था। तभी हरियाणा नंबर की एक कार आई, जिसके ड्राइवर ने धक्के से गाड़ी निकालनी शुरू कर दी। एएसआई ने रोका तो कार चालक ने मुलाजिम को नीचे दे दिया और गाड़ी उपर से निकालकर फरार हो गया।