Blog

  • बरसात में बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बरतें सावधानी, सुरक्षा का रखें ध्यान, उपायुक्त ने जारी किए आदेश

    ऊना/सुशील पंडित: जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने बरसात में संभावित बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षात्मक उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 एवं 34 के अंतर्गत जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने सभी उप-मंडलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सुरक्षा उपायों को कड़ाई से लागू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इन आदेशों का उद्देश्य मानसून के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से जानमाल की क्षति को रोकना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित बनाना है।

    उन्होंने कहा कि स्वां नदी एवं उसकी सहायक नदियों व खड्डों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनी झुग्गियों, अस्थायी बस्तियों या अन्य अनधिकृत संरचनाओं की शीघ्र पहचान कर वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही स्वां नदी और उसकी सहायक नदियों, खड्डों के आसपास, विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में, झोपड़ियों, झुग्गियों या अस्थायी आश्रयों जैसी कोई अस्थायी संरचनाएं न स्थापित हों। संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक घोषणाएँ करें और क्षेत्र को तुरंत खाली करवाएं। उपायुक्त ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर एसडीएम स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लें ताकि किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि को रोका जा सके। उपायुक्त ने निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन, राजस्व विभाग एवं त्वरित प्रतिक्रिया टीमों के साथ उचित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बरसात में नदी-नालों के समीप न जाएं। आपात कालीन स्थिति में किसी भी प्रकार की सूचना, सहायता अथवा जानकारी के लिए  जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ऊना के दूरभाष 01975-225045, 225046, 225049 पर सम्पर्क करें।। जिला प्रशासन प्रत्येक नागरिक की सहायता और सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।

  • Jalandhar News: Diljit Dosanjh की ‘Sardarji 3’ को लेकर छिड़ा विवाद, नूरां सिस्टर का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Diljit Dosanjh की ‘Sardarji 3’ को लेकर छिड़ा विवाद, नूरां सिस्टर का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ इन दिनों भारी विवादों में है। एक ओर जहां पंजाबी गायक B Praak ने फिल्म के रिलीज होने को लेकर तंज कसे है, वहीं दूसरी ओर पंजाबी गायक जसबीर जस्सी फिल्म को लेकर दिलजीत दोसांझ के हक में आ गए। वहीं आज जालंधर एक प्रोग्राम में पहुंची सूफी गायिका नूरां सिस्टर का भी दिलजीत दोसांझ की फिल्म को लेकर बयान सामने आया है। इस दौरान दिलजीत दोसांझ की फिल्म के विवादों को लेकर नूरां सिस्टर ने कहा कि वह उनकी अपनी जगह है। इस मामले को लेकर कहा कि सभी अच्छे है, भगवान सभी को बुलंदियों तक पहुंचाए।

    नूरां सिस्टर ने कहा कि फिल्म का बायकॉट करना अच्छा तो नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी कुछ पर्सनल चीजे होगी, जिसके बारे में उन्हें ज्यादा पता नहीं है। दरअसल, नूरां सिस्टर जे जावा बाइक खरीदने के लिए आई थी। जहां उन्होंने बाइक खरीदने पर राइड को लेकर मीडिया से बात की। इस दौरान नूरां सिस्टर ने बताया कि कई बार ट्रैफिक की समस्या के चलते कार में सफर के दौरान काफी समय लग जाता है, ऐसे में बाइक एक अच्छा विकल्प है। नूरां सिस्टर ने बताया कि इससे पहले वह बुलेट चला चुकी है, अब इस नई जे जावा बाइक पर वह अपनी जल्द यात्रा करेंगी।

    बता दें कि 27 जून यानी कल को दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म सरदास जी-3 रिलीज होने जा रही है। हालांकि यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी। इस फिल्म का पाकिस्तान में रिलीज़ होना, वो भी ऐसे समय में जब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं। इस फैसले से भारत के लाखों फैंस नाराज़ और हैरान हैं। इस फिल्म में दिलजीत के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी अहम भूमिका में हैं। जब से यह खबर सामने आई है कि फिल्म को पाकिस्तान के लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, सियालकोट और फैसलाबाद जैसे शहरों के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा, तब से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

    सोशल मीडिया पर दिलजीत के भारतीय फैंस खुलकर विरोध जता रहे हैं। इस विरोध की बड़ी वजह है अप्रैल 2025 में हुआ पहलगाम आतंकी हमला, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे। ऐसे में लोग मानते हैं कि पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करना या वहाँ फिल्म रिलीज़ करना देश की भावनाओं के खिलाफ है। फिल्म में सिर्फ हानिया आमिर ही नहीं, बल्कि नासिर चिन्योती, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे और भी पाकिस्तानी कलाकार शामिल हैं। जबकि भारत में फिल्म निकायों ने पहले ही साफ कर दिया है कि पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करना अनुचित और अस्वीकार्य है।

    FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने फिर से पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की मांग की है और CBFC (सेंसर बोर्ड) से अपील की है कि इस फिल्म को भारत में रिलीज़ की अनुमति न दी जाए। इस विवाद के बीच एक और बात सामने आई फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर भारत में अवेलेबल नहीं है। जब भारतीय दर्शक इसे देखने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें लिखा मिलता है, ‘यह वीडियो आपके देश में अवेलेबल नहीं है।’ इससे लोगों की नाराज़गी और बढ़ गई है क्योंकि फैंस को ऐसा लग रहा है कि फिल्म निर्माताओं ने भारत को नज़रअंदाज़ कर दिया है।

  • Punjab News: तस्कर के घर पर चला प्रशासन का पीला पंजा, CP Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्कर के घर पर चला प्रशासन का पीला पंजा, CP Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ सरकार और पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जहां नशा तस्करों की संपत्तियां सीज की जा रही है, वहीं कुछ तस्करों की इमारतों पर पीला पंजा चलाकर उन्हें धवस्त किया जा रहा है। पंजाब सरकार का कहना है कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पंजाब को नशे से मुक्त बनाना है। जिसके चलते तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है।

    वहीं आज प्रशासन द्वारा एक ओर तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके घर पर पीला पंजा चलाया गया। बताया जा रहा है कि तस्कर द्वारा अवैध रूप से घर का निर्माण किया हुआ था। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा तस्कर को नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब ना मिलने के बाद प्रशासन द्वारा तस्कर के घर पर यह कार्रवाई की गई।

    वहीं पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि उक्त तस्कर के खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी खुद किसी ओर घर में रहता है, जबकि इस घर को उसने किराए पर दिया हुआ था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

  • सुबह हुई बारिश में जल से भरा Jalandhar, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    सुबह हुई बारिश में जल से भरा Jalandhar, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में मानसून की शुरुआती बरसात में आज सुबह जमकर बारिश हुई। इस बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से राहत ली, वहीं लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, बारिश से तापमान में गिरावट के साथ-साथ नगर निगम के दावों की बारिश ने पोल खोलकर रख दी है। शहर में जगह-जगह पर पानी भरा हुआ है। जिसके कारण वाहन रेंगकर चल रहे है। शहर में मेन रास्तों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    दोमोरिया पुल और इकहरी पुल की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पानी भरने के कारण वहां पर Northern Railways की ओर से बैनर स्टॉप का बैनर लगा दिया गया है। वहीं फगवाड़ा गेट, लंबा पिंड चौक, रेलवे रोड, भगत सिंह चौक सहित सहित अन्य मेन जगहों पर भी इसी तरह से सड़क पानी से भरी दिखाई दी।

    इस दौरान शहर के कई बाजारों की सड़के पानी से लबालब देखी गई। सड़कों में भरे पानी के दौरान कई जगहों पर तो हालात ऐसे दिखाई दिए मानों ऐसा लगता है कि गाड़ी किसी नहर में से गुजर रही हो। आज सुबह कुछ समय के लिए हुई बरसात ने नगर निगम के किए कामकाजों को खोलकर रख दिया है।

  • Punjab News: घर से नकदी, चेन चुराते चोर काबू, लोगों ने की छित्तर-परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से नकदी, चेन चुराते चोर काबू, लोगों ने की छित्तर-परेड, देखें वीडियो

    आरोपियों से नशे की सिरिंज हुई बरामद

    लुधियानाः जिले के जवाहर नगर कैंप में चोरी की घटना सामने आई है। जहां घर से नगदी, चांदी की चेन और फोन चोरी करते 2 चोरों को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। दोनों चोर नशे के आदी है। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति के घर में घुसकर मोबाइल, 10 हजार रुपए की नकदी और चांदी की चेन चुरा ली। इस दौरान लोगों ने इलाके में सीसीटीवी कैमरें चैक किए तो नशेड़ी बस स्टैंड की तरफ जाते हुए नजर आए। जिसके बाद लोगों ने खुद नशेड़ियों को बस स्टैंड पर ढूंढा और काबू करके दोनों की जमकर छितर परेड की।

    मामले की जानकारी देते हुए साहिल ने कहा कि दोनों नशेड़ी युवक पहले एक घर के बाहर खड़े रहे। मौका देख दोनों नशेड़ियों ने घर में दाखिल हुए। वहां से इन्होंने करीब 10 हजार रुपए, मोबाइल और चांदी की चेन चोरी की। घर का मालिक जब घर आया तो वह मोबाइल और नकदी गायब देख दंग रह गया। जिसके बाद उसने इलाके में शोर मचाया। सीसीटीवी कैमरें चैक करने पर खुलासा हुआ कि दोनों युवक चोरी की घटना को अंजाम देकर बस स्टेंड की तरफ गए है। नशेड़ियों को लोगों ने रंगे हाथ नशा करते समय पकड़ा है। नशेड़ियों से नशा करने में इस्तेमाल होने वाली 2 सीरिंज भी बरामद हुई है। लोगों ने आरोप लगाए है कि जवाहर नगर कैंप में चिट्टा खुलकर बिक रहा है।

    जिस कारण अक्सर नशेड़ी यहां चिट्टा खरीदने के लिए मंडराते रहते है। परमजीत सिंह ने कहा कि प्रेमा नाम के व्यक्ति से वह नशा खरीदते है। वह जम्मू कालोनी में नशा खरीदने अक्सर जाते है और खुद घुमार मंडी के इलाके में रहते है। नशेड़ी विक्की ने कहा कि वह शिमलापुरी का रहने वाला है। वह नशे की चपेट में आया है जिस कारण वह नशा खरीदने जवाहर नगर कैंप की गलियों में आते रहते है। लोगों ने दोनों नशेड़ियों को चौकी कोचर मार्केट पुलिस के हवाले किया है। एएसआई सुखदेव सिंह ने कहा कि मामले की जांच करवा रहे है। लोगों ने बस स्टैंड से इन नशेड़ियों को काबू किया है। दोनों को थाने ले जाकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • Punjab News: उपचुनावों में कांग्रेस की हार को लेकर वरिष्ठ नेता KK Baba का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: उपचुनावों में कांग्रेस की हार को लेकर वरिष्ठ नेता KK Baba का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में उपचुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत हो गई है। उपचुनाव में हार के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके बाबा ने कहा कि हममें कुछ कमियां जरूर रह गई हैं, और 2027 से पहले उन कमियों को दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को हार के कारणों पर मंथन करना चाहिए। मंथन हर लैवल पर होना चाहिए, ताकि आने वाले चुनावों में पुरानी गलतियों को सुधारा जा सके। मंथन में यह भी देखना चाहिए कि किस व्यक्ति की वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा और उस व्यक्ति को भी उस चीज का अहसास करवाना चाहिए।

    आजकल वह दौर चल रहा है कि हम किसी की सुनना नहीं चाहते और बस कहना चाहते हैं, जोकि गलत है। हमें सहज रखना चाहिए और कमियों को सुधारना चाहिए। कांग्रेस की हार को लेकर पूछे सवाल में उन्होंने कहा कि हाईकमान को पहले ही देखना चाहिए था, कि कमी कहां पर आ रही है, उसको लेकर पार्टी को कुछ करना चाहिए था। कांग्रेस पार्टी एक बड़ा सागर है, कई तरह के लोग आते-जाते रहते हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी को कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है।

    वहीं सिमरनजीत सिंह बैंस और भारत भूषण आशु के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर भी उन्होंने कहा कि ये छोटी-छोटी बातें सामान्य हैं। यह सभी पार्टियों में चलती रहती हैं। पार्टी को छोड़कर जाने वाले और फिर वापस आने वाले नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि जो पार्टी में वापस आते हैं उन्हें अधिक मान सम्मान देना और जो पहले से हैं उसे कम यह बात गलत है। इस पर भी मंथन होना चाहिए।

    कांग्रेस पार्टी गांधीवाधी सोच की पार्टी है और पार्टी को उन्ही के कदमों पर चलने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी के अधिकतर लोग स्वतंत्रता सेनानी है और हम सच्च के साथ ही हमेशा चलते हैं। अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है, एकजुट थी और एकजुट रहेगी और 2027 में अपनी कमियों को दूर करके राहुल गांधी की अध्यक्षता में सरकार जरूर बनाएंगे।

     

  • Punjab के पहले सरकारी जिम का Manish Sisodia ने किया उद्घाटन, देखें Video

    Punjab के पहले सरकारी जिम का Manish Sisodia ने किया उद्घाटन, देखें Video

    आधुनिक सुविधाओं से है लैस, महिला और पुरुष दोनों को मिलेगी सुविधाएं

    मोगाः पंजाब सरकार द्वारा रंगला पंजाब बनाने के लिए जहां युद्ध नशे विरुद्ध की मुहिम छेड़ी हुई है। वहीं सरकार द्वारा नौजवानों को खेलों के प्रति जोड़ने के लिए उनके कसरत करने के लिए जिम खोले जा रहे हैं, ताकि नौजवान पीढ़ी जिम में आकर कसरत करें और नशे से दूर रहकर खेलों की ओर बढ़ें और अपना भविष्य संवारे। इसी कड़ी के तहत आज मोगा के गांव दारापुर में पंजाब सरकार का पहला आधुनिक मशीनों से लैस सरकारी जिम खोला गया जिसका उद्घाटन आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने किया। करीब 40 लाख से ऊपर की लागत से बने इस जिम में हर तरह की सुविधाएं हैंं। एक समय में 50 से ऊपर युवा इस पर आकर कसरत कर सकेंगे। वही महिलाओं के लिए अलग से समय रखा जाएगा। यह पंजाब का पहला सरकारी जिम है, जो पंचायत के अधिकार क्षेत्र में चलाया जाएगा। इस मौके पर विधायक डाक्टर अमनदीप कौर, एडीसी जगविंदर सिंह ग्रेवाल व भारी गिनती में गांव वासी और आम आदमी पार्टी के वर्कर भी मौजूद थे।
  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया का कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया का कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड

    मोहालीः विजिलेंस की टीम ने अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम मजीठिया को मोहाली ले गई। आज मजीठिया का मेडिकल करवाने के बाद विजिलेंस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां विजिलेंस की टीम को कोर्ट से मजीठिया का 7 दिन के रिमांड हासिल हुआ है।

    इस मामले में मजीठिया की अगली पेशी 2 जुलाई को होगी। कोर्ट में सरकारी वकील की तरफ से पक्ष रखते हुए कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने पद का दुरुपयोग कर आए से अधिक संपत्ति इकट्ठा की है। इसलिए उनकी सभी कंपनियों की जांच करना जरूरी है, जिसके लिए इन्हें मोहाली से बाहर भी ले जाना पड़ेगा। वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह क्लियर ने दलील रखते हुए कहा कि यह राजनीति से प्रेरित मुकदमा किया गया है।

    विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से जी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की रिपोर्ट का हवाला दिया जा रहा है, उसे रिपोर्ट को भारत की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट की तरफ से खारिज कर दिया गया है। बता दें कि बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस द्वारा 540 करोड़ रुपए के ड्रग मनी केस में बीते दिन गिरफ्तार किया गया था।

  • साइकिल लेकर खेलने निकले 2 मासूम नदी में गिरे, मौत

    साइकिल लेकर खेलने निकले 2 मासूम नदी में गिरे, मौत

    सरगुजाः जिले के केरजू में बुधवार शाम दोस्तों के साथ साइकिल लेकर खेलने निकले 2 मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। दोनों साइकिल धोने के दौरान भरे हुए तालाब में गिर गए। पता लगने पर लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में परिजन कांसाबेल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

    जानकारी मुताबिक, केरजू निवासी नवीन अग्रवाल का पुत्र आरव अग्रवाल (9) और पड़ोसी संजय अग्रवाल का बेटा अंश अग्रवाल (7) बुधवार को स्कूलों से लौटने के बाद शाम करीब 4 बजे साइकिल लेकर घर से खेलने के लिए निकले। अन्य बच्चों के साथ वे घर से कुछ दूर स्थित तालाब में चले गए। दोनों कीचड़ लगने से गंदी अपनी साइकिलों को धोने लगे। आरव और अंश अग्रवाल साईकिल धोने के दौरान फिसलने के कारण लबालब भरे तालाब में गिर गए और डूबने लगे। साथ गए बच्चों ने शोर मचाते हुए दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला, जब तक दोनों बेहोश हो चुके थे।

    परिजनों ने तत्काल दोनों बच्चों को कांसाबेल हॉस्पिटल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर दोनों को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को किया गया। घटना से दोनों बच्चों के परिवार में शोक की लहर है।

  • बच्चे और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी प्रेमिका, 3 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    बच्चे और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी प्रेमिका, 3 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    ऑनलाइन गेम पब्जी खेलने के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

    महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा में एक हजार किलोमीटर दूर से शादी शुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसका प्रेमी पहुंच गया। जहां शहर कोतवाली क्षेत्र के भटीपुरा मोहल्ले की महिला प्रेमी के साथ जाने को तैयार हो गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बस अड्डे पर वह प्रेमी के साथ घर छोड़कर जाने के लिए तैयार है। महिला की 3 साल पहले शादी हुई थी।

    इस दौरान अब वह बच्चे और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। है। हालांकि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर लिया है। महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन गेम पब्जी खेलने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। प्रेमिका के पति की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ क़ी शांतिभंग की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं प्रेमिका को मनाने के लिए परिजन और पति कोशिश कर रहे है, लेकिन महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद्द पर अड़ी हुई है।