वह ई-रिक्शा पर घर आने के लिए बैठीं हुई थी। जब वह सेक्टर-53 के बी ब्लॉक के सामने ई-रिक्शा से उतर रही थीं, तभी 2 बदमाश पीछा करते हुए आए और मौका पाकर उनकी मां के गले से सोने की चेन झपट ली। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए। हालांकि, तब तब बदमाश फरार हो चुके थे। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर कर दी है। सीसीटीवी में कैद चेन स्नैचरों की तस्वीर बता रही हैं कि वे कितने बेखौफ है। सीसीटीवी में कैद हुई चेन स्नेचिंग की घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। महिला ई-रिक्शा से अपने घर बी-67 के सामने उतरती है। इस दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश रेकी करते हुए उसके पास से गुजरते हैं, जब महिला ई रिक्शा वाले को पेमेंट कर रही होती, इस दौरान दोनों बाइक सवार पलट के आते हैं और महिला की चेन लूट कर फरार हो जाते हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का दावा है बदमाशों ने महिला को धक्का देकर नीचे गिराने का भी प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहे है।दिनदहाड़े महिला से चेन छीनकर बाइक सवार लूटकर लुटेरे फरार #ChainSnatching #DaylightRobbery #BikeBorneLooters #WomenSafetyAlert #PunjabCrimeNews news:https://t.co/KwqZ866R5S pic.twitter.com/4AhQfMHGbr
— Encounter India (@Encounter_India) June 25, 2025
Blog
-

दिनदहाड़े महिला से चेन छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो
नई दिल्लीः नोएडा में सेक्टर-53 में बाइक सवार बदमाशों ने बाजार से लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर लुटेरे फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दरअसल, महिला ई-रिक्शा से उतर रही थी कि बाइक पर आए लुटेरे चेन छीनकर फरार हो गए। सेक्टर-24 पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-53 के बी ब्लॉक में रहने वाले अजीत सिंह ने बताया कि उनकी मां राजकुमारी खरीदारी करने के लिए बाजार गई थीं। -

हाईवे पर आग का गोला बना Tanker, जिंदा जला ड्राइवर, देखें वीडियो
जयपुरः जयपुर-अजमेर हाईवे पर सुबह 8.30 बजे एक केमिकल टैंकर पलटने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते टैंकर में आग लग गई औऱ हादसे में ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा जिले के मौखमपुरा कस्बे में हुआ। आग के फैलने के डर से टैंकर के करीब चल रहीं गाड़ियां हाईवे पर ही रुक गईं। कई ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गए।
हाईवे पर आग का गोला बना Tanker, जिंदा जला ड्राइवर, देखें वीडियो#BREAKING #NewsUpdate #viralvideo #LoveMarriage#MaaTheFilm Ashwin Gautam Gambhir pic.twitter.com/ysdLTCxQ8n
— Encounter India (@Encounter_India) June 25, 2025मौखमपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल मदन कसवा ने बताया कि जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। हादसे में टैंकर ड्राइवर राजेन्द्र की जिंदा जलने से मौत हो गई। टैंकर में लगी आग और धुंआ करीब 300 मीटर दूर से ही नजर आ रहा था। इस कारण हाईवे पर चल रहीं दूसरी गाड़ियों के ड्राइवर भी डर गए। कई लोग बीच हाईवे पर गाड़ी छोड़कर खेतों में भाग गए।
प्रत्यक्षदर्शी विशाल ने बताया कि वह जयपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान टैंकर पलटा और आग का गोला बन गया। हमारे साथ चल रही और गाड़ी वालों ने भी कार रोकी और खुले की तरफ भागने लगे। गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
-

Punjab News: 25 जगहों पर विजिलेंस की दबिश !
चंडीगढ़ में भी मजीठिया के घर विजिलेंस की कार्रवाई
अमृतसरः पंजाब में चल रही ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान के तहत अब तक की विजिलेंस ने सबसे बड़ी छापेमारी की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस और विजिलेंस ब्यूरो की संयुक्त टीमों ने प्रदेश में कुल 25 जगहों पर एक ही समय में छापेमारी शुरू की, जिनमें से 9 जगहें केवल अमृतसर में ही निशाना बनाई गई हैं। इस दौरान चंडीगढ़ के सेक्टर 4 में बिक्रम मजीठिया की सरकारी रिहायश पर भी विजिलेंस की टीम ने दबिश दी है। इस अभियान की सबसे बड़ी खबर यह है कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर में ग्रीन एवेन्यू स्थित घर पर भी छापा मारा गया है। विजिलेंस टीम सुबह-सुबह उनके घर पहुंची और घर के बाहर से लेकर अंदर के कमरों तक पूरी तरह जांच की। मजीठिया के घर के बाहर रास्तों पर पंजाब पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी और नशीले पदार्थों के पैसों से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। दरअसल, मजीठिया ने भी कहा है कि उन्हें नशे के झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है। यह पहली बार है जब ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ के नाम पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पूरे प्रदेश में एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में छापेमारी की गई है। पुलिस और विजिलेंस अधिकारियों ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कुछ प्रभावशाली नामों की भूमिका की जांच की जा रही है, और आने वाले समय में और बड़ी कार्रवाई संभव है। यह तय है कि इस छापेमारी के कारण प्रदेश की राजनीति में गर्माहट आएगी। -

सुहागरात पर दुल्हन की धमकी, टच किया तो कर दूंगी 35 टुकड़े, देखें वीडियो
प्रयागराजः देश में आजकल दुल्हनों द्वारा पति को धोखा देने का ट्रेंड सा चला जा रहा है। अभी हाल ही में सोनम और राजा के केस ने खूब चर्चा बटोरी थी। इसके बाद भी कई ऐसी वारदातें सामने आ चुकी हैं जिसमें पत्नी ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। अब एक चौंकाने वाला मामला यूपी के प्रयागराज से सामने आया है। जहां एक दूल्हे की सुहागरात में कुछ ऐसा हुआ कि वह जीवन भर नहीं भूल पाएगा।
सुहागरात के दिन दुल्हन अपने पास चाकू लेकर सोई थी । जब दूल्हा उसके पास गया तो दुल्हन ने चाकू निकाल लिया और कहने लगी कि अगर टच किया तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी । धमकी देने के बाद दुल्हन एक रात दीवार फांदकर अपने आशिक संग फरार हो गई। घटना प्रयागराज के नैनी इलाके की बताई जा रही है।
जानकारी मुताबिक, कप्तान नाम के एक युवक की शादी 29 अप्रैल को करछना डीहा के रहने वाले लक्ष्मी नारायण निषाद की बेटी सितारा संग हुई थी। शादी तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन सुहागरात के दिन, उसकी नई नवेली दुल्हन ने चाकू दिखाते हुए उसे धमकी देने लगी। दुल्हन ने कहा कि उसे छुआ तो अंजाम बुरा होगा, वह उसके 35 टुकड़े कर देगी, वह किसी और कि अमानत है। इसके बाद दुल्हन बेड पर सो गई और दूल्हा डर के मारे सोफे पर सोया।
दूल्हे के पूछने पर पत्नी ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग भटौती गांव के रहने वाले अमन नाम के लड़के के संग है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हुआ और सितारा को दोबारा ससुराल रहने भेजा गया, लेकिन एक दिन चुपचाप वह आशिक संग फरार हो गई।
वहीं, इस मामले में नैनी थाना प्रभारी बृजेश गौतम का कहना है कि शादी के बाद दुल्हन एक युवक के साथ फरार हो गई थी। वर्तमान में वह मायके में है। दोनों पक्ष में सामानों के वापसी का विवाद चल रहा है। दूल्हे की तरफ से दुल्हन पर धमकाने का आरोप लगाया गया है।
-

Punjab News: DSP की अगुवाई में इस इलाकों में पहुंची Police, देखें वीडियो
मोगाः पंजाब को नशा मुक्त और रंगला पंजाब बनाने को लेकर युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम जारी है। उसी के तहत आज मोगा पुलिस ने अलग-अलग बस्तियों जिनमें एमपी बस्ती, गुरु राम दास नगर में छापेमारी की। जहां संदिग्ध घरों में एक-एक चीज खंगाली जा रही है। वही यह कारवाई डीजीपी पंजाब गौरव यादव और मोगा एसएसपी अजय गांधी के निर्देशों पर मोगा डीएसपी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में जारी है।
डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि नशा विरुद्ध मुहिम के तहत यह कॉसो आपरेशन चलाया गया है ओर नशा तस्करों के घरों को पूरी तरह खंगाला जा रहा है। जो भी रिकवरी होगी वह प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मीडिया से साझा की जाएगी।
-

Punjab News: बिक्रम मजीठिया और विजिलेंस के DSP में हुआ विवाद, देखें वीडियो
अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित निवास पर आज सुबह विजिलेंस की एक बड़ी टीम ने रेड की। मजीठिया के घर के बाहर रास्तों पर पंजाब पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। विजिलेंस टीम ने घर की विस्तार से तलाशी ली, जिसमें बाहरी दरवाजों से लेकर अंदर के कमरों तक जांच की गई। इस दौरान बिक्रम मजीठिया और डीएसपी इंद्रपाल सिंह में विवाद हो गया। मामले की मजीठिया ने वीडियो भी जारी की है। जिसमें मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने कैमरे बंद करके मामले में बात करने के लिए कहा। इस दौरान मजीठिया की सिक्योरिटी को काम में दखलअंदाजी देने पर कार्रवाई करने के लिए कहा। वहीं मजीठिया भड़क गए और सभी अधिकारियों से उनकी पद के बारे में पूछने लग गए।
सारी अधिकारियों के नाम पूछने के बाद डीएसपी ने जब मजीठिया के सिक्योरिटी से उनके बारे में पूछना चाहा तो मजिठिया ने उसे अपने बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया। इस दौरान मजीठिया ने विजिलेंस की अधिकारियों को बैठकर बात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सब सिविल वर्दी में उनके घर पर आए। उन्होंने कहा कि वह दफ्तर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, लेकिन अचानक विजिलेंस की टीम उनके घर पर आ गई। मजीठिया ने आरोप लगाए है कि उनके खिलाफ एक नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज विजिलेंस के SSP की अगुवाई में टीम ने मेरे घर छापा मारा है।
मजीठिया ने कहा कि वह हमेशा पंजाब के मुद्दों की बात करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। मुझे अकाल पुरख़ और गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है, अंत में जीत सच्चाई की होगी। बता दें कि इससे पहले मजीठिया की पत्नी ने आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर दिखाई है कि यह लोग बैठे हुए थे और उन्हें धक्का मारकर यह अधिकारी घर में आकर बैठ गए है। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने कैमरे बंद करने के लिए उक्त लोगों से अपील की। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह छापेमारी किस मामले से संबंधित है।
मजीठिया परिवार या अकाली दल की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने ग्रीन एवेन्यू स्थित मजीठिया के घर में रेड की। जिसके बाद अब विजिलेंस की टीम द्वारा घर के गेट बंद कर दिए गए है। किसी को भी अब अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। वहीं विजिलेंस की टीम द्वारा परिवार से पूछताछ की जा रही है।
-

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, बच्चे सहित 4 की मौत, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। ताजा हादसा तीन पानी फायर स्टेशन के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार को खींचते हुए देखा जा सकता है। प्रशासन ने तेज बारिश के बीच यात्रियों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, बच्चे सहित 4 की मौत, रेस्क्यू जारी news:https://t.co/2inJC9dquT #CanalCarAccident#TragicRoadCrash#ChildAmongDead pic.twitter.com/6M1t7wObX8
— Encounter India (@Encounter_India) June 25, 2025मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों का उपचार चल रहा है। कार नहर मे गिरी और तेज बहाव होने के चलते बह गई। पुलिस कार और मृतक लोगों के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रही है। ये लोग उधम सिंह नगर के किच्छा के रहने वाले थे। अनियंत्रित होकर जब कार नहर में गिरी तो पलट गई। कार में बैठे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ओवर फ्लो नहर का पानी तेजी से कार के अंदर घुस गया। कार मे सवार लोग नीचे के हिस्से में चले गए, जिस कारण चार लोगों की जान चली गई।
शहर के अन्य क्षेत्रों देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नालों में भी पानी का बहाव तेज़ है। इन क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह खुद सुबह से ही फील्ड में डटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। निगम द्वारा पहले से ही नालों की सफाई करवा दी गई थी, जिस कारण अधिकांश जगहों पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी है। जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीमें तुरंत पहुंच रही हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड में हैं। लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और नालों या तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें। -

Punjab News: तस्करों के हौंसले बुलंद, नशे की सूचना Police को देने पर युवक को बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो
फिरोजपुरः युद्ध नशों के खिलाफ अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक बड़े स्तर पर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे नशे के विरुद्ध आवाज उठाएं और नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस और सरकार तक पहुंचाएं। लेकिन एक युवक को नशा बेचने वालों की जानकारी देना पुलिस को देना महंगा पड़ गया।
मामला फिरोजपुर के गांव नवें पुरबे का है, जहां रहने वाला विशाल पुलिस को नशा बेचने वालों की सूचना देता था, ताकि गांव और आसपास के इलाके से नशा खत्म किया जा सके। लेकिन नशा तस्करों को इसकी भनक लग गई। नशा बेचने वालों ने विशाल को जबरन रास्ते से उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर पीटा। नशा तस्करों का हौसला इतना बुलंद था कि उन्होंने विशाल की पिटाई का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशा तस्कर उसे बुरी तरह से पीट रहे हैं और धमका रहे हैं कि उसने उनकी सूचना पुलिस को क्यों दी। लाख मिन्नतें करने के बावजूद भी नशा बेचने वालों ने विशाल को नहीं छोड़ा और उसकी पिटाई जारी रखी। जिसके बाद विशाल ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब वह एसएसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में सख्ती से जांच कर रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।#PunjabNews: तस्करों के हौंसले बुलंद, नशे की सचूना Police को देने पर युवक को बुरी तरह पीटा news:https://t.co/KRpcTZ8VUW#PunjabDrugMafia#WhistleblowerAttacked#YouthBeatenBrutally pic.twitter.com/jxXqj30W1n
— Encounter India (@Encounter_India) June 25, 2025 -

Punjab News: मजीठिया के घर विजिलेंस की रेड पर भड़की पत्नी गनीव कौर, आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित निवास पर आज सुबह विजिलेंस की एक बड़ी टीम ने रेड की। विजिलेंस टीम ने घर की विस्तार से तलाशी ली, जिसमें बाहरी दरवाजों से लेकर अंदर के कमरों तक जांच की गई। वहीं मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने इस रेड का विरोध किया है। बताया जा रहा हैकि इस रेड के दौरान विजिलेंस टीम के एसएसपी लखबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मजीठिया के घर पर मौजूद है।
मजीठिया की पत्नी ने आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर दिखाई है कि यह लोग बैठे हुए थे और उन्हें धक्का मारकर यह अधिकारी घर में आकर बैठ गए है। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने कैमरे बंद करने के लिए उक्त लोगों से अपील की। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह छापेमारी किस मामले से संबंधित है। मजीठिया परिवार या अकाली दल की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इस दौरान विजिलेंस की टीम ने ग्रीन एवेन्यू स्थित मजीठिया के घर में रेड की। जिसके बाद अब विजिलेंस की टीम द्वारा घर के गेट बंद कर दिए गए है। किसी को भी अब अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। वहीं विजिलेंस की टीम द्वारा परिवार से पूछताछ की जा रही है।
-

Punjab News: हाल-ऐ-बेहाल Civil Hospital, इन जगहों पर 4 दिनों से छाया अंधेरा, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल का हाल राम भरोसे बना हुआ है। दरअसल, अस्पताल के कुछ हिस्से में पिछले 4 दिनों से अंधकार छाया हुआ है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि अस्पताल के अंदर बनी पुलिस चौकी, कंटीन और उससे जुड़े अन्य समाज सेवा के विभिन्न संस्थान में पिछले 4 दिनों से लाइटें जल नहीं रही। इस जगहों पर 4 दिनों से अंधकार छाया हुआ है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
वहीं इस मामले को लेकर जब वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से बात की गई, तो उनका कहना था कि जच्चा-बच्चा विभाग में वीएलसी मशीनरी खराब हो गई है, जिस वजह से वोल्टेज कम-ज्यादा हो रहा है। इसको लेकर बिजली विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। एक-दो दिनों और लग सकते है। उसके बाद बिजली को पूरी तरह से ठीक कर दिया जाएगा।
वहीं उन्होंने कहा कि कंटीनें, पुलिस चौकी और अन्य एनजीओ संस्थान में इमरजेंसी में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में अस्पताल में सुरक्षा राम भरोसे है। वहीं अंधकार छा जाने के कारण चौकी में ताला लगा हुआ है। ऐसे में अस्पताल में एक साइड लाइट बंद हो चुकी है। सूत्रों का कहना हैकि कुंडी डालकर इस साइड में लाइट जलाई जा रही थी, लेकिन अब इसे काट दिया गया है, जिसके चलते अस्पताल में अंधेरा छा गया है।