Blog

  • पंजाबः खालिस्तानी समर्थक अवतार खांडा के भारतीय नागरिक होने पर हाईकोर्ट ने दिए आदेश

    पंजाबः खालिस्तानी समर्थक अवतार खांडा के भारतीय नागरिक होने पर हाईकोर्ट ने दिए आदेश

    चंडीगढ़ः खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल सिह के करीबी रहे अवतार सिंह खंडा के मोगा में अंतिम संस्कार किए जाने की मांग पर अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चार अगस्त को सुनवाई होगी। इंग्लैंड में भारतीय उच्चायोग ने पूछा था कि पहले बताया जाए कि खंडा भारतीय नागरिक है या नहीं। इस पर हाईकोर्ट ने चार अगस्त तक यह जानकारी दिए जाने के आदेश दिए हैं। 

    अवतार सिंह खंडा की इंग्लैंड के एक निजी अस्पताल में 15 जून को मौत हो गई थी। उस पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का साथ देने समेत लंदन में भारतीय उच्चायोग में तिरंगे के अपमान का भी आरोप था। खंडा की बहन जसप्रीत कौर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि उसके मृतक भाई का अंतिम संस्कार मोगा में किया जाए। उसने कहा था कि उसके भाई की अंतिम इच्छा थी कि उसकी अस्थियों को श्री कीरतपुर साहेब में प्रवाहित किया जाए। इसलिए उसके भाई की मृतक देह को इंग्लैंड से भारत लाए जाने की इजाजत दी जाए। इस पर उच्चायोग ने खंडा की नागरिकता पर सवाल उठाए थे। इसी मामले में हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं।

  • पंजाबः SGPC ने PTC को भेजा नोटिस, जानें मामला

    पंजाबः SGPC ने PTC को भेजा नोटिस, जानें मामला

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने एसजीपीसी को आर्थिक तौर से मजबूत करने के लिए प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। एडवोकेट धामी ने पिछले 11 वर्ष से श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी का सीधा प्रसारण कर रहे पीटीसी चैनल को 24.90 लाख रुपये की बकाया राशि देने का नोटिस जारी किया है। चैनल का स्टाफ 11 वर्ष से श्री हरिमंदिर साहिब के यात्री निवास श्री गुरु अर्जुन देव के कमरा नंबर 91 एवं 93 में रह रहा है लेकिन किराया नहीं दिया। साथ ही धामी ने माता गंगा जी निवास में पिछले 20 वर्ष से दो कमरों पर कब्जा जमाए बैठे कनाडा के रेडियो के स्टाफ को भी कमरे खाली को कहा है। उन्होंने रेडियो के प्रबंधकों को यात्री निवास के उक्त कमरों का बनता लाखों रुपयों का किराया भी अदा करने को कहा है।

    एडवोकेट धामी ने कहा कि एसजीपीसी के अधीन गुरुद्वारा साहिबान की दुकानों व अन्य जगहों से हासिल होने वाले किराये व अन्य पैसों की वसूली के लिए भी नोटिस भेजने की तैयारी कर ली गई है।

    एडवोकेट धामी ने बताया कि एसजीपीसी के यू-ट्यूब चैनल पर गुरबाणी के प्रसारण के लिए अनुसुकृति कम्यूनिकेशंस से तीन महीने का करार किया गया है। करार के तहत एसजीपीसी कुल 36 लाख रुपये कंपनी को देगी।

  • जालंधरः दिन दहाड़े सिलेंडर चोरी करता चोर काबू, लोगों ने की धुनाई, देखें Live

    जालंधरः दिन दहाड़े सिलेंडर चोरी करता चोर काबू, लोगों ने की धुनाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं शहर में हो रही इस बढ़ौतरी के बाद अब लोग खुद ही चौकस हो गए है और चोरों को खुद ही काबू करने लगे। जिसके चलते आज लोगों ने कोट किशन चंद नजदीक वृंदा देवी मंदिर के पास लोगों ने सिलेंडर चोरी करते चोर को काबू किया है। जिसके बाद लोगों ने उसकी खूब धुनाई की। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है। दुकान मालिक की शमा के मुताबिक दुकान के बाहर 3 सिलेंडर पड़े हुए थे। इस दौरान चोर पहले तो गली में 2 से 3 बार चक्कर काटता रहा। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने मौके पर चोर को काबू कर लिया है।

    इस दौरान चोर जैसे ही सिलेंडर चोरी कर बाइक पर भागने लगा था, जिसे लोगों ने काबू किया। इस हादसे के दौरान एक व्यक्ति भी घायल हो गया। इस दौरान लोगों ने चोर की खूब धुनाई कर चोर को खंभे के साथ बांध दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए करण निवासी करतारपुर ने बताया कि उसके पास कोई रोजगार नहीं है। वह रंग रोगन का काम करता है। जिसके कारण वह मजबूर होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने में लग गया। उक्त चोर द्वारा वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई है। बता देंकि इससे पहले बीते दिन भी लोगों ने मोबाइल चोरी कर एक्टिवा पर भाग रहे चोर को संतोखपुरा नजदीक अंगूरा वाली बेल से काबू किया था। जिसके बाद पुलिस ने तालाशी के दौरान उक्त व्यक्ति से दो और मोबाइल बरामद किए थे।

  • जालंधरः इस इलाके में महिला ने की खुदकुशी

    जालंधरः इस इलाके में महिला ने की खुदकुशी

    जालंधर, ENS: थाना-1 के अंतर्गत आते देर शाम करीबन स्वर्ण पार्क बिडम फैक्ट्री के पास 2 बच्चों की मां ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मीरा यादव  के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मीरा ने अपने किराए के कमरे में तब आत्महत्या की जब उसका पति काम पर गया था और दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे। हालांकि सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 1 की पुलिस मौके पर पहुंची।

    मामले की जांच करते अधिकारी शाम सिंह का कहना है कि पति बबलू सिंह यादव से भी पूछताछ के दौरान पता चला कि मीरा कल शाम को ही बिहार में स्थित  गांव मोडिया थाना डेहरी जिला रोहतास से वापस लौटी थी। जिसके बाद उसने घर में खुद को अकेला पाकर यह कदम उठा लिया। मृतका के 8 साल और 4 साल के दो बच्चे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • ऑन ड्यूटी शराब पी रहे पुलिस अधिकारी, वीडियो वायरल

    ऑन ड्यूटी शराब पी रहे पुलिस अधिकारी, वीडियो वायरल

    हरदोईः यूपी के हरदोई में इन दिनों पुलिस के चर्चे आम हो गए हैं। लगातार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस पर सवाल उठा रहे है। वहीं हरदोई पुलिस का एक दारोगा जाम छलकाते नजर आ रहा है। जाम को छलका रहे दारोगा के कंधों पर ‘ट्रैफिक जाम’ को खुलवाने की जिम्मेदारी है। लेकिन साहब इन सब को भूल गिलास में शराब भरकर व नीचे बोतल रखे नज़र आए। हरदोई में शराब पीते उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दारोगा साहब ऑन ड्यूटी पुलिस की वर्दी पहन कर मेज़ पर सामने शराब भरा हुआ गिलास लेकर जाम छलकाते नजर आ रहे हैं।

    वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के चौराहे का है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि यह दारोगा साहब नुमाइश चौराहे पर यातायात व्यवस्था को संभालते है। वायरल वीडियो में दिख रहे दारोगा के कंधों पर यातायात को संभालने की जिम्मेदारी है, जिससे ‘जाम’ में फंसे लोगों को राहत मिल सके। शहर के प्रमुख चौराहे आए दिन लोग जाम में फंस जाते हैं, ऐसे में स्कूल के बच्चों को काफी समस्याएं होती हैं। वायरल वीडियो हरदोई में कार्यरत उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह का है। शैलेंद्र सिंह नुमाइश चौराहे के पास एक टपरी में बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। बता दें कि शैलेंद्र सिंह अपने इन्हीं हरकतों की वजह से पहले भी निलंबित हो चुके हैं।

    साहब इतना भी भूल गए कि वह ड्यूटी पर हैं और उनके ऊपर लोगों को सुरक्षा देने के लिए खाकी वर्दी दी गई है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में दारोगा का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी दारोगा साहब जाम छलकाने में निलंबित हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर दारोगा साहब के जाम छलकाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर लोग तमाम तरीके की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। लोग पुलिस को लगातार ट्रोल भी कर रहे हैं। एसपी हरदोई राजेश द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दरोगा का मेडिकल करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • अब घर बैठे आधी कीमत पर खरीदें टमाटर

    अब घर बैठे आधी कीमत पर खरीदें टमाटर

    नई दिल्लीः मानसून में देरी, भारी बारिश, सप्लाई में कमी के कारण भारत में टमाटर की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में टमाटर की कीमत 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। कुछ दुकानों में तो कीमत 200-250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। टमाटर संकट के बीच ऑनलाइन इन जगहों पर आपको आधी कीमत पर टमाटर मिल सकते हैं। ओएनडीसी पेटीएम अपने खरीदारों के लिए कुछ राहत लेकर आए हैं।

    पेटीएम ने पेटीएम ओएनडीसी पर दिल्ली-एनसीआर में यूजर्स के लिए नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनसीसीएफ) के माध्यम से 70 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर की सेल की घोषणा की है। इस पहल के साथ, प्लेटफॉर्म यूजर्स को मुफ्त डिलीवरी के साथ प्रति सप्ताह 140 रुपये में दो किलोग्राम टमाटर की पेशकश कर रहा है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि एनसीसीएफ के निर्देशों के अनुसार टमाटर की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

    इस कदम से कई यूजर्स को लाभ होने की उम्मीद है, खासकर यह देखते हुए कि कुछ शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई हैं। ऑफर के बारे में बात करते हुए, पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि टमाटर रसोई की आवश्यक सब्जी है इसकी बढ़ती कीमतें देश भर में कई लोगों को प्रभावित कर रही हैं। एनसीसीएफ और ओएनडीसी के बीच इस सहयोग से, दिल्ली एनसीआर में हमारे यूजर्स अब आसानी से टमाटर किफायती दामों पर प्राप्त कर सकते हैं।

    ऐसे करें Paytm ONDC पर टमाटर का ऑर्डर 

    • सबसे पहले पेटीएम ऐप खोलें।
    • सर्च बार में, “ONDC” टाइप करें और “ONDC Food” रिजल्ट पर टैप करें।
    • ओएनडीसी फ़ूड पेज पर, “एनसीसीएफ से टमाटर” पर टैप करें।
    • टमाटर की वह मात्रा चुनें जिसे आप ऑर्डर करना चाहते हैं।
    • अपना डिलीवरी पता दर्ज करें।
    • अपनी पेमेंट मेथड चुनें और अपने ऑर्डर के लिए भुगतान करें।
    • आपका ऑर्डर दे दिया जाएगा और आपको एक कन्फर्मेशन मेसेज प्राप्त होगा।
  • आंकड़ों में चौकाने वाला खुलासा, चंडीगढ़ में रोज़ाना 3 से 4 लड़कियां हो रही गायब!

    आंकड़ों में चौकाने वाला खुलासा, चंडीगढ़ में रोज़ाना 3 से 4 लड़कियां हो रही गायब!

    दिल्ली, जम्मू- कशमीर के बाद तीसरे स्थान पर पहुंचा चंडीगढ़ 

    चंडीगढ़ः महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कई तरह के उपराले शुरू किए जाते हैं तो कभी उनकी सुरक्षा से जुड़े कई दावे भी किये जाते हैं। कई बार ऐसे भी दावे किए जाते हैं कि गर्ल चाइल्ड या महिलाओं के साथ हो रहे अपराध कम किए जाएंगे। शायद यह दावे कहीं न कहीं कुछ बदलाव ला रहे हो पर जो रिपोर्ट हाल ही में सामने आई है उसके मुताबिक हर रोज़ कई बच्चियां और महिलाएं गायब हो रही हैं।

    इन बच्चियों या महिलाओं में से कभी कुछ मिल जाती हैं, तो मिसिंग रिपोर्ट में महज़ एक आंकड़ा बन कर रह जाती हैं। बीते दिन राज्यसभा में मिनिस्टर ऑफ स्टेट फार होम अफेयर्स अजय कुमार मिश्रा द्वारा भारत में मिसिंग लड़कियों और महिलाओं की एक रिपोर्ट पेश की गई।  इस रिपोर्ट में 18 साल से कम बच्चियों और 18 साल से ज्यादा उम्र वाली महिलाओं के हिसाब से रिपोर्ट बनाई गई है।

    इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 2019 से 2021 की इस रिपोर्ट में चंडीगढ़ में भी 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के गायब होने के की मामले दर्ज किए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ शहर में 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के गायब होने के 921 मामले हैं जबकि तीन सालों में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की 3669 महिलाएं गायब हैं। तीन वर्षों का औसत देखा जाए तो रोज़ाना 4 लड़कियां/महिलाएं गायब हो रही हैं।

    यूटी कैटेगरी की अगर बात की जाए तो दिल्ली, जम्मू और कशमीर के बाद चंडीगढ़ इस सूची में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 3 साल के अंदर 18 साल से कम उम्र की 22,919 ब​च्चियां और 18 से ज्यादा उम्र की 61,050 महिलाएं गायब हैं तो वहीं जम्मू-कशमीर में इन तीन सालों में 18 साल से कम उम्र की 1148 बच्चियां और 18 साल से ज्यादा उम्र की 8617 महिलाएं गायब हैं।

  • पंजाबः बरसात के चलते गिरा महल, 2 गाड़ियां दबीं

    पंजाबः बरसात के चलते गिरा महल, 2 गाड़ियां दबीं

    अमृतसरः पंजाब में हो रही बरसात से कई जिलों में नुकसान हुआ है। वहीं आज सुबह चार बजे शुरू हुई भारी बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बरसात के कारण सुबह करीब साढ़े 7 बजे छेहरटा के काला पिंड में बना पुराना महल गिर गया। इस इमारत में कोई नहीं रहता था, इसलिए हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। एक छोटा हाथी और बोलेरो मलबे के नीचे दब गई। 

  • पंजाबः शहर का बड़ा उद्योगपति हुआ लापता, कार से पत्र बरामद

    पंजाबः शहर का बड़ा उद्योगपति हुआ लापता, कार से पत्र बरामद

    खन्ना: शहर में आज एक बड़े उद्योगपति राजीव जिंदल के लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजीव जिंदल निवासी सनसिटी अमलोह रोड खन्ना सुबह इनोवा कार को स्थानीय एचडीएफसी बैंक के सामने खड़ी करने के बाद अपना मोबाइल छोड़कर व एक नोट लिखकर अचानक से गायब हो गया। काफी देर तक जब उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली तो परिजनों और कालोनी वालों को उनकी कार एचडीएफसी बैंक के पास खड़ी मिली। 

    कार की चैकिंग के दौरान उन्हें नोट मिला है। जिसमें राजीव जिंदल के द्वारा शहर के कुछ अन्य उद्योगपतियों के नाम लिखते हुए लिखा गया है कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो ये लोग जिम्मेदार होंगे। इस दौरान परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। जिसके बाद डीएसपी करनैल सिंह, एसएचओ कुलजिंदर सिंह, एसएचओ हेमंत मल्होत्रा समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। जिन्होंने गाड़ी से लैटर बरामद कर परिवार के कुछ सदस्यों को पत्र पढ़ाया।

    इस मामले को लेकर एक तरफ परिवार वाले अपने सदस्य को लेकर काफी चिंतित हैं, वहीं दूसरी तरफ हाई प्रोफाइल मामले को देखते हुए पुलिस भी इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरत रही है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि पुलिस प्रथम चरण में परिवार वालों के बयानों पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बाद में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी वहीं पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी उद्योगपति की तलाश कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪਚੁੰਚੀ ਵਿਜੀਲੈਂਸ, ਮਚਿਆ ਹੜਕੰਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪਚੁੰਚੀ ਵਿਜੀਲੈਂਸ, ਮਚਿਆ ਹੜਕੰਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦੀ ਟੀਮ ਪਹੁੰਚੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਹੜਕੰਪ ਮਚ ਗਿਆ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵਲੋਂ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾ ਕੁਝ ਰਿਕਾਰਡ ਵੀ ਜ਼ਬਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰੰਤੂ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਡੀਐਸਪਪੀ ਮੁਨੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਰੁਟੀਨ ਵਾਈਜ਼ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਕੋਈ ਰਿਕਾਰਡ ਕਬਜ਼ੇ ਚ ਨਹੀਂ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਕੋਈ ਸਿ਼ਕਾਇਤ ਮਿਲੀ ਜਾਂ ਫਿਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਕੋਈ ਰਿਕਾਰਡ ਜਾਂਚਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੀ ਫਿਲਹਾਲ। ੲਸ ਬਾਰੇ ਕੁਝ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕਿਹਾ ਜਾ ਸਕਦਾ।