लुधियाना : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाना मॉडल टाऊन के इलाके पुराना कृष्णा मंदिर के पास स्थित पान भंडार की दुकान पर पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने मौके से 3 इलेक्ट्रॉनिक हूक्के बरामद कर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी सीता राम के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान न्यू आजाद नगर के रहने वाले दीपक कुमार के रुप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अपनी दुकान पर हूक्के के फ्लेवर स्टाक कर रखे हुए है जो नाबालिग लड़के लड़कियां को बेच रहा था। इस पर पुलिस ने रेड कर उसे दबोच लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा इसी तरह अन्य जगहों पर नाबालिग लड़के-लड़कियों को हुक्के पिलाने के मामले में दबिश देकर कार्रवाई की जाएगी।
Blog
-

जालंधरः बरसात से खुली प्रशासन की पोल, निगम दफ्तर के सामने धंसी सड़क
जालंधर, ENS: शहर में कुछ दिनों से हो रही बरसात के चलते सड़कों पर पानी जमा होने से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दावों की पोल तो पहले ही खुलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं अब निगम दफ्तर के पास सड़क का हिस्सा धंसने से प्रशासन के विकास कार्यों की पोल खुल गई है। दरअसल, निगम की मेन बिल्डिंग की ओर जाने वाले गेट पर कंपनी बाग चौक में भी सड़क का काफी हिस्सा बरसात के कारण धंस गया। जिसके कारण आने वाले समय में हादसा तक हो सकता है । निगम अधिकारियों ने अभी तक इस गड्ढे को भरा नहीं है बल्कि वहां अवरोधक लगा दिए गए हैं।
दरअसल, नगर निगम अधिकारी शहर में कई ऐसी सड़कें बनवा रहे हैं जिनकी कोई जरूरत ही नहीं है पर कई जगह इसके उल्ट काम किया जा रहा है और जहां जरूरत है वहां पूरा काम नहीं हो रहा। वहीं बताया जा रहा है कि गुरु नानकपुरा ईस्ट की गली नंबर 1 के निवासियों ने इंटरलॉकिंग टाइलों को लगाने का काम रुकवा दिया गया है। कहा जा रहा कि ठेकेदार को आधी गली बनाने के आदेश दिए गए हैं। गली का निर्माण तब शुरू होने दिया जाएगा जब पूरी गली में इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाएगी।
-

पंजाबः महज 500 रुपए को लेकर व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया जानलेवा हमला
लुधियानाः जिले में टिब्बा रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मात्र 500 रुपए को लेकर व्यक्ति पर हमलावारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित का नाम अमनदीप है और वह राज मिस्त्री का काम करता है। उस पर 15 से 50 लोगों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तेजधार हथियार से वार करके व्यक्ति की बाजू बुरी तरह से काट दी, जिससे उसमें करीब 3 से 4 इंच गहरा घाव हो गया।

अमनदीप की पत्नी परमजीत ने बताया कि उसे पति ने किसी से 500 रुपए उधार लिए थे। वहीं लोग उससे पैसे वापस मांग रहे थे। अभी पैसे थे नहीं, जिस कारण उन लोगों को इंतजार करने के लिए कहा था। इस कारण काम से वापस आते समय घर के नजदीक ही उन लोगों ने उसके पति पर धावा बोल दिया। अमनदीप के मुताबिक, हमलावरों ने उसके काम से वापस आने जाने की रेकी की हुई थी। जैसे वह अपने साथी से अलग होकर वापस घर आ रहा था तो घर के पास ही उसे नकाबपोश बदमाशों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी।
बीच सड़क बदमाशों ने उसे घसीटा। कुछ युवक बिना मुंह बांधे थे। इस कारण वह उन्हें पहचानता है। मारपीट में उसकी बाजू बदमाशों ने काटी और उसका एक दांत भी तोड़ दिया। जाते हुए बदमाश उसे धमकियां देकर गए हैं। फिलहाल सिविल अस्पताल से पुलिस ने संबंधित थाना को सूचित कर दिया है। अमनदीप के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ वह मामला दर्ज करवा इंसाफ चाहते हैं।
-

पंजाबः सांप के डंसने से 2 लड़कियों की मौत, देखें वीडियो
होशियारपुरः पंजाब में दो जिलों में सांप के डंसने से लड़कियों की मौत होने के मामले सामने आए है। जिसमें एक मामला होशियारपुर के गढ़दीवाला से है और दूसरा मामला फिरोजपुर से है। गढ़दीवाला के निकटवर्ती गांव अम्बाला जट्टां में एक 16 वर्षीय लड़की को घर में सोते समय सांप ने काट लिया। इस घटना में लड़की की मौत हो गई।
इस संबंध में मंजीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह गांव अंबाला जट्टां ने बताया कि मेरे चाचा की लड़की गुरप्रीत कौर पुत्री सतनाम सिंह (16) जो सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला जट्टां में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। बीती रात बिस्तर पर सोते समय अचानक सांप ने काट लिया, इस दौरान तबीयत खराब होने के कारण उक्त बच्ची को निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया गया। लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के चलते बाद में उसे इलाज के लिए होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उक्त बच्ची की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया।
वहीं फिरोजपुर के निहाला लावेरे गांव में सांप के काटने से एक युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण गरीब परिवार का घर ढह गया और बाढ़ का पानी चारों तरफ फैल रहा है। इलाके में ऐसी स्थिति है कि सांप और कई अन्य जीव-जंतु पानी में आ जाते हैं। इसी तरह सांप के काटने से गीत कौर पुत्री छिंदर सिंह की मौत हो चुकी है। लड़की की उम्र महज 16 साल थी।
जानकारी के मुताबिक, लड़की बोलने में असमर्थ थी। जिसके कारण वह सांप को देखने के बाद मदद नहीं मांग सकी। एक ओर जवान बेटी की मौत से परिवार सदमे में है, वहीं दूसरी ओर परिवार इतना लाचार है कि गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा होने के कारण बेटी के शव का अंतिम संस्कार भी गांव के श्मशानघाट में नहीं कर सकता।
-

पंजाबः मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी, जारी किया ऑरेंज अलर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम बार-बार करवट बदलता नजर आ रहा है। इस बार मानसून हरियाणा में खूब मेहरबान रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में तेज बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। बस कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। कड़ी धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है तो लोगों को उमस परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कल से फिर मानसून एक्टिव मोड में आ जाएगा, जिसको देखते हुए 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं दूसरी ओर हिमाचल में हो रही बारिश की वजह से पंजाब के दरिया उफान पर आ गए है। इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को बारिश भी हुई। पाकिस्तान की ओर से सतलुज दरिया ओवरफ्लो होकर भारतीय सीमा के पास स्थित कई गांवों में पानी घुस गया। फाजिल्का के 16 गांवों से स्थिति खराब दिखाई दे रही है। वहीं आपको बता दें कि बाढ़ से पंजाब के 19 जिले प्रभावित दिखाई दे रहे है। जिसकी वजह से हेल्थ, सिंचाई और पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने फिर एक बार भारी बारिश की चेतावनी है। 26 से 28 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
-

दर्दनाक हादसाः बस पलटने से 10 यात्री घायल
मुंबईः महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के घाट खंड में मंगलवार सुबह राज्य परिवहन निगम की एक बस पलट गई, जिससे उसमें सवार कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब पौने दस बजे हुई, जब बस 56 यात्रियों को लेकर बुलढाणा से मल्कापुर की ओर जा रही थी।
अधिकारी के मुताबिक, बस जब पर्वतीय राजूर घाट खंड से गुजर रही थी, तभी इसका ब्रेक फेल हो गया और वाहन पलट गया। उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम 10 यात्री घायल हुए हैं। अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त बस महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की थी।
-

70 किलो सोने की ईंटों से तौली गई दुल्हन, देखें वीडियो
दुबईः शादी का दिन हर किसी की लाइफ में काफी खास होता है। पिछले कुछ सालों में शादी करने के तरीके में बहुत बदलाव आए हैं। जहां कुछ लोग शादी को सादगीभरा रखते हुए इस खुशी में सिर्फ अपने परिवार और करीबियों को ही शामिल करते हैं, तो कुछ लोग अपनी शादी को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते और उसके लिए वे तमाम वो काम करते हैं, जिससे उनकी शादी इंटरनेट पर तहलका मचा दे। हाल ही में, एक पाकिस्तानी दुल्हन ने भी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल, दुल्हन को सोने की ईंटों से तौला गया और इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
सोना एशियाई शादी का सबसे अभिन्न अंग रहा है, खासकर भारत और पाकिस्तान में। शादी के बंधन में बंधने पर दुल्हन को उसके परिवार की ओर से सोने के आभूषण उपहार में दिए जाते हैं। हालांकि, एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने उस समय सभी के होश उड़ा दिए, जब उसने अपनी बेटी को उसके वजन के बराबर सोने की ईंटों से तौल दिया। दुल्हन ने अपने वेडिंग डे पर मल्टीकलर ब्लाउज के साथ रेड कलर का दुपट्टा और ग्रीन कलर का शानदार लहंगा पहना हुआ था। वैसे, इसमें कोई शक नहीं कि दुल्हन अपने शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थी, जिसे तराजू के एक पलड़े पर बैठाया गया था, जबकि दूसरे पलड़े में उसके वजन के बराबर सोने की बड़ी-बड़ी ईंटें रखी हुई थीं।
वीडियो में नजर आ रही दुल्हन का नाम आयशा ताहिर है। दुल्हन ने सोने की ईंटों का सच बताया है। उन्होंने साझा किया कि उन्होंने पॉपुलर बॉलीवुड फिल्म ‘जोधा अकबर’ की थीम को अपनाने के लिए सोना तौलने की रस्म को शामिल किया था। उन्होंने कहा कि लोगों ने पूरे वीडियो का गलत मतलब निकाला और उन्होंने इसे दहेज बताया। दुल्हन ने आगे बताया कि ईंटे असली नहीं थीं और उन पर सोने की परत चढ़ी हुई थी, जिन्हें दूल्हे के परिवार ने दुल्हन की ड्रेस और ज्वेलरी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया था।
-

जालंधरः सूर्य एंक्लेव और इंद्रापुरम फ्लैट के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें Live
जालंधर, ENS: सूर्य एंक्लेव और इंद्रापुरम फ्लैट के लोगों द्वारा स्काईलार्क होटल के पास प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, दोनों सोसायटी के लोगों की मांग है कि या तो उन्हें फ्लैट के पास डिवेल्पमेंट करवाई जाए या फिर उनके पैसे वापिस किए जाए। इस मामले को लेकर सूर्य एंक्लेव सोसायटी और मास्टर गुरवता सिंह इंद्रापुरम वेल्फेयर सोसायटी के लोगों का कहना हैकि उन्हें फ्लैट में पानी की काफी किल्लत आ रही है। वहीं उनके फ्लैट के पास डिवेल्पमेंट ना होने कारण अब उनके फ्लैटों पर लोगों ने कब्जा कर रहा है। दोनों सोसायटी के लोगों ने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को कई बार शिकायत कर चुके है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिससे परेशान होकर आज वह प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए है।
वहीं दूसरी ओर सूर्य एंक्लेव सोसायटी के लोगों का कहना है कि फ्लैट की स्कीम का ऐलान 2011 में हो गया था। जिसके बाद उन्होंने फ्लैट के सारे पैसे भी दे दिए थे। लेकिन फ्लैट के आस-पास अभी तक कोई डिवेल्पमेंट नहीं हो रही। इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। जिसके बाद कोर्ट द्वारा 8 महीने पहले इस मामले को लेकर आर्डर जारी कर दिए गए है। सोसायटी के लोगों ने कहा कि कोर्ट के इस फैसले में कहा गया है कि अगर प्रशासन द्वारा डिवेल्वमेंट नहीं करवाई जा रही है तो वह लोगों को उनके पैसे वापिस करें नहीं या फिर वहां पर डिवेल्पमेंट करवा कर दें। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा ना तो वहां पर डिवेल्वमेंट करवाई जा रही है और ना ही उनके पैसे वापिस कर रहे है।

-

पंजाबः पानी में फंसी स्कूल के छोटे बच्चों की वैन
फाजिल्काः पंजाब भर में हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भरा गया है। वहीं फाजिल्का में हालात यही बने हुए है। जिससे प्रशासन के विकास के कार्यों की पोल खुलती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ ही बारिश का यह पानी लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। आज बारिश के कारण रेलवे अंडर ब्रिज में जमा पानी में स्कूली बच्चों की वैन फंस गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। बता दें कि फाजिल्का में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। जिससे शहर में पानी भर गया है।

एक तरफ जहां फाजिल्का प्रशासन के विकास कार्यों का पिटारा अभी खुला हुआ है, वहीं दूसरी तरफ जमा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यही वजह है कि रेलवे अंडर ब्रिज में पानी की निकासी न होने के कारण जमा हुए पानी में स्कूली बच्चों की वैन फंस गई है।

हालांकि मौके से गुजर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने स्कूल ड्राइवर की मदद की और वैन में सवार छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अन्य लोगों को बुलाया गया और स्कूल वैन को धक्का देकर पानी से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह है कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अंडर ब्रिज में पानी की निकासी नहीं होने के कारण ये हालात पैदा हो रहे हैं।
-

पंजाबः दो गुटों में खूनी झड़प के दौरान चली गोलियां, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले के खलचियां गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि गोलियों के छर्रे महिलाओं को भी लगे है। इस घटना दौरान 4 लोग घायल हुए है। मिली जनाककारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुस कर गोलियों की बौछार कर दी। इस दौरान घर में महिलाएं थी जिन्होंने छुप कर अपनी जान बचाई। लेकिन फिर भी इस घटना दौरान एक महिला को गोली लगी और तीन लोग गोलियों के छर्रे लगने से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए फिरोजपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं घटना के दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी चोट लगी है। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल राजन का कहना है कि उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। इस घटना के दौरान उसे गंभीर चोटे आई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। लेकिन पुलिस का हर बार रटा रटाया जवाब सुनने को मिलता है। जो इस बार फिर सुनने को मिला है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि गांव खलचियां में गोलियां चली है। हादसे में कुछ महिलाएं भी घायल हुई है मामले की जंच कर रहे हैं। दोषियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
