Blog

  • ਤਲਵਾੜਾ: ਮੇਨ ਬਾਜਾਰ ਅਤੇ ਸਬਜੀ ਮੰਡੀ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਕੀਤੀ ਰੇਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ: ਮੇਨ ਬਾਜਾਰ ਅਤੇ ਸਬਜੀ ਮੰਡੀ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਕੀਤੀ ਰੇਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਪੁਰਾਣਾ ਤਲਵਾੜਾ ਮੇਨ ਬਜਾਰ ਅਤੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੀ ਸਬਜੀ ਮੰਡੀ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਜਿਲਾ ਹੁਸਿਆਰਪੁਰ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਟੀਮ ਨੇ ਰੇਡ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਫਸਰ ਡਾਕਟਰ ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਹਨਾ ਦੀ ਪੂਰੀ ਟੀਮ ਨੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਵਾਲੀਆ ਅਤੇ ਕਰਿਆਨਾ ਵਾਲੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾ ਤੇ ਰੇਡ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਦੇ ਸਮਾਨ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਭਰੇ ਗਏ। ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਫਸਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਮੁਹਿਮ ਚਲਾਏ ਗਏ ਮਿਸ਼ਨ ਤੰਦਰੁਸ਼ਤ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਡਾਕਟਰ ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਨੂੰ ਫੂਡ ਐਂਡ ਸੇਫਟੀ ਦਾ ਲੈਂਸੰਸ਼ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਹਦਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਜਿਹੜੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਬਿਨਾ ਲਾਇਸ਼ਸ ਤੋ ਆਪਣੀਆ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਵਾਲੀਆ ਦੁਕਾਨਾਂ ਚਲਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਉਹਨਾ ਤੇ ਸ਼ਖਤ ਕਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾ ਨੇ ਲੋਕਾ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਰਹਿਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇ ਵਿੱਚ ਜਲਦ ਕੈਂਪ ਲਗਾ ਕੇ ਲੋਕਾ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਤੇ ਨਵੇਂ ਲਾਇਸ਼ਸ ਵੀ ਬਣਾਏ ਜਾਣਗੇ।

  • मानसून सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा विधायक का निधन

    मानसून सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा विधायक का निधन

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बिष्णु पद रे का मंगलवार सुबह सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे और कुछ समय से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे रे को बेचैनी की शिकायत के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सोमवार को रे की सर्जरी की गई थी। इसके बाद उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार भी हुआ, लेकिन रात में हालत फिर बिगड़ गई और मंगलवार तड़के तीन बजे उनका निधन हो गया।’’ विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के सदस्यों, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    शुभेंदु ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपने सहयोगी और धूपगुड़ी से विधायक बिष्णु पद रे के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। उन्हें दिल की बीमारी के कारण पीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बंगाल भाजपा विधायक दल की ओर से मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’’ सूत्रों ने बताया कि रे के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा ले जाया जाएगा।

  • पंजाबः अब इस जिले के सरकारी अस्पताल में विजीलेंस की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः अब इस जिले के सरकारी अस्पताल में विजीलेंस की रेड, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः सरकारी अस्पताल की लैबोरेटरी में आज विजीलेंस की टीम ने रेड की। इसके बारे जानकारी देते हुए एसएमओ गुरदासपुर डॉक्टर चेतना ने बताया कि आज सुबह विजीलेंस ने हमारे अस्पताल की लैबोरेटरी में डोप टेस्टो की जांच की है। उन्होंने हमारे पास पिछले दिनों हुई डोप टेस्टों की रिपोर्ट चेक की है।

    इस दौरान उन्होंने डोप टेस्ट का रिकॉर्ड मांगा है और डोप टेस्ट करने के पूरे प्रोसेस के बारे में हमारी लैबोरेटरी वाले कर्मचारियों से पूछताछ की है। उन्होंने जो भी हमसे रिकॉर्ड मांगा था वो हमने उनको उनको सौंप दिया है। उन्होंने ने कहा के विजिलेंस की चैकिंग करीब 2 घंटे तक चलती रही। 

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में विजिलेंस का छापा, देखें वीडियो

    पंजाबः सिविल अस्पताल में विजिलेंस का छापा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में विजीलेंस जहां भ्रष्टाचार को लेकर अपनी कार्रवाई तेज किए हुए हैं। वहीं आज फिरोजपुर विजिलेंस द्वारा सिविल अस्पताल फिरोजपुर में छापेमारी की गई और असला लाइसेंस के लिए करवाए जाने वाले डोप टेस्ट को लेकर जांच की। जांच करने पहुंची टीम की अगवाई डीएसपी राजवीर कर रहे थे।

    उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि आज जो डोप टेस्ट हुए हैं। उनकी भी उन्होंने छानबीन की है और कुछ पिछला रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में लिया है और आगे वह जांच में जो भी सामने आएगा उस प्रकार बनती कार्रवाई करेंगे। जिक्रयोग है कि पहले भी डोप टेस्ट को लेकर कई शिकायतें सामने आई थी और जिनकी जांच अलग-अलग विभाग में पहले से चल रही है।

  • जालंधरः इसाई भाइचारे और बसपा ने इस चौक को बंद कर किया प्रदर्शन

    जालंधरः इसाई भाइचारे और बसपा ने इस चौक को बंद कर किया प्रदर्शन

    जालंधर, ENS: मणिपुर हिंसा को लेकर इसाई भाइचारे और बसपा की तरफ से मकसूदां चौक चारों तरफ से बंद किया हुआ है। प्रदर्शनाकारी चौक के बीच धरना लगाकर बैठे हुए है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। बताया जा रहा है कि वर्क शॉप चौक तक लंबा जाम लगा हुआ है, वहीं छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे हुए है। बता दें कि आप पार्टी के द्वारा भी मणिपुर हिंसा मामले को लेकर देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से तत्काल दखल देने की मांग की है।

    दिल्ली आप प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि मणिपुर पिछले तीन महीनों से हिंसा और वहशीपन की आग में दहक रहा है। वहां सरेआम लोगों को मारा-काटा जा रहा है, मकान जलाए जा रहे हैं। महिलाओं के साथ बर्बरता की जा रही है, लेकिन वहां की भाजपा सरकार कुछ करने की बजाय हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। वहीं चंढ़ीगढ़ में आप पार्टी द्वारा भाजपा के दफ्तर का घेराव करने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। जिसके बाद आप वर्कर सड़क पर धरना लगाकर बैठ गए।

  • जालंधरः Sodal Mandir की दीवार गिरने को लेकर हुआ हंगामा

    जालंधरः Sodal Mandir की दीवार गिरने को लेकर हुआ हंगामा

    जालंधर, ENS: सोढल मंदिर की दीवार गिरने को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण कुछ दिन पहले सोढल मंदिर के मेन सड़क वाली दीवार गिरी है। हालांकि इस घटना दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। वहीं आज दीवार का निमार्ण करवाने के दौरान सोढल मंदिर सोसायटी और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं काफी देर तक दोनों के बीच पुलिस ने बातचीत के बाद दोनों में हुए विवाद को सुलझा लिया है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और मंदिर कमेटी के साथ हुई पुलिस की बैठक के दौरान दोनों की सर्वसहमती से दीवार को बनाने का काम दोबारा से शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद अब दोनों कमेटियों में विवाद खत्म हो गया।

  • पंजाबः शुरू हुई Shri Kartarpur Sahib Yatra, दर्शन के लिए श्रद्धालु रवाना, देखें वीडियो

    पंजाबः शुरू हुई Shri Kartarpur Sahib Yatra, दर्शन के लिए श्रद्धालु रवाना, देखें वीडियो

    करतारपुरः श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए 20 जुलाई से बारिश के कारण पैदा परिस्थितियों को देखते हुए रोकी गई यात्रा फिर से शुरू हो गई है। 25 जुलाई यानि मंगलवार को डेरा बाबा नानक की सरहद पर बनाए गए करतारपुर कॉरिडोर से श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जी के दर्शन करने के लिए रवाना हुए।

    बता दें कि सीमा के पास से गुजरने वाली रावी नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर गुरुवार से बंद कर दिया गया था। जल स्तर कम होने के बाद लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बीएसएफ और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा श्री करतारपुर कॉरिडोर की सफाई और सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के बाद मंगलवार को करतारपुर साहिब का लंगा खोल दिया गया।

    मंगलवार को महाराष्ट्र के अलावा विभिन्न स्थानों से आए तीर्थयात्रियों ने पैसेंजर टर्मिनल में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीमों से पोलियो की खुराक ली। इसके बाद बीएसएफ जांच, आव्रजन आदि को पूरा करने के बाद तीर्थयात्री ई-रिक्शा द्वारा भारत जीरो लाइन पर पहुंचे। जहां से तीर्थयात्री पाकिस्तान के रास्ते गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जी के लिए रवाना हुए।

  • भाजपा दफ्तर घेरने गए आप वर्कर और पुलिस हुई आमने-सामने, देखें वीडियो

    भाजपा दफ्तर घेरने गए आप वर्कर और पुलिस हुई आमने-सामने, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मणिपुर हिंसा के खिलाफ आज देश भर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी के नेता चंडीगढ़ में एमएलए हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।  आप पार्टी के वर्करों द्वारा चंडीगढ़ में द्वारा भाजपा दफ्तर का घेराव करने की कोशिश की गई। इस दौरान आप वर्कर और पुलिस आमने-सामने हो गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। यहां तक कि पानी की बौछारे भी की गई। पुलिस कार्यकर्त्ताओं को जबकर उठा कर हिरासत में ले रही है। इस दौरान धरने में कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ धरने प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार भी मणिपुर मामले पर कुछ नहीं बोलीं, मणिपुर में जो हो रहा है वह बिल्कुल गलत है। बलजीत कौर ने कहा कि मणिपुर मामले में सबको एकजुट होने की जरुरत है। वहीं, कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क देश के संविधान को असुरक्षित बताया। साथ ही कहा कि पूरे देश में आप की ओर से मणिपुर मामले को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस मामले पर सभी पार्टियों को एकजुट होना चाहिए, महिलाओं के लिए आवाज उठानी चाहिए।

  • पंजाबः अस्पताल में 6 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो 

    पंजाबः अस्पताल में 6 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो 

    मोगाः जिले में प्राइवेट अस्पताल में भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि फरीदकोट का एक परिवार जिनकी 6 साल की बच्ची का इलाज फरीदकोट में चल रहा था। उसे एंबुलेंस द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन जब वह मोगा पहुंचे तो उन्होंने बच्ची को मोगा के जीटी रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया गया। जहां बच्ची की 10 मिनट के अंदर ही मौत हो गई। इसके  बाद परिवार वालों ने अस्पताल पर आरोप लगाए कि डॉक्टर की लापरवाही और टीका लगाने से बच्ची की मौत हुई है। जिसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल में बवाल मचा दिया। वहीं बच्ची का पिता अस्पताल के बाहर सड़क पर लेट गया और हंगामा करने लगा। बच्ची के परिवार वालो ने बताया कि हम बच्ची को फरीदकोट से पीजीआई चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे और रास्ते में हमारी बच्ची बिल्कुल ठीक थी और बाते करती आ रही थी। हमने यहां पर चेकअप के लिए इनको दिखाया। जिस दौरान बच्ची को इन्होंने टीका लगाया। जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई।

    वहीं एम्बुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि बच्ची रास्ते में बाते करती आ रही थी। लेकिन अब यह घटना हो गई। दूसरी ओर डॉक्टर ने लगाए सभी इल्जामों को सिरे से नकारा है। डॉक्टर ने कहा बच्ची की किडनी पहले से ही फेल थी और डायलिसिस पर थी। वहीं यह लोग फ्रीदकोट मेडिकल कालेज से पीजीआई  चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में बच्ची की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिवार बच्ची को हमारे पास लेकर आए। हमारे पास बच्ची की हालत ठीक नहीं थी। हमने बहुत कोशिश की लेकिन हम बच्ची को नहीं बचा पाए।

  • पंजाबः बरसात के पानी से खड़ी फसलें हुई प्रभावित, किसान हुए परेशान, देखें वीडियो

    पंजाबः बरसात के पानी से खड़ी फसलें हुई प्रभावित, किसान हुए परेशान, देखें वीडियो

    कोटकपूराः गांव खारा के कई किसानों की करीब 250-300 किल्ले जमीन बारिश के पानी से प्रभावित हुई है। जिसमें विभिन्न प्रकार के धान की फसल लगी हुई है। बरसात के पानी से हुए नुकसान से किसान परेशान हो गए है। परेशान किसानों ने सरकार से मांग की है कि हमारी मदद करें और जल निकासी की व्यवस्था करें। किसान जगजीत सिंह ने बताया कि बारिश के पानी के निकास की व्यवस्था नहीं होने से करीब 250-300 किले धान के खेत खराब हो गये हैं।

    सरकार से मांग है कि हमारी मदद करें। किसान बोहर सिंह ने बताया कि करीब 250-300 किल्ले जमीन पानी में डूबी हुई है और उसमें धान लगाया गया है। सरकार को मदद कर जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। तहसीलदार परमजीत बराड़ ने बताया कि मैं पटवारी को भेजकर जांच करवाऊंगा और जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था करवाऊंगा।