Blog

  • होशियारपुर: IVY अस्पताल में मृत मरीज PGI में हुआ जिंदा, परिजनों ने किया भारी हंगामा,  देखें वीडियो 

    होशियारपुर: IVY अस्पताल में मृत मरीज PGI में हुआ जिंदा, परिजनों ने किया भारी हंगामा,  देखें वीडियो 

    होशियारपुर/ अनिकेत : राम कालोनी कैंप में उस वक्त माहौल तनवपूर्ण हो गया। जिस वक्त नंगल सहीदा गांव के रहने वाले बहादुर सिंह को ivy हॉस्पिटल के द्वारा मुर्दा घोषित कर दिया गया, लेकिन बहादुर सिंह के घरवालों द्वारा PGI चंडीगढ़ ले जाने पर वो सही सलामत एक दिन में ठीक हो गया बहादुर सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके पति को नॉर्मल खानसी आई और वो उसे IVY अस्पताल में ले गए जहां उसे डॉक्टर दवारा मृत घोषित कर दिया गया और उसके बाद पीजीआई ले जाने पर वो एक दिन में ठीक हो गया। जिसके बाद गांव की  पंचायत और बहादुर सिंह के घर वालों द्वारा IVY के बाहर पक्का धरना लगा दिया गया। धरने में खुद बहादुर सिंह भी बैठ है।

    मौके पर पंहुचे S.H.O. मॉडल टाउन हरप्रेम सिंह द्वारा बात करने पर बताया गया कि उनके द्वारा बहादुर सिंह के घरवालों की तरफ से दी गई शिकायत दर्ज कर ली गई है और दोषी के खिलाफ 2 दिन के अंदर कारवाही करके केस दर्ज कर दिया जाएगा।

  • निजी कंपनी से क़रीब सात लाख चोरी कर भागा आरोपी लुधियाना से काबू 

    निजी कंपनी से क़रीब सात लाख चोरी कर भागा आरोपी लुधियाना से काबू 

    हरोली पुलिस ने 13 दिन बाद पकड़ा आरोपी

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल हरोली में एक निजी कंपनी के कार्यालय से करीब पौणे सात लाख रुपए की चोरी मामले में फरार रसोईये को हरोली पुलिस ने लुधियाना डिवीजन नंबर 1 (पंजाब) के एक होटल से गिरफ्तार किया हैं। नीरज शर्मा हरियाणा के कैथल का रहने वाला हैं। पुलिस ने आरोपित से 5 लाख रुपए, मोबाईल व 20 हजार के नए कपड़े जब्त किए है। आरोपित पर पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास व चोरी के केस दर्ज हैं।

    हरोली कस्वे में एक निजी कंपनी के कार्यालय से 29 जनवरी को 6,74,850 रुपए सेफ में रखे हुए थे। बतौर रसोइयां तैनात नीरज शर्मा ने कमरा खुलवाकर सफाई की और उसके बाद रुपए लेकर फरार हो गया। 30 जनवरी को कंपनी के निदेशक आकाशदीप निवासी पालकवाह ने चोरी को लेकर पुलिस थाना हरोली में शिकायत दर्ज कराई। हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील सांख्यान की अगुवाई में गठित टीमों ने दिल्ली वाले पते पर वहां की पुलिस के सहयोग से सर्च अभियान भी चलाया। पुलिस ने इलैक्ट्रौनिक सर्विलांस के माध्यम से और फील्ड वर्क करके लगातार आरोपित का पीछा किया। करीब 13 दिन की कड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपित नीरज शर्मा को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। हरोली पुलिस ने लुधियाना पुलिस के साथ संपर्क करके आरोपित को एक होटल से गिरफ्तार किया। वहीं, जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया। यहां पर उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया हैं।

  • हरोली में 5.64 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार 

    हरोली में 5.64 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार 

    ऊना/सुशील पंडित :  उपमण्डल हरोली के अंतर्गत आते गांव गोंदपुर जयचंद में पुलिस ने एक घर में रेड कर युवक को 5.64 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने पुलिस चौकी प्रभारी टाहलीवाल सुरजीत कुमार के नेतृत्व मे गुप्त सूचना के आधार पर गांव गोंदपुर जयचन्द के एक घर मे रेड मारी । इस पुलिस रेड में आरोपित संदीप कुमार से 5.64 ग्राम हेरोइन(चिट्टा) तथा वजन तोलने के लिए प्रयोग की जा रही इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुई है ।

    डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरोली पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टोलरेंस निति पर काम कर रही है।और आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं पुलिस प्रभारी थाना हरोली सुनील साख्यांन ने जनता व युवाओं से नशे के खिलाफ आगे आकर, सूचना देने व पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया है।

  • बददी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए किया भूमि का चयन

    बददी के निकट संडोली में बनेगा डे बोर्डिंग स्कूल

    किसान ईकेवाईसी जल्द करवाएं अपडेट: गोपाल कृष्ण

    प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बोले नायब तहसीलदार

    बददी / सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित हर उपमंडल में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है । नालागढ़ उपमंडल के लिए बददी की ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के नजदीक कल्याणपुर मौजा में 50 बीघा जमीन का चयन करके राजस्व विभाग द्वारा सरकार को भेजा गया है । नायब तहसीलदार गोपाल कृष्ण मुखिया ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि बददी-संडोली बाईपास के निकट खाली पड़ी सरकारी भूमि का चयन करके डीसी सोलन को आगामी कार्यवाही को भेज दी  है ।

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के लिए सरकार की ओर से ईकेवासी को जरूरी किया गया है जोकि कुछ किसानों ने नहीं करवाया है । इसलिए किसान जल्द से जल्द ईकेवासी को अपडेट करवा लें जिससे उन्हें मिलने वाली सरकारी सहायता में कोई रूकावट न हो सके । उन्होंने बताया कि प्रदेश में हरित उर्जा को बढ़ावा देने के लिए बी.बी.एन के मेन बस स्टापों पर ई चार्जिंग के लिए जमीन विभाग को उपलब्ध करवा दी गई है । इसके इलावा आनलाईन इन्तकाल की प्रक्रिया भी बहुत जल्द शुरू होने वाली है जिससे आम जनता को बहुत लाभ मिलेगा ।

    उन्होंने कहा कि सरकार की गरीबों के उत्थान के लिए विशेष स्कीमें चलाई जा रही हैं जिन्हें प्रतिबद्वता के साथ पूरा किया जा रहा है । प्रदेश सरकार से जो भी निर्देश आते हैं उनको अम्लीजामा पहनाने के लिए त्वरित प्रयास किए जाते हैं और तहसील में भी हमारा मकसद रहता है कि हर किसी का काम समय पर हो और किसी भी व्यक्ति को दिक्कत न आए। प्रेस क्लब बददी द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, चेयरमैन किशोर ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, ओमपाल सिंह, सचिन बैंसल, जितेंद्र शर्मा, ज्योति गिरी, शांति स्वरुप गौतम सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

  • बददी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए किया भूमि का चयन

    बददी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए किया भूमि का चयन

    बददी के निकट संडोली में बनेगा डे बोर्डिंग स्कूल

    किसान ईकेवाईसी जल्द करवाएं अपडेट: गोपाल कृष्ण

    प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बोले नायब तहसीलदार

    बददी / सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित हर उपमंडल में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है । नालागढ़ उपमंडल के लिए बददी की ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के नजदीक कल्याणपुर मौजा में 50 बीघा जमीन का चयन करके राजस्व विभाग द्वारा सरकार को भेजा गया है । नायब तहसीलदार गोपाल कृष्ण मुखिया ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि बददी-संडोली बाईपास के निकट खाली पड़ी सरकारी भूमि का चयन करके डीसी सोलन को आगामी कार्यवाही को भेज दी  है ।

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के लिए सरकार की ओर से ईकेवासी को जरूरी किया गया है जोकि कुछ किसानों ने नहीं करवाया है । इसलिए किसान जल्द से जल्द ईकेवासी को अपडेट करवा लें जिससे उन्हें मिलने वाली सरकारी सहायता में कोई रूकावट न हो सके । उन्होंने बताया कि प्रदेश में हरित उर्जा को बढ़ावा देने के लिए बी.बी.एन के मेन बस स्टापों पर ई चार्जिंग के लिए जमीन विभाग को उपलब्ध करवा दी गई है । इसके इलावा आनलाईन इन्तकाल की प्रक्रिया भी बहुत जल्द शुरू होने वाली है जिससे आम जनता को बहुत लाभ मिलेगा ।

    उन्होंने कहा कि सरकार की गरीबों के उत्थान के लिए विशेष स्कीमें चलाई जा रही हैं जिन्हें प्रतिबद्वता के साथ पूरा किया जा रहा है । प्रदेश सरकार से जो भी निर्देश आते हैं उनको अम्लीजामा पहनाने के लिए त्वरित प्रयास किए जाते हैं और तहसील में भी हमारा मकसद रहता है कि हर किसी का काम समय पर हो और किसी भी व्यक्ति को दिक्कत न आए। प्रेस क्लब बददी द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, चेयरमैन किशोर ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, ओमपाल सिंह, सचिन बैंसल, जितेंद्र शर्मा, ज्योति गिरी, शांति स्वरुप गौतम सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

  • कोरोना के बाद अब इस महामारी की फैलने की आशंका, WHO ने दी बड़ी चेतावनी

    कोरोना के बाद अब इस महामारी की फैलने की आशंका, WHO ने दी बड़ी चेतावनी

    नई दिल्ली। बर्ड फ्लू या एवियन इंफ्लूएंजा पंछियों में होने वाली ऐसी बीमारी है जो इंफ्लूएंजा वायरस के कई स्ट्रेन के संक्रमण के कारण होती है. लेकिन हाल ही में इस वायरस का खतरनाक रूप H5N1 के स्तनधारी जीवों में आने से दहशत मच गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने चेतावनी दी है कि इस वायरस का खतरनाक रूप इंसानों में भी दस्तक दे सकता है. इससे भी ज्यादा वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है कि अगर यह इंसान में फैलता है तो बहुत जल्द यह कोरोना की तरह महामारी के रूप में बदल सकता है.

    WHO के महानिदेशक ट्रड्रोस टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने कहा कि पिछले 25 साल से H5N1 वायरस बर्ड को अपना निशाना बनाते आ रहा है लेकिन अब यह बर्ड से स्तनधारी जीवों में पहुंच गया है. इसलिए इस विषय पर गहराई से अध्ययन करने की जरूरत है. उधर एक्सपर्ट का कहना है कि भले ही दुनिया दूसरी महामारी के लिए तैयार न हो लेकिन बर्ड फ्लू का स्तनधारी जीवों में पहुंचना महामारी का नया संकेत है.

    खबर के मुताबिक ब्रिटिश सरकार के परामर्शदाता वैज्ञानिक प्रोफेसर इयान ब्राउन ने बताया कि स्थिति गंभीर हो रही है. बर्ड फ्लू स्तनधारी जीवों में तेजी से फैल रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि कोविड बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने कितना कुछ सीखा है, यह नई महामारी को रोकने की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. हालांकि दो अन्य वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोविड के बाद भी दुनिया ने इससे सबक नहीं ली है. लेंसेट माइक्रोब में छपे एक लेख में वैज्ञानिक डॉ विक्टर डीजाऊ और प्रोफेसर प्रशांत यादव ने लिखा है कि कोविड ने दुनिया में ग्लोबल सप्लाई और मैनुफेक्चरिंग नेटवर्क की भारी कमियों को उजागर किया है. इससे कोरोना महामारी के दौरान रक्षात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत को भारी धक्का लगा था. इसलिए उन्होंने नई महामारी को आशंका को देखते हुए व्यापक निगरानी प्रणाली पर जोर दिया है.

  • आर्य समाज ने बददी में मनाया स्वामी दयानंद सरस्वती का 199वाँ जन्मोत्सव

    आर्य समाज ने बददी में मनाया स्वामी दयानंद सरस्वती का 199वाँ जन्मोत्सव

    जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता वो होता है आर्य
     
    जिला पुलिस अधीक्षक मोहित चावला रहे कार्यक्रम के मुख्यातिथि

    बददी/ सचिन बैंसल : स्वामी दयानंद सरस्वती के 199वें जन्मोत्सव के अवसर पर बददी के अमरावती क्लब में आर्य समाज बीबीएन द्वारा भजन/उपदेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें पुलिस अधीक्षक मोहित चावला मुख्य अतिथि रहे । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें बडे लक्ष्य हासिल करने के लिए के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है और उसी मेहनत के दम पर हम अपनी मंजिल को हासिल कर सकते हैं । उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक छोटा सा बालक जब अपने पिता के साथ मंदिर में चूहे को शिवजी की प्रतीमा पर घुमते हुए देखता है और प्रश्न करता है कि क्या शिवजी भगवान चूहे को नहीं भगा सकते, इसी जिज्ञासा की भूख उन्हें एक दिन स्वामी दयानंद बनाती है और वह महान वैदिक ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश की रचना करती है ।

    जो हमें नैतिक मूल्यों से जीना सिखाती है । कार्यक्रम में वैदिक विद्वान आचार्य विरेन्द्र शास्त्राी ने स्वामी दयानंद सरस्वती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनका उद्घोष का सबको आर्य बनाएं अर्थात सभी को श्रेष्ठ बनाएं । उन्होंने कहा कि आर्य का अर्थ होता है  जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता है । आर्य श्रेष्ठ होता है, मित्रा होता है और वरूण करने वाला होता है । उन्होंने वर्तमान परिवेश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजकल हम जन्म दिवस क उपलक्ष्य पर बडे धूम धाम से खाते पीते है और खूब मौज करते हैं जबकि असल में जन्म दिवस पिछले दिनों क्या पाया क्या खोया और आने वाले दिनों के लिए संकल्पबद्व होने का शुभ दिन होता है । इस दौरान बिजनौर से आये महाशय राजवीर आर्य और हरपाल आर्य ने दयानंद के अनेक भजन प्रस्तुत किये । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के प्रमुख समाजसेवी सूरजभान बंसल ने की । इस दौरान सुप्रसिद्व कवी अंकित परमार ने अपनी मनमोहक और क्रान्तिकारी कवीता ‘‘हिन्दू तब भी सो रहा था – हिन्दू आज भी सो रहा है’’ से खूब तालियां बटोरी । मंच संचालन कुलवीर आर्य ने किया ।

    समापन पर अशोक पाल आर्य और अशोक डागर ने भी अपने क्रान्तिकारी विचारों से अवगत श्रोताओं को अवगत कराया । कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ दोपहर बाद 2 बजे भोजन के उपरांत सम्पन्न हुआ । जिसमें सैंकडों लोगों ने स्वामी दयानंद के दिखाए रास्ते पर चलने का व्रत लिया ।  यह गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष सत्या पांडे, पत्रकार संघ के अध्यक्ष आर.एस. राणा, जिला संघचालक महेश कौशल, सूरजभान बंसल, संयोजक नितिन पाटील, कपिल शर्मा, संरक्षक कमलेश बंसल, उपाध्यक्ष दीप आर्य, हर्ष आर्य, रोहित सैनी, मनीश आर्य, कपिल भाटी, विकास आर्य, नेरश भारद्वाज, आमप्रकाश, आरपी सिंह, संतोष कुमार, पीके शेखर, भूवन गर्ग, कपिल शर्मा, सत्यपाल सिंह, अशोक कुमार सिंह, हरिओम, रामजपित मौर्य, द्धषि कुमार, अनूप सिंह, आशु आर्य, हनुमान सिंह, प्रमोद गुप्ता, एसएन वर्मा, सुनील राजपूत, दीपक मौर्य, राहुल देशवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

  • भागवत कथा का श्रवण ही जीवन के उद्धार की सीढ़ी: ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री

    भागवत कथा का श्रवण ही जीवन के उद्धार की सीढ़ी: ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री

    छठे दिन की श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण और रुक्मणी का हुआ विवाह

    ऊना/सुशील पंडित : श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की अध्यक्षता में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन की कथा शुरू होने से पूर्व बाबा बाल जी महाराज ने व्यास पीठ पर विराजमान वृंदावन से पधारे ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री व श्रीमद् भागवत कथा की पूजा अर्चना के साथ ही गणेश वंदना कर कथा छठे दिन में प्रवेश हुई। 

    व्यासपीठ पर विराजमान ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री जी ने गोपी गीत, रास लीला, मथुरा गमन, कंस वध, रुक्मिणी विवाह की कथाएं सुनाईं. उन्होंने प्रत्येक पाठ की कथा सुनाते हुए कहा कि गोपी गीत भगवान कृष्ण को साक्षात् पाने का मन्त्र है भगवान कृष्ण को पाने के जितने भी तरीके हैं या होंगे उनमें से एक गोपी गीत है। रास लीला एक रात होती है जब वृन्दावन की गोपियां श्री कृष्ण की बांसुरी की आवाज़ सुनकर अपने घरों और परिवारों से रात भर कृष्ण के साथ नृत्य करने के लिए जंगल में छिप जाती हैं।

    कथा व्यास कृष्ण चंद्र शास्त्री जी ने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास के द्वारा ही जीवात्मा-परमात्मा का मिलन हुआ। जीव और ब्रह्म के मिलने को ही महारास कहते है।भागवत पुराण में कहा गया है कि जो कोई भी ईमानदारी से रास लीला को सुनता है या उसका वर्णन करता है वह कृष्ण की शुद्ध प्रेम पूर्ण भक्ति को प्राप्त करता है।

    कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उद्धव गोपी संवाद, उद्धव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुकमणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण वर्णन किया। बाबा बाल जी आश्रम के प्रांगण में रूक्मणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कथा के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है जैसे मार्मिक प्रसंग सुनाकर भक्तों को भाव विभोर किया।

  • मोबाइल स्नैंचिग की वारदात में 3 आरोपी गिरफ्तार

    मोबाइल स्नैंचिग की वारदात में 3 आरोपी गिरफ्तार

    पंचकूला ( अजीत झा ) : पंचकूला सेक्टर  26 क्राइम ब्रांच ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं | इंस्पेक्टर मोहिन्द्र नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच सेक्टर 26 इन्सपेक्टर मोहिन्द्र सिहं व उसकी टीम द्वारा मोबाइल स्नैचिंग मामलें में 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान सौरभ तिवारी पुत्र संजय तिवारी वासी किशनगढ चंडीगढ़ , नीरज पुत्र ललित मोहन वासी किशनगढ चंडीगढ़ तथा तायभ पुत्र याकूब वासी किशनगढ चंडीगढ़ के रुप में हुई ।

    जानकारी के मुताबिक पीडित संदीप गिल वासी सेक्टर 15 पंचकूला नें पुलिस चौंकी सेक्टर 15 में शिकायत दर्ज कार्रवाई कि वह दिनांक 06.02.2023 को साईकिल पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहा था और वह सेक्टर 15/16 चौक के पास पहुंचा उस समय वह अपनें मोबाइल  फोन से बात कर रहा था तभी अचानक पीछे से तीन लड़के  मोटर साईकिल पर सवार होकर आए हो पीडित व्यकित के हाथ से मार्का वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन छीनकर भाग गये । जिस बारे थाना सेक्टर 14 में प्राप्त शिकायत पर भा.द.स की धारा 379-ए के तहत मामला दर्ज किया गया ।

    जिस मामलें में आगामी जांच पुलिस उपायुक्त के निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर 26 पंचकूला के द्वारा अमल में लाई जिस मामलें आगामी जांच व छानबीन करते हुए उपरोक्त मामलें मे मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अन्जाम देनें वालें तीनो आरोपियो को कल दिनांक 11 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार किये गये आऱोपियो के पास छीना हुआ मोबाइल बरामद करके पेश अदालत न्यायिक हिरासत भेजे गये ।

  • नाबालिगों को पिलाएं जा रहे हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

    नाबालिगों को पिलाएं जा रहे हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

    अमृतसर: मशहूर बार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की । जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा आयरिश बीच बार में रेड की गई। यहां नाबालिगों को शराब परोसी जा रही थी और हुक्का पिलाया जा रहा था। इतना ही नहीं बार में युवतियां से डांस भी करवाया जा रहा था। पुलिस द्वारा बार मालिक सहित अन्य 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    इसे लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्साइज विभाग व पुलिस द्वारा मिल कर यह कार्रवाई की गई है। उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां नाबालिगों को हुक्का परोसा जा रहा है। इस दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दो नाबालिगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। वही यह भी बात सामने आई है कि बार मालिक के पास शराब लाइसेंस नहीं था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।