Blog

  • पंजाबः बिजली के टावर में हुआ धमाका, लोगों के बिजली मीटर समेत उपकरण जले

    पंजाबः बिजली के टावर में हुआ धमाका, लोगों के बिजली मीटर समेत उपकरण जले

    लुधियानाः शहर के ताजपुर रोड स्थित भामियां खुर्द में पड़ते वरदान एनक्लेव में बुधवार को 220 केवी टावर से निकल रही अर्थ वायर के शॉर्ट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस तारों से हुए जोरदार धमाके से लोगों के घरों के बिजली के मीटर सहित अन्य उपकरण जल गए।

    स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि एक घर के बाहर गड्‌ढा पड़ गया। इस मामले को लेकर इलाका निवासियों का कहना है कि पावरकॉम की बड़ी लापरवाही के कारण इस तरह के हादसे इलाके में हो रहे हैं। धमाके की आवाज से पूरा इलाका अभी तक दहशत में है। उनका कहना है कि 2 दिन पहले भी लगातार 3 धमाके हुए थे, जिस कारण 4 से 5 लोगों के घरों में लगे उपकरण जल गए थे।

    लोगों ने इस समस्या की शिकायत पहले ही पावरकॉम को लिखवाई है, लेकिन पावरकॉम की ढीली कार्यशैली के कारण लोगों को आए दिन धमाकों का सामना करना पड़ रहा है। इलाका निवासियों ने सरकार से मांग है कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उन्हें तुरंत मुआवजा दिया जाए। वहीं इलाका निवासियों ने कहा कि सरकार को सख्त कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वालों पर एक्शन लेना चाहिए। धमाके की शिकायत के बाद मौके पर पावरकॉम के अधिकारी पहुंचे हैं। अधिकारियों के मुताबिक जांच की जा रही है कि किस वजह से बार-बार वायर शॉर्ट हो रही है।

  • बिग बॉस 16ः साजिद खान ने अर्चना से पूछा ये सवाल, महिला खिलाड़ियों का चेहरा शर्म से हुआ लाल

    बिग बॉस 16ः साजिद खान ने अर्चना से पूछा ये सवाल, महिला खिलाड़ियों का चेहरा शर्म से हुआ लाल

    मुबंई: बिग बॉस 16 के घर में साजिद खान पर कई बार आरोप लग चुके हैं। अर्चना गौतम हमेशा घर वालों को साजिद खान का चमचा बताती रहती हैं कि अर्चना और सादिज की लड़ाई किसी से छुपी नहीं है। हालांकि पिछले कुछ समय से अर्चना ने साजिद खान से पंगा लेना बंद कर दिया है। अब बातों ही बातों में साजिद खान ने अर्चना गौतम और सौंदर्या से ऐसा पर्सनल सवाल पूछ लिया कि घर में महिला खिलाड़ियों का चेहरा शर्म से लाल हो गया।

    साजिद खान ने कहा कि एक समय ऐसा था जब लड़कियों को हेयरी चेस्ट पसंद था अभी भी शायद पसंद है… इसके बाद निमृत कहती है कि हां थोड़ा बहुत…एकदम क्लीन पसंद नहीं है। इसके बाद साजिद सौंदर्या से पूछते हैं कि तुम्हें मर्दों में हेयरी चेस्ट पसंद है या क्लीन शेव। सौंदर्या का चेहरा ये सुनकर शर्म से लाल हो जाता है। हालांकि वो ऐसे दिखाती हैं जैसे उन्हें इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ा। इसके बाद साजिद अर्चना गौतम से पूछते हैं। अर्चना तुम्हें मर्दों में छाती के बाल पसंद हैं या बिना बालों वाली छाती। साजिद का ऐसा सवाल सुनकर अर्चना शर्माते हुए कहती है रोएं वाला….इसके बाद सभी खूब हसंते हैं।

    दरअसल, घर में काफी शांत माहौल में बातें हो रहीं थी। अर्चना गौतम रसोई में घर वालों के लिए पुए बना रही हैं। इस बीच बिग बॉस अर्चना से पूछते हैं अर्चना क्या बना रही हो। अर्चना कहती हैं बिग बॉस पुए बना रही हूं। बिग बॉस पूछते हैं किसके लिए। अर्चना कहती हैं आप तो खाते नहीं है बिग बॉस तो घर वालों के लिए ही बना रही हूं। इस पर बिग बॉस कहते हैं मेरी इतनी हिम्मत नहीं कि मैं तुम्हारे हाथ का बना कुछ खाऊं। बिग बॉस की ऐसी बातें सुनते ही अर्चना जोर से हंसने लगती हैं।

  • इस राज्य की सरकार ने नए साल को लेकर उठाया बड़ा कदम

    इस राज्य की सरकार ने नए साल को लेकर उठाया बड़ा कदम

    शिमला: क्रिसमस के बाद अब पर्यटन नगरी मनाली नववर्ष के जश्न के लिए तैयार है। मगर नए वर्ष के जश्न पर पर्यटकों को लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को हजारों पर्यटक मनाली पहुंचे, मगर उनका स्वागत यहां पर लंबे ट्रैफिक जाम ने किया। अटल टनल घूमने गए पर्यटकों को वापिस मनाली पहुंचने में भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। 

    सोलांग वैली से मनाली तक भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। लगभग 5 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। ऐसे में यहां आने वाले खासे परेशान नजर आ रहे हैं। पुलिस को भी जाम खुलवाने में कड़ी मशकत करनी पड़ रही है। मंगलवार दिन में कई सैलानियों को रांगड़ी के समीप ही 2 से 3 घंटे से ज्यादा वक़्त तक ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। गौरतलब है कि केवल मंगलवार के दिन में पर्यटक लगभग 2000 वाहनों में मनाली पहुंचे हैं तथा अब आने वाले दिनों में फिर से सैलानियों का आंकड़ा बढ़ेगा तथा सैलानियों समेत मनाली पुलिस को ट्रैफिक जाम की परेशानी को सुलझाना एक बड़ी चनौती होगी।

    आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी रेस्तरां, ढाबे, चाय के स्टॉल एवं भोजनालय आदि 2 जनवरी, 2023 की रात तक मालिकों की इच्छा के मुताबिक 24X7 खुले रहेंगे। इस सिलसिले में फैसला सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के विधायक हरीश जनार्थ, मनाली के MLA भुवनेश्वर गौड़ एवं कसौली के MLA विनोद सुल्तानपुरी के आग्रह एवं सुझाव पर आज यहां लिया।

  • PM नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन पटेल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    PM नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन पटेल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन की तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस दौरान यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें रूटिन चेकअप के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल के मुख्य प्रधान सचिव के कैलासनाथन अपोलो अस्पताल पहुंचे हैं। 

  • जालंधरः MODI RESORT के मैनेजर और पार्टी ऑर्गेनाइजर पर FIR दर्ज

    जालंधरः MODI RESORT के मैनेजर और पार्टी ऑर्गेनाइजर पर FIR दर्ज

    जालंधर : महानगर के मोदी रिसोर्ट में पार्टी के दौरान अवैध रूप हुक्का परोसने के मामले में रिसोर्ट के मैनेजर और पार्टी ऑर्गेनाइजर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कैंट की पुलिस ने की है। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई चेन सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त रिजॉर्ट में अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है, जिसका न तो कोई लाइसेंस लिया गया और न ही परमिशन है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि मोदी रिसोर्ट में बिना किसी लाइसेंस और परमिशन के अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा था। इसे लेकर आरोपी कालिया कॉलोनी के रहने वाले आरोपी पवन गोयल और अभय महेंद्र निवासी महेंद्र मोहल्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 4, 21 (तंबाकू एक्ट) के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन इन आरोपियों को जमानत दे दी गई है।  

  • नाबार्ड द्वारा तैयार संभाव्यता युक्त ऋण योजना का विमोचन

    नाबार्ड द्वारा तैयार संभाव्यता युक्त ऋण योजना का विमोचन

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना के लिए नाबार्ड द्वारा तैयार संभाव्यता युक्त ऋण योजना का विमोचन ए.डी. सी. डॉ. अमित शर्मा द्वारा बुधवार को जिला कार्यालय बचत भवन मे किया गया । संभाव्यता युक्त ऋण योजना मे गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 5 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की गई है। भारत सरकार की लीड बैंक स्कीम के तहत नाबार्ड की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जिला ऊना हेतु रू 2217 करोड कि संभाव्यता युक्त ऋण योजना को तैयार किया गया है। इस दौरान नावार्ड के जिला विकास प्रबंधक अरुण कुमार, लीड बैंक मैनेजर जी सी भट्टी, आर बी आई एल डी ओ शुभम दिवेदी, उधोग विभाग से जोनल निदेशक अंशुल धीमान व विभिन्न बैंकों व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

  • पंजाबः 2 तस्करों को काबू कर 10 किलो हेरोइन सहित हथियार किए बरामद

    पंजाबः 2 तस्करों को काबू कर 10 किलो हेरोइन सहित हथियार किए बरामद

    पठानकोट: पंजाब में पाक की नापाक हरकतों के नाकाम करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल है। इसी के तहत आज सीमा पार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को हेरोइन और हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। काउंटर इंटेल पठानकोट ने 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 180 जिंदा कारतूस के साथ 10 किलोग्राम हेरोइन सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पाकिस्तान स्थित ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जिसने खेप को बाड़ के माध्यम से भारत में भेजा। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुरूप पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके दी है।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपी पाक बेस्ड ऑपरेटिव के संपर्क में थे। नशे और हथियारों को सीमा पर लगी तारों के जरिए भारत पहुंचाया गया था। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाबः नए साल पर सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, शिक्षा मंत्री बैंस ने कर्मचारी संगठनों की बैठक बुलाई

    पंजाबः नए साल पर सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, शिक्षा मंत्री बैंस ने कर्मचारी संगठनों की बैठक बुलाई

    चंडीगढ़ः पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस 30 दिसंबर को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सरकार कर्मचारियों की मांगों को मानकर उन्हें नए साल का तोहफा दे सकते है। गौर हो कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ शिक्षा मंत्री की यह बैठक आज सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाब भवन चंडीगढ़ में की जानी थी। जारी किए गए आदेशों के मुताबिक पंजाब भवन के कमरे खाली ना होने के कारण यह मीटिंग अब 30 दिसंबर को निर्धारित की गई है। 

  • पंजाबः अब चाईना डोर बेचने वाले के खिलाफ होगा इरादा ए कत्ल का केस दर्ज!

    पंजाबः अब चाईना डोर बेचने वाले के खिलाफ होगा इरादा ए कत्ल का केस दर्ज!

    गुरदासपुरः पतंगबाजी का शौंक पंजाब में काफी ज्यादा है। लेकिन पिछले कुछ सालों से पंजाब में ड्रैगन डोर जिसे खूनी डोर के नाम से जाना जाता है उसने पतंगबाजी का मजा खराब कर दिया है। इस चाइना डोर से जहां कई मौते हो चुकी है वहीं कई लोग इस डोर से गंभीर जख्मी भी हो चुके है। लेकिन अब जिला प्रशासन ने इस डोर के उपयोग और बिक्री के खिलाफ सख्त कदम उठाए है। गुरदासपुर के डिप्टी कमिशनर ने इस डोर की बिक्री की जानकारी देने के लिए हैल्पलाइन नंबर 01874-222710 भी जारी किया है।

    थाना सिटी के एसएचओ गुरमीत सिंह ने चाइना डोर बेचने वालें दो दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिशनर गुरदासपुर के आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई है और गिरफ्तार दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के साथ बैठक कर दुकानदारों को इस चाइना डोर को नहीं बेचने के निर्देश दिए जाएंगे और बैठक के बाद अगर कोई दुकानदार सिंथेटिक डोर बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ धारा 307 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    दरअसल, बीते दिन पुलिस ने गुप्त सूनचा मिलने पर एक दुकानदार के पास से सिंथेटिक डोर से 5 गट्टू बरामद किए गए। वहीं दूसरी ओर थाना सिटी की पुलिस ने एक दुकानदार पर छापेमारी कर उसके पास से 207 सिंथेटिक डोर के गट्टू बरामद किए थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार किया। इसके बाद जिला प्रशासनने चाइना डोर पर सख्ती कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया है। 

    इस दौरान पुलिस ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे इस खून डोर की बिक्री को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें और चाइना डोर बेचने वाले की शिकायत जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर करें। उन्होंने कहा कि चाईना डोर बेचने वाले की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह का सोशल मीडिया हैंडल हुआ बैन

    पंजाबः अमृतपाल सिंह का सोशल मीडिया हैंडल हुआ बैन

    चंडीगढ़ः ‘वारिस पंजाब दे’ समूह के सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह के सोशल मीडिया हैंडल को बैन कर दिया गया है। इससे पहले भारत सरकार द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए उनका ट्विटर अकाउंट भी बंद कर दिया गया था। पूरे पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के मद्देनजर सभी प्लेटफार्मों – इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब से हटा दिया गया है। 

    मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह का सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट @sandhuamrit1984, ट्विटर अकाउंट- @SandhuAmrit10, और YouTube चैनल- वारिस पंजाब दे, सिख उपदेशक के तीन सोशल मीडिया हैंडल हैं। जिन्हें हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी एजेंडे से संबंधित भड़काऊ तस्वीरें और दृश्य पोस्ट करने को लेकर सरकार ने यह कार्रवाई की है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, अमृतपाल सिंह की पोस्ट से पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती थी, इसलिए उनके सोशल मीडिया हैंडल को हटा दिया गया है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।