Blog

  • पंजाबः अकाली दल का एक्शन, 4 बार विधायक रह चुके इस नेता को किया निलंबित 

    पंजाबः अकाली दल का एक्शन, 4 बार विधायक रह चुके इस नेता को किया निलंबित 

    अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी ने तलवंडी साबो से नेता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां जीत महिंदर सिंह सिद्धू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अकाली दल ने निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उन्हें पर्टी से निकाल दिया जाए।

    दरअसल पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की अध्यक्षता वाली अनुशासन कमेटी ने हलका तलवंडी साबो के इंचार्ज जीत महिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ मिली शिकायत पर वर्चुअल मीटिंग (वीडियो कांफ्रेंस) कर चर्चा की। यह शिकायत तलवंडी साबो के पार्टी नेताओं और वर्करों ने पार्टी के बठिंडा जिला प्रधान बलकार सिंह बराड़ को दी थी जिन्होंने आगे शिकायत पार्टी की अनुशासन कमेटी को भेजी। अनुशासन कमेटी की मीटिंग कमेटी के चैयरमैन पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने की। इसमें विरसा सिंह वल्टोहा, शरणजीत सिंह ढिल्लों, मनतार सिंह बराड़ और डॉ. सुखविन्द्र कुमार ने भाग लिया।

    उन्होंने बताया कि हलके की लीडरशिप द्वारा भेजी शिकायत में चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि जीत महिमदर सिंह सिद्धू को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा गया है कि क्यों न उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए। अनुशासन कमेटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पार्टी का आदेश सर्वोच्च रहेंगे। 

  • जालंधरः सिविल अस्तपाल में पुलिस को चकमा देकर नाबालिक हुई फरार, मामला दर्ज

    जालंधरः सिविल अस्तपाल में पुलिस को चकमा देकर नाबालिक हुई फरार, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: गांधी विनीता आश्रम द्वारा एक 17 वर्षीय नाबालिक को कुछ दिन पहले इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान पता चला है कि उक्त नाबालिग पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जब नाबालिग युवती को लाया गया था, तब वह गर्भवती थी। 2 अक्टूबर को उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां उसने एक लड़की को जन्म दिया था। नाबालिग की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा महिला मुलाजिमों को भेजा गया था।

    बीते सोमवार को रात उक्त नाबालिग बाथरूम जाने के बहाने वहां से फरार हो गई थी। सूचना मिलते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया था। इस मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 (किडनैपिंग) का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दर्ज की एफआईआर में कहा गया है कि उक्त नाबालिक युवती को गुरदासपुर की बाल भलाई कमेटी के हुकूम के अनुसार 27 मार्च 2023 को जालंधर के गांधी विनीता आश्रम लाया गया था।

    नाबालिग के फरार होने के मामले में सबसे पहले पुलिस ने डॉक्टरों से बच्चे के बारे में पूछा, क्योंकि बच्चा डॉक्टरों की अबजरवेशन में था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद युवती नाबालिग होने के चलते अपहरण का केस दर्ज कर लिया। युवती की तलाश की जा रही है। वहीं, डॉक्टरों के लिए सबसे बड़ी चिंता बच्ची बनी हुई है, क्योंकि उसे मां का दूध नहीं मिलेगा।

  • जालंधरः मशहूर कपल की आपत्तिजनक वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार लड़की को लेकर आई बड़ी खबर

    जालंधरः मशहूर कपल की आपत्तिजनक वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार लड़की को लेकर आई बड़ी खबर

    जालंधर, ENS:  मशहूर कपल की आपत्तिजनक वायरल वीडियो मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस मामले में गिरफ्तार की गई लड़की को जमानत मिल गई है। अतिरिक्त सैशन जज तरनतारन सिंह बिंदरा की अदालत द्वारा मशहूर दंपति की वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार तनीषा वर्मा के मामले की सुनवाई हुई।

    दरअसल, तनीषा वर्मा द्वारा अपने वकील के माध्यम से जमानत की अर्जी लगाई गई थी। जिस पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के उपरांत अदालत ने उसकी जमानत की अर्जी को मंजूर कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 20-9-2023 को उसके विरुद्ध थाना पुलिस डिवीजन नंबर 4 में शिकायतकर्त्ता द्वारा केस दर्ज करवा गिरफ्तार किया गया था।

  • जालंधरः पॉश इलाके में गोली चलने के मामले में ACP ने किया अहम खुलासा, मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    जालंधरः पॉश इलाके में गोली चलने के मामले में ACP ने किया अहम खुलासा, मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके अर्बन स्टेट में गोलियां चलने का मामला नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, आज सुबह अर्बन स्टेट फेस-1 में गोलियां चली। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी एसीपी हरजिंदर सिंह का बयान भी आया है। जिसमें उन्होंने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अर्बन स्टेट फेस-1 में 944 कोठी नंबर में गोली चलने का मामला उनके ध्यान में आज सुबह आया था। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त डबल स्टोरी कोठी में नीचे किराएदार रहते है और ऊपर का हिस्सा मकान मालिक के पास है। उक्त किराएदार जुलाई 2021 से यहां पर रह रहे है। उन्होंने कहा कि मकान मालिक आज सुबह अपने हिस्से की जगह की सफाई करने के लिए आए हुए थे।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रिंस महाजन कुछ दिनों से उन्हें किराया नहीं दे रहा था, जिसके कारण दोनों में विवाद चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रिंस महाजन ने ग्राउंड फ्लोर का कोर्ट से स्टे लिया हुआ था। उन्होंने कहा कि 70 वर्षीय रविंदर कुमार और पत्नी आज अपने घर पर आए। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को प्रिंस ने घर के अंदर दाखिल नहीं होने दिया। इसके बाद जब वह घर में दाखिल हुए तो उनके साथ प्रिंस और उनकी पत्नी द्वारा मारपीट की गई। वहीं बुजुर्ग पर प्रिंस महाजन और पड़ोसी ब्रह्मराज ने हमला कर दिया। जिसके बाद बुजुर्गों ने बचाने के लिए शोर मचाया तो मोहल्ला निवासी इकट्ठे हो गए।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जब मोहल्ला निवासी इकट्ठे हुए तो प्रिंस के दोस्त ब्रह्मराज ने लाइसेंस 32 बोर का पिस्टल निकाल लिया और 2 फायर जमीन पर गुंडागर्दी की। घटना की सूचना मिलते ही थाना 7 के एसएचओ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों को काबू कर हिरासत में ले लिया और दोनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਨਬਾਲਿਗਾ ਨੇ ਫਾਹਾ ਲਾ ਕੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਨਬਾਲਿਗਾ ਨੇ ਫਾਹਾ ਲਾ ਕੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸਕੂਲ ਜਾਂਦੇ ਮੁੰਡੇ ਕਰਦੇ ਸੀ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਿੰਡ ਗੁਰਵਾਲੀ ਵਿਖੇ ਬੋਲੀ ਰਾਤ ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾ ਚ 16 ਸਾਲ ਦੀ ਬੱਚੀ ਨੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਪਰਿਵਾਰ ਜਨਮਦਿਨ ਮਨਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਗਵਾਂਡ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਵੱਲ ਗਿਆ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਿਕਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਨੇ ਚੁੰਨੀ ਦੇ ਨਾਲ ਘਰ ਦੀ ਪਿਛਲੀ ਸੱਤ ਤੇ ਗਾਡਰ ਨਾਲ ਚੁੰਨੀ ਬਣ ਕੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਵੇਲੇ ਪਰਿਵਾਰ ਮੀਡੀਆ ਸਾਹਮਣੇ ਕੁਝ ਵੀ ਬੋਲਣ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਅਤੇ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸੁੱਚਾ ਸਿੰਘ ਬੱਲ ਨੇ ਪੂਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਡੀਐਸਪੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਰਾਤ ਸਾਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਕਿ ਲੜਕੀ ਨੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਤੇ ਜਿਨਾਂ 2 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦਾ ਨਾਮ ਲਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਸਕੂਲ ਜਾਣ ਵੇਲੇ ਤੰਦ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦੇ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਲੜਕੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮਾਂ ਪਿਓ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਅਸੀਂ ਬੈਠ ਕੇ ਸਮਝਾਵਾਂਗੇ ਮਾਰ ਹੋਣੀ ਨੂੰ ਕੁਝ ਹੋਰ ਹੀ ਮਨਜ਼ੂਰ ਸੀ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲਿਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੰਪਲੇਂਟ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਜਰੂਰ ਦਵਾਵਾਂਗੇ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਦਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਸਾਫ ਹੋ ਪਾਵੇਗਾ ਕਿ ਇਸ ਦੀ ਮੌਤ ਕਿਸ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਹੋਈ ਹੈ।

  • जालंधरः पॉश इलाके में गोली चलने की वीडियो आई सामने

    जालंधरः पॉश इलाके में गोली चलने की वीडियो आई सामने

    जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके अर्बन स्टेट में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां अर्बन स्टेट फेस-1 में गोलियां चली है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें कुछ युवक गेट फांदकर घर में घुसने की कोशिश कर रहे है। इस दौरान एक महिला बेटे पर हमला होने की बात कह रही है। जिसमें महिला कह रही है कि उसके बेटे पर हमला कर खून निकाल दिया गया है। इस दौरान महिला आरोप लगा रही है कि घर में युवकों द्वारा हमला किया गया। वहीं घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक आर्दश नगर में रहता है। इस दौरान आज किराएदार और मकान मालिक में अर्बन स्टेट फेस-1 किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

    आरोप लगाए जा रहे है कि किराएदार ने मकान मालिक पर गोलियां चला दी। इस घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को जांच के लिए थाने ले गई। बताया जा रहा हैकि दोनों का कोर्ट केस चल रहा है। इसी दौरान आरोप लगाए जा रहे हैकि आज मकान मालिक अन्य साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुस गए थे। जहां मकान मालिक ने अन्य साथियों के साथ किराएदार पर हमला कर दिया। जिस दौरान बचाव के चलते किराएदार ने 2 राउंड फायर किए है। 

  • इजराइल में फंसे एक्ट्रेस के 300 फैमिली मेंबर्स, जीजा और बहन की हुई हत्या

    इजराइल में फंसे एक्ट्रेस के 300 फैमिली मेंबर्स, जीजा और बहन की हुई हत्या

    नई दिल्ली :  टीवी एक्ट्रेस मधुरा नाइक इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया था कि इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग में उन्होंने अपनी कजिन सिस्टर और जीजा को खो दिया अब एक्ट्रेस ने बताया कि इजराइल में उनके 300 फैमिली मेंबर्स फंसे हैं उन्होंने बताया कि मेरे परिवार ने उनके मिसिंग होने की जानकारी दी थी और 24 घंटे में ही उनकी डेड बॉडी मिली थी उनके बच्चे भी उनके साथ कार में थेउस वक्त वहां जो ऑफिसर्स ड्यूटी पर थे उन्होंने बच्चों को वहां से सुरक्षित निकाला मधुरा ने बताया कि उनकी नानी एक यहूदी थींमधुरा ने आगे कहा, ‘दुर्भाग्य से, इजराइल में स्थिति हमेशा ऐसी ही रही है हमने कई बार ऐसी स्थितियों का सामना किया है

    मेरा परिवार चिंतित है, चीजें कैसे आगे बढ़ेंगी मुझे लगा कि अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इसके बारे में बात करना जरूरी है मैं सुरक्षा कारणों से ये नहीं बता सकती कि मैं अभी कहां हूं और न ही मैं ये बता सकती हूं कि मेरे कौन से सदस्य इजराइल में फंसे हुए हैं मेरी पोस्ट के बाद मुझे सांप्रदायिक नफरत मिल रही है ये चौंकाने वाला है कि लोग निर्दोष लोगों की जान को लेकर सहानुभूति नहीं दिखा रहे हैं वे ये नहीं समझ पा रहे हैं कि मरने वाले निर्दोष नागरिक हैं

    ये एक आतंकवादी हमला है, ठीक वैसा ही जैसा कि मुंबई में 26/11 को हुआ था आगे मधुरा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुरे कमेंट्स और धमकियां मिल रही है। हालांकि, उन्होंने भारत की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘दुनिया के सभी हिस्सों में सभी यहूदियों का सुरक्षित रहना बहुत महत्वपूर्ण है। मैं यहां भारत में बेहद सुरक्षित महसूस करती हूं। ऑथोरिटी हमारा बहुत सपोर्ट करती है। अगर ऐसी कोई स्थिति होती है, तो मुझे पता है कि मेरे पास उनका पूरा सपोर्ट है। मैं यहूदी और हिंदू दोनों धर्मों को मानती हूं। मैं बस सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं।’

  • जालंधरः इस पॉश इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप

    जालंधरः इस पॉश इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके अर्बन स्टेट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अर्बन स्टेट फेस-1 में गोलियां चली है। वहीं घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक आर्दश नगर में रहता है। इस दौरान आज किराएदार और मकान मालिक में अर्बन स्टेट फेस-1 किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

    आरोप लगाए जा रहे है कि किराएदार ने मकान मालिक पर गोलियां चला दी। इस घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को जांच के लिए थाने ले गई। बताया जा रहा हैकि दोनों का कोर्ट केस चल रहा है। इसी दौरान आरोप लगाए जा रहे हैकि आज मकान मालिक अन्य साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुस गए थे। जहां मकान मालिक ने अन्य साथियों के साथ किराएदार पर हमला कर दिया। जिस दौरान बचाव के चलते किराएदार ने 2 राउंड फायर किए है। 

  • यौन उत्पीड़न के आरोप में मशहूर बाबा गिरफ्तार

    यौन उत्पीड़न के आरोप में मशहूर बाबा गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 33 वर्ष के एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने ये जानकारी मीडिया से साझा की है। इस सिलसिले में पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि विनोद कश्यप को द्वारका उत्तर पुलिस थाने में दर्ज यौन उत्पीड़न की 2 शिकायतों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘विनोद ककरोला इलाके में माता मसानी चौकी दरबार लगाता था। वह एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था, जिसके बड़ी संख्या में फालोवर हैं।’

    उन्होंने बताया ‘दोनों मामलों में, आरोप है कि उसने महिला श्रद्धालुओं को उनकी समस्याओं के समाधान में मदद करने के बहाने बुलाया और उनसे कहा कि उन्हें ‘गुरु सेवा’ करनी चाहिए। इसके बाद उसने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और उन्हें घटना का खुलासा न करने की धमकी दी।’ द्वारका के ककरोला गांव से इस बाबा की गिरफ्तारी हुई। इस बाबा पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह कथित तौर पर दुखी महिलाओं से सब ठीक करने के बहाने पैसे ऐंठता था फिर मौका पाकर उनका बलात्कार करता था। इतना ही नहीं वह पीड़ित महिलाओं को बाद में ब्लैकमेल भी करता था।

    जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के अधिकारी हर्षवर्धन ने बताया कि जिला पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और 506 के तहत 2 केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। महिलाओं के साथ जो यौन उत्पीड़न, शोषण और भेदभाव होता है, उसका प्रभाव न केवल मानसिक रूप से पड़ता है, बल्कि इसके साथ-साथ उन पर किए जाने वाले यौन उत्पीड़न का शारीरिक प्रभाव भी पड़ता है।

  • ਪੰਜਾਬ  :  ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ,  ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਅੱਜ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਪੁੱਜੇ। ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂਵਾ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਤੇ ਸਰਬਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਹਾ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਅਦਾ ਕਰਨ ਲਈ ਆਏ ਆਂ ਸਾਡੇ ਤੇ ਸਾਡੇ ਭਰਾਵਾਂ ਤੇ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਨੇ ਮਿਹਰ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਲਈ ਆਏ ਹਨ।

    ਦੇਸ਼ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਕਿਹਾ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਅੱਗੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਕੋਲੋਂ ਉਹੀ ਕੰਮ ਕਰਵਾਈ ਜੋ ਤੈਨੂੰ ਚੰਗੇ ਲੱਗਣ । ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਡਿਬੇਟ ਰੱਖੀ ਗਈ ਹੈ, ਉਸਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਬੰਦਾ ਸਪੀਕਰ ਚੁਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸਦਾ ਕੋਈ ਕਮੈਂਟ ਕਰਨਾ ਨਹੀਂ ਬਣਦਾ। ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਮੈਂ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦਾ ਹਾਂ।  ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਵਿੱਚ ਸੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਗੱਲ ਸੁਣਾਉਣ ਲਈ ਧਰਨੇ ਮੁਜਹਾਰੇ ਕਰਦੇ ਸੀ, ਡਾਂਗਾਂ ਵੀ ਖਾਂਦੇ ਸੀ।

    ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਤੇ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦੀ ਕਿਰਪਾ ਹੋਈ ਹੈ, ਇੰਨੀ ਵੱਡੀ ਸੇਵਾ ਬਖਸ਼ੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਖੁਦ ਕਿਹਾ ਹੈ ਆਓ ਇੱਕ ਜਗ੍ਹਾ ਬੈਠ ਕੇ ਗੱਲ ਕਰੀਏ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰਾ ਕੰਮ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਸਪੀਕਰ ਦਾ ਕੰਮ ਹੈ। ਨਸ਼ੇ ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਸੰਧਵਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੁਹਿੰਮ ਛੇੜੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਦਰਜਨ ਦੇ ਕਰੀਬ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਨਸ਼ਾ ਛਡਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।