Blog

  • पंजाब: BDPO दफ्तर में शराब का सेवन कर रहे थे कर्मचारी, AAP नेता के पहुंचने पर मचा हड़कंप

    पंजाब: BDPO दफ्तर में शराब का सेवन कर रहे थे कर्मचारी, AAP नेता के पहुंचने पर मचा हड़कंप

    गुरदासपुर: ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी दफ्तर धारीवाल में कर्मचारियों की ओर से शराब पीने का मामला सामने आया है। मामला शनिवार शाम का है। इस मामले की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव गुरिंदर सिंह गिल मौके पर पहुंच गए। हालांकि, इस दौरान दफ्तर बंद होने के बाद शराब पी रहे कर्मचारी मौके से खिसक गए। गिल की ओर से बनाए गए वीडियो में टेबल पर पड़ी सोडे की बोतल व खाने-पीने का सामान दिखाई देता है। इसके अलावा शौचालय में शराब की बोतल का रेपर भी मिला है।

    गुरिंदर गिल ने कहा कि उन्हें काफी समय से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारी दफ्तर बंद होने के बाद यहां पर बैठकर शराब का सेवन करते हैं। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा, इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजकर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

    वहीं, मामले को लेकर बीडीपीओ गुरजीत सिंह का कहना है कि वे रविवार होने के कारण कहीं बाहर हैं। सोमवार को दफ्तर पहुंचने के बाद मामले की जांच की जाएगी। अगर कोई कर्मचारी आरोपित पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

  • नेहा मानव सेवा सोसाइटी द्वारा 13वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

    नेहा मानव सेवा सोसाइटी द्वारा 13वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

    कैंप में रक्त देने उमडा युवाओं का जनसैलाब, 151 ने दिया रक्त
    हरे कृष्ण गौशाला के संचालक अशोक शर्मा ने किया शुभारंभ


    बददी/सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्व सामाजिक संस्था नेहा मानव सोसाईटी ने स्व. अनुज बरूर की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्त देने के लिए युवाओं का जनसैलाब उमड पड़ा। समय पूर्ण होने पर कई युवाओं को रक्त दिए बगैर लौटना पड़ा। हरे कृष्ण गौशाला के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में 151 रक्त के यूनिट पी.जी.आई ब्लड बैंक टीम द्वारा एकत्रित किए गए। नेहा मानव सेवा सोसाइटी द्वारा राजेन्द्र कालरा जी जिन्होंने स्वयं 94 बार अपना रक्तदान किया है और 284 ब्लड डोनेशन कैंप थैलासीमिया पीड़ितों के लिए लगाए हैं को रक्त रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। विनय कौशल को भी 128 बार रक्तदान करने के लिए रक्त रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। रणदीप बत्ता जी 156 बार रक्तदान कर चुके हैं और उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। विपन चंदेल ने 132 बार रक्तदान किया है उन्हें भी गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। श्री हरे कृष्णा गौशाला के संचालक अशोक शर्मा और महादेव गौशाला संचालक दौलत राम भोली और अन्य कई समाजसेवी को विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

    नेहा मानव सेवा सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करने में विशेष योगदान करने के लिए राम चंद बरुर, मनु सोहेल, अनु रक्षक ठाकुर, सुनील शर्मा, कपिल शर्मा, दीप शर्मा, अमन गुप्ता, आकाश गुप्ता, किशोरी लाल ठाकुर, सोहन राजपूत, कांगड़ा हेपिलिंग हैंड विशाल धीमान, सुनील भरमौरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा मुसाफरु, शांति स्वरुप, आंचल शर्मा, पंकज ठाकुर, अमित धीमान, प्रीतम चंद, गिरधारी लाल कश्यप, भटौली के पूर्व प्रधान बलबीर सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में 151 रक्तवीरों ने रक्तदान किया और उन्हें नेहा मानव सेवा सोसाइटी द्वारा रक्त सेवा सम्मान स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में रिफ्रेशमेंट के साथ बिलासपुरी धाम का आयोजन भी किया गया था जिसका रक्तदान शिविर में शामिल हुए सभी ग्रहण किया। नेहा मानव सेवा सोसाइटी के संस्थापक व सचिव पवन बरूर, उपाध्यक्ष अश्वनी महाजन, मुख्य सलाहकार राकेश मनकोटिया, कोषाध्यक्ष सुमन बरूर ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए हर रक्तदानी और सहयोगी सदस्यों का आभार वयक्त किया।



  • विभिन्न व्याधियों से ग्रसित लोगों को बिना चीर फाड पहुंचाई राहत

    विभिन्न व्याधियों से ग्रसित लोगों को बिना चीर फाड पहुंचाई राहत

    न्यूरोथैरिपी के शिविर में 61 रोगियों का बिना दवा दिए किया उपचार

    न्यूरोथैरिपी विशेषज्ञ मोहिंद्र पाल ने अपनी टीम के साथ लगाया कैंप

    भारत विकास परिषद ने की मधुमेह व बीपी की जांच

    बददी/सचिन बैंसल: हिम औद्योगिक कल्याण सभा ने बददी के महाराणा प्रताप नगर में न्यूरोथैरिपी से संबधित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस कैंप में 61 रोगियों का बिना चीर फाड़ व बिना कोई दवा दिए उपचार किया गया। सुबह 8 बजे प्रारंभ हुए कैंप का नेतृत्व न्यूरोथैरिपी के विशेषज्ञ मोहिंद्र पाल ने किया और यह दोपहर बाद 4 बजे तक चला। शिविर का शुभारंभ श्रीकांत मैमोरियल अस्पताल ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. अंशु शर्मा ने किया जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाराणा प्रताप नगर कालोनी के अध्यक्ष मनोज कौशल शामिल हुए। हिम औद्योगिक कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर सिंह जम्वाल, महामंत्री कालिदास शर्मा व कैंप की प्रभारी सुषमा ठाकुर ने बताया कि कैंप में मोहिंद्र पाल और उनकी टीम ने इस शिविर में बिना दर्द के सभी बीमारियों का सफलता पूर्वक इलाज किया। मोहिंद्र पाल ने बताया कि न्यूरोथैरेपी द्वारा रोगों पर ध्यान रखते हुए शरीर के अलग अलग हिस्सों पर दबाब डालकर बीमारियों का ईलाज किया गया।  इसमें न दर्द होता है, न दवा होती है और न ही कोई साईड इफैक्ट होता है और हर आयु वर्ग के लोग इसमें ईलाज हुआ।

    रविवार के शिविर में पेट संबधी रोग, जोडों के दर्द, त्वचा रोग, चेहरे व सिर के रोग, अस्थमा, थाईराईड, पैरालाईसिस, ह्रदय रोग, मंद बुद्वि बच्चे, मोटापा, कब्ज, एसिडीटी, गैस, दस्त, गर्दन दर्द, सरवाईकल, कमर दर्द, स्लिप डिस्क,साईटिका, महिलाओं से संबधित रोग, सिर दर्द, माईग्रेन, जुकाम, मुहांसे, मोतिया, नींद न आना,एलर्जी, सफेद दाग आदि बीमारियों का ईलाज प्राचीन न्यूरोथैरेपी पद्वति से किया गया। वहीं दूसरी ओर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज गुप्ता , सचिव रमन कौशल व कोषाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि भारत विकास परिषद की टीम इस कैंप में बीपी व शूगर की जांच निशुल्क की गई वहीं ब्लड टैस्ट भी किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा अंशु शर्मा निदेशक श्रीकांत मैमोरियल ट्रस्ट, हिमालया जनकल्याण समिति के संचालक रणेश राणा मुसाफरु, भारत विकास परिषद के सचिव रमन कौशल, राकेश यादव, हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, मनोज कौशल, दीना नाथ, ममता भारद्वाज, अशोक ठाकुर, अंजना ठाकुर, सुषमा ठाकुर, कुलवीर, कालिदास, सुषमा, हरीश शर्मा, अमित, विकास, नरेश भारद्वाज, डिंपल, प्रेम गौतम, कविता गौतम, शांति गौतम, हरीश राणा,बलवंत ठाकुर, विचित्र सिंह, अजय गरला, दीपक वर्मा, बलवीर सिंह, चिंतन चौधरी, गिरधारी लाल कश्यप, किशोर ठाकुर व पंकज विष्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  • मोहिनी सूद ने संभाली प्रधान की कमान, सबसे छोटी उम्र में बनी संस्था के प्रधान

    मोहिनी सूद ने संभाली प्रधान की कमान, सबसे छोटी उम्र में बनी संस्था के प्रधान

    इन्नर व्हील क्लब सोलन सिटी का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया

    बददी/सचिन बैंसल: इन्नर व्हील क्लब सोलन सिटी का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया !  इस दौरान  स्पेशल ओलंपिक्स की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान जोनल क्लब कोऑर्डिनेटर सविता भल्ला विशेष रूप से उपस्थित रही । कार्यक्रम का मंच संचालन कंचन जसवाल ने किया।समारोह के दौरान रोहिनी सूद ने नवनियुक्त प्रधान मोहिनी सूद  का विस्तृत परिचय दिया ।मुख्य अतिथि रशिमधर सूद  व क्लब के सदस्यों द्वारा नवनियुक्त अध्यक्षा मोहिनी सूद को  कॉलर पहनाकर,पिन व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । इसके उपरांत नवनियुक्त प्रधान मोहिनी सूद द्वारा सेक्रेटरी शिविका गुप्ता,  ट्रेजरर नीता अग्रवाल, आईएसओ सिम्फली खोली व क्लब एडिटर अनु कीरो पिन पहनाकर  टीम ने स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधान मोहिनी सूद को सम्मानित किया जिसमें रोटरी क्लब सोलन, रोटरी क्लब सोलन सिटी, इनरव्हील क्लब सोलन, इनरव्हील क्लब सोलन मिटाउन, सूद सभा सोलन, कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा सोलन सहित शहर की अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने इनरव्हील क्लब सोलन सिटी की नवनियुक्त प्रधान मोहिनी को पदभार संभालने पर बधाई दी।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रशिम धर सूद द्वारा इनरव्हील क्लब सोलन सिटी की अभिव्यक्ति मन कि  पत्रिका भाग-1 का विमोचन किया ।इस दौरान उन्होंने कहा कि  मोहिनी सूद ने समाज के प्रति जिन  कार्यों को किया है वह बेहद सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह प्रयास करेंगी कि युवा मोहिनी सूद को भारतीय जनता पार्टी के महिला सम्मान समारोह में भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वह आशा करती है कि मोहिनी अपने कार्यकाल में समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगी व अपने क्लब की महिलाओं व इनरव्हील क्लब सोलन सिटी द्वारा स्थापित नवनियुक्त क्लब इनरव्हील सोलन शक्ति की युवतियों को साथ लेकर नया आयाम स्थापित करेंगी।  शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मोहिनी सूद ने कहा कि वह इनरव्हील क्लब सोलन सिटी में प्रधान के पद पर निष्पक्षता व  इमानदारी के साथ कार्य करेंगी।
    मोहिनी सूद ने कहा कि वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता  को देती हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने माता-पिता के भरोसे के कारण आज इस मुकाम तक पहुंच पाई है साथ ही उन्होंने सभी युवतियों के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वह अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। नवनियुक्त प्रधानमोहिनी सूद के पिता  अशोक सूद व माता सुषमा सूद ने कहा कि उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है कि उनकी बेटी ने कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है।कार्यक्रम  में नवनियुक्त प्रधान मोहिनी सूद द्वारा विभिन्न संस्थाओं से आए, पदाधिकारियों मीडिया कर्मियों,बच्चों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान शिविका गुप्ता, नीता अग्रवाल , कंचन जसवाल, मीनू चौहान ,मधु ठाकुर ,अन्नू, वंदना शर्मा ,रिचा बट्टू सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहे।
  • जालंधरः श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तारीख का हुआ ऐलान

    जालंधर, ENS: प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तरीक का ऐलान के साथ आज प्रधान की नियुक्ति का भी ऐलान हुआ है। मंदिर का प्रधान आज्ञा पाल चड्डा के भतीजे पकंज चड्डा को प्रधान चुना गया। वहीं बाबा के सोढल मेले  का ऐलान 28 सितंबर का किया गया।

    दरअसल, श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों संबंधी आज श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) के चुनाव हुए। इस मौके पर कांग्रेसी नेता सलिल बाहरी, मनोज बाहरी, चंदन ग्रेवाल, अश्वनी नरूला, नवल कंबोज, अमरजीत सिंह अमरी, बण्टी नीलकंठ, बण्टू सभ्रवाल, राजेश भट्टी, मनोज नन्हा मौजूद रहे।

    वहीं सांसद सुशील रिंकू द्वारा झण्डा लहराने की रस्म अदा की और साध संगत के लिए सभा की और से लगाए गए लंगर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पकंज चड्डा ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों से बैठक करके मेले के प्रबंध कार्य किए जाएंगे।

  • जालंधरः श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तारीख का हुआ ऐलान

    जालंधरः श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तारीख का हुआ ऐलान

    जालंधर, ENS: प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तरीक का ऐलान के साथ आज प्रधान की नियुक्ति का भी ऐलान हुआ है। मंदिर का प्रधान आज्ञा पाल चड्डा के भतीजे पकंज चड्डा को प्रधान चुना गया। वहीं बाबा के सोढल मेले  का ऐलान 28 सितंबर का किया गया।

    दरअसल, श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों संबंधी आज श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) के चुनाव हुए। इस मौके पर कांग्रेसी नेता सलिल बाहरी, मनोज बाहरी, चंदन ग्रेवाल, अश्वनी नरूला, नवल कंबोज, अमरजीत सिंह अमरी, बण्टी नीलकंठ, बण्टू सभ्रवाल, राजेश भट्टी, मनोज नन्हा मौजूद रहे।

    वहीं सांसद सुशील रिंकू द्वारा झण्डा लहराने की रस्म अदा की और साध संगत के लिए सभा की और से लगाए गए लंगर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पकंज चड्डा ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों से बैठक करके मेले के प्रबंध कार्य किए जाएंगे।

  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानसी राणा को करेगी सम्मानित: विवेक शर्मा 

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानसी राणा को करेगी सम्मानित: विवेक शर्मा 

    ऊना/ सुशील पंडित:  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व टीम सदस्यों द्वारा आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों को मदद के लिए पहल का काम करने वाली मानसी राणा को सम्मानित किया जाएगा  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कुटलैहड कांग्रेस के युवा नेता विवेक शर्मा ने प्रैस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी वारिश से तवाही मचाई थी। जिसमें करोड़ों रुपए का नुक़सान हुआ। सैंकड़ों लोग बेघर हो गए। बहीं पर इस आपदा की घड़ी में जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की स्काउट एवं गाइड की छात्रा मानसी राणा ने उसी समय अपनी गुलक तोड़ कर सारा पैसा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा दिया था।बहीं पर वेटी मानसी राणा उम्र में बेशक छोटी है परन्तु आपदा की इस घड़ी में पहल का काम करके हम सभी को जागरूक किया।
    हालांकि इससे पहले भी मानसी राणा ने कोरोना काल में भी पहल करते हुए अपना जन्मदिन न मना कर सारा पैसा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा दिया था।ओर आज भी हर वर्ष अपने जन्मदिन के दिन मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि जमा करवा रही है। बहीं पर मानसी राणा के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक शर्मा ने मानसी राणा को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित करने का आह्वान किया है।
  • स्व. हरबंस लाल सैनी की पुण्यतिथि पर क्षेत्रीय अस्पताल में लंगर का आयोजन

    स्व. हरबंस लाल सैनी की पुण्यतिथि पर क्षेत्रीय अस्पताल में लंगर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद के प्रादेशिक महासचिव नरेश सैनी के पिता स्व. हरबंस लाल सैनी की तीसरी पुण्यतिथि पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के माध्यम से लंगर का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल में आए रोगियों व उनके तीमारदारों को लंगर का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,प्रदेश महामंत्री नरेश सैणी,राजरानी सैणी,कमल सैणी,राकेश सैणी,राजेश सैणी,अंशज सैणी,सुरेंद्र सैणी,अनिल कुमार,लखविंदर, बलविंदर सैनी,करणपाल मनमोटिया,मंजू मनकोटिया, राजेश सिंह,राममूर्ति लेथ,देवराज ,आरजू,सरदार ज्ञान सिंह,चरणजीत सैणी,वीना सैनी,हिमोत्कर्ष जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया,रमा कंवर,गुरू का लंगर सेवा ट्रस्ट के  अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
  • Chandigarh: Insane Lounge & Bar में पुलिस  की रेड, Fir दर्ज, देखें वीडियो

    Chandigarh: Insane Lounge & Bar में पुलिस की रेड, Fir दर्ज, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर में देर रात पुलिस ने क्लब में रेड की। पुलिस की इस कार्रवाई से पंचकूला के सभी क्लब में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई एसीपी सुरिंदर कुमार और सेक्टर 10 के चौंकी इंचार्ज जगदीश चंद ने की। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सेक्टर 9 के इनसेंन क्लब में रेड की। जहां पुलिस ने क्लब से ने 7 हुके बरामद किए। जिनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

    इस दौरान पुलिस ने क्लब के मैनेजर अनिल कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी रायपुरखुर्द चंडीगढ़ के निवासी के ऊपर मामला भी दर्ज किया गया। बता दें दे कि शनिवार और रविवार को पंचकूला के सभी क्लब में भारी युवक युवतियों का क्रोउड्ड होता है। जिसके चलते पुलिस द्वारा यह रेड की गई।

  • भारतीय अंडर-19 (लडक़े) विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सनजॉन (अर्जेटीना) रवाना

    भारतीय अंडर-19 (लडक़े) विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सनजॉन (अर्जेटीना) रवाना

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय अंडर-19 (लडक़े) विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सनजॉन (अर्जेटीना) रवाना हो गई है। फेडरेशन इंटरनेशनल दि वॉलीबॉल द्वारा यह विश्व चैंपियनशिप करवाई जा रही है। भारतीय वॉलीबॉल टीम अर्जेटीना के शहर सनजॉन में 2 से 11 अगस्त तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप भाग लेगी। इससे पहले भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 15 से 30 जुलाई तक सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्पोर्ट्स ऑर्थोरिटी ऑफ गुजरात भावनगर में हुआ। टीम के मुख्य कोच सतीश शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम विश्व चैंपियनशिप से पदक लेकर लौटेगी। उन्होंने कहा कि टीम ने बेतहर सुविधाओं के बीच जमकर अभ्यास किया है। युवाओं में जीत को लेकर काफी उत्साह है। सतीश शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम गुजरात में कड़ी मेहनत कर रही है। उन्हीं पूरी उम्मीद है कि लडक़ों की युवा और प्रतिभा वान टीम पदक लेकर ही भारत लौटेगी।
    अंडर-19 भारतीय वॉलीबॉल टीम में सतीश शर्मा मुख्य कोच, सहायक कोच प्रमोद सिंह व पीसी पांडेय मिले हैं। मुख्य कोच सतीश शर्मा की अगुवाई में विदेशी धरती पर प्रदर्शन करने गई भारतीय वॉलीबॉल टीम को युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार, उपनिदेशक सुबोध रमोल, जिला खेल अधिकारी अनुराग वर्मा और विभाग के सभी प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं। घोषित अंडर-19 बॉलीवॉल भारतीय टीम में गौरव सिंह व अनुज कुमार सिंह (सैटर), युवराज प्रताप सिंह व उदय भानु प्रताप सिंह (यूनिवर्सल), ए रनलिन गिप्सन, नमित एम.एन व दिग्विजय सिंह (ब्लॉकर), महेंद्र ध्रुवे, रविंद्र प्रताप सिंह, निकोलस चाको थॉमस, आदित्य दामहे (अटैकर) व जे. जीवन कुमार (लिब्रो) को शामिल किया गया।