Blog

  • पंजाबः AAP के जिला यूथ प्रधान पर जानलेवा हमला

    पंजाबः AAP के जिला यूथ प्रधान पर जानलेवा हमला

    लुधियाना: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सब-रजिस्ट्रार दफ्तार के पास आप पार्टी यूथ विंग के कार्यकारी जिला प्रधान परमिन्द्र सिंह संधू पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। इस दौरान परमिंदर संधू ने मामले को जाली डिग्रियों के स्कैम का पर्दाफाश करने के साथ जोड़ते हुए अकाली नेताओं द्वारा हमले को अंजाम दिए जाने के आरोप लगाए गए। आप के संधू ने थाना मोती नगर की पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस को दी शिकायत में संधू ने अकाली दल से संबंधित दीपक प्रजापति, सुखमणि सिंह, डेविड गिल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

    उन्होंने बताया कि आरोपी जाली डिग्रियां बेचते थे जिसका उन्होंने पर्दाफाश किया था। आरोपी प्रजापति के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरु की थी जबकि बाकी आरोपियों की संलिप्तता बारे जांच चल रही है। आरोपी केस वापस लेने की धमकिया दे रहे थे। जब मैंने ऐसा नहीं किया तो ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सब-रजिस्ट्रार दफ्तार के पास सुखमणि सिंह, डेविड गिल व उनके 5-7 अन्य साथियों ने असले सहित हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। पुलिस ने सुखमणि व डेविड को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

  • Coca-Cola ला रहा है धांसू Smartphone! सामने आई तस्वीर

    Coca-Cola ला रहा है धांसू Smartphone! सामने आई तस्वीर

    टेक न्यूज़: सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी Coca-Cola कंपनी भारत में एक नया डिवाइस लॉन्च करने के लिए स्मार्टफोन ब्रांड के साथ मिलकर काम करने की खबरें सामने आ रही हैं । जानकारी के अनुसार फोन के रियर में सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी का लोगो होगा। यह फोन सॉफ्ट ड्रिंक की दिग्गज कंपनी और एक स्मार्टफोन ब्रांड के सहयोग से तैयार होगा। वहीं शर्मा ने ब्रांड के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन फोन का डिजाइन Realme की ओर इशारा करता है। जैसा कि फोटो में नजर आ रहा है, स्मार्टफोन में बैक पैनल के दाईं ओर कोका-कोला लोगो के साथ एक शानदार डिजाइन है। बेवरेज कंपनी की थीम से मिलता हुआ लाल रंग पीछे नजर आ रहा है। इसके अलावा बैक पैनल पर दो सर्कुलर रिंग हैं जिनमें दो कैमरा सेंसर मिलते हैं। इसके दाईं ओर वॉल्यूम बटन दिया गया है और राउंड ऐज्स हैं।

    स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं मिली है। यह फोन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Realme 10 4G जैसा नजर आता है। Realme अगर इस साझेदारी में शामिल होती है तो यह कुछ अलग नहीं होगा, क्योंकि कंपनी पहले भी कई स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन जारी करती रही है।

  • जालंधरः रिहायशी इलाके में घुसा बारहसिंघा, पकड़ने गई वन विभाग के छूटे पसीने, देखें वीडियो

    जालंधरः रिहायशी इलाके में घुसा बारहसिंघा, पकड़ने गई वन विभाग के छूटे पसीने, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः लंबा पिंड के हनुमान मंदिर के पास एक प्लाट में बारहसिंघा आने से लोगो में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन बारहसिंघा को पकड़ने में असफल रही। जब टीम लंबा पिंड के पास प्लॉट में पहुंची, तो बारहसिंघा ने दीवार से छलांग लगा दी और वहां से निकल कर हाईवे पर भागता रहा।

    इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी एक्टिवा पर ही उसका पीछा करते रहे लेकिन बारहसिंघा ने वन विभाग के कर्मचारियों के पसीने छुड़वा दिए। वन विभाग के अनुसार लंबा पिंड के बाद बारहसिंघा हाईवे पर स्थित खाली प्लाटों में घुसा, लेकिन वहां पर भी वन विभाग के कर्मचारियों को चकमा देकर निकलता रहा। काफी समय के प्रयास के बाद अभी तक बारहसिंघा वन विभाग के कर्मचारियों की पकड़ में नहीं आ पाया है।

    कड़ी मशक्त के बाद वन विभाग मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग के कर्मचारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सबसे पहले उन्हें बारहसिंघा की सूचना सूची पिंड से इलाके से आई थी। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों वहां पर उसे पकड़ने के लिए काफी मशक्त की, लेकिन अब वह खाली प्लाटों में घुस गया है। उन्होंने कहा कि खुले मैदान होने के कारण उन्हें पकड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारहसिंघा को पकड़ने का उनका प्रयास जारी है। 

  • लूट का विरोध करने पर हमलावारों ने स्टूडेंट्स पर चलाई गोलियां, एक की मौत

    लूट का विरोध करने पर हमलावारों ने स्टूडेंट्स पर चलाई गोलियां, एक की मौत

    वाशिंगटनः अमेरिका में लगातार भारतीय छात्रों के साथ लूटपाट की घटना हो रही है। ताजा मामले में भारत से अमेरिका पढ़ने गए एक छात्र के साथ लूटपाट का सामने आया है। छात्रों से लुटेरों द्वारा लूट के दौरान जब विरोध किया गया तो हमलावरों ने गोली चला दी। इस जानलेवा हमले में एक छात्र की मौत हो गई है। एजेंसी और अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

  • सी एम साहब के सख्त आदेश दौरान जालंधर के आदमपुर में धड़ल्ले से बिक रही है चाइना डोर

    सी एम साहब के सख्त आदेश दौरान जालंधर के आदमपुर में धड़ल्ले से बिक रही है चाइना डोर

    आदमपुर/ गणेश शर्मा : जालंधर के आदमपुर में अभी भी चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है और कई बार आदमपुर में चाइना डोर से बहुत हादसे भी हो चुके हैं इसके बावजूद भी आदमपुर पुलिस प्रशासन की तरफ से चाइना डोर बेचने वालों पर अभी तक कोई कोई करवाई नहीं हुई प्रशासन के बड़े-बड़े दावे खोखले आते हुए नजर आ रहे हैं

  • जालंधरः इस इलाके में सांबर के आने से मचा हड़कंप

    जालंधरः इस इलाके में सांबर के आने से मचा हड़कंप

    जालंधर, वरुण/हर्षः सर्दी के मौसम में जगंली जानवरों के शहरों के रिहायशी इलाकों में आने के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। वहीं आज रेलवे विहार के करोलबाग में साबंर के आने का मामला सामने आया है। सांबर के आने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचित कर दिया है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दे कि कुछ दिन पहले भी सुच्ची पिंड में सांबर के आने का मामला सामने आया था। 

    दरअसल, उस दौरान सांबर एक वर्कशाप में घुस गया था। जिसके कारण वन विभाग के अधिकारियों को इलाका तंग होने के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा था। उन्हें डर था कि आस पास खड़ी गाड़ियों को कहीं सांबर नुकसान ना पहुंचा दे। इस दौरान उन्होंने कहा सांबर को काबू कर चौहाल के जंगलों में छोड़ दिया था।

  • पंजाबः केंद्रिय मंत्री सहित कई भाजपा नेताओं ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

    पंजाबः केंद्रिय मंत्री सहित कई भाजपा नेताओं ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

    अमृतसर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत आज अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलकात करने पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो में दोनों के बीच मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान पंजाब के कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। बता देंकि केंद्रिय मंत्री गजेंद्र शेखावत पंजाब दौरे पर है। इससे पहले उन्होंने बठिंडा में तख्त श्री दमदमा साहिब में मत्था टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया था।

    इस दौरान उनके साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, सरदार गुरप्रीत सिंह कांगड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा जी, सरदार दयाल सिंह सोढ़ी , सरदार जगदीप सिंह नकई, बठिंडा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष स.रविप्रीत सिंह सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

     

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार, गटर से नवजन्मे बच्चे का शव बरामद

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार, गटर से नवजन्मे बच्चे का शव बरामद

    अमृतसर: जिले के बी ब्लॉक रेलवे कॉलोनी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को आज नवजन्मे बच्चे का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात लोगों ने नवजन्मे बच्चे कोलिफाफे में डाल कर गटर में फेंक दिया था। इस घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार अमृतसर बी ब्लॉक रेलवे कॉलोनी में तीन अज्ञात लोगों द्वारा नवजन्मे बच्चे को लिफाफे में डाल कर गटर में फेंका गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना में दो महिलाएं और एक पुरुष के द्वारा बच्चे को गटर में फेंका गया है। मौके पर खड़ी महिला ने जब उन लोगों से पूछा कि आप इधर क्या कर रहे हो तब उन्होंने बताया कि हम इधर गटर में कूड़ा फेंक कर आए हैं। महिला को शक पड़ने पर जब जाकर देखा तो गटर में एक नवजन्मे बच्चे का शव पड़ा था, जिसकी शिकायत  तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नवजन्मे बच्चे के शव को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, ADGP Arpit Shukla ने उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक, देखें वीडियो

    जालंधरः सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, ADGP Arpit Shukla ने उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। इसी के संबंध में आज सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडीजीपी अर्पिल शुक्ला जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आई जी गुरशरण सिंह, पुलिस कमिशनर कुलदीप सिंह चाहल, एसएसपी देहात स्वर्णदीप सिंह, डीसीपी जगमोहन और डीसीप तेजा के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के जायजे को लेकर चर्चा की।

    गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी की हुई है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके। इस दौरान बाहर से आने वाली गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है। पुलिस ने इस अवसर पर लोगों से अपील की है कि अगर किसी को कोई शकी व्यक्ति के बारे में कोई सूचना मिलती है तो वह नजदीक थाने में इस संबंधी शिकायत दें।

    बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की जायेगी। इस संबंध में डिप्टी कमीशनर (ज) मेजर अमित महाजन ने स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान राज्य स्तरीय आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए हुए है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम के दिन चिकित्सा टीमों की तैनाती के साथ-साथ आवश्यक दवाओं और एंबुलेंस के इंतजाम करने के लिए कहा हुआ है।

  • पंजाबः कुंवर विजय प्रताप के इस्तीफे को लेकर स्पीकर संधवा का आया बड़ा बयान

    पंजाबः कुंवर विजय प्रताप के इस्तीफे को लेकर स्पीकर संधवा का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप के इस्तीफे से राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने विधानसभा की आश्वासन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने की है।

    संधवा ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा पंजाब विधानसभा के सचिव को मिल गया है, जिसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वैसे भी कमेटी का काम फरवरी में खत्म होने वाला था।

    संधवा ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप को कोई नाराजगी नहीं है। अगर ऐसा है तो वे बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में काम चल रहा है। इस संबंध में मंगलवार को बैठक बुलाई गई थी, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। लेकिन अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।