Blog

  • ज़िला के 27 स्वास्थ्य संस्थानों में लगाई जाएगी सर्वाइकल कैंसर बचाव वैक्सीन – डॉ संजीव वर्मा

    ज़िला के 27 स्वास्थ्य संस्थानों में लगाई जाएगी सर्वाइकल कैंसर बचाव वैक्सीन – डॉ संजीव वर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग द्वारा ज़िला ऊना में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के मुंह के कैंसर) से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत 29 मार्च, 5 अप्रैल व 12 अप्रैल रविवार के दिन जिला के 27 डेडिकेटेड स्वास्थ्य संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ संजीव कुमार वर्मा ने आज(शुक्रवार) को क्षेत्रीय अस्पताल में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।

    डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि जिला ऊना में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 4500 बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी, जोकि पूर्णतः नि:शुल्क है। इसमें अब तक वैक्सीनेशन के लिए एक हज़ार बच्चियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण के लिए मौके पर भी बच्चियों का वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

    डॉ वर्मा ने बताया कि इस वैक्सीन की एक खुराक लम्बे समय तक इम्युनिटी प्रदान करने के लिए सक्षम है। यह टीका कैंसर  पैदा करने वाले वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है तथा पूर्णतया प्रभावशाली और सुरक्षित है। यह वैक्सीन पहले से ही 159 देशों में दी जा रही है तथा अब यह भारत में शुरू की जा रही है I यह वैक्सीन सीडीएससीओ व एनटीएजीआई द्वारा सलाह पर और डीजीसीआई द्वारा प्रमाणित है। ये वैक्सीन विकसित देशों में पहले से ही लगाई जा रही है जिनमें कनाडा, ऑस्ट्रेलिया व यूके जैसे देश भी शामिल हैं।

    डॉ राम पाल शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी बसदेहडा और उनकी धर्मपत्नी डॉ अनुपम शर्मा ने बताया की उन्होंने भी अपनी बेटी कुमारी प्रणवी शर्मा को प्राइवेट क्षेत्र में लगवाई है जो कि पूरी तरह से सुरक्षित है ।साथ ही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार वर्मा ने यह भी जानकारी साँझा की कि जिला ऊना के वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी अपनी बेटियों को यह वैक्सीन लगवा चुके है तथा पूर्णतया इस वैक्सीन से संतुष्ट हैं ।

    उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि इस टीकाकरण को लेकर किसी प्रकार की भ्रांतियों में न आएं और बच्चियों का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आएं। उन्होंने कहा कि इससे बांझपन या किसी भी तरह के दीर्घकालिक दुष्प्रभाव नहीं होते है, बल्कि एचपीवी वायरस के संक्रमण से प्रजनन क्षमता में कमी व गर्भधारण में बाधा आ सकती है। यह टीका कैंसर के कारण होने वाले प्रजनन अंगों के नुकसान को रोककर प्रजनन क्षमता की रक्षा करने में सहायक है।

    इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रिचा कालिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ विकास चौहान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंकित चौधरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राम पाल शर्मा, डॉ अनुपम शर्मा व उनकी सपुत्री कुमारी प्रणवी शर्मा,  जन शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण, दीपक चब्बा उपस्थित रहे I

  • Jalandhar News: स्कूल के छात्रों में हुई खूनी झड़प, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्कूल के छात्रों में हुई खूनी झड़प, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मकसूदा रोड़ पर स्थित स्कूल में पेपर के लिए गए बच्चों में विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि बच्चों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान तेजधार हथियारों से हमला किया गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने कहाकि उसका भतीजा गौरव घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।

    महिला का आरोप है कि 5 महीने पहले स्कूल के छात्र ने उसके भतीजे के साथ झगड़ा किया था। जिसके बाद आज दोबारा से हमला किया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने गौरव के घायल होने को लेकर झूठे आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि उनके 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए है और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला ने कहा कि दूसरे पक्ष का गौरव इमारत में बैठा हुआ है और उस पर कोई हमला नहीं हुआ है।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला है। इस दौरान काफी हंगामे के बाद एक युवक को इमारत से बाहर निकाला गया। हालांकि कहा यह जा रहा है कि वह ग्राहक है, जिसे बाहर निकाला गया है। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों को शांत करवाया जा रहा है।

  • Jalandhar News: कपड़ा खरीदने जा रहे युवक को लिफ्ट देना पड़ा भारी, बैग से नकदी ले उड़ा नौसरबाज,  देखें वीडियो

    Jalandhar News: कपड़ा खरीदने जा रहे युवक को लिफ्ट देना पड़ा भारी, बैग से नकदी ले उड़ा नौसरबाज, देखें वीडियो

    जालंधर: इन्सानियत के नाते लिफ्ट देना एक युवक को भारी पड़ गया। मामला जालंधर के बस्ती अड्डा से सामने आया है जहां एक कपड़ा कारोबार से जुड़ा युवक घर से 15,000 की नकदी लेकर लुधियाना के लिए निकला था। रास्ते में एक व्यक्ति द्वारा लिफ्ट मांगे जानें पर इंसानियत दिखाते हुए उसे लिफ्ट दे दी, लेकिन रास्ते में उक्त व्यक्ति द्वारा कारोबारी के बैग से नकदी निकाल ली गई।

    पेट्रोल भरवाते समय चोरी का लगा पता
    युवक ने बताया,’जब वह कपड़े की खरीद के लिए सुबह लुधियाना जानें के लिए घर से निकला तो रास्ते में उससे एक व्यक्ति ने भैया मंडी तक के लिए लिफ्ट मांगी। उसे उतारने के बाद जब वह बस्ती अड्डा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पंहुचा तो उसे पता लगा की बैग से 15,000 की नकदी गायब है।

    कई चोरियों को अंजाम दे चुका है नौसरबाज
    युवक ने रास्ते पर लगे CCTV फुटेज निकलवाए। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक नीली टी शर्ट पहने टोपी लगाए एक व्यक्ति को बाइक पर बैठा कर ले जाता दिखाई दे रहा है। मार्किट में पूछे जानें पर व्यक्ति की पहचान हो गई। व्यक्ति बदरी कलोनी का रहने वाला है। युवक द्वारा जानकारी दी गई की वह पहले भी कई चोरियों को अंजाम दे चुका है।

    परिवार ने किया बेदखल
    युवक ने बताया की जब वह उक्त व्यक्ति के घर पंहुचा तो पहले तो परिवार वालों ने बात करने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि हमने उसे परिवार से बेदखल कर दिया है। अब आप चाहें तो उसे मारे या पुलिस के हवाले कर दें।

  • Vande Bharat Train में Amul का खराब दही परोसने पर लगा 50 लाख का जुर्माना, ठेकेदार की होगी छुट्टी, देखें वीडियो

    Vande Bharat Train में Amul का खराब दही परोसने पर लगा 50 लाख का जुर्माना, ठेकेदार की होगी छुट्टी, देखें वीडियो

    पटनाः भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेन पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को खराब दही परोसा गया था। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसे गए अमूल दही के खराब होने के मामले में रेलवे ने कड़ी कार्रवाई की है। पूरा मामला 15 मार्च का है, जब ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने परोसे गए दही की गुणवत्ता को लेकर रेलवे से शिकायत की। यात्री का आरोप था कि दही खाने योग्य नहीं था और उसकी स्थिति खराब थी।

    परोसा गया दही अमूल ब्रांड का था, इसलिए आईआरसीटीसी ने अमूल कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कंपनी को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया है कि आखिर इतनी बड़ी ब्रांड वैल्यू होने के बावजूद गुणवत्ता नियंत्रण में चूक कैसे हुई। दही की शुद्धता और उसकी शेल्फ-लाइफ को लेकर रेल प्रशासन ने गहरी चिंता जताई है। वंदे भारत एक्सप्रेस में खाना परोसने वाली कंपनी पर भी रेलवे ने 50 लाख का जुर्माना लगाया है। रेलवे ने आईआरसीटीसी पर जुर्माना लगाया है।

    आईआरसीटीसी ने भी अमूल को नोटिस थमाया है और कैटरिंग ठेकेदार को जुर्माना तो लगाया ही है साथ ही उसका लाइसेंस समाप्‍त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वंदे भारत जैसी हाई-प्रोफाइल ट्रेन में इस तरह की लापरवाही को रेलवे ने यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ माना। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अपनी ही कंपनी आईआरसीटी पर शिकंजा कसते हुए उस पर 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोक दिया। रेलवे ने कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन के दिए भी दिए हैं। लाइसेंसी को ‘ब्लैकलिस्ट’ करने की कार्रवाई भी की जा रही है, जिसका मतलब है कि वह कंपनी भविष्य में रेलवे के किसी भी टेंडर में हिस्सा नहीं ले पाएगी।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

    ऊना /सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में एक प्रभावशाली सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरटीओ ऊन अशोक कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोड सेफ्टी क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने की। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में एमए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एमए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा लता ठाकुर द्वितीय स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान एमए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राएं शिवानी एवं सुमन ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

    निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. रेणुका, प्रो. पल्लवी एवं प्रो. रेणुका ने निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रो. अनु लखनपाल, प्रो. सिकंदर नेगी, प्रो. अरविंद रतन तथा प्रो. कमलेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा सभी विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में यातायात नियमों का पालन करने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी, जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

  • 160 करोड़ रुपये के गबन मामले में दूसरा आरोपी कोर्ट में पेश, 6 दिनों का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    160 करोड़ रुपये के गबन मामले में दूसरा आरोपी कोर्ट में पेश, 6 दिनों का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूला: नगर निगम पंचकूला के करीबन 160 करोड़ रुपये के गबन मामले में दूसरे आरोपी रजत धारा को आज कोर्ट में पेश किया गया है। इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप राघव को भी किया गया था। आरोपी को भी 4 दिन के रिमांड पर भेजा गया था। गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी रजत धारा को कोर्ट में पेश किया गया है।

    6 दिन का रिमांड बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि 10 दिन का रिमांड मांगा गया था। इस बहस के बाद मिला 6 दिन का रिमांड एंटी करप्शन ब्यूरो के जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक दो की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बचाव पक्ष के वकील ने यह बताया है कि 10 दिन का रिमांड मांगा गया था। बहस के बाद मिला 6 दिन का रिमांड एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा दिया गया है।

    जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक दो की गिरफ्तारी हो गई है। रजत धारा का 6 दिन का रिमांड मिला है। एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जांच अधिकारी ने बताया कि 6 दिन का रिमांड मिला है अब इसके बाद द्वारा पूछताछ की जाएगी। नगर निगम पंचकूला के करीबन 160 करोड़ रुपये के एफडी गबन मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

    पहली गिरफ्तारी कोटक महिंद्र बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप राघव को भी गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में रजत धारा को गिरफ्तार किया गया है। इसके खाते में गबन के 60 करोड़ रुपये दो खातों में ट्रांसपर किए गए थे। इसी के खातों में 50 करोड़ रुपये आगे अन्य खातों में ट्रांसफर किए गए इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार रजत धारा को कोर्ट में पेश करके 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

    6 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी एक गिरफ्तारी हो गई है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तार की जाएगी। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील नीरज ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया कि आज नगर निगम के 160 करोड़ रुपये के गबन मामले में गिरफ्तार रजत धारा को कोर्ट में पेश किया गया और एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा 10 दिन का डिमांड मांगा था।

    अब 2 अप्रैल को दोबारा से कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो अकाउंट डिटेल निकालने की कोशिश की जा रही है। जिन-जिन खातों में पैसे भेजे गए हैं। हम एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

  • Punjab News: Verka Milk Plant के GM समेत 3 अधिकारी सस्पेंड, आदेश जारी

    Punjab News: Verka Milk Plant के GM समेत 3 अधिकारी सस्पेंड, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में वेरका ब्रांड के दूध पाउडर के सैंपल फेल पाए गए। दरअसल, भारतीय सेना की जांच में सप्लाई किए गए दूध पाउडर के सैंपल फेल पाए गए थे, जिसके बाद करीब 125 मीट्रिक टन की खेप को क्वालिटी मानकों पर खरा न उतरने के कारण वापस लौटा दिया गया। जिसके बाद सरकार ने मिल्कफेड सप्लाई में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन लेते हुए लुधियाना मिल्क प्लांट के GM दलजीत सिंह समेत 3 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह आदेश शुक्रवार को मिल्कफेड के एमडी राहुल गुप्ता ने जारी किया।

    पत्र में बताया कि मिल्क पाउडर के दो बैच – एक 58.338 टन का और दूसरा 66.654 टन का रिजेक्ट कर दिए गए। रद्द करने के पीछे कारण क्वालिटी से जुड़ा होना बताया गया है। इस पत्र की कॉपी केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में परचेज और फूड इंस्पेक्शन ऑर्गनाइजेशन के चीफ डायरेक्टर को भी भेजी गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार सेना की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि 7 दिनों के भीतर इन नमूनों को हमारे कार्यालय से ले जाएं। यदि तय समय में नमूने नहीं लिए गए, तो उन्हें अधिकारियों की कमेटी द्वारा नष्ट कर दिया जाएगा और इसके बाद कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। विपक्ष ने इसे लेकर सख्त कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई।

    विवाद बढ़ने पर विभाग ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित कर दी है, जो मामले की जांच करेगी। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि मीडिया से पता चला है कि दो सैंपल फेल हुए हैं। वेरका अपने स्तर पर जांच कर रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो फूड सप्लाई विभाग भी जांच करेगा।

  • मॉल रोड पर लड़कियों से Bad Touch करने के मामले में साधु काबू, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मॉल रोड पर लड़कियों से Bad Touch करने के मामले में साधु काबू, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    शिमला: पर्यटन नगरी शिमला के मॉल रोड पर साधु के वेश में व्यक्ति द्वारा लड़की से बैड टच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साधु के वेश में व्यक्ति राह चलती युवतियों को ‘बैड-टच’ करता हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोग उसकी इन संदिग्ध हरकतों को देखकर दंग हैं। इस घटना ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया है क्योंकि जिस स्थान पर यह छेड़छाड़ हुई है, वह सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। यह इलाका पुलिस कंट्रोल रूम से करीब 100 मीटर, सदर थाना से लगभग 200 मीटर, एसपी कार्यालय से करीब 500 मीटर और पुलिस मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में सबसे व्यस्त और पॉश इलाके में इस तरह की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

    इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए साधु की पहचान की। पुलिस ने आरोपी साधु नारायण को ढूंढ निकाला है और उसके खिलाफ एफआईआर कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार साधु के भेष में लड़कियों को टच करने वाला नारायण दास राजस्थान के जमदोली गांव का रहने वाला है। वह, साल 2025 में भी घूमने शिमला आ चुका है। बीते कल वह दोबारा शिमला आया और आज वापस कालका लौटने वाला था। पुलिस ने इससे पहले ही उसे दबोच लिया है। शिमला पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि नंगे पांव चल रहा यह व्यक्ति साधु के वेश में मॉल रोड पर घूम रहा है और राह चलती लड़कियों को अनुचित ढंग से छूता है। आसपास मौजूद लोग भी उसकी हरकतों को देखकर हैरान नजर आते हैं। राजधानी के सबसे पॉश इलाके में ऐसी घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, क्योंकि रिज और मॉल रोड पर रोजाना सैकड़ों टूरिस्ट भी पहुंचते हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाबा शिमला के मॉल रोड पर महिलाओं को अनुचित तरीके से छूता हुआ नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया और उसे ढूंढ निकाला है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: Petrol-Diesel और LPG Gas को लेकर Cabinet Minister Sanjeev Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol-Diesel और LPG Gas को लेकर Cabinet Minister Sanjeev Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर हलचल मची हुई है। सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर अफवाहें चल रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने डीसी कार्यालय में आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के विकास से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा की और विकास कार्यों को और अधिक गतिपूर्वक और प्रभावी बनाने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया।

    इस दौरान अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैठक करते हुए विकास कार्यों को तेजी से और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। वहीं प्रेस वार्ता करते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि उनकी आज पेट्रोल-डीजल और एसपीजी को लेकर प्रशासन से बातचीत हुई है। उन्होंने लोगों से कहा कि एलपीजी की कुछ कमी है, लेकिन कुछ कमी बनाई गई है। वहीं घरेलु गैस को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि घरों के लिए एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि जो लोग पहले 1 सिलेंडर बुक करवाते थे अब वह 4 बुक करवाने लगे है।

    ऐसे में कैबिनेट मंत्री ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह इस तरह कार्य ना करें। वहीं पेट्रोल-डीजल को कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंपों पर सप्लाई लगातार जारी है। पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग पैनिक होकर पंपों पर टंकी फुल करवाने के साथ-साथ कैनी या डिब्बों में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे है, लेकिन पंजाब में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर कोई कमी नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एलपीजी का रुट जरूर डिस्ट्रब हुआ है। आज शाम तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। अभी तक के हालात मुताबिक कर्मशियल एलपीजी की कमी जरूर है। इस समय 20 प्रतिशत गैस कर्मशियल है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है की होस्टल, अस्पताल व अन्य जरूरी स्थानों पर इसका इस्तेमाल हो। सभी विकास कार्य अभी चल रही है उन पर आज अधिकारियों से बातचीत की है। पाइप गैस (कुदरती) की कोई शाटेज नहीं है।

     

     

     

     

  • हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन

    हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन

    चंडीगढ़: हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब में तंबाकू टैक्स चोरी पर अंकुश लगाने के लिए कर विभाग ने बड़े स्तर पर समन्वित प्रवर्तन अभियान चलाया है, जिसमें करीब 1.5 करोड़ रुपये के बिना हिसाब-किताब वाले सामान का खुलासा हुआ है। हाल ही में तंबाकू उत्पादों पर टैक्स दर बढ़ने के बाद मिली सूचनाओं के आधार पर अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर की टीमों ने आठ स्थानों पर एक साथ छापेमारी की, जिसमें रजिस्टर्ड और बिना रजिस्ट्रेशन के कारोबारों की जांच की गई।

    जांच के दौरान लुधियाना और अमृतसर में बड़ी गड़बड़ियां सामने आईं, जहां छिपे हुए स्टॉक और बिना बिल के सामान की बिक्री पकड़ी गई। कार्रवाई में सिगरेट, बीड़ी, जर्दा, विदेशी सिगरेट, हुक्का सामग्री और हजारों लाइटर बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार मुख्य दुकानों और गोदामों में बड़ी मात्रा में अवैध स्टॉक रखा गया था।

    मंत्री ने बताया कि जब्त सामान पर 50 लाख रुपये से अधिक की टैक्स देनदारी तय की गई है, जिसमें से 12 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है और बाकी प्रक्रिया जारी है। भगवंत मान सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि टैक्स चोरी के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।