Blog

  • जालंधरः दुकान पर युवकों की व्यक्ति से हुई हाथापाई, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतर्गत आते नाज सिनेमा के पास निजी दुकान में काम करने वाले युवकों का व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित परमजीत सिंह निवासी हरनामदास पुरा ने बताया कि वह कपड़े की सुखमनी नामक दुकान में काम करता है। उसकी शुक्रवार रात दुकान पर काम करने वाले 2 युवकों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई थी। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिसके बाद उक्त दोनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई करनी शरू कर दी। इस झगड़े के दौरान युवकों ने उसकी पगड़ी उतार दी। जिसकी शिकायत उसके थाना 4 की पुलिस को दी गई है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि दोनों युवकों पर बनती कार्रवाई की जाए।

  • पंजाबः अब इस जगह कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहनों की हुई टक्कर, देखें वीडियो

    कोटकपूराः पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। आज सुबह ही खन्ना में नेशनल हाईवे पर स्कूल की बस सहित 25 से 30 वाहनों की टक्कर होने का मामला सामने आया था। वहीं अब शनिवार सुबह कोटकपूरा के जैतो रोड पर एक के बाद आधा दर्जन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। जिसके चलते कई लोगों को चोटें लगी और वाहनों का भी खासा नुक्सान हुआ। घायलों में से एक की हालत गंभीर है जिसमें से सिविल अस्पताल कोटकपूरा भर्ती करवाया गया है।3

    जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोटकपूरा के जैतो रोड पर सबसे पहले दो वाहनों की आपस में टक्कर हुई। जिसके बाद 2 बसों समेत कुछ वाहन भी आकर इन वाहनों के साथ आकर टकरा गए। इस हादसे के कारण वाहनों में सवार कई लोगों को मामूली चोटें लगी। जबकि इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें कोटकपूरा के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां से एक को बठिंडा रैफर कर दिया गया है।

    इस मामले में बस चालक बेअंत सिंह ने बताया कि एक टाटा एस गाड़ी का हादसा हुआ था। इसके अलावा सड़क पर बिना रिफलेक्टर के दो ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी थी। जिसके कारण उन्हें आभाव नहीं हो पाया। इस मामले में ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह खड़े थे और बस चालक ने पीछे से आकर टकरा मार दी। 

    वहीं किसान नत्था सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बस के कारण यह हादसा हो गया। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण हादसे में 2 बसे, एक टाटा एस गाड़ी, 2 ट्रैक्टर ट्रालियों व 2 कैंटरों की आपस में टकर हुई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः इस इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, की जा रही है चैकिंग, देखें वीडियो 

    पठानकोट/अनमोलः मौसम बदलने के साथ ही सर्दी का आगमन हो चुका है। वहीं घना कोहरा पढ़ने के चलते अति संवेदनशील हलके में सुरक्षा एजेंसियों की ड्यूटी सख्त हो जाती है। खासकर पठानकोट में जो कि अति संवेदनशील जिला है। जिसके एक साथ भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सरहद व दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर की सीमा लगती है। जिसके चलते जहां बीएसएफ के जवान भारत-पाक सीमा पर डटे हुए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी जम्मू कश्मीर से आने वाले अंदरूनी रास्तों पर नाकाबंदी सख्त कर दी गई है।

    यही नहीं सैकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर भी पुलिस की ओर से कोहरे के दिनों में चौकसी बढ़ा दी जाती है। इस दौरान प्रत्येक गाड़ी की रोककर चैकिंग की जा रही है। जिला पठानकोट में दाखिल होने वाला एकमात्र रास्ता रावी दरिया पर बने कथलोर व माधोपुर पुल जिसके साथ जम्मू कश्मीर के कई अंदरूनी रास्ते लगते हैं पर पुलिस की ओर से रात दिन गाड़ियों को रोक कर चेकिंग की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पठानकोट के एसएसपी ने कहा कि सर्दी के मौसम और कोहरा बढ़ने के कारण पुलिस की ड्यूटी ज्यादा सख्त हो जाती है।

    जिसके चलते जम्मू कश्मीर वह भारत पाक सीमा से सटे इलाकों पर पुलिस की पैनी निगाह है। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके इलावा पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर जम्मू कश्मीर से आने वाली गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। इन दिनों में पुलिस फोर्स को बढ़ाने का भी काम किया जाता है ताकि सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके और किसी तरह का कोई भी शरारती आंसर इन रास्तों का इस्तेमाल करते हुए पठानकोट के रास्ते पंजाब में दाखिल ना हो सके।

  • रचा इतिहास! पहली बार अमरनाथ गुफा तक पहुंची कोई गाड़ी

    नई दिल्ली : भारतीय सेना के बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन यानी कि BRO… ने हाल ही में एक नया इतिहास रचा है। ऐसा पहली बार था जब पवित्र अमरनाथ गुफा तक कोई वाहन पहुंचा था BRO ने अमरनाथ गुफा तक पर्वतीय मार्ग का चौड़ीकरण किया है और यदि सब कुछ सही रहा तो बहुत जल्द ही तीर्थयात्रियों को एक बड़ी सौगात मिलेगी, जिससे लोग अमरनाथ गुफा तक वाहन से पहुंच सकेंगे इस ऐतिहासिक क्षण के दौरान वाहनों के पहले सेट में जो गाड़ी सबसे आगे थी, वो थी महिंद्रा की मशहूर एसयूवी, Mahindra Bolero… गांव की सड़क से लेकर शहर के एक्सप्रेस-वे तक अपना जवला बिखेरने वाली महिंद्रा बोलेरो अब अमरनाथ गुफा तक पहुंचने वाली पहली गाड़ी बन गई है निसंदेह, इसके पीछे बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन का अथक प्रयास अव्वल है। लेकिन बतौर SUV, हाई एल्टीट्यूड पर सफलतापूर्वक पहुंचने वाली महिंद्रा बोलेरो भी अपने टफ राइडिंग के लिए जानी जाती है

    BRO… अपने बीकन (Beacon) प्रोजेक्ट के तहत कश्मीर की लिद्दर घाटी के बर्फ से ढके हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम कर रहा है आपको बता दें कि देश के सीमावर्ती इलाकों में सड़क निर्माण की जिम्मेदारी बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) के कंधों पर है ये न केवल सड़क का निर्माण करता है बल्कि रोड मेंटनेंस का दायित्व भी BRO ही निभाता है पैरेंट कैडर में बॉर्डर रोड्स इंजीनियरिंग सर्विस के कर्मचारी और जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के कर्मचारी होते हैं इस समय संगठन 21 राज्यों, 1 केंद्र शासित प्रदेश और अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में परिचालन कर रहा है

     सीमा सड़क से संपर्क करने के लिए इसे पूरी तरह से रक्षा मंत्रालय के अधीन रखा गया है   BRO… का कार्यकारी प्रमुख DGBR (डायरेक्टर जनरल बॉर्डर रोड्स) होता है जो कि एक लेफ्टिनेंट जनरल का पद रखता है इस समय डी. जी बीआर के पद पर लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन आसीन हैं, जिन्होनें 28वें महानिदेशक सीमा सड़क के रूप में पदभार संभाला. उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार ग्रहण किया था इस नियुक्ति से पूर्व वो जनरल ऑफिसर कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग, पुणे में कमांडेंट के पद पर कार्यरत थें प्रोजेक्ट बीकन के तहत, सीमा सड़क संगठन  ने अमरनाथ गुफा मंदिर तक सड़क का विस्तार किया, और उन्होंने गंतव्य तक पहुंचने वाले पहले वाहनों की सफल यात्रा का एक वीडियो साझा किया है। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर कश्मीर की लिद्दर घाटी के भीतर बर्फ से ढके हिमालय में स्थित है। हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए ऊबड़-खाबड़ इलाकों से होकर चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकलते हैं। अमरनाथ यात्रा श्रावण (जुलाई-अगस्त) के महीने में की जाती है। अमरनाथ गुफा तक पहुंचने वाले वाहनों के पहले सेट में BEACON प्रोजेक्ट के एक ट्रक के अलावा महिंद्रा बोलेरो शामिल थी। ये महिंद्रा बोलेरो का कैंपर पिक-अप मॉडल है। इस ऐतिहासिक यात्रा का एक वीडियो बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसमें दिखाया गया है कि, किस तरह से वाहनों का पहला जत्था सड़क मार्ग द्वारा अमरनाथ गुफा तक पहुंचने में कामयाब रहा है।

  • पंजाब : नवजन्मी बच्ची के कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा, मौ’त, देखें वीडियो

    तरनतारन : विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब के गांव भेल में एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान शमशेर सिंह सिंह (22) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव भेल ढाईवाला के रूप में हुई है। शमशेर सिंह का गांव के ही युवकों से उस वक्त झगड़ा हो गया जब वह नवजन्मी बच्ची के कार्यक्रम में डीजे पर भांगड़ा डाल रहा था।

    इस दौरान इन युवकों ने शमशेर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि मृतक युवक के हत्यारों को कड़ी सजा दी जाए। शव को कब्जे में लेकर गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस इस संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह घनी धुंध के कारण हुआ हादसा, स्कूली बस समेत 25 से 30 गाड़ियों की हुई टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह घनी धुंध के कारण स्कूली बच्चों की बस समेत 25 से 30 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद लोगों ने नेशनल हाईवे के बीच खड़े होकर शोर मचाया और दूसरे लोगों को हादसे का शिकार होने से बचाया। सुबह से धुंध काफी ज्यादा थी। विजिबिलिटी बहुत कम थी। इसी बीच लुधियाना से अंबाला जाते समय दहेड़ू गांव के पास सबसे पहले लुधियाना के एक स्कूल की बस आगे जा रही गाड़ी, जिसमें शीशा लोड था, के साथ टकरा गई।

    पीछे आ रही गाड़ियां इन वाहनों के साथ टकराती रहीं। कुल 25 से 30 गाड़ियां आपस में टकराईं। लुधियाना से स्कूली बच्चे कुरुक्षेत्र टूर पर जा रहे थे। बस में 40 से 50 बच्चे थे। बस चालक की लापरवाही से हादसा बताया जा रहा है। चालक ने आगे जा रही गाड़ी के बीच बस ठोक दी। गनीमत रही कि किसी बच्चों को कोई चोट नहीं आई। जिस वाहन के साथ स्कूली बस टकराई, उसमें शीशा लोड था। टक्कर के बाद सारा शीशा चकनाचूर हो गया। मालिक के अनुसार 3 से 4 लाख रुपए का शीशा था। बस चालक की लापरवाही से उनका नुकसान हुआ।

    हादसे की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज परमजीत सिंह बैनीपाल और कोट पुलिस चौकी इंचार्ज जगतार सिंह मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों को एक साइड करते हुए ट्रैफिक चालू किया गया। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी गई। 13 नवंबर को भी इस जगह से थोड़ा आगे बड़ा हादसा हुआ था। धुंध में एक साथ 50 के करीब गाड़ियां टकरा गई थीं। कुल तीन जगह पर 100 के करीब गाड़ियां टकराई थीं। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने भी दुख जताया था। सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह घायलों का हाल जानने खन्ना आए थे।

  • जालंधरः सोशल मीडिया पर Live होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना सदर के अंतर्गत आते प्रतापपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कर्जे से परेशान होकर युवक सोशल मीडिया पर लाइव हुआ और उसने सुसाइड कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान प्रतापपुरा निवासी सागर थापड़ के रूप में हुई है। इस दौरान सागर ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने से पहले सोशल मीडिया पर लाइव होकर वजह भी बताई। जिसके बाद सागर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन सागर को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना थाना सदर की पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सागर की पत्नी मिनाक्षी के बयानों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर के एसएचओ भरत मसीह ने बताया कि आरोपी उग्गी निवासी सतनाम बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜੱਥਾ SGPC ਦੇ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਲਈ ਹੋਇਆ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਨਨਕਾਣਾ ਸਾਹਿਬ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜੱਥਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਬੋਲੇ ਸੋ ਨਿਹਾਲ ਦੇ ਜੈਕਾਰੇ ਲਗਾ ਕੇ ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜੱਥਾ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਜਥੇ ਵਿੱਚ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਗੁਰੂਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ ਹੈ। ਉਹ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜੱਥੇ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅੰਤਰਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਖੁਸ਼ਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਜਦ ਕਿ ਜਥੇ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਲੀਡਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੰਗਲੀ ਅਤੇ ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸੁਖਵਰਸ਼ ਸਿੰਘ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਖੁਸ਼ਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਗੁਰੂਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਜੱਥਾ ਲੈ ਕੇ ਉਹ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਨ ਵਿੱਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਗੁਰਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਇੱਕ ਵੱਖਰਾ ਉਤਸਾਹ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੰਨਾ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੇ ਵੀਜੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇ ਅਸੀਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਗੁਰਧਾਮਾਂ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕਰਾਂਗੇ ਕਿ ਅਗਲੇ ਸਾਲ ਉਹਨਾਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੇ ਵੀਜ਼ੇ ਜਰੂਰ ਲੱਗਣ ਤੇ ਉਹ ਵੀ ਆਪਣੇ ਵਿਛੜੇ ਗੁਰੂ ਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਦੀਦਾਰੇ ਕਰ ਸਕਣ।

  • पंजाबः बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, जोरदार धमाका होने से डरे लोग, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल रोड पर देर रात 12:30 बजे कंक्रीट सीमेंट मिक्सचर का ट्रक 66 केवी टॉवर से जा टकराया। इस हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोग डर गए और घरों से बाहर आ गए। इस हादसे में बिजली के पोल सहित ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिजली विभाग को दी। इस घटना में ट्रक और बिजली के 66 केवी टॉवर का काफी नुकसान हुआ है।

    मौके पर पहुंचे बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर ने बताया कि इस हादसे में 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मुख्य सप्लाई भी बंद कर दी गई है। इस दौरान इलाके में बिजली चले जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस घटना को लेकर अधिकारी का कहना था कि उक्त ट्रक ड्राइवर के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अधिकारी ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं उक्त ट्रक ड्राइवर का मेडिकल करवाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनके पास ड्राइवर की मेडिकल रिपोर्ट नहीं पहुंची है।

  • दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 2 की मौ’त, एक की हालत गंभीर

    नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक खाली प्लॉट की दीवार ढहने से सड़क से गुजर रहे 8 और 5 साल के 2 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 6 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में जीवन के लिए जूझ रही हैमृतकों की पहचान ईशान (8) और हमजा (5) के रूप में हुई। जबकि 6 साल की रोशनी का इलाज चल रहा है सभी जैतपुर एक्सटेंशन-2 के निवासी और पड़ोसी है। पुलिस उपायुक्त, दक्षिणपूर्व, राजेश देव ने कहा कि शाम करीब साढ़े 6 बजे एक दीवार गिरने से एक लड़के की मौत और 2 अन्य के घायल होने की सूचना मिली

    उन्होंने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) कॉल को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को भेजा गया था घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि घायलों को किसी अज्ञात अस्पताल में ले जाया गया है घटना स्थल एक खाली प्लॉट था जिसके चारों ओर 10 साल पुरानी ईंट की दीवार थी। जिसका एक हिस्सा अपने आप ढह गया। उन्होंने कहा जब यह पुरानी दीवार गिरी तो बच्चे सड़क से गुजर रहे थे क्राइम टीम मौके पर है

    जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि ईशान को जामिया नगर के अलशिफा अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और हमजा को भी एम्स में मृत लाया गया थाअधिकारी ने बताया कि तीसरी घायल की पहचान रोशनी के रूप में हुई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें जर्जर दीवार के पास ही बेसमेंट खुदाई की मिट्टी डाली जा रही थी। इसी के चलते लगातार इस दीवार पर दबाव बन रहा था। इसी कारण से दीवार गिर गई। गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगी है। वहीं हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।