Blog

  • पंजाब: मॉडर्न जेल में कैदियों से आपत्तिजनक सामान और मोबाइल फोन हुए बरामद

    फरीदकोट : मॉडर्न जेल के अंदर कैदियों और दोषियों से मोबाइल फोन और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद होने के बाद जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह फरीदकोट के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस मौके पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एक बड़ी टीम ने जेल के चारों कोनों से तलाशी अभियान शुरू किया और उन स्थानों को चिह्नित किया।

    जेल के बाहर से असामाजिक तत्वों द्वारा मोबाइल फोन, नशीला पदार्थ या अन्य आपत्तिजनक सामान फेंका जाता है। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि यह सर्च ऑपरेशन और तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि सत्ता परिवर्तन के बाद पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस एक से अधिक बार उक्त जेल के सर्च ऑपरेशन में शामिल हुए थे और आईजी प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टीम ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया था।

  • IPL 2024: RCB को मिली चौथी हार, जानें कौन किस नंबर पर

    नई दिल्ली : IPL 2024 में Rajasthan Royals की टीम ने लगातार चौथे मैच में शानदार जीत हासिल की है, जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर बनी हुई है। बता दें कि राजस्थान की टीम का नेट रन रेट भी काफी अच्छा है। वहीं, इस समय दूसरे नंबर पर प्वाइंट्स टेबल में केकेआर की टीम है। केकेआर ने 3 मैच में 3 जीत हासिल कर चुके हैं। तीसरे नंबर पर सीएसके (CK) हैं, चौथे नंबर पर लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम है। लखनऊ ने अबतक 3 मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत हासिल करने में सफल रही है। नंबर 5 पर हैदराबाद की टीम है।

    नंबर 6 पर पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में इस समय बनी हुई है। नंबर 7 पर गुजरात तो वहीं नंबर 8 पर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु  (RCB Points Table) की टीम है। आरसीबी अबतक अपने 5 मैच में 4 मैच हार चुकी है। अगर आरसीबी को अपनी स्थिति प्वाइंट्स टेबल में अच्छी करनी है तो उसे हर मैच मं अपने रन रेट पर भी ध्यान देना होगा। इसके नेबर नंबर 9 पर दिल्ली कैपिटल्स हैं तो वहीं आखिरी पायदन पर इस समय मुंबई इंडियंस की टीम है। मुंबई ने अबतक 3 मैच में 3 मैच हार चुकी है।

  • छत गिरने से हुआ हादसा, एक की मौ’त, 2 गंभीर रूप से घायल

    कुशीनगर :  रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर गांव अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जर्जर भवन के दीवार को तोड़ते समय अचानक छत गिर गई। जिससे एक ही परिवार के 3 लोग दब गए। छत में दबने के कारण एक की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।

    कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में अपने घर का जर्जर छत तोड़ते समय अचानक छत गिर गया। घर में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

  • कल लगेगा साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

    नई दिल्ली : इस साल चैत्र अमावस्या के दिन ही साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। इस दिन अमावस्या और ग्रहण दोनों के दुष्प्रभाव से बचने की जरूरत है। ऐसी मान्याता है कि ग्रहण के दौरान भी नकारात्मकता काफी बढ़ जाती है। सूर्य ग्रहण के समय गुड़, नमक, तांबे के बर्तन का दान करना उत्तम माना जाता है। इस समय हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचाव होता है।

    ग्रहण खत्म होने के बाद पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने से सूर्य देव की कृपा मिलती है। 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 9.12 बजे से ले रात 2.22 बजे समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे और 10 मिनट की रहेगी।  सोमवार यानी 8 अप्रैल को लगने जा रहा रहा ये सूर्य ग्रहण हमारे देश में नजर नहीं आएगा।

    ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य ग्रहण जिस समय लगेगा उस समय भारत में रात का समय होगा। आमतौर पर ग्रहण के शुरू होने के तकरीबन 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण के खत्म होने के बाद ही समाप्त होता है। लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

  • ਜਲੰਧਰ ਸੀਟ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੇਬੀਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਆਇਆ ਬਿਆਨ

    ਜਲੰਧਰ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਪਾਰਟੀ ਵਰਕਰਾਂ ਤੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੈਬਿਨਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੀਡਿਆ ਦੇ ਰੂਬਰੂ ਹੋ ਕੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ CM ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਨੇ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਘਰਾਂ ਘਰਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾਵੇ। 

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਸਵਾਲਾਂ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਜਲੰਧਰ ਸੀਟ ਤੋਂ ਉਮੀਦਵਾਰ ਨੂੰ ਜਲਦ ਹੀ ਮੈਦਾਨ ਵਿਚ ਉਤਾਰੇਗੀ। ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਇਸ ਤੇ ਪੂਰੀ ਤਿਆਰੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਉੱਪਰ ਚੱਲ ਰਹੀ ਚਰਚਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਪਾਰਟੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਹੀ ਫੈਸਲਾ ਹੋਵੇਗਾ। 

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਪਾਰਟੀ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਕੇ ਗਏ ਸਨ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਕੋਲੋਂ ਵੋਟਾਂ ਮੰਗੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਅਤੇ ਸ਼ੀਤਲ ਅੰਗੂਰਾਲ ਦੇ ਪਾਰਟੀ ਛੱਡਣ ਦੇ ਮੁਦੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਨਾਂ ਦੇ ਜਾਣ ਤੋਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਕੋਈ ਵੀ ਫਰਕ ਨਹੀਂ ਪਿਆ ਹੈ।

  • पंजाब : खटकड़कलां पहुंचे CM मान, भूख हड़ताल पर बैठी आप पार्टी, देखें वीडियो

    रोपड़ : पंजाब के खटकड़ कलां में आज सीएम भगवंत मान व पार्टी के कई बड़े नेता सामूहिक उपवास के लिए पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज 7 अप्रैल को AAP नेता व कार्यकर्ता पूरे देश में भूख हड़ताल पर रहेंगे। जिला मुख्यालयों में उपवास शुरुआत हो गई है। पंजाब के जिलों में बने मुख्यालयों में वॉलंटियर्स पहुंचना शुरू हो गए हैं। जहां उन्होंने सामूहिक उपवास की शुरुआत कर दी है। पंजाब के सीएम व विधायक खटकड़ कलां पहुंच कर शहीदों को नमन करने के बाद सामूहिक उपवास शुरू चुके हैं।

    सीएम मान ने दल बदलुओं पर तंज कसते हुए कहा कि हमें देश व पंजाब से प्यार करने वाले चाहिए। जिसने कल जाना था आज जाए। उन्होंने शेयर पढ़ते हुए कहा कि भला होया लड़ नेड़ियों छुट्टिया, उम्र ना बीती सारी, लगदी नालों टुटदी चंगी, बेकदरां नाल यारी। (अच्छा हुआ साथ छूट गया, अभी सारी उम्र नहीं बीती है। अच्छा हुआ बेकदरों से दोस्ती अभी छूट गई)। सीएम भगवंत मान ने शहीदों को नमन करने के बाद संबोधन शुरू किया और केंद्र की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर वार किया। मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इंसान नहीं, एक सोच है। 

    वहीं, भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा भष्ट्राचारियों को पार्टी जॉइन करवाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी कहते हैं, भ्रष्टाचारियों को रहने नहीं दूंगा। उनका मतलब होता है, उन्हें पार्टी जॉइन करवा दूंगा। वहीं, उन्होंने प्रदेश के युवाओं को शहीद भगत सिंह की सोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • कुत्तों ने महिला को नोचा, मौ’त

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नन्हू मुंडेरा गांव के पास आवारा कुत्तों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 35 साल की एक महिला को नोच-नोचकर मार डाला। आज से करीब पांच साल पहले 2018 में कुशीनगर में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रामीण महिला जिसका नाम सुरसती देवी था।

    महिला को दिन दहाड़े कुत्तो के झुंड ने नोच कर मार डाला था। उस वक्त महिला गांव में ही धान की सोहनी करने गयी हुई थी। हिंसक कुत्तों ने महिला को अकेला देख उस पर हमला कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम अजीत राय के मुताबिक नान्हू मुंडेरा गांव में नहर के पास स्थानीय लोगों ने आंशिक रूप से खाया हुआ एक शव देखा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः Aadhaar data लीक करने पर स्कूल शिक्षकों पर होगी कारवाई, आदेश जारी 

    चंडीगड़ः स्कूलों में विद्यार्थियों से विभिन्न कामों के लिए जाने वाला आधार डाटा को किसी भी स्तर पर डिसक्लोज नहीं किया जाएगा। अगर कोई स्कूल या शिक्षक ऐसा करता है, तो दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह फैसला शिक्षा विभाग की तरफ से लिया गया है। 

    पंजाब में 19 हजार के करीब स्कूल हैं। जिनमे 30 लाख स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। हाल ही मे पहले नया सेशन शुरू हुआ है। ऐसे में कई स्कीमों संबंधी आवेदन प्रक्रिया आदि शुरू होनी है। जिसे ध्यान में रखकर विभाग ने यह आदेश जारी किया है। जिससे बच्चों या किसी को परेशानी न उठानी पड़े। साथ ही परिजन आसानी से आधार से जुड़ी जानकारी स्कूलों को मुहैया करवा दें।

    दस पहले बने आधार कार्ड अपडेट भी करवाना होगा। यह आदेश सरकार की तरफ पहले ही जारी किया गया है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों के बाल आधार कार्ड बनते है। जिसके लिए बच्चों के बायो मैट्रिक नहीं लिए जाते सिर्फ तस्वीर ही ली जाएगी।

  • शातिरों ने Amazon को लगाया 1.5 करोड़ का चूना, हैरत में पड़ी पुलिस

    नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी Amazon को पांच शातिर युवकों ने डेढ़ करोड़ रुपए का चूना लगा डाला। ऑनलाइन ठगी का यह अनोखा मामला पुलिस के सामने आने पर सभी हैरत में पड़ गए। शातिर दिमाग युवक जल्द अमीर होने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए बड़ी-बड़ी कंपनियों को ठगी का शिकार बना रहे थे।

    पुलिस ने आरोपी युवकों के कब्जे से 216 स्मार्ट टीवी, 6 एसी और 4 वाशिंग मशीन बरामद की है, जो इन लोगों ने अमेजन से मंगवाई थी। घटना को अंजाम देने के लिए शातिर दिमाग ये युवक 17 स्मार्ट मोबाइल व 7 कीपैड फोन का प्रयोग करते थे। पुलिस ने उनके पास 240 सिमकार्ड, एक थम्ब मशीन व लैपटॉप भी बरामद किया है। फिलहाल, पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    बता दें कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन, फ्लिपकार्ट को ठगने वाले शातिर दिमाग सभी युवक महोबा के निवासी हैं। जल्द अमीर बनने के लिए युवकों ने ऑनलाइन शॉपिंग का सहारा लिया। आरोपी इतने शातिर दिमागी निकले कि उनके फ्रॉड का कंपनी को भी पता नहीं लगा सका।

    लेकिन कहते है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हों आखिर वह पकड़ा ही जाता है। करीब 1 करोड़ 50 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर चुके महोबा के उमाशंकर, अजय पाल, लवकेश, आकाश और रविन्द्र के घर और गोदाम जब स्मार्ट टीवी और इलेक्ट्रोनिक सामान से भर गए तो उन्होंने इनको बेचने की योजना बनाई और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

    पकड़े गए पांचों युवक 19 से 30 वर्ष के बीच हैं। पढ़ने की उम्र में इन्होंने नामी कंपनी को अपने शातिर दिमाग से चूना लगा डाला। पुलिस ने बताया कि ये लोग ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाकर फर्जी नाम पते से ऑनलाइन अकाउंट बनाते थे और फिर इन्हीं अकाउंट का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार के महंगे सामान जैसे डिजिटल स्मार्ट टीवी, एसी, वाशिंग मशीन की खरीदारी करते थे।

    जब इन शातिर दिमाग युवकों को इलेक्ट्रॉनिक सामान का आर्डर प्राप्त हो जाता था तो ये लोग इसमें तकनीकी खराबी बता कर ऑर्डर को कैंसल कर देते थे। ऑर्डर कैंसल होने के बाद रिटर्न के लिए डमी सामान की पैकिंग कर उसे कंपनी को वापस भेजते थे। कई बार कंपनी के रिटर्न वापसी के दौरान अपनी सिम को ही बंद कर लिया करते थे और क्रेडिट किया पैसा उनके खाते में वापस आ जाता था। इस तरह ठगी को अंजाम देकर प्रयोग की गई ई-मेल आईडी और सिम का उपयोग बंद कर देते थे।

    इस पूरे अपराध में इनका एक दोस्त जो सिम बेचने का काम करता था। वह अपने यहां आने वाले ग्राहकों की आईडी लगाकर और सिम निकालकर ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर फ्रॉड कर रहा था।

    मामले में सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी बड़ी तादाद में ऑनलाइन मंगाए सामान को बाहर बेचने की योजना बना रहे हैं। तभी पुलिस ने इनको पकड़ा लिया। पुलिस ने इनके पास से 216 स्मार्ट टीवी, 6 एसी, 4 वाशिंग मशीन, 17 स्मार्ट फोन बरामद किए हैं। ठगी को अंजाम देने के लिए एक लैपटॉप, कई सारे कीपैड फोन, एक थम्ब मशीन और 240 सिमकार्ड भी बरामद हुए हैं।

    फिलहाल, महोबा पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ़्तार कर लिया है। अब पुलिस इस अपराध में जुड़े इनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आरोपियों द्वारा बेचे गए माल का पता लगा रही है।

  • 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें!

    नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने अप्रैल से लेकर जून माह के दौरान लोकसभा चुनाव और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ड्राई डे की सूची जारी कर दी है। तीन महीने में कुल पांच दिन ड्राई डे रहेगा। ड्राई डे के दिन शराब के शौकीन दिल्ली में शराब की दुकानों से इसे खरीद नहीं पाएंगे।

    इन पांच दिनों में से तीन दिन ड्राई डे अप्रैल महीने में है। जबकि मई और जून में एक-एक दिन ड्राई डे है।  दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आगामी तीन महीनों के लिए ड्राई डे की सूची जारी की है।

    आबकारी विभाग ड्राई डे की सूची के मुताबिक 11 अप्रैल को ईद, 17 अप्रैल को राम नवमी, 21 अप्रैल को महावीर जयंती, 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा और 17 जून को बकरीद के अवसर पर दिल्ली में ड्राई डे रहेगा। दिल्ली में ड्राई डे के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगीं।