Blog

  • जमीनी विवाद में पुलिस पर हमला, पुलिस कर्मी का टूटा हाथ

    जोधपुर : दो पक्षों में जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। चामू थाना पुलिस के अनुसार गोदेलाई गांव में 2 पक्षों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार रात चामू थाने पर गोदेलाई में झगड़े की सूचना मिली थी। रात 11 बजे चामू थाना एसएचओ ओम प्रकाश पुलिस टीम के साथ गोदेलाई गांव पहुंचे।

    इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने एसएचओ को घेर लिया। इनमें महिलाएं भी थीं। सभी ने मिलकर एसएचओ को बंधक बना लिया।SHO को बंधक बना लिया। हेड कॉन्स्टेबल का हाथ तोड़ दिया। मामला जोधपुर ग्रामीण के चामू थाना इलाके के गांव गोदेलाई का शनिवार रात 11 बजे का है।एसएचओ की मदद करने के लिए आगे बढ़े हेड कॉन्स्टेबल देवी सिंह को भी ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट की गई।

    इसमें हेड कॉन्स्टेबल के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद टीम ने आस-पास के थानों से मदद मांगी और कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस लाइन और नजदीकी थाने बालेसर की पुलिस ने पहुंचकर एसएचओ व हेड कॉन्स्टेबल को छुड़ाया।मामले में 10 से ज्यादा आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें महिलाएं भी हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

  • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना शादी के भी महिला भरण-पोषण की हकदार

    भोपालः हाल ही में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महिलाओं के संबंध में एक बड़ा फैसला दिया है। एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने साफ किया कि अगर महिला और पुरुष लंबे समय से पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे हैं, तो दोनों कानूनी रूप से शादीशुदा माने जाएंगे। ऐसे केस में पत्नी भरण पोषण की हकदार भी होगी।

    ऐम.पी. हाईकोर्ट के जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकलपीठ ने फैसला सुनाते हुए लंबे समय से बिना शादी के साथ रह रहे युवक-युवती के मामले में युवती को भरण पोषण का हकदार बताया है। साथ ही याचिका दायर करने वाले युवक को भरण पोषण देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने युवक की याचिका खारिज कर दी है।

    कोर्ट ने धारा 125 के तहत याचिकाकर्ता को उनकी कथित पत्नी को 1500 रुपए भरण पोषण देने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ याचिकाकर्ता ने फिर अपील दायर की, जिसे अतिरिक्त सत्र न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया था। याचिका में ऐसा कहा गया था कि उस महिला से उनकी कभी शादी नहीं हुई है, जिस पर न्यायालय ने स्वीकार किया कि युवती शैलेंद्र की वैधानिक रूप से पत्नी नहीं है, जिसके बाद युवती ने दावा किया कि उन दोनों का विवाह एक मंदिर में हुआ था।

  • पंजाब: चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, 8 मोटरसाइकिल बरामद, देखे वीडियो

    लुधियाना: थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 8 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान गुरदर्शन सिंह और बिक्रम सिंह निवासी धूरी जिला संगरूर के रूप में हुई है।

     जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जो धूरी से ट्रेन के जरिए लुधियाना आते थे और मोटरसाइकिल आदि चोरी करके चले जाते थे। आरोपी स्नैचिंग की वारदातों को भी अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

    इसके साथ ही पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले में 2 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  जिनके पास से 1 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।  दोनों आरोपी लुधियाना की शौका कॉलोनी के रहने वाले हैं, जिनके खिलाफ पहले भी स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।

  • पुलिस चौकी से कुछ कदम की दूरी पर क्लब के बाहर युवक को हमलावार ने मारी गोली

    नई दिल्ली : गुरुग्राम में मामूली बहस के बाद दबंगों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। जिसमें युवक की जांघ में गोली लग गई। यह वारदात एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के बाहर की है। इस मामले में दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज हुई। जिसे बाद में गुरुग्राम पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। दरअसल 6 अप्रैल को राजस्थान के राजगढ़ का रहने वाला 26 वर्षीय मोहित अपने दोस्तो के साथ पार्टी करने डीटी सिटी सेंटर के मोजो क्लब में आया था।

    जहां मामूली बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही क्लब से वो बाहर निकला। वैसे ही भड़के बदमाशों ने मोहित और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। इस वारदात में गोली मोहित की जांघ को चीरती हुई आरपार हो गई। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जहां दिल्ली पुलिस ने पीड़ित के बयान पर जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे गुरुग्राम पुलिस को भेज दिया। पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक मोहित की मानें तो बदमाशों में से एक ने पिस्तौल से उस पर फायर किया और मौके से फरार हो गए।

  • पंजाब: प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, हाईवे पर हादसे का शिकार हुआ आरोपी

    मोहाली: प्रेमी द्वारा प्रेमिका की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने उसकी गर्दन के दाहिनी ओर तेजधार हथियार से वार किया। एकता अपने छोटे भाई रोहित, भाभी और विधवा मां के साथ सेक्टर-125 सन्नी एनक्लेव के एकता विहार में किराए पर रह रही थी।

    आरोपी प्रेमिका के परिवार की गाड़ी लेकर भाग गया। इस बीच हरियाणा के शाहबाद मारकंडा में उसका एक्सीडेंट हो गया। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हरियाणा पुलिस ने जब गाड़ी में मिले दस्तावेजों के आधार पर फोन किया, तो युवती के परिजनों से मामले का पता चला। 


    पुलिस ने मृतका के छोटे भाई रोहित की शिकायत पर अनस कुरैशी निवासी मुरादाबाद (UP) पर हत्या का केस दर्ज किया है। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में ढाबा चलाता था। दोनों 4 साल से रिलेशन में थे। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी। उसकी पहचान 27 ‌वर्षीय एकता के रूप में हुई है। वह USA बेस्ड कंपनी में जनरल मैनेजर थी।

    सुखचैन ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला है कि आरोपी रात 2:30 बजे घर में दाखिल हुआ था। जिसके बाद वह पांच बजे वहां से निकलता नजर आ रहा है। आरोपी वहां से कपड़े बदल कर गया था। उसके हाथ में शराब की बोतलें थी, जो घर पर पड़ी हुई थी। डीएसपी करण संधू ने कहा कि मृतका के भाई के बयानों पर आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच-32 अस्पताल में भर्ती है।

  • प्रेमिका की अबॉर्शन के बाद हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

    हरियाणा : नूंह में एक शख्स को गैर इरादतन हत्या और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शख्स गुरुग्राम की एक कंपनी में मैकेनिक के रूप में काम करता था। उसने कथित तौर पर अपनी सहकर्मी से शादी करने का वादा किया था।  

    जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि जब उसकी प्रेमिका 2 महीने की गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। उसे 28 मार्च को नूंह के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। जानकारी के मुताबिक महिला झारखंड की रहने वाली थी और गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करती थी।

    पुलिस ने बताया कि गर्भपात के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और 3 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने महिला के शव को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की थी।  

  • पंजाबः दिनदहाड़े हुई चोरी, नकदी और सोना लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: मलोट के गांव जंडवाला चरत सिंह में चोरों ने दिनदहाड़े सोना, नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पूर्व सरपंच काका ढिल्लों ने बताया कि वह दोपहर 11 बजे अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए घर से निकले थे और उनके घर में काम करने वाली महिला एक घंटे बाद ही दरवाजा बंद करके चली गई थी। 

    लेकिन शाम करीब 5 बजे जब वह घर आए तो उनके घर में सोना, नकदी और अन्य कीमती सामान नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके घर से बीस तोला सोना, 50 हजार रुपये नकद और डीवीआर ले गए। ड़ोसियों के कैमरे से पता चला कि चोरों की संख्या तीन थी। जिनमे से एक बाहर से और दो घर के पीछे से  दाखिल हुए। 

    चोर करीब आधा घंटा घर में रहे। थाना सिटी मलोट के एस.एच.ओ. गुरदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • पंजाब सरकार ने किया कल छुट्टी का ऐलान

    चंडीगड़ : पंजाब सरकार ने कल 8 अप्रैल यानी कल सोमवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। कल पंजाब के सारे सरकारी स्कूलों एंव दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। राज्य भर के स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयों बंद रहेगी। बता दें कि 8 अप्रैल को श्री गुरु नाभा दास जी का जन्म दिवस राज्य भर में मनाया जाएगा। सरकार ने वर्ष 2024 की सरकारी सरकारी छुट्टियों की सूची में इसे जगह दी है। इसके चलते सरकार द्वारा छुट्टी का ऐलान किया गया है। 

  • लुधियाना : भूख हड़ताल पर बैठे AAP पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता

    लुधियाना : आज आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक एवं कार्यकर्ता फिरोजपुर रोड स्थित डीसी दफ्तर का सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए है। यह भूख हड़ताल ED द्वारा दिल्ली सीएम एवं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में गिरफ्तार करने का विरोध में की है।

    आप नेताओं का कहना है कि केन्द्र सरकार के इशारे में जांच एजेंसियां काम कर रही है। इस कारण बिना किसी कारण दिल्ली में आप प्रमुख और अन्य सीनियर नेताओं को टारगेट किया जा रहा है।  यह भूख हड़ताल सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

    जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान शरणपाल सिंह मक्कड़ ने कहा कि केजरीवाल के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए यह भूख हड़ताल की जा रही है। केन्द्र सरकार ज्यादा समय तक आप नेताओं को सलाखों के पीछे नहीं रख सकेगी।

  • चलती ट्रेन से गर्भवती महिला को फेंका, आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली : कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक आरोपी ने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की है। पुलिस पूछताछ में घटना की हैरान करने वाली वजह सामने आई है। राजस्थान के कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोटा जीआरपी ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैजो अपनी पत्नी को जान से मारना चाहता था। आरोपी ने ट्रेन से सफर के दौरान अपनी पत्नी को ट्रेन से धक्का दे दिया।

    जिससे उसकी मौत हो जाए और यह मामला एक दुर्घटना लगे।  हालांकि ट्रेन से धक्का देने के बाद भी पत्नी बच गई। इस हादसे के बाद पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीआरपी नरेश कुमार शर्मा के निकटतम सुपरविजन में पुलिस उप अधीक्षक जीआरपी वृत कोटा चांदमल सिंगारिया के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दिया  इस मामले में पुलिस आरोपी इमरान खान निवासी जगमोता पुलिस थाना चौथ का बरवाडा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर लिया है जांच में सामने आया कि आरोपी पति इमरान ने पत्नी शगुफ्ता को धोखो से ट्रेन से धक्का दे दिया जिससे यह दुर्घटना लगे और वह बच निकले। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और पत्नी बच गई