जमीनी विवाद में पुलिस पर हमला, पुलिस कर्मी का टूटा हाथ

जोधपुर : दो पक्षों में जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। चामू थाना पुलिस के अनुसार गोदेलाई गांव में 2 पक्षों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार रात चामू थाने पर गोदेलाई में झगड़े की सूचना मिली थी। रात 11 बजे चामू थाना एसएचओ ओम प्रकाश पुलिस टीम के साथ गोदेलाई गांव पहुंचे।

इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने एसएचओ को घेर लिया। इनमें महिलाएं भी थीं। सभी ने मिलकर एसएचओ को बंधक बना लिया।SHO को बंधक बना लिया। हेड कॉन्स्टेबल का हाथ तोड़ दिया। मामला जोधपुर ग्रामीण के चामू थाना इलाके के गांव गोदेलाई का शनिवार रात 11 बजे का है।एसएचओ की मदद करने के लिए आगे बढ़े हेड कॉन्स्टेबल देवी सिंह को भी ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट की गई।

इसमें हेड कॉन्स्टेबल के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद टीम ने आस-पास के थानों से मदद मांगी और कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस लाइन और नजदीकी थाने बालेसर की पुलिस ने पहुंचकर एसएचओ व हेड कॉन्स्टेबल को छुड़ाया।मामले में 10 से ज्यादा आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें महिलाएं भी हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *