12वीं के छात्र की गोली मारकर ह’त्या

सहारनपुर : छात्र की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार शाम को 2 युवक उसे बाइक पर बैठाकर ले गए थे। आज सुबह घर से 1 किलोमीटर दूर खेत में उसका शव मिला। छात्र के सीने पर 2 गोलियों के निशान थे। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस बाइक से आए 2 युवकों की छानबीन कर रही है।

मामला थाना नकुड के सहसपुर जट्ट गांव का है। मृतक छात्र का नाम आदित्य था। उसके पिता जोगिंदर सिंह किसान हैं। मृतक का एक और बड़ा भाई है। जोगिंदर सिंह ने बताया कि आदित्य के पास शनिवार देर शाम 8 बजे फोन आया। थोड़ी देर बाद 2 युवक बाइक पर आए। आदित्य उनके साथ बाइक पर बैठकर चला गया। 11 बजे तक जब आदित्य घर नहीं लौटा, तो हमने उसे फोन किया। उसका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद हमने आस-पास उसकी तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया।

पिता ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे गांव के लोग गेहूं काटने खेतों में गए। वहां उन्होंने आदित्य का लहूलुहान शव देखा। वो लोग आदित्य को पहचानते थे, इसलिए उन्होंने मुझे फोन किया और घटना के बारे में बताया। मैं आनन-फानन में मौके पर पहुंचा। फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर CO धर्मेंद्र गौतम भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव पेट के बल खेत में पड़ा था।

पुलिस ने जब शव को पलटकर देखा, तो सीने पर 2 गोलियों के निशान थे। जोगिंदर सिंह ने कहा, मेरी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि जिस जगह युवक का शव मिला है। वहां पर उसका मोबाइल नहीं मिला है। कॉल डिटेल में जिन नंबरों से कॉल आई है। उनमें से कुछ नंबर को बंद है। कुछ युवकों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *