Blog

  • विधायक और पार्षद पति के लापता के महिलाओं ने लगाए पोस्टर, देखें वीडियो

    विधायक और पार्षद पति के लापता के महिलाओं ने लगाए पोस्टर, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में कस्बा खन्ना के वार्ड नंबर 33 में महिलाओं ने पार्षद पति अमन मनोचा और विधायक तरुणप्रीत सोंद के लापता हो जाने के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर के बाद महिलाओं ने दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय वार्ड की महिलाओं का कहना है कि विधायक तरुणप्रीत कभी उनकी गली का हाल तक जानने नहीं आया। एक साल पहले उनकी गली तोड़ी गई थी। पार्षद मनोचा को फोन करते हैं तो वह फोन नहीं उठाता। अगर नवीं आबादी वाली गली जल्दी नहीं बनी तो वे संघर्ष करने को मजबूर होंगी। वहीं चुनाव के समय पार्षद पति और विधायक को वोट मांगने के लिए गली में घुसने नहीं देंगे।

    गली की रहने वाली सीमा ने कहा कि गली टूटी होने की वजह से आए दिन कोई न कोई महिला गिर जाती है। सीमा ने कहा कि हादसा होने पर उनके दांत टूट गए हैं। एक अन्य महिला के बाजू की दो जगह से हड्‌डी टूट चुकी है। महिलाएं एक्टिवा से गिर जाती हैं। बच्चे साइकिल गली में नहीं चला सकते। महंत नैंसी ने कहा कि कई बार पार्षद पति मनोचा को वह फोन कर चुके हैं। वह कभी लोगों का फोन नहीं उठाता। विधायक भी कुछ दिन पहले विश्वकर्मा जी के मंदिर में आश्वासन देकर चला गया था। उन्होंने कहा था कि 15 दिन में गली बनवा देंगे, लेकिन उसके बाद वह खन्ना में नजर ही नहीं आए। पार्षद पति और विधायक दोनों लापता हो गए हैं। उन्हें ढूंढने के लिए आज पोस्टर लगाने पड़े है।

  • बड़ा झटकाः पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू के घर की घटाई सुरक्षा 

    बड़ा झटकाः पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू के घर की घटाई सुरक्षा 

    पटियालाः पंजाब के जिला पटियाला में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पटियाला कोठी की सुरक्षा हटा दी गई है। सिद्धू के जेल में जाने पहले उन्हें हाईथ्रेट रहा है जिस कारण उन्हें जेड प्लस सुरक्षा सरकार ने मुहैया करवाई हुई थी। इस बीच सिद्धू के जेल जाने के बाद उनकी पटियाला कोठी में 4 गार्ड हमेशा तैनात रहते थे। आज इन सुरक्षा कर्मचारियों को पटियाला पुलिस लाइन वापिस बुला लिया गया है।

    सुरक्षा किन कारणों से हटाई गई इसका अभी कोई खुलासा नहीं हुआ। वहीं जिला पटियाला के अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। बता दें वहीं अब देखना यह भी रहेगा कि क्या सिर्फ पटियाला कोठी से सुरक्षा हटाई गई है या फिर अमृतसर कोठी से भी सुरक्षा कर्मचारियों को वापिस बुलाया गया है। 26 जनवरी को रिहा होने वाले कैदियों की सूची को पंजाब सरकार की मंजूरी नहीं मिली थी। पंजाब सरकार की कैबिनेट की बैठक में कैदियों की तैयार लिस्ट पर विचार किया जाना था। बैठक 1 फरवरी को हुई जिस कारण सिद्धू की रिहाई नहीं हो पाई।

  • अब नर्सरी से 12वीं तक पंजाबी होगी लाजमी!

    अब नर्सरी से 12वीं तक पंजाबी होगी लाजमी!

    चंडीगढ़ः मातृभाषा पंजाबी के लिए पंजाब सरकार बड़ा कदम उठा रही है। इस बात का खुलासा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नर्सरी से बारहवीं तक पंजाबी पढ़ना अनिवार्य करेगी। साथ ही इस संबंध में पंजाब स्टेट लैंग्वेज एक्ट में भी आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

    बता दें कि मंगलवार को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कोमांतरी मातृभाषा दिवस के मद्देनजर पंजाबी मातृभाषा के विकास पर चर्चा के लिए बैठक की। इस बैठक के बाद शिक्षा एवं भाषा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब के सभी स्कूलों में पंजाबी पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही नर्सरी कक्षाओं में पंजाबी को अनिवार्य करने के लिए विधानसभा सत्र में राज्य भाषा अधिनियम में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

    बैठक में उपस्थित विचारकों ने कहा कि वर्तमान में राज्य में नर्सरी कक्षाओं में पंजाबी पढ़ाई नहीं हो रही है, इसलिए बच्चों को पंजाबी भाषा से परिचित कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। इस दौरान बैठक में मौजूद स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आश्वासन दिया कि विधानसभा सत्र की पूरी कार्यवाही में मातृभाषा को सुनिश्चित किया जाएगा।

  • पूर्व CM बेअंत सिंह के बेटे को सरकारी कोठी खाली कराने के आदेश जारी

    पूर्व CM बेअंत सिंह के बेटे को सरकारी कोठी खाली कराने के आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की सरकारी कोठी को खाली कराने को लेकर प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। एसडीएम सेंट्रल संयम गर्ग ने यह निर्देश जारी किया है। संपदा विभाग की टीम मंगलवार को सेक्टर-5 स्थित कोठी नंबर-03/33 पहुंची और कोठी में रह रहे बेअंत सिंह के पुत्र तेज प्रकाश सिंह को निर्देश के संबंध में नोटिस थमाया। यूटी हाउस अलॉटमेंट कमेटी पहले ही इस सरकारी कोठी का अलॉटमेंट निरस्त कर चुकी है। यह कोठी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को अलॉट की गई थी। कांग्रेस के नेता बेअंत सिंह वर्ष 1992 से 95 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। एक आतंकी हमले में बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। उनका परिवार इस सरकारी कोठी में अब तक रह रहा था।

    जब संपदा विभाग की ओर से सरकारी कोठी को खाली कराने को लेकर कार्रवाई शुरू की गई तो इस पर आपत्ति जताते हुए बेअंत सिंह के पुत्र की ओर से एसडीएम सेंट्रल की कोर्ट में याचिका दी गई। मामले में सुनवाई के बाद एसडीएम सेंट्रल संयम गर्ग ने मंगलवार को सेक्टर-5 की सरकारी कोठी नंबर-03/33 को खाली करने के लिए तेज प्रकाश सिंह के नाम नोटिस जारी किया। एसडीएम सेंट्रल संयम गर्ग के आदेश पर संपदा विभाग के सब इंस्पेक्टर रमेश कल्याण ने मंगलवार को विभाग की टीम के साथ कोठी पर पहुंच नोटिस थमाया।

    एसडीएम सेंट्रल ने हाउस अलॉटमेंट कमेटी के सेक्रेटरी और स्पेशल सेक्रेटरी को भी इस सरकारी कोठी को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बेअंत सिंह की हत्या के बाद यह सरकारी कोठी उनके बेटे तेज प्रकाश सिंह के नाम अलॉट की गई थी। लेकिन बाद में यूटी हाउस अलॉटमेंट कमेटी की ओर से अलॉटमेंट निरस्त कर दिया गया।निरस्त हो चुका है अलॉटमेंट

    बता दें कि अलॉटमेंट के बाद से अब तक बेअंत सिंह का परिवार इस कोठी में रह रहा था। यूटी हाउस अलॉटमेंट कमेटी ने पहले ही सरकारी कोठी का अलॉटमेंट निरस्त कर चुकी है। अब इसके बाद एसडीएम सेंट्रल ने अलॉटमेंट निरस्त होने का आदेश जारी किया। जब सब इंस्पेक्टर रमेश कल्याण एसडीएम सेंट्रल के आदेश पर कोठी को खाली करने के लिए नोटिस लेकर पहुंचे, तो वहां मौजूद जेड प्लस सिक्योरिटी और पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने संपदा विभाग के एसआई को कोठी में प्रवेश नहीं करने दिया। गौरतलब है कि, प्रशासन की ओर से पहले भी यह कोठी खाली कराने की कोशिश की जा चुकी है।

  • आय से अधिक संपत्ति मामले में पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर किया मामला दर्ज

    आय से अधिक संपत्ति मामले में पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर किया मामला दर्ज

    अमृतसर: विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज ने आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में तरनतारन जिले के पंचायत विभाग के एक पंचायत सचिव को आज गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि विजिलेंस एसएसपी वीरेंद्र सिंह ने की है। जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत सचिव हरदयाल सिंह तरनतारन जिले के नौशेरा पन्नुआं प्रखंड में पदस्थापित थे और उनके पास पट्टी सहित दो दर्जन से अधिक पंचायतों का प्रभार था।

    विजिलेंस द्वारा उक्त सचिव के खिलाफ पिछले कुछ समय से जांच की जा रही थी और विजिलेंस ने उक्त सचिव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ने उक्त सचिव के घर समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई। 

  • किशनपुरा से किडनैप हुई निहंग सिंह की बच्ची इस शहर से मिली

    किशनपुरा से किडनैप हुई निहंग सिंह की बच्ची इस शहर से मिली

    जालंधर/वरुण: किशनपुरा इलाके से एक निहंग सिंह ने दो पहले किसी महिला की मदद की थी। इस दौरान वह उसे अपने घर पर ले आया था। इसी के कुछ देर बाद वह दोबारा मंडी में काम करने के लिए चला गया। उसे बाद में पता चला कि उक्त महिला उसकी बच्ची को बहला फुसलाकर साथ ले गई। जिसकी सूचना उसने थाना 8 की पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज निहंग सिंह की बच्ची आंचल को अमृतसर के रणजीत एवेन्यू से कूड़े के डंप नजदीक सही सलामत बरामद किया है।

    बताया जा रहा है कि कूड़े के डंप के पास बच्ची को देख इलाके के लोगों ने ही बच्ची को शरण दी। जिसके बाद उन्होंने अमृतसर पुलिस को सूचना दी। अमृतसर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जालंधर पुलिस से संपर्क किया। थाना 8 के एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि बच्ची को लाने के लिए उनकी पार्टी अमृतसर के लिए रवाना हो गई है। जिस महिला ने बच्ची की सूचना पुलिस को दी उसे अमृतसर पुलिस ने सम्मानित भी किया।

    बता दें कि 2 दो दिन पहले निंहग सिंह ने मंडी में महिला को छेड़ रहे व्यक्तियों से छुड़वा कर घर ले आया था। इस दौरान घर पर आई उक्त महिला ने सामान लेने के बहाने निहंग व्यक्ति की बच्ची को बहला फुसलाकर साथ ले गई। लेकिन उसके बाद वह वापिस नहीं आई। महिला की बच्ची की ले जाने की सीसीटीवी सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने सभी जगह बच्ची को पोस्टर लगवा दिए थे। 

  • मेयर चुनावः SC ने उपराज्यपाल को भेजा नोटिस

    मेयर चुनावः SC ने उपराज्यपाल को भेजा नोटिस

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अन्य को नोटिस जारी किया है। बता दें कि एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में मनोनीत सदस्यों को मतदान करने की अनुमति देने के एलजी के फैसले को शैली ओबेरॉय ने चुनौती दी थी। बता दें कोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की मेयर उम्मीदवार शैली ओबराय व अन्य की ओर से दायर याचिका को स्वीकार करते हुए बुधवार को इसे सुनवाई पर लगाने की मंजूरी दी थी। सोमवार को सदन में हंगामा होने के कारण मेयर का चुनाव एक बार फिर टल गया था।

    इसके बाद आप की नेता की ओर से मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष केस का जिक्र किया गया। याचिका में कोर्ट से मेयर का चुनाव जल्द कराने की मांग की गई। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को मेयर का चुनाव रोकने का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप ने कहा कि भाजपा बार-बार मेयर चुनाव में रुकावट डाल रही है। निगम सदन में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद आप का मेयर नहीं बनने दे रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और कुलदीप कुमार ने किया। इस दौरान आप के पार्षदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने एलजी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    आप नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष लंबा है और हम इसके लिए तैयार हैं। इसलिए अब हम सुप्रीम कोर्ट गए हैं। आप नेताओं ने कहा कि सोमवार को सभी ने देखा कि किस तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से एमसीडी में अपनी सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी पर अदालत की अवमानना का मामला बनता है। सोमवार को निगम सदन में पीठासीन अधिकारी ने हाई कोर्ट का एक आर्डर दिखाते हुए कहा कि इसके आधार पर वोट करेंगे। सच्चाई तो यह है कि ऐसा कोई आर्डर ही नहीं है। इस प्रकार झूठ बोलना कोर्ट का निरादर है।

    उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने पहले ही बता दिया था कि भाजपा इस बार भी मेयर का चुनाव नहीं कराएगी और वही हुआ। इसका सुबूत यह है कि भाजपा सांसद गौतम गंभीर, मनोज तिवारी सदन में मौजूद नहीं थे, क्योंकि यह पहले से तय था। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने बेईमानी से एक वर्ष से एमसीडी पर कब्जा कर रखा है। इसे ये छोड़ना नहीं चाहते हैं, ताकि बेईमानी जारी रहे। हम यह नहीं होने देंगे। आप कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय प्रदर्शन करते हुए पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

  • सरकारी दफ्तर में मंत्री हरजोत बैंस ने मारा छापा, गैर हाजिर कर्मचारियों को लेकर जाने क्या कहा, देखें वीडियो

    सरकारी दफ्तर में मंत्री हरजोत बैंस ने मारा छापा, गैर हाजिर कर्मचारियों को लेकर जाने क्या कहा, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः मंत्री हरजोत बैंस ने आज सुबह अचानक आनंदपुर साहिब शहर के सरकारी दफ्तर अचानक छापेमारी की। इस दौरान वहां पर मौजूद सफाई कर्मचारी मंत्री को देख हैरान रह गए। उन्होंने वहां पर कर्मचारियों की हाजिरी चैक कर उन्हें हिदायते दी है। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से गैरहाजिर पाए जा रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी। इस दौरान मंत्री हरजोत बैंस ने कर्मचारियों को कहा कि गुरु साहिब की पावन धरती को वह साफ रखें।

    वहीं शहरवासियों से साथ देने की हरजोत बैंस ने अपील की है। हरजोत बैंस ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिसका काम करने का मन नहीं वह छोड़ कर जा सकता है। हरजोत बैंस ने खुद हाजिरी चैक की, इन सबके बीच जो कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए उनके पैसे काटने का ऐलान किया। हाजिरी दौरान जो कर्मचारी लेट दफ्तर पहुंचे उनको भी मंत्री ने समय पर काम करने की चेतावनी दी है।

  • कार से भयानक टक्कर के बाद खाई में गिरी बस, 30 की मौत, देखें तस्वीरें

    कार से भयानक टक्कर के बाद खाई में गिरी बस, 30 की मौत, देखें तस्वीरें

    पेशावरः उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के पेशावर में एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। देर रात को एक बस और कार की टक्कर हो गई। इसके बाद बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस भयंकर सड़क दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। यह एक सप्ताह से भी कम समय में इस तरह की दूसरी घातक दुर्घटना है।

    न्यूज एजेंसी के अनुसार दुर्घटना गिलगित बाल्टिस्तान इलाके के दिआमीर क्षेत्र में शतियाल चौक के पास हुई। स्थानीय पुलिस के अनुसार बस गिलगित से रावलपिंडी की ओर जा रही थी। तभी शतियाल इलाके से विपरीत दिशा से आ रही कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों और शवों को आरएचसी अस्पताल पहुंचाया गया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों को अंधेरे के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है। सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने अधिकारियों को घायल का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है।

  • बैंक के बाहर से कर्मचारी की बाइक ले चोर फरार, देखें CCTV 

    बैंक के बाहर से कर्मचारी की बाइक ले चोर फरार, देखें CCTV 

    जालंधर/वरुण : महानगर में आए दिन चोर वाहनों को निशाना बना रहे हैं। बीते कुछ दिनों में दफ्तरों के बाहर से या मोहल्लों में में घरों के बाहर से वाहन चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। वह अब एक ऐसा ही मामला सिविल लाइन से सामने आया है। जहां चोर ने इंडियन बैंक के बाहर से बैंक के ही कर्मचारी की बाइक चुरा ली। चोरी की यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बाहर निकला तो पता चला बाइक गायब है।

    बैंक के कर्मचारी मनप्रीत कुमार पुत्र दर्शन कुमार निवासी बड़ा पिंड (गोराया, जालंधर) ने बताया कि उसने रोजाना की तरह बैंके बाहर अपनी बाइक नंबर पीबी-08-ईबी-9725 पार्क की हुई थी। वह बैंक से कॉफी का आर्डर देने के लिए बाहर निकला तो उसने देखा कि उसकी बाइक गायब थी।

    वह तुरंत बैंक के भीतर गया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई। उसमें देखा तो दो चोर उसकी बाइक को चुरा कर ले जा रहे थे। मनप्रीत ने बताया कि बैंक के बाहर से बाइक चोरी होने के बारे में उन्होंने पहले अपने अधिकारियों को बताया। इसके बाद चोरी की घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है।